खेती-किसानी

सोयाबीन की नवीनतम किस्म JS 2172 के बारे में जानिए

2172 soybean variety 2023 : जेएस 2172 की उम्र कितनी है एवं इसकी उत्पादन कि क्षमता जानें..

2172 soybean variety 2023 | खरीफ सीजन में सोयाबीन की बुवाई शुरू होने को है। यदि आप अच्छा प्रमाणित बीज की खोज में है जो काली मिट्टी में बढ़िया उत्पादन देने की क्षमता रखता हो। ऐसी ही वैज्ञानिकों ने एक 21 72 सोयाबीन किस्म (2172 soybean variety 2023 ) इजाद की है। जिसका नोटिफिकेशन 2022 में जारी किया गया था।

एमपी के अधिकतर किसान 9560 एवं 9305 सोयाबीन बोते है। लेकिन यह किस्म इन किस्मों के मुकाबले ज्यादा अच्छी मानी जा रही है। इस किस्म में कई अनेक ऐसे गुण है, जो इस किस्म को खास बनाते है। चौपाल समाचार के इस आर्टिकल में जेएस 2172 की उम्र कितनी है एवं इसकी उत्पादन क्षमता के सात जानें रोगप्रतिरोधी की जानकारी के बारे में सबकुछ…

JS – 2172 के बारे में जानकारी

विगत कई वर्षों से किसान इस बात से परेशान है कि जे. एस. 9305, जे.एस. 2069 के बाद एडवांस जनरेशन की विपरीत मौसमी परिस्थितियों में भी अधिक उत्पादन देने वाली मध्यम अवधि 2172 soybean variety 2023  की पानी के लिये सहनशील, मोटा (बोल्ड), उच्च गुणवत्ता वाला, चमकदार सुन्दर दाना, मजबूत जड़-तंत्र, उत्तम अंकुरण क्षमता फली चटकने की समस्या न हो कम बीज दर वाली कीट एवं व्याधि हेतु बहुरोधी सहनशील किस्म उन्हें कब प्राप्त होगी।

किसानों का यह इंतजार अब खत्म हो चुका है, क्योंकि वर्षों के गहन अनुसंधान एवं कड़े रिसर्च के बाद जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर (JNKVV) म.प्र. द्वारा किसानों की उक्त अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए सोयाबीन की नवीनतम किस्म (2172 soybean variety 2023 ) हाल ही में जारी की है जिसका नोटिफिकेशन क्रमांक एस.ओ. 1056 (E) दि. 6.3.2023 है।

बारिश में अच्छा उत्पादन देने वाली किस्म , इन क्षेत्रों के लिए अनुसंशित 2172

2172 soybean variety 2023 : यह किस्म 33 बार ट्रायल के बाद जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिकों बदलते मौसम, बढ़ते तापमान और पानी की कमी को ध्यान में रखकर सोयाबीन की नई किस्म को तैयार किया है। विश्वविद्यालय के विज्ञानियों ने सोयाबीन की नई प्रजाति जेएस 2172 विकसित की है। सोयाबीन की यह किस्म देश के मध्यक्षेत्र म.प्र. बुंदेलखण्ड, राजस्थान, गुजरात व महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र हेतु अनुशंसित की गई है जो कि मध्यम से अधिक वर्षा वाले व मध्यम से अधिक भारी मिट्टी (हवी स्वाईल) हेतु उपयुक्त किस्म है।

सोयाबीन 2172 की पकने की अवधि / 2172 की उम्र कितनी है

2172 soybean variety 2023 किस्म की अवधि मध्यम लगभग 94-95 दिवस है जो कि वर्षों एवं भूमि मिट्टी की स्थितियों के अनुरूप थोड़ी परिवर्तित हो सकती है।

जेएस 2172 की पैदावार/उपज क्षमता कितनी है जानें?

सोयाबीन की नवीनतम किस्म 2172 soybean variety 2023 इसकी औसत उत्पादन क्षमता लगभग 25 क्विं/ हेक्टे. है किंतु किसानों से प्राप्त आकड़ों एवं व्यवहारिक स्थिति में इस किस्म ने अधिकतम 30 से 35 क्विंटल हेक्टेयर तक उत्पादन देकर किसानों को अचरज में डाल दिया है।

जेएस 2172 वैरायटी की खेती

इस किस्म 2172 soybean variety 2023 का पौधा मध्यम ऊँचाई वाला, शाखाओं वाला फैलावदार होता है एवं इसका तना हरा होता है। इस किस्म का दाना पीला, चमकदार, अत्यंत सुंदर, हायलम ब्राउन पत्तियाँ हरी एवं पत्तियाँ चोड़ी नुकीली (ओवेट शेप), फूलों का रंग सफेद तथा फलियाँ रोएदार।

चुपाई (डिबलिग) एवं चोड़ी बीजाई हेतु एक आदर्श किस्म 2172 soybean variety 2023 लाईन से लाईन की दूरी 45 से. मी. पौधे से पौधे की दूरी 7-8 से.मी. रखने पर भी आदर्श परिणाम सामान्य स्थिति में 16 से 18 इंच दूरी रखने एवं बीज दर हेक्टेअर लगभग 80 किलो रखने पर आदर्श परिणाम।

रोग प्रतिरोधक किस्म है JS 2172, जानें विशेषताएं / खासियत

सोयाबीन की इस किस्म 2172 soybean variety 2023 का तना मजबूत होने से (लाजिंग) आड़ा पड़ने की समस्या नहीं, पौधे की ऊँचाई एवं फैलाव अच्छा होने से हरवेस्टर से काटने हेतु उपयुक्त फलियों में चटकने की समस्या न होने से कृषक को कटाई के समय नुकसान नहीं होता है। बायोटिक स्ट्रेस मौसमी तनाव हेतु बहुरोधी किस्म येलो मोजेक वायरस (YMV), चारकोल रॉट, पत्तियों पर बेक्टेरियल पाश्चुल एवं येलो स्पॉट के प्रति सहनशील किस्म होने से किसानों को बिमारियों से होने वाले नुकसान से एक सुरक्षा कवच एवं आत्मविश्वास प्रदान करती है।

सोयाबीन की इस किस्म 2172 soybean variety को लेकर कृषि वैज्ञानिक डॉ. संजय गुप्ता का कहना है की, जेएस 21-72 वैरायटी में उच्च रोगप्रतिरोधी क्षमता है। यह बाकी किस्मों से कही अधिक रोगप्रतिरोधक है। इस वैरायटी की सबसे बड़ी खासियत यह है की इसमें चारकोल सड़न (चारकोल रॉट), ऐन्थ्रेक्नोज व फली झुलसा, राइजेकटोनिया एरियल ब्लाइट जैसे सभी रोगों से लड़ने में औसत दर्जे से लेकर उच्च क्षमता पाई गई है।

यह भी पढ़िए…..सोयाबीन की उन्नत खेती कैसे करें? अन्तिम बखरनी से पूर्व गोबर की इतनी खाद खेत में जरूर डालें

सोयाबीन की बंपर पैदावार के लिए यह 5 गलतियां भूल कर भी न करें, अच्छी पैदावार के लिए यह करें

जेएस 2172 का पौधा एवं दाना

सोयाबीन 2172 soybean variety 2023 का दाना काफी बड़ा है एवं इसका पौधा भी काफी बड़ा पाया गया है। वही माइक्रोबायलॉजी ट्रायल में इस वैरायटी के सुपर नॉड्यूलेटिंग मिले है। इसके नॉड्यूल्स काफी बड़े बड़े है एवं इनमें काफी मात्रा में लेगुहेमोग्लोबिन होता है। इस वैरायटी के पौधे का प्राचीन पैटर्न व हर नोड पर फूल देख सकते है, जो काफी अच्छा है। मध्य क्षेत्र के किसान साथी इसकी खेती कर अच्छा मुनाफा कमा सकते है।

किसानों की सभी अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी यह वैरायटी 2172

फसलों के उत्पादन में भारी खर्च एवं बढ़ती लागत को देखते हुए यह आज एक बहुत बड़ी आवश्यकता बन गई है। अतः किसान भाई भी इस तरह की नवीन प्रतिरोधी, प्रमाणित सोयाबीन कि किस्मों 2172 soybean variety 2023 का चयन करें ताकि बीमारी से होने वाले नुकसान के कारण बाद में पछताना न पड़े।

सोयाबीन की जे. एस. 2172 किस्म 2172 soybean variety 2023 अपने आदर्श गुणों के परिपेक्ष्य में अतिशीघ्र पुरानी परम्परागत किस्मों को विस्थापित कर एक आदर्श एवं उच्च स्थान बनाकर किसानों एवं बड़े क्षेत्र में आच्छादित होकर किसानों की पहली पसंद बनकर सफलतापूर्वक अपना नाम बनाने में सफल होगी।

ह भी पढ़ें...किसानों को सावधान करने वाली खबर! किसान बीज के लिए सोयाबीन की यह वैरायटी न खरीदें, जानिए क्यों?

सोयाबीन की बंपर पैदावार के लिए अभी से खेत की तैयारी कैसे करें? कृषि विशेषज्ञों से यह जानिए

जेएस 2172 का बीज कहां से ले?

किसान साथी आपको बता दे की, यह वैरायटी 2172 soybean variety 2023 पिछले साल 2022 में ही विकसित की गई है। जिसका बीज इस वर्ष 2023 में मिल रहा है। यदि आप इस वैरायटी का बीज लेने के इच्छुक है तो वसुंधरा सीड्स उज्जैन से संपर्क कर सकते है। वसुंधरा सीड्स उज्जैन पर सोयाबीन की यह नवीनतम वैरायटी जेएस 2172 उपलब्ध है।

वसुंधरा बायो ऑर्गेनिक कंपनी उज्जैन से सीड्स लेने के लिए यहां संपर्क करें – 2172 soybean variety 2023 
  • पता – 51, राजस्व कॉलोनी, टंकी पथ, उज्जैन-456010 (म.प्र.)
  • फोन – 2530547 , फेक्स – 0734-2530547
  • मोबाईल – 9301606161 , 94253-32517
  • ई-मेल – vasundharabio@yahoo.co.in

इसके अलावा किसान साथी जेएस 2172 सोयाबीन के लिए गायत्री ट्रेडर्स उज्जैन से भी संपर्क कर सकते है:-

  • मो. नंबर : 9575699947

नोट:- उपरोक्त फसल एवं बीज जेएस 2172 सोयाबीन एवं RVSM 1135 soybean variety in Hindi का विवरण / विशेषताएं आदर्श कृषि कार्यमाला एवं आदर्श परिस्थितियों के अनुसार प्राप्त जानकारी के आधार पर तथा कृषकों से प्राप्त व्यावहारिक / वास्तविक आँकड़ों के आधार पर दिये गये हैं। इन आदर्श स्थितियों में परिवर्तन होने पर उपरोक्त विशेषताओं/परिणाम के आँकड़ों में भी परिवर्तन हो सकता है।

यह भी पढ़िए….आरवीएसएम सोयाबीन 11-35 एवं आरवीएसएम की अन्य किस्में चमत्कारी पैदावार देगी

MP सोयाबीन की उन्नत/नई किस्में किसानों को मालामाल कर देगी

जुड़िये चौपाल समाचार से-

ख़बरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।

नोट :- धर्म, अध्यात्म एवं ज्योतिष संबंधी खबरों के लिए क्लिक करें।

-राधेश्याम मालवीय

मैं राधेश्याम मालवीय Choupal Samachar हिंदी ब्लॉग का Founder हूँ, मैं पत्रकार के साथ एक सफल किसान हूँ, मैं Agriculture से जुड़े विषय में ज्ञान और रुचि रखता हूँ। अगर आपको खेती किसानी से जुड़ी जानकारी चाहिए, तो आप यहां बेझिझक पुछ सकते है। हमारा यह मकसद है के इस कृषि ब्लॉग पर आपको अच्छी से अच्छी और नई से नई जानकारी आपको मिले।
Back to top button

Adblock Detected

Please uninstall adblocker from your browser.