कृषि समाचार

हरियाणा की सहकारी एजेंसियों की खरीद से संभला गेहूं का भाव, अन्य फसलों के भाव जानें

मंडियों में गेहूं के भाव में हरियाणा की सहकारी एजेंसियों (Aaj ka Mandi Bhav) की खरीदी के कारण गिरावट नहीं हुई है, अन्य फसलों के भाव यह रहे।

Aaj ka Mandi Bhav : गेहूं निर्यात से प्रतिबंध गेहूं निर्यात प्रतिबंध के कारण एवं समर्थन मूल्य पर खरीदी बंद होते ही गेहूं के भाव में गिरावट होने लगी थी गेहूं के भाव 200 से 300 रुपए तक कम हो गए। लेकिन इस बीच हरियाणा की सहकारी एजेंसियों द्वारा की जा रही खरीदी के कारण गेहूं के भाव में ओर गिरावट नहीं हुई। गेहूं के भाव की स्थिति अब यह हो गई है कि यह समर्थन मूल्य से भी कम भाव में बिकने लगा है।

प्रदेश की मंडियों में गेहूं के भाव 1900 से 2200 रुपये प्रति क्विंटल

प्रदेश सरकार (Aaj ka Mandi Bhav) की खरीदी बंद होते ही हरियाणा की सहकारी एजेंसी हैफेड ने एक कमोडिटी एजेंसी के माध्यम से मंडियों में 1900 से 2200 रुपये क्विंटल में ख़रीदी शुरू कर दी। बता दें निर्यात बंद होने के बाद मंडियों में गेहूं 1900 से 2100 रुपये क्विंटल बिकने लगा था। इस दौरान हरियाणा सरकार की सहकारी एजेंसियों ने प्रदेश की प्रमुख इंदौर, देवास, रतलाम सहित उज्जैन मंडी में खरीदी शुरू कर दी, जिससे गेहूं के गिरते भाव थम गए। इन एजेंसियों ने 1900 से 2200 रुपये क्विंटल के भाव तक की खरीदी की है, जो अभी भी जारी है। बताया जाता है हरियाणा की हैफेड ने ओरिगो कमोडिटीज को प्रदेश की बड़ी मंडियों में खुली नीलामी में अच्छी किस्म के गेहूं की खरीदी दी है, जिसमें हाईब्रिड से लेकर पूर्णा व लोकवन की खरीदी शामिल है।

प्याज में तेजी की संभावना

इंदौर मंडी में प्याज, आलू एवं लहसुन के भाव यह रहे। पास प्याज के भाव को लेकर व्यापारी बता रहे हैं कि प्याज में तेजी आने की पूरी संभावना है। इंदौर की न्यू चोइथराम मंडी में आज प्याज आलू एवं लहसुन के भाव यह रहे :-

प्याज

  • सुपर 1100 -1300
  • एवरेज 800 – 1000
  • गोलटा 400 – 700
  • गोलटी 200 – 350
  • छाटन 100 – 400

लहसुन

  • नया तुलसी G2 लहसुन 2000 – 3000
  • नया देशी लहसुन फुल गोला सफेद 2100 – 2500
  • मोटा देसी 1500 – 2100
  • मीडियम लड्डू 800 – 1500
  • बारीक 200 – 500
  • हल्का माल 100 – 800

आलु

  • सुपर ज्योति 1400 – 1600
  • सुपर चिप्ससोना 1200 – 1500
  • मोटा मीडियम 1100 – 1300
  • गुल्ला 800 -1100
  • हल्का 200 – 700

मंदसौर मंडी भाव

मंदसौर कृषि उपज मंडी में 13 जून सोमवार को 32 हजार 155 बोरी की आवक हुई। सबसे ज्यादा 17 हजार बोरी लहसुन और 7 हजार बोरी गेंहू और 2 हजार 400 बोरी सोयाबीन की आवक रही।

मंदसौर मंडी में यह रहे जिंसों के भाव : मक्का – 1998 – 2302 ,उड़द – 2000 – 4801, सोयाबीन – 6000 – 6800, गेहूं 1980 – 2240, चना – 3952 – 4440 ,मसूर – 5000 – 6550, धनिया 8700 -11150, लहसुन – 500 – 7000, मेथी – 4400 – 5800, अलसी, 6000 – 6740 ,सरसो – 6171- 6631, इसबगोल – 11500 – 14501 प्याज – 168 – 1299 , कलौंजी – 7500 – 13240, तुलसी बीज,13000 – 18252, डालर चना – 3999 – 7700 ,तिल्ली – 6701 – 9780, मटर – 1900 – 3299, असालीया – 6370 – 7252, मुंग – 5140- 5501

जबलपुर कृषि उपज मंडी

कृषि उपज मंडी में गेहूं न्यूनतम 1,891 ₹ क्विंटल, अधिकतम 1,961 ₹ क्विंटल वही मॉडल रेट 1,930 रुपए क्विंटल रहा। मंडी में सरसों के दाम में करीब सौ रुपए क्विंटल तक बढ़े। न्यूनतम 5,000 ₹ क्विंटल, अधिकतम 5,500 ₹ क्विंटल व मॉडल रेट 5,200 ₹ रुपए रहा। वहीं सरसों की आवक 5 क्विंटल कम रही। मंडी में सरसों महज 17 क्विंटल तक पहुंचा। चना देशी के न्यूनतम भाव 3,800 ₹ क्विंटल, अधिकतम भाव 4,395 ₹ मॉडल दाम 4,100 रुपए क्विंटल तक था। जबकि मंडी में करीब 828 क्विंटल देसी चना की आवक रही। मंडी में पिछले दिनों की तुलना में देशी चने की 2 सौ क्विटल कम रहीं।

सागर मंडी भाव

सागर में रबी सीजन की उपज कृषि उपज मंडी में पहुंच रही है। सोमवार को सागर मंडी में गेहूं का न्यूनतम भाव 1880, प्रचलित भाव 2125 और उच्चतम भाव 2755 रुपए प्रति क्विंटल रहा। चना न्यूनतम भाव 4055, प्रचलित भाव 4315 और उच्चतम भाव 4475 रुपए प्रति क्विंटल से बिका। पीला सोयाबीन को न्यूनतम भाव 6850, प्रचलित भाव 7050 और उच्चतम भाव 7300 रुपए प्रति क्विंटल मिला। अलसी का न्यूनतम भाव 6550 रुपए प्रति क्विंटल और उच्चतम भाव 6700 रुपए रहा। सरसों न्यूनतम भाव 5625 और उच्चतम भाव 6250 रुपए प्रति क्विंटल बिका। वहीं राहर को न्यूनतम भाव 4300 रुपए, प्रचलित भाव 5100 और उच्चतम भाव 5415 रुपए प्रति क्विंटल मिला। मंडी में बटरी, उड़द, तेवड़ा समेत अन्य उपज की आवक रही।

यह भी पढ़िए…मध्य प्रदेश के गेहूं को विदेश में मिली पहचान, रिकॉर्ड तोड़ हुआ निर्यात, आप भी जानिए एमपी के गेहूं की खासियत

किसानों, व्यापारियों एवं निर्यातकों के लिए बड़ी खबर गेहूं के निर्यात पर से प्रतिबंध हटेगा

गेहूं की वैश्विक पैदावार घटी, औसत भाव में जोरदार बढ़ोतरी हुईं, जानिए भारत की स्थिति

प्याज में आंशिक नरमी, गेहूं की आवक बढ़ी, भाव में गिरावट, अन्य फसलों के भाव जानिए

जुड़िये चौपाल समाचार से-

ख़बरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।

नोट :- धर्म, अध्यात्म एवं ज्योतिष संबंधी खबरों के लिए क्लिक करें।

राधेश्याम मालवीय

मैं राधेश्याम मालवीय Choupal Samachar हिंदी ब्लॉग का Founder हूँ, मैं पत्रकार के साथ एक सफल किसान हूँ, मैं Agriculture से जुड़े विषय में ज्ञान और रुचि रखता हूँ। अगर आपको खेती किसानी से जुड़ी जानकारी चाहिए, तो आप यहां बेझिझक पुछ सकते है। हमारा यह मकसद है के इस कृषि ब्लॉग पर आपको अच्छी से अच्छी और नई से नई जानकारी आपको मिले।
Back to top button

Adblock Detected

Please uninstall adblocker from your browser.