मध्य प्रदेश की कृषि उपज मंडी में आज कृषि जिंसों के यह भाव रहे
रबी सीजन की कृषि जिंसों की आवक मंडियों में हो रही है, प्रदेश की प्रमुख कृषि उपज मंडियों (Agricultural Produce Market Price) में यह भाव रहे।
मध्य प्रदेश की लगभग सभी कृषि उपज मंडी (Agricultural Produce Market Price) में इन दिनों गेहूं की अच्छी आवक हो रही है गेहूं के अच्छे भाव भी मिल रहे हैं। मंडियों में गेंहू समर्थन मूल्य से ज्यादा पर बिक रहा है। इससे आम लोगों को तो थोड़ा महंगा गेंहू खरीदना पड़ रहा है लेकिन किसानों को इससे अच्छा फायदा हो रहा है। मंडी व्यापारियों ने बताया कि एक्सपोर्टर्स के बीच गेंहू की डिमांड ज्यादा है। यही कारण है कि मंडी में गेंहू समर्थन मूल्य से ज्यादा में बिक रहा है। गेंहू की बढ़ती डिमांड का सीधा असर गेंहू के रेट और आवक पर पड़ रहा है। व्यापारियों के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक गेंहू के रेट कम होने की संभावना नहीं है। लेकिन गुरुवार को गेंहू की आवक में 1 हजार क्विंटल का फर्क आया। आवक 8 हजार क्विंटल से घटकर 7 हजार क्विंटल हो गई। इधर प्याज एवं लहसुन के भाव में सुधार आता दिखाई दे रहा है गुरुवार को मंदसौर कृषि उपज मंडी में लहसुन 9000 तक बिकी।
अशोकनगर मंडी भाव
कृषि उपज मंडी (Agricultural Produce Market Price) में गेहूं, चना, मसूर, सोयाबीन, तेवड़ा एवं सरसों की आवक हुई। गुरुवार को मंडी में कुल 33556 क्विंटल अनाज की आवक हुई, 600 रुपए सुजाता गेहूं के भाव में तेजी रही। जिनमें से 3190 लोकवन एवं 22205 क्विंटल सुजाता आया। लोकमन गेहूं 1945 से 2630 रुपए प्रति क्विंटल बिके। जबकि सुजाता गेहूं 2050 से 4230 रुपए प्रति क्विंटल दाम रहे।
- मसूर 6000 6225
- सरसों काली 6050 6551
- चना 4020 4655
- सोयाबीन 4210 7060
- तेवड़ा 2885 3065
- धना 3001 11710
- वटरी 3680 3845
भोपाल मंडी भाव
- मिल वैरायटी गेहूं 2100-2150 रुपए
- अन्नपूर्णा वैरायटी गेहूं 2200-2400 रुपए
- लोकवन वैरायटी गेहूं 2200-2350 रुपए
- मालवा राज वैरायटी गेहूं 2050-2125 रुपए
- शरबती वैरायटी गेहूं 3000-3700 रुपए
- चना (देसी/कांटा) 4600-4700 रुपए
यह भी पढ़ें…प्याज एवं लहसुन की खेती करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर
गेहूं के भाव को लेकर बाजार में अफवाह फैलने से दाम घटे, आगे क्या स्थिति रहेगी जानिए
रतलाम कृषि उपज मंडी
गुरुवार को भी गेहूं की बम्पर आवक रही । रतलाम में शरबती गेहूं और लोकवन किस्म के गेहूं के अधिकतम दाम 3741 और 2630 रुपये प्रति क्विंटल तक रहे है । रतलाम में विभिन्न फसलों के भाव इस प्रकार रहे- शरबती गेहूं 2266 -3741 गेंहू लोकवन 2150 -2630, गेहूं – मिल क्वालिटी 1940-2235, चना विशाल 3915-4614, चना इटालियन 4051-4780, चना डालर 6000-9416, मेथी – 4031-4900, ,सोयाबीन 6100 -7641 रुपए प्रति क्विंटल रहे।
गुना में आज का मंडी भाव
- गेहूं 2000-3525 रुपये/क्विंटल
- धनिया 8300-13950 रुपए/क्विंटल
- चना 4265-5480 रुपए/क्विंटल
- सरसों 5780-6580 रुपए/क्विंटल
- मसूर 5975-6260 रुपए/क्विंटल
- सोयाबीन 6015-6015 रुपये/क्विंटल
- मूंग 6100-6300 रुपए/क्विंटल
मंदसौर कृषि उपज मंडी
12 मई गुरुवार को मंदसौर कृषि उपज मंडी में 32 हजार 412 बोरी जिंसों की आवक रही। सबसे ज्यादा आवक 17 हजार बोरी लहसुन की रही। वहीं 8 हजार 500 बोरी गेंहू की अवाक रही।
मंदसौर मंडी में यह रहे जिंसों के भाव : मक्का- 2170-2311, उड़द- 1661-4001, सोयाबीन- 6000-7350, गेहूं- 2080-2412, चना- 3900-4601, मसूर- 5900-6600, धनिया- 7500-11,400, लहूसन- 700-9000, मैथी- 4000-6240, अलसी- 6451-7216, सरसो- 6440- 6889, तारामीरा- 5295-5406, इसबगोल- 9001-13801, प्याज- 50-689, कलोंजी- 8500-14800, तुलसी बीज- 10921-18940, डालर चना- 6500-8800, मटर- 3600-4500, अलसी- 6450-7386
आगर मंडी
मंडी में गुरुवार को गेंहू की आवक 5519 क्विंटल रही, जो न्यूनतम 2080 और अधिकतम 2322 रुपए प्रति क्विंटल के मान से विक्रय हुआ। इसी तरह सोयाबीन की आवक इस दिन 151 क्विंटल रही जो न्यूनतम 6125 रुपए और अधिकतम 7400 रुपए में बिका। इसी तरह चना मौषमी की आवक 285 क्विंटल रही जो न्यूनतम 3370 रुपए और अधिकतम 4851 रुपए क्विंटल भाव में मंडी में विक्रय किया गया। इसी तरह चना डालर की आवक 194 क्विंटल रही जो मंडी में न्यूनतम 3700 और अधिकतम 9051 रुपए तक विक्रय किया गया। मसूर की आवक इस दिन 565 क्विंटल रही जो न्यूनतम 3700 और अधिकतम 6621 रुपए क्विंटल में विक्रय हुआ। रायडा 357 क्विंटल आया और न्यूनतम भाव 6000 और अधिकतम 6600 में विक्रय किया, धनिया की आवक इस दिन 104 क्विंटल हुई जो न्यूनतम 3700 और अधिकतम 12850 रूपए तक विक्रय किया गया।
पोलायकलां मंडी में प्याज-लहसुन के भाव
प्याज भाव
- प्याज सुपर 700 से 800 रुपए
- ऐक्स्ट्रा सुपर 950 से 1070 रुपए
- ऐवरेज माल 600 से 900 रुपए
- गोल्टा 300 से 500 रुपए
- गोलटी 100 से 400 रुपए
लहसुन भाव
- लहसुन सुपर 1800 रु से 2400
- ऐक्स्ट्रा 3100 रुपए
- मीडियम 1500 से 2400 रुपए
- बारिक 500 से 1000 रुपए
देवास कृषि उपज मंडी
कृषि उपज मंडी में एक महीने पहले 40 हजार से अधिक प्रति बोरी होने वाली गेहूं की आवक अब धीरे-धीरे कम होकर 25 हजार बोरियों पर सीमित हो गई है। दरअसल, पिछले महीने गेहूं के सीजन में प्रतिदिन 40 से 45 हजार प्रति क्विंटल तक गेहूं की आवक थी। लेकिन जैसे ही सीजन का दौर गया, वैसे ही अब धीरे-धीरे रोजाना गेहूं की आवक कम होती जा रही है।
कृषि उपज मंडी से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में 25 हजार 9 सौ 39 बोरियों की आवक हो रही है। मंडी में आवक भले ही कम हो गई हो। लेकिन मंडी में अपनी उपज लाने वाले किसानों को दाम काफी अच्छे मिल रहे हैं। अच्छी क्वालिटी का गेहूं मंडी में ऊंचे दाम पर करीब 2 हजार से लेकर 2620 रुपए प्रति क्विंटल तक बिक रहा है।
- गेहूं 2000 से 2620
- सोयाबीन 3000 से 7000
- डालर चना 4500 से 9100
- चना 4100 से 4800
- ज्वार 1900 से 1921
- मक्का 2000 से 2300
इंदौर मंडी भाव
- प्याज 913
- गेहूं 2172
- लहसुन 3200
- आलू 410
- चना 4440
- डॉलर चना 8990
- सोयाबीन 7095
- तुअर/अरहर 5235
जबलपुर कृषि उपज मंडी में
- गेहूं 2019 से 2100
- तुवर 5215 से 6045
- चना 3730 से 4540
- मसूर 5080 से 6400
- उड़द 4205 से 6850
- मटर 3000 से 3700
- अलसी 6205 से 6825
- सरसों 4955 से 6680
- आलू 1200 से 1800
- प्याज 700 से 1000
- लहसुन 2500 से 3500
- टमाटर 1800 से 2500
- हरी मिर्च 1500 से 2200
- खीरा व गाजर 1100 से 1500
- अदरक 1600 से 2000
- केला 1200 से 1600
- तरबूज 1000 से 1400
- खरबूज 1300 से 1700
- आम 1700 से 2400
नर्मदापुरम: पिपरिया मंडी भाव
- गेहूं 1940-2040
- चना 3900-4693
- तुअर 4701-6380
- सरसों 5700-5700
- मूंग 4311-6428
इटारसी मंडी भाव
- गेहूं 1991-2108
- चना 4301-4510
- तुअर 5320-5320
- मूंग 5600-6218
- सरसों 5600-5899
गुना मंडी भाव
- गेहूं 2000-3525
- धनिया 8300-13950
- चना 4265-5480
- सरसों 5780-6580
- मसूर 5975-6260
- सोयाबीन 6015
- मूंग 6100-6300
उज्जैन मंडी भाव
- गेहूं लोकवन 1900-2472
- गेहूं पूर्णा 2165-2431
- चना इटालियन 4000-4380
- चना काबली 3399-8900
- सोयाबीन सफेद 3401-7411
- बटला 1910- 3826
खंडवा मंडी भाव
- सोयाबीन 5500 से 7501
- गेहूं 2041 से 2275
- तुअर 3500 से 5600
- चना 4000 से 4452
- मक्का 1950 से 2286
मुरैैना मंडी भाव
- सरसों अधिकतम-6855, न्यूनतम-6520
- गेहूं अधिकतम-2183, न्यूनतम-2160
- बाजरा अधिकतम-2116, न्यूनतम-2107
छिंदवाड़ा मंडी भाव
- मक्का 2126 से 2272
- गेंहू 1951 से 2400
- सोयाबीन 5800 से 6702
- चना 4177 से 4424
- तुअर 5800 से 5526
- इमली 6000 से 6200
रीवा मंडी भाव (Agricultural Produce Market Price)
- जवा- 2291 रुपए/ क्विंटल
- गेहूं- 2014 रुपए/ क्विंटल
- मसूर- 5800 रुपए/ क्विंटल
- राई- 6185 रुपए/ क्विंटल
यह भी पढ़ें…गेहूं के भाव को लेकर बाजार में अफवाह फैलने से दाम घटे, आगे क्या स्थिति रहेगी जानिए
लोकवन गेहूं के रेट बढ़े, अन्य कृषि जिंसों के ताजा भाव जानिए
एमपी की मंडियों में कृषि जिंसों के भाव ; समर्थन मूल्य पर मूंग की भी खरीदी होगी, भाव क्या रहे जानिए
प्याज-लहसुन में गिरावट, गेहूं धनिया एवं अन्य फसलों के भाव बढ़े जानिए आज के ताजा भाव
जुड़िये चौपाल समाचार से-
ख़बरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें, हम सब जगह हैं।