मंडी भाव : गेहूं के बाद सोयाबीन के भाव पर सभी की नजर, जानिए आज के ताजा भाव
खरीफ सीजन निकट आने से मंडियों में सोयाबीन की आवक होने लगी है। गेहूं के भाव के बाद सोयाबीन (Anaaj Mandi Bhav) के भाव पर सभी की नजर है जानिए आज के ताजा भाव -
Anaaj Mandi Bhav : गेहूं निर्यात पर प्रतिबंध लगाए जाने के पश्चात गेहूं के भाव में तेजी नहीं दिखाई दी, इसके विपरीत गेहूं के भाव कम हुए हैं। मध्य प्रदेश की मंडियों में लगभग गेहूं के भाव में अब तक ₹200 की गिरावट हो चुकी है। इधर दूसरी ओर खरीफ सीजन निकट आने के पश्चात मंडियों में अब सोयाबीन की आवक भी होने लगी है सोयाबीन के भाव ₹7000 के आसपास बने हुए हैं। इसके अलावा अन्य कृषि जिंसों के भाव जानिए।
पिपरिया मंडी भाव (Anaaj Mandi Bhav)
- गेहूं 1840-1996
- चना 3900-4502
- तुअर 4300-6290
- सरसों 5670-5780
- मसूर 3900-6150
- मूंग 3600-6062
नर्मदापुरम (होशंगाबाद) मंडी भाव
नर्मदापुरम जिले की पिपरिया मंडी में मंगलवार को मूंग और तुअर के भाव में बड़ा उछाल हुआ। मूंग में 95 रुपए और तुअर में 175 रुपए प्रति क्विंटल बढ़े। सोमवार को मूंग 5925 रुपए और तुअर 6115 रुपए अधिकतम मूल्य पर बिकी थी। मंगलवार को मूंग 6020 और तुअर 6290 रुपए बिकी है। इटारसी में गेहूं 2089 रुपए प्रति क्विंटल अधिकतम भाव में बिका। एक दिन पहले 2012 रुपए अधिकतम गेहूं के भाव थे।
इटारसी मंडी भाव
- गेहूं 1900-2089
- चना 3541-4400
- तुअर 4100-5862
- सरसों 5300-6039
- सोयाबीन 6825-6825
- मूंग 5250-5865
- मक्का nil
अशोकनगर मंडी भाव
अशोकनगर कृषि उपज मंडी में गेहूं, चना, मसूर, सोयाबीन, तेवड़ा एवं सरसों की आवक हुई। मंगलवार को मंडी में कुल 19153 क्विंटल अनाज की आवक हुई । जिनमें से 2214 लोकवन एवं 10538 क्विंटल सुजाता आया। लोकमान गेहूं 1900 से 1981 रुपए प्रति क्विंटल बिके, जबकि सुजाता गेहूं 2100 से 2940 रुपए प्रति क्विंटल दाम रहे।
- मसूर : न्यूनतम 5830 और अधिकतम 6413 रुपए प्रति क्विंटल
- चना : 3660 न्यूनतम और अधिकतम 4555 रुपए प्रति क्विंटल
- सोयाबीन : 3825 न्यूनतम और अधिकतम 6601 रुपए प्रति क्विंटल
- तेवड़ा : 2600 न्यूनतम और अधिकतम 2926 रुपए प्रति क्विंटल
- धना : न्यूनतम दाम 3200 एवं अधिकतम 10360 रुपए प्रति क्विंटल
- वटरी : न्यूनतम 3491 और अधिकतम 3951 रुपए प्रति क्विंटल भाव रहे ।
सागर मंडी भाव
सागर में कृषि उपज मंडी में किसान उपज लेकर पहुंच रहे हैं। मंगलवार को मंडी में चना की 668 क्विंटल, गेहूं की 4709 क्विंटल आवक रही। मंगलवार को सागर मंडी में गेहूं का न्यूनतम भाव 1900, प्रचलित भाव 2105 और उच्चतम भाव 2850 रुपए प्रति क्विंटल रहा। चना न्यूनतम भाव 4100, प्रचलित भाव 4375 और उच्चतम भाव 4455 रुपए प्रति क्विंटल से बिका।
मंडी में पीला सोयाबीन को न्यूनतम भाव 6325, प्रचलित भाव 6850 और उच्चतम भाव 7025 रुपए प्रति क्विंटल मिला। अलसी का न्यूनतम भाव 6600, प्रचलित भाव 6625 और उच्चतम भाव 6700 रुपए प्रति क्विंटल रहा। सरसों को न्यूनतम भाव 5780 रुपए और उच्चतम भाव 6605 रुपए प्रति क्विंटल मिला। इसके साथ ही राहर को न्यूनतम भाव 3450 रुपए और उच्चतम भाव 5050 रुपए प्रति क्विंटल मिला।
मंदसौर मंडी भाव
मंदसौर कृषि उपज मंडी में 31 मई मंगलवार को 35 हजार 913 बोरी की आवक हुई। सबसे ज्यादा 19 हजार बोरी लहसुन और 8 हजार 500 बोरी गेंहू और 2 हजार 400 बोरी सोयाबीन की आवक रही।
मंदसौर मंडी में यह रहे जिंसों के भाव : मक्का – – 2099 – 2307 ,उड़द – 3700 – 4300 , सोयाबीन – 5700 – 6940 , गेंहू 1995 – 2342, चना – 3701 – 4431 , मसुर – 5800 – 6600, धनिया 7351 -11500, लहूसन – 200 – 6450, मैथी – 4100 – 5441, अलसी, 5600 – 6600 ,सरसो – 5300 – 6515, तारामीरा – 5260 – 5270, इसबगोल – 10750 – 14153, प्याज – 112 – 800 , कलोंजी – 8500 – 13201, तुलसी बीज – 5000 -17601, डालर चना – 3000 – 8800 , तिल्ली – 7081 – 8780 ,मटर – 3152 – 4080, असालिया – 6700 – 7290, मुंग,- 4270 – 4380
बुरहानपुर मंडी भाव
कृषि उपज मंडी (Anaaj Mandi Bhav) में मंगलवार को मक्का की अच्छी आवक हुई। मक्का के 542 बोरे आए। मक्का के दाम 1811-2040 रुपए प्रति क्विंटल रहे। गेहूं के 610 बोरे दाम 1701-2141 रहे। चना 136 बोरे दाम 2448-4175, तुअर 3 बोरे दाम 4800-5101 तथा मूंग के 37 बोरे दाम 4800-5285 रुपए प्रति क्विंटल रहे।
केले की 203 में से 140 गाड़ी बिकी : मंडी में केला नीलामी भी हुई। मंगलवार को 203 गाड़ी बिकने के लिए आई। इसमें से 140 गाड़ी बिकी। दाम 1151-1991 रुपए प्रति क्विंटल रहे।
यह भी पढ़ें…मंदसौर, भोपाल व रतलाम मंडी भाव जानिए
MP मंडी भाव : मंडियों में आवक कम हुई लहसुन के भाव स्थिर रहे, अन्य सभी कृषि जिंसों के भाव
मध्य प्रदेश आज मंडी भाव/मंडियों में आवक हुई कमजोर
जुड़िये चौपाल समाचार से-
ख़बरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।