अजब – गजब ; कुंवारों ने दूल्हा बनकर अनोखा विरोध किया
महाराष्ट्र के सोलापुर में कुवारे युवकों ने शादी (Bachelors protested as grooms) को लेकर एक अनोखा आंदोलन किया। सरकार से लड़की ढूंढने की मांग, पढ़े पूरी खबर..
Bachelors protested as grooms | महाराष्ट्र के सोलापुर में कुवारे युवकों ने अनोखा आंदोलन किया। बता दे की, बुधवार को सोलापुर जिले में कुवारे युवकों ने शादी के लिए लड़की न मिलने पर अनोखा आंदोलन किया है। युवाओं ने दूल्हा बन घोड़ी चढ़कर गाजे बाजे के साथ मार्च निकाला। उनका कहना है कि शादी के लिए लड़की की तलाश है, लेकिन राज्य में दिनोंदिन लड़कियों (Bachelors protested as grooms) की संख्या कम हो रही है। इसी वजह से उनकी शादी नहीं हो पा रही है। उन्होंने सरकार से लड़की ढूंढने की मांग की।
युवाओं ने स्त्री- पुरुष का अनुपात बिगड़ने पर दिया कलेक्ट्रेट में लेटर
(Bachelors protested as grooms)
कुवारे युवक आंदोलन करते हुए युवा कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर को एक लेटर दिया। युवाओं ने इस लेटर में स्त्री-पुरुष के विषम अनुपात का मुद्दा भी उठाया।
महाराष्ट्र में पुरुष-महिला अनुपात (Bachelors protested as grooms) में सुधार के लिए प्री-कंसेप्शन एंड प्री-नेटल डायग्नोस्टिक टेक्निक्स एक्ट (PCPNDT एक्ट) को सख्ती से लागू करने की मांग की, साथ ही इसमें उन्होंने अविवाहित लोगों के लिए दुल्हन ढूंढ़ने की भी मांग की है। आंदोलनकारियों ने कहा कि हमें शादी करने के लिए लड़की नहीं मिल रही है, इसीलिए सरकार और प्रशासन लड़की ढूंढने में हमारी मदद करे।
यह भी पढ़िए…उज्जैन में पति ने पत्नी और मां के साथ खाया जहर, जानिए पूरा मामला
Bachelors protested as grooms | दुल्हने नही मिल रही – आंदोलनकारी
इस मार्च का आयोजन ज्योति क्रांति परिषद ने किया है। संस्था के संस्थापक रमेश बारस्कर ने कहा कि कई लोग इस मार्च का मजाक उड़ा रहे हैं, लेकिन सच यह है कि कई योग्य लड़कों को सिर्फ इसलिए दुल्हनें नहीं मिल पा रही हैं, क्योंकि महाराष्ट्र में पुरुष और महिलाओं का अनुपात विषम है।
बारस्कर ने दावा किया कि, लड़के-लड़कियों (Bachelors protested as grooms) में इतने भारी अंतर के लिए सरकार जिम्मेदार है, क्योंकि वह कन्या भ्रूण हत्या रोकने में असफल है। महाराष्ट्र का लिंगानुपात प्रति 1,000 लड़कों पर 889 लड़कियों का है। यह असमानता कन्या भ्रूण हत्या के कारण मौजूद है और सरकार इस असमानता के लिए जिम्मेदार है।
भी पढ़िए…उज्जैन जिले के गांव में ग्रामीणों ने तीन कंजरो को पिटा एक की मौत, यह है पूरा मामला
एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा टाइम टेबल घोषित हुआ, क्या रहेगा परीक्षा का शेड्यूल, जानें
आम आदमी पार्टी के विधायक की जमकर पिटाई हुई, वायरल VIDEO देखें
कांग्रेसी विधायक पर दुष्कर्म /अप्राकृतिक कृत्य का केस दर्ज हुआ, जानिए पूरा मामला
आपको चौपाल समाचार का यह आलेख अच्छा लगा हो तो इसे जरूर शेयर करें और नीचे दिए गए माध्यमों से जुड़कर हर खबर से अपडेट रह सकते है।
जुड़िये चौपाल समाचार से-
ख़बरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।
नोट :- धर्म, अध्यात्म एवं ज्योतिष संबंधी खबरों के लिए क्लिक करें।
नोट :- टेक्नोलॉजी, कैरियर, बिजनेस एवं विभिन्न प्रकार की योजनाओं की जानकारी के लिए क्लिक करें।