पशुपालन

बकरीपालन के लिए बकरियों की इन नस्लों का चयन करें, मिलेगा डबल मुनाफा

पशुपालकों के लिए बकरियों की 3 बेस्ट नस्लों (Best 3 Breed for Goat Farming) की जानकारी यहां दी गई है। जिनसे अच्छा मुनाफा मिलेगा, लेख में जानें इनके बारे में..

Best 3 Breed for Goat Farming | भारत में कृषि के बाद दूसरा सबसे अधिक पनपने वाला व्यवसाय पशुपालन है और बात करें पशुपालन में तो इसमें आमतौर पर बकरीपालन व्यवसाय करना ज्यादा पसंद करते है, क्योंकि बकरीपालन का व्यवसाय कम लागत में आसानी से शुरू कर सकते है।

यदि आप बकरीपालन व्यवसाय करने का मूड बना रहे है या फिर यह व्यवसाय कर रहे है तो यह लेख आपके लिए ही है। आज हम आपको चौपाल समाचार के इस लेख के माध्यम से बकरियों की 3 ऐसी नस्लों के बारे में चर्चा करेंगे, जिनसे आप दूध व मांस के जरिए दोगुना मुनाफा कमा सकते है।

बकरी के दूध के फायदे

बकरी के दूध (Best 3 Breed for Goat Farming) के अनेकों फायदे हैं, जैसे बकरी का दूध हृदय व दिमाग के विकास के लिए लाभदायक है, हड्डियों को मजबूत बनाता है, पाचन क्रिया में सुधार करता है, तभी तो बाजार में बकरी के दूध की मांग भी काफी अधिक है। इसके अलावा बकरी के मांस खाने के भी अनेकों लाभ हैं।

बकरी की 3 उन्नत नस्लें (3 advanced breeds of goat)

महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के वैज्ञानिकों ने कुछ वक्त पहले बकरियों (Best 3 Breed for Goat Farming) की 3 उन्नत नस्लों की पहचान की है। जिनका राष्ट्रीय पशु आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो, करनाल में पंजीकरण भी हो चुका है। इन 3 बकरियों की नस्लों का नाम गूजरी, सोजत और करौली है। जो कि मुख्यत: राजस्थान से ताल्लुक रखती हैं। वक्त के साथ इसकी पहुंच भी देश के हर कोने में हो गई है, क्योंकि इनका दूध उत्पादन व मांस काफी अच्छा है। तो आइए जानते हैं इनकी खासियत…

1. गूजरी बकरी

इन 3 बकरियों (Best 3 Breed for Goat Farming) की सूची में गूजरी बकरी का नाम भी शामिल है। गूजरी बकरी को अजमेर, टोंक, जयपुर, सीकर तथा नागौर जिलों के कुछ इलाकों में पाला जाता है। दिखने में गूजरी बकरी का आकार अन्य बकरियों की तुलना में बड़ा होता है। इस नस्ल की बकरियों का दूध उच्च गुणवत्ता वाला होता है और दूध उत्पादन भी अधिक होता है। साथ ही इस नस्ल के बकरों को मांस का एक अच्छा स्त्रोत भी माना जाता है।

2. सोजत बकरी

बकरियों की उन्नत नस्लों (Best 3 Breed for Goat Farming) की सूची में दूसरा नाम सोजत बकरी का शामिल है। राजस्थान मूल की यह बकरी सोजत जिले से ताल्लुक रखती है, जो कि अब नागौर, जैसलमेर, पाली व जोधपुर जिलों की भी पहचान बन चुकी है। सोजत बकरी दिखने में बेहद सुंदर होती है। हालांकि सोजत बकरी का दूध उत्पादन (Best 3 Breed for Goat Farming) अधिक नहीं है, मगर बाजार में इसके मांस की अच्छी खासी कीमत मिल जाती है।

3. करौली बकरी

करौली बकरी का नाम भी उन्नत बकरियों के नस्लों (Best 3 Breed for Goat Farming) में शुमार है। यह नस्ल राजस्थान के करौली जिले के मान्डरेल, हिंडौन, सपोटरा आदि जगहों पर पाई जाती है। करौली नस्ल की बकरियों को दूध व मांस का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। करौली नस्ल की बकरी मीणा समुदाय से ताल्लुक रखती है।

यह भी पढ़िए….बकरी पालन के लिए इन हाइब्रिड नस्लों का चयन करें, होगा तगड़ा मुनाफा

मुर्गीपालन से होगी अच्छी कमाई, पोल्ट्री फार्म खोलने के लिए लोन पर मिल रही सब्सिडी, जानिए प्रक्रिया

पशु किसान क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा डेढ़ लाख रुपए तक का लोन, पूरी प्रक्रिया यह रहेगी

किसान पशुओं का केसीसी बनाएं, भैंस पर 18000 व गाय पर मिलेंगे 15000 रुपए, जानिए पूरी प्रोसेस

आपको चौपाल समाचार का यह आलेख अच्छा लगा हो तो इसे जरूर शेयर करें और नीचे दिए गए माध्यमों से जुड़कर हर खबर से अपडेट रह सकते है।

जुड़िये चौपाल समाचार से-

ख़बरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें, हम सब जगह हैं।

नोट :- धर्म, अध्यात्म एवं ज्योतिष संबंधी खबरों के लिए क्लिक करें।
नोट :टेक्नोलॉजी, कैरियर, बिजनेस एवं विभिन्न प्रकार की योजनाओं की जानकारी के लिए क्लिक करें।

राधेश्याम मालवीय

मैं राधेश्याम मालवीय Choupal Samachar हिंदी ब्लॉग का Founder हूँ, मैं पत्रकार के साथ एक सफल किसान हूँ, मैं Agriculture से जुड़े विषय में ज्ञान और रुचि रखता हूँ। अगर आपको खेती किसानी से जुड़ी जानकारी चाहिए, तो आप यहां बेझिझक पुछ सकते है। हमारा यह मकसद है के इस कृषि ब्लॉग पर आपको अच्छी से अच्छी और नई से नई जानकारी आपको मिले।
Back to top button

Adblock Detected

Please uninstall adblocker from your browser.