गेहूं की बेस्ट 10 किस्में बंपर पैदावार देती है इनकी खासियत जानिए
रबी सीजन में गेहूं की किस्म (Best Top 10 Wheat Variety 2022) का चयन करने में समस्या आती है, किसान इन 10 बेस्ट किस्म की खासियत जानकर चयन कर सकते हैं।
Best Top 10 Wheat Variety 2022 | सोयाबीन की कटाई का समय नजदीक आने लगा है। खरीफ के इस सीजन के बाद किसान रबी फसलों की बुवाई में जुट जाते हैं। ऐसे में किसान गेहूं की बुवाई के लिए उपर्युक्त किसानों का चयन करने लग जाते हैं। हम आपके इस लेख के माध्यम से विस्तृत में गेहूं की 10 बेस्ट किस्म की खासियत के बारे में जानेंगे। लेख को अंत तक जरूर पढ़ें..
गेहूं की टॉप 10 किस्में, जो देती है 75 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक उत्पादन
हम आपका आलेख में गेहूं की किस्म एवं उनके लिए आवश्यक जलवायु सिंचाई उत्पादन के साथ बताएंगे। यहां पर गेहूं की किस्म जैसे wheat GW 322, GW 273, श्री राम सुपर 111, गेहूं पूसा तेजस 8759, HD 4728 (Pusa Malawi), HD 3298, JW 1142, HI 8498 की जानकारी उत्पादन क्षमता बताई गयी है।
गेहूं की फसल में उत्पादन गेहूं की किस्म (Best Top 10 Wheat Variety 2022) पर निर्भर करता है गेहूं की यह टॉप 10 किस्म जो आपको 70 क्विंटल प्रति हेक्टेयर के हिसाब से उत्पादन देती है।यह किस्में हाल ही में बीज निगमों द्वारा तैयार की गयी है। गेहूं की इन किस्मों में रोग एवं कीटों का प्रकोप बहुत काम रहता है, यानी यह किस्में रोग प्रतिरोधी है। इसके साथ ही यह किस्म कम पानी में भी पककर तैयार हो जाती है। यह किस्में भारत के लगभग सभी प्रातों जहाँ गेहूं की खेती की जाती है उनमे उगाई जा सकती है।
गेहूं की यह है टॉप 10 किस्में
- GW 322
- पूसा तेजस 8759
- wheat GW 273
- श्री राम सुपर 111 गेहूं
- HD 4728(Pusa Malawi)
- wheat HD 3298
- shree ram 303 wheat variety
- wheat JW 1142
- HI 8498
- JW 1201
1. GW 322
यह मध्यप्रदेश MP राज्य में सबसे अधिक उगाई जाने वाली गेहूं की किस्में (Best Top 10 Wheat Variety 2022) है जो 115 से120 दिन में पककर तैयार हो जाती है। गेहूं की GW 322 किस्म की उत्पादन क्षमता 60 – 62 क्विंटल तक है। यह wheat वैरायटी गेहूं भारत के सभी राज्यों में खेती की जा सकती है। यह वैरायटी 3 से 4 पानी में पक जाती है।
2. पूसा तेजस 8759
गेहूं की पूसा तेजस्व 8759 किस्म मध्यप्रदेश में वर्ष 2019 में विकसित की गयी है। एमपी के जबलपुर कृषि विश्वविद्यालय में पूसा तेजस गेहू का उत्पादन एक हेक्टेयर से 70 क्विंटल उत्पादन किया गया था। इसके बाद किसानो की इस किस्म में रूचि बढ़ी। गेहूं की यह किस्म (Best Top 10 Wheat Variety 2022) करीब 110 से 115 दिन में पक कर तैयार हो जाती है। यह बीज कम पानी में पककर तैयार हो जाता है।
3. wheat GW 273
गेहूं की GW 273 किस्म (Best Top 10 Wheat Variety 2022) लगभग 115 से 125 दिन में पककर तैयार हो जाती है। गेहूं की GW 273 की पैदावार 60 से 65 क्विंटल तक है। यह वैरायटी 3 से 4 पानी में पक जाती है।
4. श्री राम सुपर 111 गेहूं
यह गेहूं लगभग 105 दिन में पक कर तैयार हो जाता है। श्री राम 111 अगेती एवं पछेती बुवाई के लिए उपयुक्त है। इस किस्म का दाना कठोर एवं चमकदार होता है। मध्यप्रदेश के किसानो के अनुसार श्री राम सुपर 111 का उत्पादन 22 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से है श्रीराम फ़र्टिलाइज़र्स एण्ड कैमिकल्स के विश्वविख्यात गेहूँ वैज्ञानिकों द्वारा इस किस्म (Best Top 10 Wheat Variety 2022) को तैयार किया गया है।
5. HD 4728 (Pusa Malawi)
यह गेहूं 125-130 दिन में पक कर तैयार हो जाती है। गेहूं HD 4728 (Pusa Malawi) की पैदावार 55 क्विंटल तक है। HD 4728 (Pusa Malawi) गेहूं भारत के सभी राज्यों में खेती (Best Top 10 Wheat Variety 2022) की जा सकती है। यह वैरायटी 3 से 4 पानी में पक जाती है।
यह भी पढ़िए…. गेंहू की इस वैरायटी का चयन करें, 95.32 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन मिलेगा, जानें इसकी खासियत
6. गेहूं HD 3298
यह गेहूं 125-130 दिन में पक कर तैयार हो जाती है। गेहूं HD 3298 की पैदावार 55 -60 क्विंटल तक एक हेक्टेयर में रहती है। HD 3298 गेहूं भारत के सभी राज्यों में खेती की जा सकती है। यह वैरायटी 3 से 5 पानी में पक जाती है। इस किस्म (Best Top 10 Wheat Variety 2022) में फंगस जनित रोग नहीं लगते है, इस गेहूं का दाना सुडोल रहता है।
7. श्री राम 303 गेहूं की किस्म
गेहूं कि श्री राम 303 वैरायटी कंपनी द्वारा विकसित की गयी है। इस गेहूं (Best Top 10 Wheat Variety 2022) का दाना अन्य गेहूं की अपेक्षा लम्बा रहता है। इसके पौधों में कल्लो की संख्या अधिक होती है जिसकी बजह से श्री राम 303 वैरायटी में अधिक उत्पादन मिलता है। यह गेहूं 110 दिन में पककर तैयार हो जाती है। इसका उत्पादन प्रति हेक्टेयर 75 क्विंटल तक है।
यह भी पढ़िए…. गेहूं की यह किस्म किसानों को कर देगी मालामाल, ज्यादा गर्मी में भी समय पूर्व नहीं पकेगी, पैदावार बढ़ेगी
8. JW 1142
गेहूं की किस्म JW 1142 जबलपुर कृषि विश्विद्यालय में तैयार की गयी है JW 1142 गेहूं की उत्पादन क्षमता 55 से 60 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक है। यह अगेती एवं पछेती दोनों प्रकार से वोई जा सकती है। इस गेहूं (Best Top 10 Wheat Variety 2022) माहु कीट का प्रकोप कम रहता है तथा यह 125 दिन में पककर तैयार हो जाती है।
9. HI 8498
गेहूं की किस्म HI 8498 जबलपुर कृषि विश्विद्यालय में तैयार की गयी है HI 8498 गेहूं की उत्पादन क्षमता 55 से 57 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक है। यह अगेती एवं पछेती दोनों प्रकार से वोई जा सकती है। इस गेहूं (Best Top 10 Wheat Variety 2022) माहु कीट का प्रकोप कम रहता है तथा यह 125 -130 दिन में पककर तैयार हो जाती है।
10. JW 1201
गेहूं की किस्म JW 1201 जबलपुर कृषि विश्विद्यालय में तैयार की गयी है JW 1201 गेहूं की उत्पादन क्षमता 55- 60 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक है। यह अगेती एवं पछेती दोनों प्रकार से वोई जा सकती है। इस गेहूं (Best Top 10 Wheat Variety 2022) माहु कीट का प्रकोप कम रहता है तथा यह 125 से 130 दिन में पककर तैयार हो जाती है।
किसान साथी यह Wheat वैरायटी सभी क्षेत्र में अलग-अलग प्रकार का उत्पादन देती है इनका उत्पादन मुख्यतः भूमि की उपजाऊ क्षमता के आधार पर निर्भर करता है। अगर आपकी भूमि उपजाऊ नहीं है तो उसमे गेहूं का उत्पादन कम होगा चाहे कोई भी वैरायटी लगाए। ऐसे में गेहूं के बीज वैरायटी (Best Top 10 Wheat Variety 2022) का चयन भूमि अनुसार करना चाहिए। अधिक उत्पादन लेने के लिए आवश्यकता अनुसार उर्वरकों का प्रयोग करना चाहिए।
हम चौपाल समाचार के अन्य लेखों के माध्यम से आपको नई-नई किस्मों के बारे में अवगत कराएंगे तथा विस्तृत में किसानों को जानकारी साझा करेंगे।
यह भी पढ़िए…. गेहूं की इन किस्मों से मिलेगा 82 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की पैदावार, इन किस्मों के बारे में जानिए
कृषि वैज्ञानिकों ने विकसित की गेहूं की दो नई किस्में, यह किस्में रोग प्रतिरोधक, उपज अधिक
आपको चौपाल समाचार का यह आलेख अच्छा लगा हो तो इसे जरूर शेयर करें और नीचे दिए गए माध्यमों से जुड़कर हर खबर से अपडेट रह सकते है।
जुड़िये चौपाल समाचार से-
ख़बरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें, हम सब जगह हैं।