नए साल में कहा होगी बर्फबारी एवं बारिश, देखें मौसम विभाग का अलर्ट
2023 में कहा कड़ाके की ठंड, बारिश एवं बर्फबारी (Cold weather in 2023) होगी, इसके लिए मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है, देखे नए साल का मौसम...
Cold weather in 2023 | साल के आखिरी दिन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। इसके साथ ही आज पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी के आसार हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं इस साल के आखिरी दिन और नए साल की शुरुआत होते ही शीतलहर अपना कौन सा रुख दिखाने वाली हैं…
दिल्ली में ठंड से मिली राहत
दिल्ली में लगातार दो दिनों से ठंड (Cold weather in 2023) व कोहरे में राहत है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिन यानी कल से 31 दिसंबर 2022 से दिल्ली-NCR में कोहरे में वृद्धि हो सकती है। इसी के साथ IMD ने दिल्ली वासियों के लिए 1 जनवरी 2023 से शीतलहर का भी अलर्ट जारी कर दिया है।
वहीं अगर हम तापमान की बात करें तो आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना (Cold weather in 2023) है और वहीं न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। दिल्ली में आज धूप खिली रही।
दिल्ली में नए साल पर कैसा रहेगा मौसम का हाल ?
दिल्ली में पिछले तीन दिनों से धूप के बाद एक बार फिर से ठंड (Cold weather in 2023) लोगों पर अपना कहर ढाने के लिए तैयार है। लेकिन एक बार फिर से यहां आज से शीतलहर चलने के साथ ही तापमान में भारी गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना है।
यानी नए साल की शुरुआत के साथ ही दिल्ली में फिर से गला देने वाली ठंड (Cold weather in 2023) देखने को मिल सकती है। आज शनिवार यानी 31 दिसंबर को यहां का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर
दिल्ली में आज (Cold weather in 2023) प्रदूषण का स्तर AQI 373 तक है। ठीक इसी प्रकार से अन्य शहर में भी प्रदूषण बना हुआ है।
फरीदाबाद – AQI 339
गुरुग्राम – AQI 304
गाजियाबाद – AQI 326
नोएडा – AQI 332
ग्रेटर नोएडा – AQI 363
जानें बाकि राज्यों के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने एक जनवरी से उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर (Cold weather in 2023) चलने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 24 घंटों में दिल्ली के अलावा हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ के तापमान में गिरावट आ सकती है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पंजाब और बिहार में घना कोहरा देखने को मिल सकता है। जबकि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तर प्रदेश में छाया रहेगा कोहरा
जहां एक तरफ दिल्ली-NCR में कोहरे की चादर (Cold weather in 2023) सिमट रही है. वहीं उत्तर प्रदेश के कई शहरों में कोहरा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग की ताजा अपडेट के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई शहरों में आज घना कोहरा छाए रहने की पूरी संभावना है।
पहाड़ी इलाकों में मौसम का हाल
वहीं अगर बात पहाड़ी राज्यों के मौसम (Cold weather in 2023) की करें तो पहाड़ी राज्यों में न्यू ईयर मनाने पहुंचे लोग कश्मीर में हो रही बर्फबारी का लुत्फ उठा सकते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, बर्फबारी के कारण कश्मीर में एक-दो दिन में तापमान माइनस 6 डिग्री तक जा सकता है।
ऐसे में इस दौरान भारी बर्फबारी (Cold weather in 2023) देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ कई स्थानों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। उत्तराखंड के देहरादून और मसूरी में बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई है। हिमाचल प्रदेश में भी बर्फबारी देखने को मिल सकती है।
इन शहरों में होगी बारिश और बर्फबारी
मौसम विभाग की ताजा अपडेट के मुताबिक, आज पहाड़ी क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी (Cold weather in 2023) होने की संभावना जताई गई है। कश्मीर की घाटी समेत टंगमर्ग, सोनमर्ग, जोजिला, गुरेज, माच्छिल, पहलगाम, शोपियां, अनंतनाग और कुलगाम में बर्फबारी के साथ शीतलहर का प्रकोप जारी है। इन स्थानों पर शाम होने पर बर्फबारी शुरू हो जाती है। इसके अलावा जम्मू के मैदानी इलाकों में दिन के समय मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।
यह भी पढ़िए…MP एवं राजस्थान समेत 6 राज्यों में सर्दी का अलर्ट, 4 जनवरी तक कड़ाके की ठंड, देखे देशभर की वेदर रिपोर्ट
ठंडी नहीं बड़ेगी तो क्या गेंहू की पैदावार पर पड़ेगा असर… जानें कृषि विशेषज्ञ क्या कहते है
आपको चौपाल समाचार का यह आलेख अच्छा लगा हो तो इसे जरूर शेयर करें और नीचे दिए गए माध्यमों से जुड़कर हर खबर से अपडेट रह सकते है।
ख़बरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।