कृषि समाचार

एमपी की मंडियो में सोयाबीन 7000 रूपए क्विंटल, जानें सोयाबीन के ताजा भाव 

स्टॉक खरीदी वालों ने लाया सोयाबीन (Cost of Soyabean 2022) में उछाला, 6700 रुपए तक बिका, जानें प्रदेश की मंडियो में सोयाबीन के भाव.

Cost of Soyabean 2022 | सोयाबीन को स्टॉक वालों ने उछाल दिया। दिसंबर के बाद वायदा डिब्बे में छूट की संभावना जोर पकड़ रही है। 4800 बिकने वाला सोयाबीन 5400 रुपए के भाव पर उज्जैन मंडी में बिक गया। स्टॉक वालों ने हाथ खोल दिए हैं। उधारी बांटने वालों ने साझेदारी में स्टॉक व्यापार शुरू कर दिया है।

उधार वालों को बड़ी तेजी से कोई लेना-देना नहीं बस खर्च के साथ ब्याज निकल जाए। अगर ब्याज नहीं भी मिले तो धन सुरक्षित रहेगा। चना व गेहूं व्यापार वाले भी सोयाबीन (Cost of Soyabean 2022) स्टॉक कर तेजी को गोदाम में पैक करने लगे हैं। प्लांटों ने बिल्टी भाव बढ़ाकर 5550 रुपए के पार के खरीदी भाव कर दिए हैं।

किसानों ने बढ़ती तेजी भांपकर बेचने की मात्रा घटा दी है। आज से 10 साल पूर्व सीजन में ओपन व्यापार होता था। किसान खेत से सोयाबीन निकालकर मंडी में बेच देते थे। तेजी-मंदी व्यापारी के हिस्से में आती थी। समय बदल गया, अब तेजी-मंदी का खेल किसानों के हाथ में आ गया। मंडी‌ में बीज वाला सोयाबीन 6000 से 6700 रुपए बिक गया।

खाद्य तेलों में तूफानी तेजी का दौर (Cost of Soyabean 2022)

विदेशी बाजार लगातार तेज बने हुए हैं। एक या अनेक वजह से भाव घटने के बजाय बढ़ते जा रहे हैं। विदेशी बाजार से तेजी का वातावरण बना हुआ है। घरेलू बाजार में सोयाबीन की आवक चरम स्तर पर पहुंचने लगी है। आर्थिक रूप से कुछ कमजोर प्लांटों को सोयाबीन नहीं मिल रहा है और शायद मिलेगा भी नहीं पिछले वर्षों में कुछ आढ़तियां प्लांटों सोयाबीन खरीद कर दे देते थे, प्लांटों की स्थिति खराब होने से उन्हें भी घाटा उठाना पड़ा है।

प्लांटों पर पुराना जैसा विश्वास भी नहीं रह गया है कि उन्हें उधारी में सोयाबीन (Cost of Soyabean 2022) मिल जाए। सोया तेल में सीधे व्यापार की जगह सट्टे बाजी अधिक पनप गई है। विदेशी बाजार को देखकर तेजी कर रहे हैं। घरेलू बाजार की आवक मायने नहीं रख रही है।

यह भी पढ़िए..गेहूं में जोरदार तेजी, गज्जर क्वालिटी भी 2400 रु. में आसानी से बिक रहा, जानें गेंहू के भाव

पाम तेल के भाव की स्थिति

पाम तेल (Cost of Soyabean 2022) वायदा एवं हाजर भावों में देखते ही देखते बड़ी तेजी आ गई है। मलेशिया पाम तेल वायदा, 12 सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंच गया है। दक्षिण अमेरिका एवं यूक्रेन से आपूर्ति बाधित होने से वैश्विक स्तर पर फिर से चिंता बढ़ गई है।

जीजीएन रिसर्च के नीरव देसाई के अनुसार नवंबर में 15 लाख टन सोयाबीन की क्रशिंग हो सकती है क्योंकि किसान बड़ी मात्रा में सोयाबीन की बिक्री कर रहे हैं। नवंबर मध्य के बाद सोया तेल में गिरावट आ सकती है, क्योंकि मांग कमजोर बनी रहेगी। केएलसीई 167 प्लास बंद।

शिकागो में सोया तेल (Cost of Soyabean 2022) 12 मायनस चल रहा था। कांडला पाम 990 से 995 सोया रिफाइंड 1360 से 1365 डीगम 1310 रुपए । लोकल प्लांटों में सोया तेल दोपहर बाद विप्पी 1367 अवि 1370 महेश 1370 आयडिया 1375 केशव 1370 बजरंग 1375 नीमच लाइन 1362 से 1365 रुपए।

सोयाबीन के भाव लेबल में सुधार आया, 200 रुपए की मंदी तेजी में बदल गई

सोयाबीन (Cost of Soyabean 2022) के भाव लेबल में सुधार आ गया तीन-चार दिन में 200 रुपए की आई भाव गिरावट तेजी में बदल गई। बिल्टी 5400-5475 रुपए हो गई। मंडी में 5000 से 5200 रुपए प्लांट का सोयाबीन बिकने लगा। इस प्रकार की तेजी-मंदी का स्पष्ट कारण सामने नहीं आ रहा है। फॉरेन मार्केट तेज स्टॉक लिमिट हटने, आवक में कमी जैसे जुमले इस व्यापार में मंगलवार को दिनभर चलते रहे।

प्लांटों की -जमकर खरीदी होने से बिल्टी वालों को अपने भाव पर सोयाबीन (Cost of Soyabean 2022) नहीं मिला। किसानों को गेहूं बोवनी के लिए नकद धन की जरूरत होने से जो भी भाव मिले बेच रहे हैं। आवक बढ़ने का एकमात्र कारण यही बताया जा रहा है। बीज वालों की एकतरफा खरीदी जारी है। बीज व्यापार में खरीदारों को ज्यादा लाभ मिलने की खबर है।

सोयाबीन का स्थायी व्यापार करने वाले दो तरह का कारोबार भी कर रहे हैं। बिल्टी में गाड़ी लोड भी कर रहे और स्टॉक में भी डंप कर रहे, इसे कहते हैं आंखों से काजल चुराना। इधर मंडी प्रशासन ने उड़नदस्ते का काम जोरों पर चालू कर दिया है।

सोयाबीन (Cost of Soyabean 2022) की गाड़ियां चेक करते-करते प्याज की गाड़ी हाथ में आ गई। सेंटपाल स्कूल के पास ट्रक वाले ने प्याज के कट्टे सीधे करने के लिए गाड़ी रोकी तो मंडी का उड़नदस्ता पहुंच गया। गाड़ी में मंडी के कागज नहीं मिलने से 5 गुना टैक्स वसूला गया।

यह भी पढ़िए..गेंहू के दामों में 12.01% की हुई वृद्धि, जानिए ताजा भाव

उज्जैन मंडी भाव

(Cost of Soyabean 2022)

गेहूं लोकवन 2050 से 2831 , मालवराज पोषक 2032 से 2680 , गेहूं पूर्णा 2486 से 2700 , सोयाबीन 5200 से 5800 , चना देशी 4141 से 4411 , चना विशाल 4181 से 4870 , चना डालर 3450 से 11226 , बटला 930 से 3790 , आलू आवक 1000 से 1700 , प्याज 1500 से 2500 लहसुन 1000 से 2960 रुपए क्विंटल रहा।

प्लांटों की सोयाबीन में खरीदी

सूर्या (Cost of Soyabean 2022) फूड 5400, स्नेहिल 5300, विप्पी 5275, सालासार 5350, महेश 5300, सोनिक 5250, अंबिका कालापीपल 5300, जावरा 5375, रुचि 5225, आरएच सिवनी 5450, रामा 5250, नीमच प्रोटीन 5400, एमएस 5400, पचोर 5275, लिविंग फूड्स 5320, कृति 5300 रूपए क्विंटल।

खंडवा ऑयल्स 5300, केपी नेवरी 5200, आयडिया 5300, के एन एग्री ऑयल्स इटारसी 5275, गुजरात अंबूजा 5312, धीरेंद्र सोया 5401, बैतूल आयल्स 5450, सतना 5500, बंसल 5325, अमृत 5375, अग्रवाल 5375, अडानी नीमच 5400, शुजालपुर, विदिशा 5350, कृति 5300 रुपए। धुले में दिसान एग्रो 5500, ओमश्री 5500, संजय सोया 5475 रुपए।

प्रदेश की मंडियो में सोयाबीन के भाव

(Cost of Soyabean 2022)

  • जावरा मंडी – सोयाबीन 5000 – 5400 ,
  • मंदसौर मंडी भाव – सोयाबीन 4800 – 5440 ,
  • इंदौर मंडी भाव – सोयाबीन 2000 – 5600 ,
  • नीमच मंडी भाव – सोयाबीन 4100 – 5541 ,
  • बैतूल मंडी भाव – सोयाबीन 4200 – 5376 ,
  • धामनोद मंडी भाव – सोयाबीन 4510 – 6565,
  • खरगोन मंडी भाव – सोयाबीन 4940 – 5750 ,
  • खंडवा मंडी भाव – सोयाबीन 3700 – 6701 ,
  • टिमरनी मंडी भाव – सोयाबीन 2501 – 5400 ,
  • सिरोंज मंडी – सोयाबीन 2800 – 5455 ,
  • कालापीपल मंडी भाव (Cost of Soyabean 2022) – सोयाबीन 2000 – 5450,
  • आगर मंडी भाव – सोयाबीन 2090 रूपए और अधिकतम 5450 रूपए प्रति क्विंटल में बिका।
  • उज्जैन मंडी – सोयाबीन आवक 16300 बोरी 5315 से 7001 रूपए  रूपए और अधिकतम 5450 रूपए प्रति क्विंटल में बिका।

NOTE –  यहां दिए गए प्रदेश की मंडियो के भाव 3 नवंबर के दिए गए है।

यह भी पढ़िए..MP | प्रदेश की उज्जैन, इंदौर, आगर एवं अन्य मंडियो में कृषि जिंसो के भाव जानें

प्लांटो के सोयाबीन खरीदी भाव में वृद्धि, अब सोयाबीन की आवक बढ़ेगी, यह भाव रहने के आसार

गेहूं के भाव में उछाल आया, निर्यात बंदी के रुके गेहूं की किस्मत चमकी, गेहूं के ताजा भाव क्या हैं, जानिए

आपको चौपाल समाचार का यह आलेख अच्छा लगा हो तो इसे जरूर शेयर करें और नीचे दिए गए माध्यमों से जुड़कर हर खबर से अपडेट रह सकते है।

जुड़िये चौपाल समाचार से-

ख़बरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।

नोट :- धर्म, अध्यात्म एवं ज्योतिष संबंधी खबरों के लिए क्लिक करें।
नोट :- टेक्नोलॉजी, कैरियर, बिजनेस एवं विभिन्न प्रकार की योजनाओं की जानकारी के लिए क्लिक करें।

राधेश्याम मालवीय

मैं राधेश्याम मालवीय Choupal Samachar हिंदी ब्लॉग का Founder हूँ, मैं पत्रकार के साथ एक सफल किसान हूँ, मैं Agriculture से जुड़े विषय में ज्ञान और रुचि रखता हूँ। अगर आपको खेती किसानी से जुड़ी जानकारी चाहिए, तो आप यहां बेझिझक पुछ सकते है। हमारा यह मकसद है के इस कृषि ब्लॉग पर आपको अच्छी से अच्छी और नई से नई जानकारी आपको मिले।
Back to top button

Adblock Detected

Please uninstall adblocker from your browser.