25 दिसंबर से होगा MP के मौसम में बदलाव, पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी से होगी ठंड तेज
मध्यप्रदेश में अगले हफ्ते यानी 25 दिसंबर से मौसम (December Weather Update) में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी एवं ठंड तेज होगी, देखे दिसंबर 2022 का मौसम..
December Weather Update | दिसंबर के इस महीने में मार्च जैसी गर्मी पड़ रही है। हालांकि मेंडूस चक्रवात की वजह से सीजन में 2 बार मावठे की बारिश हुई। लेकिन ज्यादा दिनों तक इसका असर नहीं रहा। मौसम विभाग के अनुसार, एमपी का मौसम अगले हफ्ते यानी 25 दिसंबर से बदलाव देखने को मिल सकता है।
IMD के अनुसार, अगले कुछ दिन तक ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रह सकता है और ठंड में इजाफा हो सकता है। वहीं, पहाड़ी राज्यों जैसे उत्तराखंड, हिमाचल, लेह, लद्दाख सहित जम्मू कश्मीर में चोटी पर बारिश और बर्फबारी देखने को मिल रही है।
मौसम विभाग ने ठंड को लेकर जारी किया अलर्ट
दिसंबर महीने में लोगों के लिए और मुश्किलें आनेवाली हैं, क्योंकि धीरे-धीरे ठंड (December Weather Update) के और बढ़ने के आसार दिख रहे हैं। पहाड़ों पर बर्फबारी होने लगी है और इस कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में 18 से 20 दिसंबर तक शीतलहर चलेगी। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
राजस्थान में कई जिलों में तापमान 5 डिग्री (December Weather Update) सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है। फतेहपुर में तापमान 0 डिग्री सेल्सियस तो चुरू में न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। आनेवाले हफ्ते में दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य-प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना है। वहीं, उत्तर भारत के कई इलाकों में शीतलहर चलने का भी अनुमान जताया गया है।
यह भी पढ़िए…एमपी के इंदौर, भोपाल, जबलपुर एवं अन्य शहरों में मौसम का हाल, आगे कैसा रहेगा मौसम देखे
कई राज्यों में गिरा पारा
मौसम विभाग (December Weather Update) ने बताया कि अगले कुछ दिन तक ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रह सकता है और ठंड में इजाफा हो सकता है। राजधानी दिल्ली के तापमान में 14 दिसंबर के बाद से लगातार गिरावट दर्ज की गई है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में भी शीतलहर का प्रकोप बढ़ रहा है। वहीं, बिहार के गया में सबसे ज्यादा ठंड रिकॉर्ड गई है। बिहार और झारखंड में तेज हवा चलने का भी अलर्ट है।
पहाड़ी राज्यों जैसे उत्तराखंड, हिमाचल, लेह, लद्दाख सहित जम्मू कश्मीर में चोटी पर बारिश (December Weather Update) और बर्फबारी देखने को मिल रही है। देहरादून, रुड़की, हरिद्वार के कई इलाकों में भी कोहरे और धुंध के कारण तापमान में गिरावट रिकॉर्ड की गई है। उत्तराखंड में इस बार क्रिसमस के बाद बर्फबारी के आसार बनते नजर आ रहे हैं। 26, 27 दिसंबर को उत्तरकाशी और चमोली में बर्फबारी के आसार हैं। इसी तरह पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
मौसम विभाग ने इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया
भारत मौसम विज्ञान विभाग (December Weather Update) के मुताबिक महाराष्ट्र, पुणे सहित केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, उड़ीसा और आंध्र प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि यहां 22 दिसंबर तक यह बारिश होती रहेगी।
यह भी पढ़िए…MP | भोपाल सहित कई जिलों में हुई झमाझम बारिश, अब इन 7 संभागों में गिरेगा मावठा, 15 दिसंबर से होगी ठंड तेज
भोपाल में 2.6 डिग्री लुढ़का रात का पारा
प्रदेश में सबसे ठंडा (December Weather Update) रहा उमरिया, पारा 5.4 डिग्री पर। वर्तमान में कोई मौसम प्रभावी प्रणाली सक्रिय नहीं है। हवा का रुख भी उत्तरी बना हुआ है। इस वजह से राजधानी सहित पूरे मध्य प्रदेश में सिहरन बढ़ गई है।
भोपाल वातावरण (December Weather Update) से नमी कम होने के साथ ही हवाओं का रुख भी उत्तरी हो गया है। उत्तर भारत की तरफ से लगातार आ रही सर्द हवाओं ने सिहरन बढ़ा दी है। जिसके चलते राजधानी सहित मध्य प्रदेश के अधिकतर शहरों में रात का तापमान लुढ़कने लगा है।
रविवार को राजधानी के न्यूनतम तापमान में शनिवार की तुलना में 2.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मध्य प्रदेश में सबसे कम 5.4 डिग्री सेल्सियस तापमान उमरिया में दर्ज किया गया। हालांकि एक प्रति-चक्रवात के बनने से रविवार को दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।
मौसम विज्ञान (December Weather Update) केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, लेकिन शनिवार के न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस की तुलना में 2.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था, जो शुक्रवार के अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 1.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा था। रविवार को दिन का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
मध्य प्रदेश में सिहरन बड़ी
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम (December Weather Update) विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में कोई प्रभावी प्रणाली सक्रिय नहीं है। उत्तर भारत के अलावा पड़ोसी राज्य राजस्थान में न्यूनतम तापमान काफी कम हो गया है। हवा का रुख भी उत्तरी बना हुआ है। इस वजह से राजधानी सहित पूरे मध्य प्रदेश में सिहरन बढ़ गई है।
हालांकि उत्तर–पश्चिमी मध्य प्रदेश पर एक प्रति चक्रवात (December Weather Update) बन गया है। इसके असर से दिन के तापमान में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि रात के तापमान में और गिरावट होने के आसार हैं।
भी पढ़िए……क्या अब चमकेगी ठंड…देखें MP के भोपाल, इंदौर, उज्जैन एवं अन्य शहरों का मौसम
MP के इन जिलों होगी मावठे की बारिश… छाए रहेंगे बादल, देखे एमपी का मौसम
आपको चौपाल समाचार का यह आलेख अच्छा लगा हो तो इसे जरूर शेयर करें और नीचे दिए गए माध्यमों से जुड़कर हर खबर से अपडेट रह सकते है।
ख़बरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।