डॉलर चने की आवक कम, 15 हजार रुपए तक बिक सकता है डॉलर चना, जानें लेटेस्ट रेट
मंडियो में डॉलर चने (Dollar Gram latest Price) की आवक कम होने से लगातार इसके भाव में वृद्धि हो रही है। यहां जानें डॉलर चने का लेटेस्ट रेट.
Dollar Gram latest Price | डॉलर चना शीघ्र ही 15 हजार रुपए बिक सकता है। 13200 रुपए कंटेनर हो गए। सोमवार को एमपी की उज्जैन मंडी नीलाम में 12071 रुपए बिका। व्यापारी मंडी नीलाम से खरीदा चना दुकान में थप्पी लगा रहे हैं। इन्हें 15 में हजार रुपए के भाव की संभावना लग रही है। बीते वर्षों इन्हीं दिनों में 8 से 9 हजार के बीच भाव बने हुए थे।
डॉलर की बोवनी वालों को बीज का चना नहीं मिल पा रहा। कहीं-कहीं तो किराना दुकानों से डॉलर (Dollar Gram latest Price) खरीदकर बोए जाने की खबर चल रही है। लाल चना वालों को तो भाव की ठंड लग गई। नैफेड ने 2-3 माह में अनेको बार सस्ते भाव के टेंडर पास कर स्टॉक वालों के चने को बेचने का मौका नहीं दिया और आगे भी नहीं दे रहे हैं।
2 नवंबर को नैफेड ने 2022 का चना राजस्थान 4651, कर्नाटक 4701-4730, गुजरात 4512- 4522, महाराष्ट्र 4611, आंध्रप्रदेश 4705, तेलंगाना 4714, मध्यप्रदेश 4602-4603, चना 2020, राजस्थान 4626, मध्यप्रदेश 4301 रुपए के टेंडर 2 नवंबर के पास किए हैं। चने का नैफेड के पास बड़ा स्टॉक समर्थन दाम से 800 रुपए नीचे बिकने के लिए तैयार तो आम स्टॉक वालों का 5 हजार रुपए का चना क्यों खरीदें।
डॉलर चने (Dollar Gram latest Price) की आवक कम
इंदौर मंडी में 1000 से 1200 बोरी की आवक रही। बड़े स्टॉकिस्टों की लेवाली रहने से भावों में लगातार तेजी जारी है। कुछ सटोरिए भी बाजार को तेजी की हवा दे रहे हैं। नीलामी में डॉलर चना एवरेज 6500 से 11200, मध्यम 11400 से 12200, बोल्ड 12500 से 12700 रुपए प्रति क्विंटल रहा।
यह भी पढ़िए…नए सोयाबीन की आवक बढ़ी, सोयाबीन के भाव इस सीजन में समर्थन मूल्य से ऊपर रहेंगे या नीचे, जानें
तुअर की आपूर्ति सुधरने की आशा
डॉलर चने (Dollar Gram latest Price) के साथ मूंग-उड़द के भावों में तेजी का वातावरण बन गया है। नैफेड के गर्मी के मूंग के टेंडर आए दिन ऊपरी भावों पर जा रहे हैं। उड़द का सीजन चल रहा है। मंडियों में आवक कमजोर है। क्वालिटी माल मिल ही नहीं रहे हैं। इससे भावों में धीमी गति से तेजी आने लगी है। उड़द मुंबई छोटा 7150 चेन्नई 7000 मोटा 8050 रुपए के भाव बताए गए। दाल-मोगर में मांग निकली है।
मूंग दाल मोगर में कुछ मिलों ने शनिवार को भाव बढ़ाए थे, और कुछ ने सोमवार को बढ़ाए। पक्के माल में ग्राहकी साधारण रही। मंडी (Dollar Gram latest Price) में ऊपर में मूंग 7000 से 7500 रुपए बिकने लगा है। चने में मांग कम होने से भावों में आंशिक नरमी रही। अफ्रीका में एक कंपनी निर्यातकों के साथ चल रहा विवाद निपट जाने से तुअर के जहाज लगने लगे हैं। अगले 15-20 दिन में मोटी तुअर की उपलब्धि सुगम होने की संभावना है।
यह भी पढ़िए…सोयाबीन के भाव लंबी तेजी की ओर.. जानें सोयाबीन के लेटेस्ट रेट
राजस्थान में मिलों के मूंग मोगर बिके हुए हैं। इसके साथ ही सरकारी खरीदी भी चल रही है। इससे भाव स्थिर बने हुए हैं। मक्का में निर्यातकों की मांग एवं स्टॉर्च फैक्टरियों द्वारा भाव बढ़कर खरीदी करने से तेजी आती जा रही है। कांडला डिलीवरी 2325 से 2350 रुपए में लेवाल बन गए हैं।
इंदौर की व्यापारिक मंडी (Dollar Gram latest Price) में मक्का 2225 रुपए बिक गई। नीलामी में 150 बोरी की आवक रही। गेहूं की आवक कम है और लेवाली रहने से आए दिन सुधार आता जा रहा है। मिल क्वालिटी 2550 और लोकवन 2750 से 2800 रुपए बोला जाने लगा।
बोल्ड डॉलर चने में तेजी
(Dollar Gram latest Price)
दलहन- दालों में कामकाज का अभाव रहा। गेहूं- मक्का में ऊपरी भावों पर लेवाल पीछे हटने से भावों में आंशिक लटक आई है। डॉलर चने की आवक 800 से 1000 बोरी की रही। बोल्ड माल में 200 रुपए के करीब तेजी रही। नीलामी में बिटकी 6500 से 7000, डॉलर चना एवरेज 7500 से 11500, मध्यम 11600 से 12500, बोल्ड 12800 से 13000 रुपए।
यह भी पढ़िए…सोयाबीन के भाव सोयाबीन तेल पर निर्भर : वर्तमान में सोयाबीन तेल के क्या रेट है जानें
उज्जैन से 100 कट्टे डॉलर का व्यापार मिला, भाव 13 हजार के पार
(Dollar Gram latest Price)
डॉलर चने के 100 कट्टे का साउथ का व्यापार ऊंचे भाव का हो गया। इंदौर तरफ 500 बोरी डॉलर चने की आवक की खबर रही। भाव 13 हजार के बताए गए हैं। डॉलर में एक बार फिर सट्टे वाले दुखी होती नजर आ रहे हैं। माल की कमी जो मिल रहा वह खेतों में बोवनी के लिए किसान खरीद रहे हैं। पक्के स्टॉक वाले जो कभी भी नहीं बेचते उन्हें 14 से 15 हजार भाव मिले तो बेचने का मन बनाएं।
कोल्ड स्टोर में सुरक्षित रखा डॉलर चना (Dollar Gram latest Price) अब ड्रायफ्रुट से कम नहीं आंका जा रहा है। डॉलर चना साउथ का व्यापार व्यापारी हजारीलाल मालवीय को मिल रहा है, लेकिन इन्हें अब डॉलर नहीं मिल रहा। जिलेभर में 4-5 स्थानों पर इसकी खोज जारी है। मप्र डॉलर चने का गढ़ माना जाता है।
मालवा के किसानों ने 2 साल से इसे छोड़ गेहूं पर ज्यादा ध्यान लगाया। ऐसे में निमाड़ क्षेत्र इसका गढ़ बन गया। मालवा के किसानों की मानें तो इन्हें इस उपज में नुकसान का डर ज्यादा रहता है। ठंड या मावठा गिरे तो यह उपज (Dollar Gram latest Price) पूरी तरह से नष्ट हो जाती है।
यह भी पढ़िए…पीएम किसान योजना की 13वी क़िस्त के 2000 कैसे मिलेंगे, इसके लिए यह करना आवश्यक, जानें अपडेट
MP | प्रदेश के इन किसानों को सब्सिडी पर मिलेंगे कृषि यंत्र, लिस्ट जारी, यहां देखे अपना नाम
चीन में खेती कैसे होती है ? जानें यहां के किसान व खेत के बारे में
मध्यप्रदेश के किसानों को अब इन कृषि यंत्र पर मिलेगी सब्सिडी, यहां आवेदन करें
जुड़िये चौपाल समाचार से-
ख़बरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।