E-NAM Yojana 2022/online apply/ Registration | किसान इस प्रकार उठाएं फायदा
E-NAM Yojana क्या है ऑनलाइन आवेदन/रजिस्ट्रेशन (E-NAM Yojana 2022/online apply/ Registration) करके किसान किस प्रकार इसका फायदा उठा सकते हैं यह जानिए।
E-NAM Yojana 2022/online apply/ Registration | किसानों की आय में बढ़ोतरी करने के लिए केंद्र सरकार खेती किसानी के कार्यों से लेकर मंडी व्यापार तक में किसानों को अधिक से अधिक लाभ देने के लिए प्रयासरत है। किसानों को उनकी उपज का सही दाम मिले इसके लिए केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय कृषि बाजार (E-NAM PORTAL) की शुरूआत की है।
देश के सभी किसानों को राष्ट्रीय कृषि बाजार के तहत जोड़ना और उन्हें ऑनलाइन की मंडी उपलब्ध कराना, जिससे कृषि उपज की खरीद बिक्री में बिचौलियों की काम खत्म हो जाए और सीधा फायदा किसानों को मिल सके इस योजना के माध्यम से किसान अपनी उपज का अधिक से अधिक मूल्य प्राप्त कर पाएंगे। इससे किसानों को फायदा होगा। केंद्र सरकार की इस महत्वकांक्षी योजना के बारे में जानिए।
E-NAM Yojana 2022/online apply/ Registration | एक पोर्टल पर मिलेंगे कई लाभ
केंद्र सरकार ने किसानों की आय को दोगुना करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर (National Agriculture Market) राष्ट्रीय ई-नाम कृषि बाजार यानी कि ऑनलाइन मंडी की शुरुआत 14 अप्रैल 2016 से की थी। केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई इस ऑनलाइन मंडी में किसान अपना रजिस्ट्रेशन करके अपनी उपज को आसानी से राष्ट्रीय स्तर पर किसी भी मंडी में बेच सकता है। इसके साथ ही किसान किसी पोर्टल पर अन्य योजनाओं सरकार द्वारा संचालित की जाएगी अन्य योजनाओं की सुविधा भी ले सकता है। ई-नाम पोर्टल को अन्य योजनाओं से भी जोड़ा गया है।
ई-नाम योजना के बारे में जानिए
E-nam पोर्टल एक राष्ट्रीय कृषि बाजार है जो ऑनलाइन फसल बिक्री के लिए काम करता है। किसान अपनी फसल का उचित मूल्य प्राप्त करने और खरीदने और बेचने के लिए अपना ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य प्रदान करने के लिए देश भर में कृषि बाजार मंडी की स्थापना की गई है और अब यह राष्ट्रीय कृषि बाजार के रूप में कार्य करती है।
ई-नाम योजना का किस प्रकार लाभ लें सकते हैं
ई-नाम कृषि बाजार/ E-nam portal एक तरह का ऑनलाइन पोर्टल है। इसके माध्यम से देश की 585 से अधिक कृषि उपज मंडियां जुड़ी हुई है। इस योजना की खास बात यह है कि इनम पोर्टल पर किसान द्वारा रजिस्ट्रेशन करवाए जाने के पश्चात किसान इन मंडियों में से किसी भी मंडी में अपनी उपज ऑनलाइन बेच सकता है। इस पोर्टल पर किसान को अनाज या फसल को उचित दामों में बेचने का बाजार आसानी से उपलब्ध होता है। ई-नाम कृषि बाजार/ E-nam देश के एग्री मार्केटिंग कम्यूनिट को एक नेटवर्क से जोड़ने का कार्य कर रही है।
एग्रीकल्चर प्रोडक्ट के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एक व्यवस्थित और उचित बाजार मिल जाए। जिसमें किसानों को उनकी कृषि उपज, फसल और अनाज के बदले सहीं रकम मिल जाए। ई-नाम पोर्टल/ E-nam portal की इसी विशेषता को देखते हुए कई किसान तेजी से इसके साथ जुड़ रहे है। नेशनल एग्रीकल्चर मार्केट के माध्यम से कृषि उत्पादों को आसानी से अधिक दाम मिल जाते है।
करोड़ों किसान इस ऑनलाइन कृषि बाजार/मंडी से जुड़े
E-NAM Yojana 2022/online apply/ Registration | ई-नाम पोर्टल की शुरूआत 2016 में की गई थी 2016 से अब तक इस राष्ट्रीय कृषि बाजार इनाम पोर्टल मतलब ऑनलाइन कृषि मंडी से देश भर के करोड़ों किसान जुड़ चुके हैं। लगातार इसका प्रचार होता जा रहा है किसानों में जैसे-जैसे जागरूकता बढ़ती जा रही है एवं इससे अधिक लाभ कमाने की जानकारी मिलती जा रही है वैसे-वैसे किसान इससे जुड़ते जा रहे हैं। आलम यह है कि वर्तमान में राष्ट्रीय कृषि बाजार यानी कि ऑनलाइन मंडी योजना से जुड़कर देश भर के कई किसान अपनी उपज बेंच रहे हैं।
E-NAM कृषि बाजार पोर्टल के लाभ
ई-नाम पोर्टल के माध्मय से कोई भी किसान ऑनलाइन घर बैठे देश की सभी बड़ी और छोटी कृषि उपज मंडियों में फसलों और उपज के भाव और कीमत आसानी से देख सकता है। ई-नाम कृषि बाजार पूरी तरह से डिजिटल है। ई-नाम पोर्टल से देश की सभी मंडी ऑनलाइन जुड़ी हुई है। जिसका सीधा फायदा किसानों को मिल रहा है।
अगर कोई किसान मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर या फिर उज्जैन का रहने वाला है तो वह अपनी उपज का भाव यूपी, राजस्थान, गुजरात या फिर अन्य प्रदेश के बड़े शहर की कृषि मंडी में जांचना है तो वह आसानी से यह काम कर सकता है। ई-नाम पोर्टल के जरीए दो राज्यों के बीच काम करना संभव हो गया है। इस साल सरकार ने ई-नाम में 200 मंडियों को भी जोड़ा है। इस पोर्टल के शुरू होने से किसान भाईयों को अब बिचौलियों पर निर्भर नहीं होना पड़ता है। किसान स्वयं अपनी फसल को मंडियों में भेज सकते है।
E-NAM कृषि बाजार रजिस्ट्रेशन के आवश्यक दस्तावेज
- पहचान पत्र
- बैंक पासबुक
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- एक पासपोर्ट साइज का नया फोटो
ई-नाम कृषि बाजार पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करे ?
- देश में रहने वाला कोई भी किसान इस योजना का लाभ ले सकता है। अगर आप किसान है और अपना रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते है तो नीचे दी गई स्टेप को फॉलो करें।
- सबसे पहले आपको ई-नाम की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां जाने के बाद आपके सामने होम पेज ओपन हो जाएगा।
- E-NAM पोर्टल किसान रजिस्ट्रेशन 2022 ई-नाम मंडी से होगा लाखों का मुनाफा
- होम पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन का एक ऑप्शन दिखाई देगा। यहां पर क्लिक करने के बाद आपके सामने नया पेज ओपन होगा।
- इस नए पेज पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा। इसमें फॉर्म में किसान पंजीकरण प्रकार, स्तर का चयन करना होगा। इसके बाद नाम, जन्म तारीख, आधार नंबर, बैंक डिटेल और मोबाइल नंबर आदी देनी होगी।
- किसान को बैक पासबुक की कॉपी तथा रद्द किया हुआ बैंक चेक और आईडी प्रूफ की कॉपी को स्कैन कर अपलोड़ करनी होगी।
- सभी जानकारी ठीक से भरने के बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद जमा किए गए फॉर्म का एक प्रिंट आउट अपने पास रखना होगा, ताकि भविष्य में उसकी जरूरत पड़े तो वह काम आए।
- रजिस्ट्रेशन होने पर किसान अपने कृषि उत्पादों के बेचने के लिए इस पर लॉगिन कर सकता है।
ई-नाम कृषि बाजार पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें ?
- E-NAM पोर्टल किसान रजिस्ट्रेशन 2022 ई-नाम मंडी से होगा लाखों का मुनाफा
- सबसे पहले पंजीकृत किसान को ई-नाम की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुलेगा।
- जहां पर आपके सामने लॉगिन हेयर का ऑप्शन आएंगा।
- जहां आपको अपना यूजर नेम, पासवर्ड और उसके बाद कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- अब आपको लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
ई-नाम कृषि बाजार मंडी का लाभ मोबाइल से इस प्रकार लें
- ई-नाम पोर्टल कृषि बाजार को अपने मोबाइल से ऑपरेट करने के लिए इसका मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा। ई-नाम पोर्टल के मोबाइल ऐप को डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई स्टेप को फॉलो करना होगा।
- सबसे पहले आपको अपने मोबाइल के गुगल प्ले स्टोर को ओपन करना होगा।
- प्ले स्टोर के सबसे ऊपर सर्च बाक्स में ई-नाम दर्ज कर सर्च करना होगा।
- सर्च करते ही आपके सामने कई मोबाइल ऐप की सूची आ जाएगी।
- आपको मोबाइल स्क्रिन पर आई सूची में सबसे पहले वाले रिजल्द को क्लिक करना होगा।
- इसके बाद इंस्टॉल के ऑप्शन पर टच करना होगा।
- कुछ ही देर में आपके मोबाइल पर ई-नाम मोबाइल ऐप डाउनलोड हो जाएगा।
ई-नाम पोर्टल से देश की मंडियों की जानकारी कैसे ले ?
गौरतलब है कि ई-नाम पोटर्ल के माध्यम से हमारे देश के सभी कृषि उपज मंडियों की जानकारी हासिल की जा सकती है। किसान अपनी सुविधा के लिए इस ऑप्शन का फायदा उठा सकता है। मंडियों की जानकारी लेना चाहते है तो नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करें।
- आपको सबसे पहले ई-नाम की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- जहां आपके सामने वेबसाइट का होम पेज ओपन होगा।
- होम पेज पर ई-नाम मंडी के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- यहां पर आपके सामने कांटेक्ट डिटेल्स, ट्रेडिंग डिटेल्स और मंडी ऑनलाइन के ऑप्शन आ जाऐंगे।
- आपको अपनी आवश्यकता अनुसार इन ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा।
- जहां आपको अपने राज्य, जिले, कमोडिटी आदी का चयन करना होगा।
- इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
- चंद पहलों में जानकारी आपके सामने होगी।
E-NAM Yojana 2022/online apply/ Registration | हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर
- हेल्पलाइन (टोल फ्री) नंबर: 1800 270 0224
- ईमेल आईडी: nam@sfac.in, enam.helpdesk@gmail.com
- आधिकारिक वेबसाइट: enam.gov.in
यह भी पढ़िए….PM Kisan ekyc update 2022- सभी किसानों का ekyc करने के लिए सरकार कर रही बड़ा काम
जुड़िये चौपाल समाचार से-
ख़बरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।