योजनाएं

किसानों को ई-उपार्जन, फसल बीमा, फसल ऋण का लाभ दिलाने के लिए सरकार ने यह दिए निर्देश

किसानों को योजनाओं (E-procurement Crop Insurance Crop Loan Schemes) का लाभ मिले इसके लिए सरकार ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश जारी किए हैं।

E-procurement Crop Insurance Crop Loan Schemes | खरीफ फसलों की बोनी के साथ सरकार भी सक्रिय हो गई है किसानों को सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिले इसके लिए प्रदेश स्तर पर सरकार ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश जारी किए हैं। भू अभिलेख विभाग द्वारा जारी किए गए निर्देशों में कहा गया है कि फसल बीमा ई उपार्जन एवं फसल ऋण का लाभ किसानों को मिले किसके लिए सर्वे किया जाए।

यह निर्देश जारी किए(E-procurement Crop Insurance Crop Loan Schemes)

भू-अभिलेख द्वारा जारी किए गए निर्देशों के परिपालन में खरीफ मौसम हेतु फसल गिरदावरी की कार्यवाही समय-सीमा में पूर्ण की जाना है, जिससे ई-उपार्जन, फसल बीमा, फसल ऋण आदि सुसंगत कार्यवाही निर्बाध रूप से संचालित हो सके। खरीफ फसल से सेटेलाइट इमेज/एआई आधारित गिरदावरी के साथ गुणवत्तापूर्ण गिरदावरी के लक्ष्य को पूर्ण करने के लिये किसानों की फसल गिरदावरी कार्य में सहभागिता को सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़िए…Fasal Bima Yojana 2022 : फसल बीमा योजना का लाभ लेने के लिए क्या करे, जानिए

कृषि वैज्ञानिकों की सलाह : किसान सोयाबीन की पैदावार में हो रही गिरावट के चलते इन फसलों की भी बुवाई करें

फसल गिरदावरी की जानकारी सारा एप पर अपलोड करें

भू अभिलेख विभाग द्वारा दिए गए निर्देश के पश्चात समस्त जिला कलेक्टरों ने जिले की समस्त तहसीलों के तहसीलदारों को इस सम्बन्ध में निर्देश जारी कर दिये हैं। जारी आदेश के अनुसार उन्होंने तहसीलदारों को निर्देश दिये हैं कि खरीफ मौसम से एआई आधारित फसल गिरदावरी की कार्यवाही एमपी किसान एप के माध्यम से फसल स्वघोषणा की जानकारी दर्ज करने हेतु पूर्व से ऑप्शन उपलब्ध है।

सेटेलाइट इमेज/एआई आधारित यथासंभव खसरा नम्बरवार फसल गिरदावरी की जानकारी एमपीएसईडीसी द्वारा 31 जुलाई तक उपलब्ध कराई जायेगी। गिरदावरी की जानकारी सारा एप पर अवलोकन हेतु उपलब्ध होगी।

खेत की जानकारी एमपी किसान एप पर मिलेगी

एमपी किसान एप (E-procurement Crop Insurance Crop Loan Schemes) के माध्यम से किसान द्वारा खेत में उपस्थित होकर फसल की जानकारी जियो फेंस तकनीक अनुसार दर्ज की जा सकती है, जिसकी समय-सीमा 15 अगस्त तक नियत की गई है। गिरदावरी की जानकारी एवं एमपी किसान एप के माध्यम से दर्ज जानकारी समान होने पर जानकारी सीधे सर्वर पर अद्यतन की जायेगी।

विसंगति होने पर इन सर्वे नम्बर की जानकारी ग्राउण्ड टूथिंग हेतु पटवारी को सारा एप पर उपलब्ध कराई जायेगी। ग्राउण्ड टूथिंग हेतु पटवारियों को प्रदत्त सर्वे नम्बर एवं किसानों द्वारा गिरदावरी से शेष सर्वे नम्बर की गिरदावरी पटवारी द्वारा जियो फेंस तकनीक के आधार पर पूर्ण की जायेगी।

यह भी पढ़ें…धान नहीं बोने वाले किसानों को मिलेगी ₹7,000 प्रति एकड़ सब्सिडी

PM Kisan : 12वीं किस्त के पहले किसानों का होगा सोशल ऑडिट, जानें सोशल ऑडिट की प्रक्रिया

फसल गिरदावरी के लिए समय सीमा निर्धारित की

E-procurement Crop Insurance Crop Loan Schemes | खरीफ फसल के लिये पटवारियों द्वारा गिरदावरी पूर्ण करने की समय-सीमा 31 अगस्त तक रहेगी। किसानों द्वारा फसल गिरदावरी के सम्बन्ध में आपत्ति की जानकारी दर्ज करने की समय-सीमा 5 सितम्बर तक रहेगी। खरीफ मौसम हेतु 10 सितम्बर तक प्राप्त आपत्तियों का निराकरण सम्बन्धित तहसीलदार/नायब तहसीलदार द्वारा सारा पोर्टल के माध्यम से एवं प्राप्त आपत्ति की लोकेशन और फसल के फोटो का अवलोकन कर आवश्यक जांच उपरांत किया जा सकेगा।

नियत दिनांक 10 सितम्बर के उपरांत कोई संधोधन नहीं किया जा सकेगा और डाटा को लॉक कर दिया जायेगा। उक्त खरीफ मौसम की गिरदावरी हेतु अधिक से अधिक किसानों की सहभागिता सुनिश्चित कर समय-सीमा में कार्यवाही पूर्ण कराने के निर्देश सम्बन्धितों को दिये हैं।

यह भी पढ़िए….सोयाबीन की बोवनी के समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, कृषि विशेषज्ञों से जानिए

सोयाबीन की बोवनी कर चुके किसानों के लिए आवश्यक बातें, कृषि विशेषज्ञों से जानिए

जुड़िये चौपाल समाचार से-

ख़बरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें, हम सब जगह हैं।

नोट :- धर्म, अध्यात्म एवं ज्योतिष संबंधी खबरों के लिए क्लिक करें।

नोट :- टेक्नोलॉजी, कैरियर, बिजनेस एवं विभिन्न प्रकार की योजनाओं की जानकारी के लिए क्लिक करें।

राधेश्याम मालवीय

मैं राधेश्याम मालवीय Choupal Samachar हिंदी ब्लॉग का Founder हूँ, मैं पत्रकार के साथ एक सफल किसान हूँ, मैं Agriculture से जुड़े विषय में ज्ञान और रुचि रखता हूँ। अगर आपको खेती किसानी से जुड़ी जानकारी चाहिए, तो आप यहां बेझिझक पुछ सकते है। हमारा यह मकसद है के इस कृषि ब्लॉग पर आपको अच्छी से अच्छी और नई से नई जानकारी आपको मिले।
Back to top button

Adblock Detected

Please uninstall adblocker from your browser.