कृषि समाचार

Garlic Onion Price 2022 | लहसुन – प्याज के भाव को लेकर बड़ी खबर …

प्याज एवं लहसुन के भाव (Garlic Onion Price 2022) को लेकर बड़ी खबर यह है कि दोनों फसलों के भाव को बढ़ाने के लिए प्रमुख विपक्षी दल सक्रिय हो गया है।

Garlic Onion Price 2022 | मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र एवं उत्तर प्रदेश में लहसुन और प्याज की उचित कीमत किसानों को नहीं मिल रही है। मध्य प्रदेश की रतलाम, मंदसौर, नीमच, इंदौर की मंडियों में किसान थोक में एक रुपये किलोग्राम की दर से लहसुन बेच रहे हैं। यही स्थिति प्याज को लेकर भी बन रही है। इससे किसानों की लागत तक नहीं मिल रही है। किसान उपज को नदी में फेंकने के लिए मजबूर हो रहे हैं।

लहसुन एवं प्याज के दाम बढ़ाने को लेकर किसान लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं जगह-जगह रैली निकालकर राज्य एवं केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। दोनों फसलों के भाव को लेकर अब राजनीतिक स्तर पर भी सरगर्मी तेज हो गई है प्रमुख विपक्षी दल इनके भाव बढ़ाने को लेकर सजग हो गया है।

पूर्व सीएम ने लिखा सीएम को पत्र

किसानों को लहसुन-प्याज की उचित कीमत (Garlic Onion Price 2022) को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने पत्र में उल्लेख किया है कि सरकार लहसुन और प्याज उत्पादक किसानों को उचित मूल्य दिलाने की पहल करें।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि किसान लगातार लागत मूल्य दिलाने की मांग कर रहे हैं पर कोई नीतिगत निर्णय अब तक नहीं लिया गया है। प्रदेश में अब बड़ी संख्या में किसान ग्रीष्मकालीन मूंग की खेती कर रहे हैं पर समय पर कभी समर्थन मूल्य पर इसकी खरीदी नहीं होती है।

समर्थन मूल्य घोषित करे सरकार

भले ही इस वर्ष गेहूं की खेती करने वाले किसानों को अच्छा लाभ मिला हो किंतु प्याज एवं लहसुन की खेती (Garlic Onion Price 2022)करने वाले किसानों को घाटा हुआ है। लहसुन और प्याज की लागत तक नहीं निकल रही है। इससे किसान कर्जदार हो रहे हैं और उपज में आग लगाने या नदी में फेंकने के लिए मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से किसानों को लहसुन, प्याज और सब्जियों का उचित मूल्य दिलाने के लिए पहल करने की मांग की है।

यही स्थिति मूंग की खेती करने वाले किसानों की भी है। किसानों को चार से पांच हजार रुपये प्रति क्विंटल की दर से व्यापारियों को मूंग की उपज बेचनी पड़ी, जबकि इसका न्यूनतम समर्थन मूल्य सात हजार रुपये से अधिक है। सब्जियों (Garlic Onion Price 2022) का समर्थन मूल्य घोषित करने की घोषणा भी सरकार ने की लेकिन अब तक कोई निर्णय नहीं हुआ।

भाव कम होने से मालवा निमाड़ के किसान परेशान हो गए

लहसुन की कीमतों ने मालवा-निमाड़ सहित मध्यप्रदेश के किसानों (Garlic Onion Price 2022) को रुला दिया है। सबसे बड़े उत्पादक रतलाम, मंदसौर, नीमच, इंदौर की मंडियों में थोक में लहसुन 45 पैसे से 1 रुपए प्रति किलो खरीदा जा रहा है। इससे गुस्साए किसानों ने लहसुन लाना ही बंद कर दिया है।

मध्य प्रदेश की दलोदा, मनासा, मंदसौर, सैलाना, जावरा, सीहोर, सीतामऊ, शुजालपुर, मंदसौर, श्यामगढ़, रतलाम, महिदपुर, नीमच, नरसिंहगढ़, जावद, कालीपीपल, उज्जैन और इंदौर मंडी में भी 100 से लेकर 125 रुपए के आसपास लहसुन खरीदे गए हैं। इसके कारण किसान अब परेशान हो गए हैं

यह भी पढ़िए….किसानों के लिए बड़ी खबर : प्याज एवं लहसुन के भाव बढ़ेंगे, केंद्र सरकार ने लिया बढ़ा फैसला

किसान माल रोक भी नहीं सकते

किसान बताते हैं कि लहसुन खराब जल्दी होता है, उसके काले पड़ने का डर है। साथ ही अधिकतर किसानों के पास भंडारण की सुविधा नहीं है। ऐसे में मामूली खराबी की आशंका लगने पर भी वह लहसुन (Garlic Onion Price 2022) को मार्केट ले आता है।

इधर ज्यादा आवक और बारिश की वजह से प्याज की लागत निकालना किसान के लिए भारी पड़ रहा है। बारिश में प्याज खराब हो जाता है। इस कारण किसान इसका स्टॉक भी नहीं कर पाता है। नीमच मंडी में प्याज का न्यूनतम भाव 3 रुपए किलो और अधिकतम 13 रुपए किलो है।

यह भी पढ़िए….प्याज और लहसुन के भावों में भारी गिरावट से किसानों में आक्रोश, बना रहे यह रणनीति

किसान लंबे समय से सही दाम को लेकर आंदोलन कर रहे

मालवा-निमाड़ में प्याज ही नहीं लहसुन और आलू के सही दाम (Garlic Onion Price 2022)नहीं मिलने से किसान परेशान हैं। संयुक्त किसान मोर्चा के रामस्वरूप मंत्री ने बताया, मालवा-निमाड़ में बंपर पैदा होने वाला लहसुन, आलू, प्याज कौड़ियों के मोल बिक रहा है।

संयुक्त किसान मोर्चा के बबलू जाधव ने बताया कि 2 महीने पहले इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने मीडिया में कहा था कि उन्होंने देश के कृषि और वाणिज्य मंत्री के सामने किसानों की इस समस्या को उठाया है।

इसके बाद दोनों मंत्रियों ने आलू, प्याज और लहसुन का निर्यात खोलने का भरोसा दिलाया। लेकिन, अब तक न तो निर्यात चालू हुआ है और न ही मंडियों में आलू, प्याज और लहसुन (Garlic Onion Price 2022) के भाव बड़े हैं। यदी सरकार नहीं चेती तो पूरे मालवा-निमाड़ में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

यह भी पढ़िए….प्याज भंडारण गृह 25 मीट्रिक टन बनवाने पर मिलेगी 50% तक सब्सिडी, ऑनलाइन आवेदन करें

एमपी के अलग-अलग स्थानों पर इस तरह विरोध प्रदर्शन हुए

उज्जैन में कृषि मंत्री का पुतला फूंका : उज्जैन में भारतीय किसान संघ ने पिछले दिनों केंद्र सरकार की निर्यात नीति का विरोध करते हुए लहसुन (Garlic Onion Price 2022) सड़क पर फेंककर जमकर प्रदर्शन किया।

इस दौरान किसानों ने कृषि मंत्री का पुतला जलाते हुए इंदौर-उज्जैन रोड पर चक्काजाम कर किया। किसानों का आरोप है कि सरकार की आयत और निर्यात नीति के कारण उन्हें फसल के भाव नहीं मिल पा रहे हैं।

देवास में लहसुन की शव यात्रा निकाली : लहसुन को लेकर हुए नुकसान को लेकर प्रदेश के कई हिस्सों में आक्रोश है। देवास में हाल ही में किसानों ने अनूठे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने प्याज और लहसुन (Garlic Onion Price 2022) की शवयात्रा निकाली।

शव यात्रा में युवा किसान संगठन के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। उन्होंने प्याज और लहसुन के उचित दाम नहीं मिलने पर जमकर नारे बाजी की। किसानों ने कहा कि हमें हमारी फसलों का उचित दाम (Garlic Onion Price 2022) नहीं मिल रहा है, ऐसे में अगर हमें आत्महत्या करनी पड़ी तो उसके जिम्मेदार शासन-प्रशासन होगा।

आलोट में चक्काजाम : आलोट मंडी में दाम कम मिलने से नाराज किसानों ने मंडी गेट बंद कर सड़क पर चक्काजाम कर दिया। किसानों का कहना है कि व्यापारी मनमर्जी से दाम तय कर रहे हैं। पहले जो लहसुन 600 रुपए क्विंटल में खरीदा था, वहीं लहसुन प्रदर्शन के बाद 1100 रुपए क्विंटल में बिका।

मंडी में सोमवार को एक किसान का लहसुन व्यापारी द्वारा 600 रुपए क्विंटल में खरीदने से किसान (Garlic Onion Price 2022) नाराज हो गए। उनका कहना था कि बहुत कम दाम दिए जा रहे हैं, जबकि उक्त लहसुन अधिक दाम में बिकना चाहिए। इसके बाद किसानों ने नारेबाजी शुरू कर दी और हंगामे की स्थिति बन गई।

रतलाम में निकाली प्याज-लहसुन की अर्थी : रतलाम में प्याज का कम दाम मिलने पर किसानों ने शनिवार को मंडी का गेट बंद कर नीलामी रोक दी थी। सैलाना बस स्टैंड स्थित मंडी में भी प्रदर्शन हुआ था। किसानों ने प्याज और लहसुन की अर्थी निकालकर विरोध जताया था। रतलाम में लहसुन (Garlic Onion Price 2022) की तरह प्याज का बंपर उत्पादन हुआ है।

यह भी पढ़िए… MP की मंडियों में प्याज की आवक बढ़ी, जानिए मंडी भाव

प्याज लहसुन के भाव गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष 50 फीसदी गिरे, जानिए वर्तमान भाव

किसानों के लिए बड़ी खबर ; अब नहीं बढ़ेंगे प्याज के भाव, सरकार ने यह तैयारी की

जुड़िये चौपाल समाचार से-

ख़बरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।

नोट :- धर्म, अध्यात्म एवं ज्योतिष संबंधी खबरों के लिए क्लिक करें।

राधेश्याम मालवीय

मैं राधेश्याम मालवीय Choupal Samachar हिंदी ब्लॉग का Founder हूँ, मैं पत्रकार के साथ एक सफल किसान हूँ, मैं Agriculture से जुड़े विषय में ज्ञान और रुचि रखता हूँ। अगर आपको खेती किसानी से जुड़ी जानकारी चाहिए, तो आप यहां बेझिझक पुछ सकते है। हमारा यह मकसद है के इस कृषि ब्लॉग पर आपको अच्छी से अच्छी और नई से नई जानकारी आपको मिले।
Back to top button

Adblock Detected

Please uninstall adblocker from your browser.