कृषि समाचार

लहसुन के भाव को लेकर सड़क पर उतरे किसान, किया चक्का जाम, यह है किसानों की मांगे

लहसुन के कम भाव मिलने पर किसान अब सड़कों पर (Garlic Price Controversy 2022) उतरने लगे हैं किसान चक्का जाम कर रहे हैं। जानें किसान की क्या-क्या मांगे हैं।

Garlic Price Controversy 2022 | इस वर्ष प्याज एवं लहसुन की खेती करने वाले किसान शुरू से ही परेशान हो रहे हैं। फसल जब खेतों में खड़ी थी तब मौसम की मार पड़ी। जिसके कारण किसानों की लागत बढ़ गई। फसल जब पककर तैयार होकर मंडियों में पहुंचे तो किसानों को भाव कम मिला। लहसुन के भाव की स्थिति यह है कि यह एक रुपए किलो तक मंडियों में बिक रही है।

यही कारण है कि किसान अब विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं इतना ही नहीं किसान लहसुन को सड़कों पर फेंक कर चक्का जाम करने लगे हैं शनिवार को भी देश प्रदेश के अन्य शहरों के साथ-साथ उज्जैन में यही देखने को मिला। उज्जैन में किसानों ने लहसुन सड़कों पर फेंकी। लहसुन के दाम (Garlic Price Controversy 2022) एक रुपए किलों मिलने से नाराज किसान संघ ने चक्का जाम किया।

निर्यात नीति के विरोध में सड़कों पर उतरे किसान

उज्जैन जिले के भारतीय किसान (Garlic Price Controversy 2022) संघ के करीब 100 से अधिक किसानों ने लहसुन थोक भाव में एक रुपए किलो बिकने और लागत मूल्य भी नहीं निकलने का आरोप लगाते हुए इंदौर रोड स्थित तपोभूमि पर प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का पुतला जला दिया।

इस दौरान किसानों ने करीब 20 मिनट तक उज्जैन इंदौर रोड को चक्का जाम करके भी रखा भारतीय किसान संघ के भरत सिंह बैस ने बताया कि किसान लहसुन की पैदावार (Garlic Price Controversy 2022) एक रुपए किलो में बेचने पर मजबूर है ,जो लागत लगाई थी, वह भी नहीं निकल पा रही है। जबकि केंद्र सरकार लहसुन का चीन से आयात कर रही है केंद्र सरकार की निर्यात नीति के कारण देश के किसानों को घाटा हो रहा है और यहां लहसुन की पैदावार करने के बाद भी उसे सड़कों पर फेंकना पड़ रहा है।

इस कारण लहसुन के भाव कम मिल रहे

भारतीय किसान (Garlic Price Controversy 2022) संघ ने शनिवार दोपहर को केंद्र सरकार की निर्यात नीति का विरोध करते हुए लहसुन सड़क पर फेंक कर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने कृषि मंत्री का पुतला जलाते हुए इंदौर उज्जैन रोड पर जाम कर दिए। किसानों का आरोप था की सरकार की आयत और निर्यात नीति के कारण उन्हें फसल के भाव नहीं मिल पा रहे है। प्याज और लहसुन के भावों में भारी गिरावट से किसानों में आक्रोश व्याप्त हो गया है किसान यह रणनीति बनाने में जुट गए हैं पढ़ें पूरी खबर …

किसानों ने लहसुन सड़को पर फेंकी

भारतीय किसान संघ के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे किसानो ने अपनी लहसन (Garlic Price Controversy 2022) इंदौर रोड की सड़को पर फेक दी। और नारेबाजी करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का पुतला जला दिया। प्रदर्शन की खबर पर एडीएम संतोष टैगोर पहुंचे उन्होंने किसानों को समझाया। इस दौरान किसानो ने एक ज्ञापन देकर समस्या हल करने की मांग की।

भाव को लेकर किसानों की हड़ताल होगी, सोशल मीडिया पर यह मैसेज वायरल हो रहा

प्याज एवं लहसुन के भाव को लेकर किसानों (Garlic Price Controversy 2022) में आक्रोश है। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर अब एक मैसेज वायरल हो रहा है कि 16 अगस्त से मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राजस्थान और गुजरात कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के प्याज किसानों की हड़ताल होगी। सोशल मीडिया पर चल रहे मैसेज के अनुसार 16 अगस्त को कोई भी किसान भाई इन दिनों में अपना प्याज लेकर मंडी ना जाए अन्यथा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

भारतीय किसान संघ के हवाले से चल रहे इस मैसेज में व्यापारियों से भी निवेदन किया है कि इस हड़ताल में किसानों का सहयोग करें। आप साल भर कमाते हैं दो-चार दिन मंडी अगर बंद रहेगी तो कोई भूखा नहीं मर जाएगा इसलिए इस बंद में व्यापारी भाई भी पूर्ण सहयोग दें। किसान भाइयों (Garlic Price Controversy 2022) से भी निवेदन है कि कोई भी अपना माल 16 तारीख के बाद अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल है तो ना भेजें और गांव में भी गाड़ी ना भर दें।

यह भी पढ़िए… प्याज लहसुन के भाव गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष 50 फीसदी गिरे, जानिए वर्तमान भाव

किसानों के लिए बड़ी खबर ; अब नहीं बढ़ेंगे प्याज के भाव, सरकार ने यह तैयारी की

जुड़िये चौपाल समाचार से-

ख़बरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।

नोट :- धर्म, अध्यात्म एवं ज्योतिष संबंधी खबरों के लिए क्लिक करें।

राधेश्याम मालवीय

मैं राधेश्याम मालवीय Choupal Samachar हिंदी ब्लॉग का Founder हूँ, मैं पत्रकार के साथ एक सफल किसान हूँ, मैं Agriculture से जुड़े विषय में ज्ञान और रुचि रखता हूँ। अगर आपको खेती किसानी से जुड़ी जानकारी चाहिए, तो आप यहां बेझिझक पुछ सकते है। हमारा यह मकसद है के इस कृषि ब्लॉग पर आपको अच्छी से अच्छी और नई से नई जानकारी आपको मिले।
Back to top button

Adblock Detected

Please uninstall adblocker from your browser.