कृषि समाचार

लहसुन के भाव को लेकर बड़ी खबर ; 2022 में लहसुन के भाव बढ़ेंगे या नहीं जानिए

किसानों के लिए लहसुन के भाव को लेकर बड़ी खबर है जानिए लहसुन के भाव की (Garlic prices increase 2022 or not) में क्या स्थिति रहेगी।

Garlic prices increase 2022 or not | प्याज एवं लहसुन की खेती करने वाले किसानों को इस वर्ष भारी घाटे का सामना करना पड़ा है प्याज एवं लहसुन की कीमत कब मिलने के कारण किसान इसकी खेती से किनारा करने की सोचने लगे हैं। आने वाले रबी सीजन में लहसुन का रकबा निश्चित तौर पर कम होने की पूरी संभावना है। क्योंकि इस वर्ष प्याज की कीमत तो उतार-चढ़ाव पर रही।

लेकिन सीजन की शुरुआत होने से अब तक लहसुन की कीमत में लगातार गिरावट बनी हुई है। इस बीच किसानों के लिए यह खबर महत्वपूर्ण हो सकती है क्योंकि सरकार किसानों की मंशा को भांप चुकी है तो आइए जानते हैं 2022 में प्याज एवं लहसुन की कीमत में बढ़ोतरी होगी या नहीं। सरकार लहसुन के भाव को लेकर क्या करने वाली है यह भी जानिए।

लहसुन के भाव की वर्तमान में यह स्थिति है

प्रदेश में किसान लहसुन (Garlic prices increase 2022 or not) का उचित मूल्य नहीं मिलने से परेशान हैं। कई जगह उपज नदी, नाले में फेंकी जा रही है। यही कारण है कि किसान लंबे समय से आंदोलन भी कर रहे हैं। किसानों की मांग है कि सरकार इस मामले में हस्तक्षेप करें लहसुन को अधिक से अधिक निर्यात करें एवं किसानों को उचित दाम दिलवाए। वर्तमान में लहसुन के भाव बहुत ही कम बने हुए हैं। मंडियों में लहसुन ₹400 प्रति क्विंटल (Garlic prices increase 2022 or not) से लगाकर ₹ 5000 प्रति क्विंटल तक बिक रही है।

लहसुन के भाव बढ़ाने के लिए सरकार ने यह रणनीति बनाई

लहसुन के भाव को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों से सरकार अब घबराने लगी है। यही कारण है कि किसानों की समस्या को देखते हुए सरकार ने तय किया कि अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल बंगाल, कर्नाटक सहित उन राज्यों में भेजा जाएगा, जहां लहसुन की मांग अधिक रहती है। साथ ही मंडियों में ग्रेडिंग मशीन लगाकर उचित मूल्य दिलाने के प्रयास भी किए जाएंगे। इससे अब यह अनुमान लगाया जा रहा है कि आगामी सीजन के पहले लहसुन (Garlic prices increase 2022 or not) के दाम में वृद्धि होगी।

मुख्यमंत्री ने किसानों के साथ बैठक की

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लहसुन उत्पादक किसानों को उपज का उचित मूल्य दिलाने और मंडियों में आवक को लेकर बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लहसुन उत्पादक किसान संगठित नहीं हैं, इस कारण उनके साथ अन्याय नहीं हो। लहसुन (Garlic prices increase 2022 or not) के सही दाम दिलवाने के लिए जिला प्रशासन अपने स्तर पर कदम उठाए।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों में ही ग्रेडिंग की व्यवस्था हो, इससे किसानों को उपज के अच्छी कीमत मिल सकेगी। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि देवास, धार, मंदसौर, नीमच, रतलाम और उज्जैन की मंडियों में ग्रेडिंग मशीन लगाई जाएंगी। इस वर्ष अप्रैल से सितंबर के बीच मंडियों (Garlic prices increase 2022 or not) में लहसुन की आवक पिछले सालों की तुलना में अधिक रही है।

यह भी पढ़िए…  लहसु की आवक बढ़ी, जानें एमपी की मंदसौर व नीमच का मंडी भाव

किसानों को दो तरफ से नुकसान, रोग से उत्पादन में कमी तो भाव भी गिरे

पिछले साल लहसुन के भाव (Garlic prices increase 2022 or not) अधिक मिलने से किसानों ने इस बार उसका रकबा बढ़ाया था। जबकि परिणाम किसानों की उम्मीद के उलट मिल रहे हैं। एक तरफ लहसुन के भाव जमीन पर आ गए हैं तो वहीं फसल में रोग लगने के कारण उसका उत्पादन भी कम हुआ है। जिससे किसानों को दो तरफा नुकसान झेलना पड़ रहा है।

वहीं प्याज की स्थिति भी ठीक नहीं है क्योंकि पानी की कमी होने से उसकी सिंचाई करने में किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। पिछले साल 2021 में अच्छा भाव मिला तो किसानों ने इस साल लहसुन का रकबा बढ़ा दिया। किसानों का कहना है कि शुरुआती सीजन में भी लहसुन (Garlic prices increase 2022 or not) लगभग 4 से 5 हजार रुपए क्विंटल के भाव में बिक रहा था।

सीजन की शुरुआत से ही किसान परेशान है

जब लहसुन खेतों से बाहर निकल कर आया और मंडियों में पहुंचा तो उसके भाव नहीं मिलने से लागत भी नहीं निकल पाई। इसके अलावा इस बार लहसुन की फसल में कई प्रकार की बीमारी भी फैल गई थी। इस कारण उत्पादन भी कम हुआ है। जब लहसुन (Garlic prices increase 2022 or not) की फसल आई तो न तो किसानों को वाजिब दाम मिल रहे हैं और न ही पिछले वर्ष की तरह उत्पादन हुआ है।

इस साल रोग लगने के कारण उत्पादन भी कम हुआ है। किसानों ने बताया कि इस वर्ष लहसुन की पैदावार (Garlic prices increase 2022 or not) भी कम हो रही है। लहसुन की क्वालिटी भी अपेक्षाकृत उन्नत नहीं आ रही है। कलियां बारीक रह गई हैं। उपज में वायरस की समस्या भी देखने में आ रही थी। खेती के काम में लगे मजदूर के रेट भी पिछले वर्ष से ज्यादा हो गए हैं।

यह भी पढ़िए… सोयाबीन व सोया उत्पादों की आपूर्ति व स्टाक रिपोर्ट जारी, नए सीजन में सोयाबीन के भाव यह रहेंगे

पिछले साल की तुलना में इस साल लहसुन में घाटा

किसानों ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार लहसुन की फसल (Garlic prices increase 2022 or not) घाटे का सौदा नजर आ रही है। कारण यह है कि इस साल वैसे ही महंगा बीज के बाद रोग तथा दवाई का खर्च अधिक हो गया है। जबकि दाम नीचे आ गए।

इधर किसान आंदोलन की राह पर, सौंपेंगे ज्ञापन

सरकार द्वारा लहसुन प्याज के भाव (Garlic prices increase 2022 or not) मिलने के पश्चात भी इस ओर ध्यान में ही नहीं दिए जाने पर किसान ख से नाराज हैं इसी नाराजगी के चलते किसान आंदोलन कर रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन नीमच के किसान नेता जिला अध्यक्ष ईश्वर पाटीदार ने के मुताबिक ने बताया कि आगामी 15 सितंबर गुरुवार को प्रातः 11:30 पर मनासा में किसानों के नेतृत्व में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने किसानों से अपील की है कि सभी किसान के समय पर एकत्रित होकर आंदोलन को सफल बनाएं।

यह भी पढ़िए… ट्रैक्टर एवं पावर टिलर कृषि यंत्र सब्सिडी पर लेने के लिए आज से आवेदन शुरू, इस प्रकार करें आवेदन

Mandi Bhav | एमपी की प्रमुख इंदौर, नीमच, मंदसौर सहित अन्य मंडियों के भाव जानें

आपको चौपाल समाचार का यह आलेख अच्छा लगा हो तो इसे जरूर शेयर करें और नीचे दिए गए माध्यमों से जुड़कर हर खबर से अपडेट रह सकते है।

जुड़िये चौपाल समाचार से-

ख़बरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।

जुड़िये चौपाल समाचार से-

ख़बरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें, हम सब जगह हैं।

नोट :- धर्म, अध्यात्म एवं ज्योतिष संबंधी खबरों के लिए क्लिक करें।
नोट :- टेक्नोलॉजी, कैरियर, बिजनेस एवं विभिन्न प्रकार की योजनाओं की जानकारी के लिए क्लिक करें।

राधेश्याम मालवीय

मैं राधेश्याम मालवीय Choupal Samachar हिंदी ब्लॉग का Founder हूँ, मैं पत्रकार के साथ एक सफल किसान हूँ, मैं Agriculture से जुड़े विषय में ज्ञान और रुचि रखता हूँ। अगर आपको खेती किसानी से जुड़ी जानकारी चाहिए, तो आप यहां बेझिझक पुछ सकते है। हमारा यह मकसद है के इस कृषि ब्लॉग पर आपको अच्छी से अच्छी और नई से नई जानकारी आपको मिले।
Back to top button

Adblock Detected

Please uninstall adblocker from your browser.