आज का मंडी भाव : गेहूं के भाव में तेजी, लहसुन के भाव में गिरावट, जानें सभी कृषि जिंसों के भाव
मध्यप्रदेश की प्रमुख कृषि उपज मंडियों में आज (Gehu pyaj Lahsun ke Bhav) विभिन्न कृषि जिंसों के यह भाव रहे।
Gehu pyaj Lahsun ke Bhav | रविवार के अवकाश के पश्चात सोमवार को मध्यप्रदेश की प्रमुख मंडियों खुली। बुरहानपुर मंडी में मक्का एवं गेहूं की अच्छी आवक हुई। हालांकि गेहूं के भाव स्थिर रहे। इधर सागर मंडी में गेहूं के भाव में बढ़ोतरी दिखाई दी यहां पर गेहूं 2335 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका। यही स्थिति कृषि उपज मंडी मंदसौर में भी देखने को मिली यहां भी गेहूं देवी सो रुपए से ऊंचे दाम पर बिका हालांकि मंदसौर मंडी में सोमवार के दिन लहसुन के भाव में गिरावट रही। इन मंडियों में अन्य कृषि जिंसों के क्या भाव रहे जानिए।
बुरहानपुर मंडी भाव
कृषि उपज मंडी बुरहानपुर में सोमवार को मक्का और गेहूं (Gehu pyaj Lahsun ke Bhav) की अच्छी आवक हुई। मक्का के दाम 1925-2090 रूपए प्रति क्विंटल रहे। गेहूं 338 बोरे आया, जिसके दाम 1928-2010, ज्वार 02 बोरे दाम 1571, चना 159 बोरे दाम 3875-4225, तुअर 22 बोरे दाम 3001-5225, बाजार 01 बोरा दाम 1601, मूंग 44 बोरे दाम 4451-5500, काबली 07 बोरे दाम 5501 रूपए प्रति क्विंटल रहे।
बुरहानपुर मंडी में सोमवार को केला नीलामी भी हुई। केले की 199 गाड़ियां आई। इसमें से 140 गाड़ी नीलाम हुई, दाम 1001-2290 रूपए प्रति क्विंटल रहे। एक दिन पहले अधिकतम दाम 2156 रूपए थे जो सोमवार को 134 रूपए अधिक बढ़कर मिले।
सागर में आज के मंडी भाव
सागर में रबी सीजन की उपज कृषि उपज मंडी में पहुंच रही है। मंडी में गेहूं, चना, मसूर, अलसी, सोयाबीन, बटरी, राहर आदि उपज की आवक रही। सोमवार को मंडी में गेहूं को न्यूनतम भाव 1905, प्रचलित भाव 2050 और उच्चतम भाव 2355 रुपए प्रति क्विंटल रहा।
चना न्यूनतम भाव 4125, प्रचलित भाव 4410 और उच्चतम भाव 4500 रुपए प्रति क्विंटल से बिका। मंडी में पीला सोयाबीन को न्यूनतम भाव 6050, प्रचलित भाव 6825 और उच्चतम भाव 7300 रुपए प्रति क्विंटल मिला। अलसी का न्यूनतम भाव 6550 रुपए और उच्चतम भाव 6675 रुपए प्रति क्विंटल रहा। राहर को न्यूनतम भाव 3850 रुपए और उच्चतम भाव 5000 रुपए प्रति क्विंटल मिला। इसके अलावा सरसों न्यूनतम भाव 5200 और उच्चतम भाव 5650 रुपए प्रति क्विंटल बिका।
मंदसौर में कृषि मंडी में ऐसे रहे भाव
मंदसौर कृषि उपज मंडी में सोमवार को 28 हजार 336 बोरी की आवक हुई। सबसे ज्यादा 15 हजार बोरी लहसुन और 6 हजार बोरी गेहूं और 1 हजार 900 बोरी सोयाबीन की आवक रही।
मंदसौर मंडी में यह रहे जिंसों के भाव : मक्का 2117 – 2313, उड़द – 3001 – 6000, सोयाबीन 6000 – 6941, गेहूं 1890 – 2320, चना 3710 – 4472, मसूर 4800 – 6550, धनिया 7500 -11426, लहसुन 190 – 5553, मैथी 4000 – 6100, अलसी 5800 – 6620, सरसों 6100 – 6555, तारामीरा 5120 – 5230, इसबगोल 11000 – 14200, प्याज 153 – 1070, कलौंजी 8000 – 13200, डालर चना 5800 – 8490, तिल्ली 7899 – 8990, असालीया – 6390 – 7180।
इंदौर मंडी में प्याज, लहसुन एवं आलू के भाव
नई चोइथराम आलू प्याज (Gehu pyaj Lahsun ke Bhav) मन्डी, इन्दौर
- प्याज 600 – 1200 ₹
- सुपर 900 -1100 ₹
- एवरेज 700 – 900 ₹
- गोलटा 400 – 600 ₹
- गोलटी 200 – 350 ₹
- छाटन 100 – 400 ₹
लहसुन
- नया तुलसी G2 लहसुन 2000 – 3000 ₹
- फुल गोला सफेद 2100 – 2500 ₹
- मोटा देसी 1500 – 2100 ₹
- मीडियम लड्डू 800 – 1500 ₹
- बारीक 200 – 500 ₹
- हल्का माल 100 – 800 ₹
आलु
- सुपर ज्योति 1400 – 1600 ₹
- मोटा मीडियम 1100 – 1300 ₹
- गुल्ला 800 -1100 ₹
- हल्का 200 – 700 ₹
यह भी पढ़िए….निर्यात पर पाबंदी है, सरकार अन्य देशों को गेहूं भेज भी रही है, जानिए क्या है पूरा माजरा
गेहूं की वैश्विक पैदावार घटी, औसत भाव में जोरदार बढ़ोतरी हुईं, जानिए भारत की स्थिति
गेहूं ने किसानों को मालामाल किया, लहसुन एवं प्याज ने रुलाया, इनके भाव क्यों कम है? जानिए
गेहूं निर्यात पर रोक लगाने से किसका फायदा – नुकसान होगा जानिए
जुड़िये चौपाल समाचार से-
ख़बरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।