कृषि समाचार

मप्र-महाराष्ट्र की मैदा मिलों की गेहूं में जोरदार खरीदी से भाव में तेजी, गेहूं एवं सोयाबीन के ताजा भाव जानें

एमपी की मंडियों में गेंहू व सोयाबीन (Gehu-Soyabean Bhav 2022) की जोरदार आवक हो रही है, दोनों फसलों के ताजा भाव यह रहे।

Gehu-Soyabean Bhav 2022 | मध्यप्रदेश की प्रमुख कृषि उपज मंडियों में गेंहू, चने व सोयाबीन की आवक बढ़ गई है। पिछले कुछ दिनों में गेंहू के भाव में तेजी आई है। इसी कारण गेहूं की आवक होने लगी है वहीं दूसरी ओर सोयाबीन भी मंडी में अधिक पहुंच रहा है लेकिन सोयाबीन के भाव फिलहाल कम बने हुए हैं। व्यापारी सोयाबीन के भाव में सुधार की संभावना बता रहे हैं। इन दोनों फसलों के भाव की क्या स्थिति है एवं मंडियों में गेंहू-सोयाबीन के भाव जानिए

मध्यप्रदेश गेंहू (Gehu-Soyabean Bhav 2022) भाव

मध्यप्रदेश एवं महाराष्ट्र की कुछ मिलों की एकतरफा खरीदी चलने से गेहूं मिल क्वालिटी जिसमें मालवराज मिला हुआ नहीं हो, 2250 रुपए तक बिकने लगा है। मालवराज में मांग कमजोर होने से नीलामी में 2175 रुपए से ऊपर लेवाल नहीं बन रहे हैं। भावों (Gehu-Soyabean Bhav 2022) में तेजी के बाद स्टॉकिस्टों की बेचवाली का दबाव धीरे-धीरे शुरू हो सकता है।

वहीं साथ ही, मक्का की मांग का अभाव बना हुआ है। मूंग के अलावा अन्य दलहनों के भावों में लगभग स्थिरता बनी रही। चने के भावों में आशिक नरमी के बाद भी लेवाली कमजोर रही। चने में उत्साहजनक खरीदी का अभाव बना हुआ है। तुअर के भाव घटते हुए अटकते हैं। मूंग के भावों में सुधार आता जा रहा है। मूंग में 100 रुपए की और तेजी आने पर मंडियों में आवक बढ़ने लग सकती है।

मंडियों में गेहूं के भाव यह रहे :- गेहूं लोकवन 1925-2550, मालवराज 1980-2120, पूर्णा 2211-2371 |

सोयाबीन के भाव में मंदी का दौर

Gehu-Soyabean Bhav 2022 | सोयाबीन के भाव में आ गया मंदी का दौर बना हुआ है। वहीं दूसरी ओर मंडियों में इन दिनों पुराने सोयाबीन की आवक बढ़ती जा रही है। भाव 5800 रुपए के हो गए। यह रेट घटकर 5500 रुपए के भाव होने की संभावना व्यापारी जता रहे हैं। नई सोयाबीन की फसल अभी तक बेहतर बताई जा रही है। जिसके कारण सोयाबीन की अच्छी पैदावार की संभावना अधिक है। व्यापारी वर्ग का कहना है कि सोयाबीन की तेजी मंदी विदेशों से बनकर आती है।

सोया तेल की मंदी रोकने के प्रयास से सोयाबीन के भाव में सुधार होगा

  • मंडियों में सोयाबीन की आवक अच्छी बनी हुई है इसके ठीक विपरीत सोया तेल में मंदी का दौर चल रहा है व्यापारी सोया तेल की मंदी को रोकने के प्रयास में हैं ताकि सोयाबीन के भाव (Gehu-Soyabean Bhav 2022) में सुधार हो। इंदौर बाजार में यह चर्चा चल पड़ी है, कुछ आयातक कॉर्टेल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। यह तय किया है कि सोया डीगम की बिक्री 1200 रुपए से कम में नहीं की जाएगी। इसी चर्चा से लोकल बाजार को मंदी को तेजी में लाकर खड़ा कर दिया। कॉर्टल बनाने वालों को यह पता नहीं है कि देश में सोयाबीन की आवक बढ़ गई है।
  • कुछ प्लांटों को छोड़कर अन्य सभी प्लांट पड़ताल से सोया तेल बेचेंगे। इसके अलावा शुल्क मुक्त सोया डीगम का आयात होने वाला है, उस पर 1200 रुपए का प्रतिबंध लागू कर सकेंगे। सरकार कॉर्टेल चलने देगी? यह आम जनता को खुलकर लूटने का प्रयास नहीं माना जाएगा।
  • वास्तव में आयातकों के ऊंचे भाव के सौदे बिके हुए हैं। उनका सेंटलमेंट नहीं हो रहा है। कॉर्टल बनाकर सौदे सलटाने का प्रयास करना चाह रहे हैं। यह भी संभव है कि पूरी तरह से बाड़ा बिगड़ जाए। इंडोनेशिया का परिणाम सामने हैं। केएलसीई 20 मायनस बंद। शिकागो में सोया तेल रनिंग में 67 प्लस चल रहा था।

सोयाबीन प्लांटों की खरीदी के भाव

  • प्लांटों की सोयाबीन (Gehu-Soyabean Bhav 2022) में खरीदी बैतूल ऑयल्स 6200 आरएच सिवनी 6100 सालासार 6120 अंबिका कालापीपल 6050 आयडिया 6050 महाकाली 6050 कृति 6050 शांति ओव्हरसीज 6100 रामा 6000 रूचि 6025 अवि 6050 लिंविंग फूट 6075 सूर्या फूड 6000 अमृत 5950 एमएस 5900 महेश 5900 अग्रवाल नीमच 5975 रुपए।
  • धुले में दिसान एग्रो 6325 ओमश्री 6350 संजय सोया 6300 रुपए। नागपुर लाइन में राजनादगांव 6250 शालीमार 6200 श्यामकला 6250 स्नेहा फूड 6250 तानिया 6200 रुपए। कोटा लाइन में गोयल 6000 सुगना फूड्स 6150 रुपए। कांडला पाम 1170 से 1175 सोया रिफाइंड 1185 से 1190 डीगम 1150 रुपए।
  • लोकल प्लांटों में दोपहर बाद विप्पी 1215 अवि 1215 महेश 1210 रूचि 1220 शांति 1205 नीमच 1200 से 1205 रुपए। इंडोनेशिया में पाम (Gehu-Soyabean Bhav 2022) तेल का भरावा हो गया है। लेवी घटाने के बाद भी स्टॉक कम नहीं हो रहा है। इसके अलावा जहाज भी नहीं मिल रहे हैं।

यह भी पढ़िए…गेहूं के भाव में जबरदस्त उछाल आया, मंडी भाव 2500 रुपए पार

सरकार नहीं बेचेगी गेहूं, खुले मार्केट में गेहूं की कमी के चलते बढ़ेंगे दाम

MP : कृषि उपज मंडीयों में गेहूं, सोयाबीन व लहसुन प्याज के ताजा भाव क्या रहे, जानिए

जुड़िये चौपाल समाचार से-

ख़बरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।

नोट :- धर्म, अध्यात्म एवं ज्योतिष संबंधी खबरों के लिए क्लिक करें।

राधेश्याम मालवीय

मैं राधेश्याम मालवीय Choupal Samachar हिंदी ब्लॉग का Founder हूँ, मैं पत्रकार के साथ एक सफल किसान हूँ, मैं Agriculture से जुड़े विषय में ज्ञान और रुचि रखता हूँ। अगर आपको खेती किसानी से जुड़ी जानकारी चाहिए, तो आप यहां बेझिझक पुछ सकते है। हमारा यह मकसद है के इस कृषि ब्लॉग पर आपको अच्छी से अच्छी और नई से नई जानकारी आपको मिले।
Back to top button

Adblock Detected

Please uninstall adblocker from your browser.