कृषि समाचार

सोयाबीन का वैश्विक उत्पादन 2022 – 23 में 13 फ़ीसदी बढ़ने का अनुमान

वैश्विक स्तर पर सोयाबीन (Global Production of Soyabeans 2022-23) का उत्पादन इस वर्ष क्या रहने की संभावना है जानिए

Global Production of Soyabeans 2022-23 | भारत में अभी सोयाबीन की बोवनी का कार्य चल रहा है। नहीं दूसरी ओर सोयाबीन के भाव मंडियों में कमजोर चल रहे हैं इधर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोयाबीन के उत्पादन को लेकर अनुमान जताया जा रहा है कि आने वाले वर्ष में सोयाबीन का उत्पादन बढ़ेगा। निश्चित तौर पर इससे सोयाबीन के भाव पर असर पड़ेगा इससे संभवत है सोयाबीन के भाव कम रहने की संभावना अधिक है। आइए जानते हैं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोयाबीन के उत्पादन को लेकर अमेरिकी कृषि विभाग की रिपोर्ट क्या कहती है।

सोयाबीन उत्पादन 13 फ़ीसदी बढ़ने का अनुमान

अमेरिकी कृषि विभाग (यूएसडीए) ने वैश्विक तिलहन उत्पादन वर्ष 2022 – 23 में 8% बढ़ने का अनुमान (Global Production of Soyabeans 2022-23) जताया है। दक्षिण अमेरिका और अमेरिका में सोयाबीन, कनाडा और यूरोपीय संघ रेपसीड का उत्पादन यूक्रेन और रूस में सनफ्लावर सीड उत्पादन के नुकसान की भरपाई से कहीं अधिक होने का अनुमान है। सोयाबीन उत्पादन 13 फ़ीसदी बढ़ने के अनुमान के साथ वैश्विक तिलहन उत्पादन 64.70% करोड़ टन तक पहुंचने का अनुमान है।

वर्ष 2022 – 23 में वैश्विक तिलहन खपत 3% बढ़ने का अनुमान है जिसमें चीन की सोयाबीन मांग मुख्य होगी। सनफ्लावर सीड की खपत में 3 फ़ीसदी की कमी जबकि रेपसीड की खपत में 7 फ़ीसदी की बढ़ोतरी का अनुमान है। वैश्विक तिलहन व्यापार में मुख्य रूप से सोयाबीन, रेपसीड सूरजमुखी और मूंगफली के बढ़ने की उम्मीद है, जबकि कॉटन सीड का निर्यात कम रहने का अनुमान है। दक्षिण अमेरिका और अमेरिका में सोयाबीन उत्पादन और स्टॉक बढ़ने से वैश्विक अंतिम स्टॉक बढ़ने का अनुमान है।

यह भी पढ़िए…मध्य प्रदेश के गेहूं को विदेश में मिली पहचान, रिकॉर्ड तोड़ हुआ निर्यात, आप भी जानिए एमपी के गेहूं की खासियत

गेहूं की वैश्विक पैदावार घटी, औसत भाव में जोरदार बढ़ोतरी हुईं, जानिए भारत की स्थिति

प्याज में आंशिक नरमी, गेहूं की आवक बढ़ी, भाव में गिरावट, अन्य फसलों के भाव जानिए

सोयाबीन का भाव स्थिर रहने की संभावना

यूएसडीए ने वर्ष 2021 – 22 के लिए इस महीने अर्जेंटीना में सोयाबीन, भारत और उज्बेकिस्तान कॉटन सीड और नाइजीरिया एवं सूडान में मूंगफली का उत्पादन घटने से दुनिया में तिलहन का उत्पादन घटने का अनुमान जताया है। यूएसडीए ने सोयाबीन का औसत दाम वर्ष 2021 – 22 के लिए 13.25 डॉलर प्रति बुशेल पर कायम रखा है। यही भाव 2022 – 23 में भी देने की संभावना जताई जा रही है।

यूएसडीए ने वर्ष 2022 – 23 में समूची दुनिया में सोयाबीन का उत्पादन 39.46 करोड़ टन, वर्ष 2021 – 22 में 34.93 करोड़ टन रहने का अनुमान जताया है। जबकि वर्ष 2020 – 21 में समूची दुनिया में सोयाबीन का उत्पादन अनुमान 36.781 करोड़ टन था। वर्ष 2022 – 23 में अमेरिका में सोयाबीन उत्पादन अनुमान 12.62 करोड़ टन आंका हैं, जो वर्ष 2021 – 22 में 12.07 करोड़ टन रहा। वर्ष 2020 – 21 में यह 11.47 करोड़ टन था। ब्राजील में वर्ष 2022 – 23 सोयाबीन उत्पादन 14.90 करोड़ टन रहने का अनुमान है जो वर्ष 2021 – 22 में 12.50 करोड़ टन रहा। जबकि, वर्ष 2020 – 21 में यह 13.95 करोड़ टन था।

अर्जेंटीना में सोयाबीन (Global Production of Soyabeans 2022-23) उत्पादन वर्ष 2022 – 23 में सोयाबीन उत्पादन 5.10 करोड़ टन रहने का अनुमान है जो वर्ष 2021 – 22 में 4.20 करोड़ टन रहा। जबकि, वर्ष 2020 – 21 में यह 4.62 करोड़ टन था। चीन में सोयाबीन का उत्पादन वर्ष 2022 – 23 में 1.75 करोड़ टन और वर्ष 2021 – 22 में 1.64 करोड़ टन रहने का अनुमान है। चीन में वर्ष 2020 – 21 में सोयाबीन का उत्पादन 1.96 करोड़ टन रहा। यूएसडीए का कहना है कि वर्ष 2022 – 23 में चीन का सोयाबीन आयत 9.90 करोड़ टन रहने की संभावना है। यह आया तो वर्ष 2021 – 22 में 9.20 करोड़ टन रहने के आसार है।

यह भी पढ़िए….सोयाबीन के भाव 2022 में क्या रहेंगे, जानें एक्सपट्र्स की राय

सोयाबीन का स्टॉक करने वालों में हड़कंप, जानिए सोयाबीन व अन्य कृषि जिंसों के भाव

किसानों, व्यापारियों एवं निर्यातकों के लिए बड़ी खबर गेहूं के निर्यात पर से प्रतिबंध हटेगा

प्याज, लहसुन, गेहूं के भाव को लेकर बड़ी खबर; जानिए पूरे वर्ष इनके भाव क्या रहेंगे

जुड़िये चौपाल समाचार से-

ख़बरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।

नोट :- धर्म, अध्यात्म एवं ज्योतिष संबंधी खबरों के लिए क्लिक करें।

राधेश्याम मालवीय

मैं राधेश्याम मालवीय Choupal Samachar हिंदी ब्लॉग का Founder हूँ, मैं पत्रकार के साथ एक सफल किसान हूँ, मैं Agriculture से जुड़े विषय में ज्ञान और रुचि रखता हूँ। अगर आपको खेती किसानी से जुड़ी जानकारी चाहिए, तो आप यहां बेझिझक पुछ सकते है। हमारा यह मकसद है के इस कृषि ब्लॉग पर आपको अच्छी से अच्छी और नई से नई जानकारी आपको मिले।
Back to top button

Adblock Detected

Please uninstall adblocker from your browser.