कृषि समाचार

MP के इन जिलों में आज बाढ़ का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

मध्य प्रदेश में लगातार बारिश का दौर बना हुआ है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश में बाढ़ (Heavy Rain Alert July 2022) का अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी जारी की है।

Heavy Rain Alert July 2022 | मध्यप्रदेश में झमाझम बारिश का दौर बना हुआ है। इसका मुख्य कारण मानसून ट्रफ का सक्रिय होना है। मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर मध्यप्रदेश में बाढ़ का अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी जारी की है साथ ही पड़ोसी राज्यों में मानसून ट्रफ के सक्रिय होने से पिछले दो दिनों से लगातार बारिश की स्थितियां बनी हुई है।

रविवार को भी शहर सहित पूरे जिले में हल्की से रिमझिम बारिश का दौर चला। बीते 24 घंटों के भीतर जिले में औसत 0.66 इंच बारिश हुई। हालांकि शहर में बारिश का आंकड़ा केवल 0.24 इंच ही रहा। वहीं मौसम विभाग ने सोमवार को भी जिले के अधिकांश स्थानों पर बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है।

MP में आज बाढ़ का (Heavy Rain Alert July 2022) अलर्ट जारी

मध्यप्रदेश में कई इलाकों में पिछले 72 घंटे से लगातार हो रही बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। जिससे कि निचले इलाकों में पानी भर गया है वह जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बारिश से नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। बारिश को लेकर मौसम विभाग ने प्रदेश में आज भारी वर्षा के साथ कई इलाकों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया है।

Heavy Rain Alert July 2022

इन इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

Heavy Rain Alert July 2022 | मौसम विभाग ने प्रदेश के गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, विदिशा, राजगढ़, नीमच, टीकमगढ़, सतना, रीवा, पन्ना, सीधी, बैतूल, छिंदवाड़ा, भोपाल, शिवनी, मंदसौर, नर्मदापुरम, सागर, सीहोर और हरदा में अगले 24 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

यह मौसम प्रणालियां है सक्रिय

मौसम विज्ञान (Heavy Rain Alert July 2022) केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि, ओडिशा और उससे लगे छत्तीसगढ़ पर बना ऊपरी हवा का चक्रवात दक्षिण-पूर्वी मध्यप्रदेश पर सक्रिय हाे गया है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है।

मानसून ट्रफ राजस्थान पर बने कम दबाव के क्षेत्र से लेकर जेसलमेर, काेटा, गुना, जबलपुर, पेंड्रा राेड, झारसुगुड़ा, ओडिशा से हाेकर बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है। इन तीन मौसम प्रणालियाें के असर से प्रदेश भर में रुक-रुककर बारिश हाेने की संभावना है।

मानसून ट्रफ लाइन को मिल रही नमी

Heavy Rain Alert July 2022 | प्रदेश में बारिश करने वाली ट्रफ लाइन बनी हुई है। ओडिशा में बने अति कम दबाव का क्षेत्र भी हमारे यहा असर दिखा रहा है। इन दोनों वजह से मानसून फिर सक्रिय हो गया है। लगातार नमी मिल रही है। इस कारण बारिश हो रही है। रविवार को तकरीबन 14 घंटे तक हल्की बारिश होती रही। बीच-बीच में 20 से लेकर 24 मिनट का ब्रेक भी लिया। रिमझिम गति होने से आंकड़ों में यह अधिक दर्ज नहीं हो सकी।

प्रदेश के जिलों में रुक-रुक कर वर्षा की बौछारें पड़ सकती है। वर्तमान में दक्षिणी पूर्वी मध्य प्रदेश पर ऊपरी हवा में एक चक्रवात बना हुआ है। मानसून ट्रफ लाइन गुना, सतना से होकर गुजर रही है। इस वजह से इंदौर सहित प्रदेश के अन्य जिलों में अच्छी वर्षा हो रही है। पिछले चार-पांच दिनों से प्रदेश में वर्षा की गतिविधियां थमी हुई थीं।

अब तक प्रदेश के 228 इलाके भीगे

बीते 24 घंटे में प्रदेश के 228 शहरों-कस्बों में बारिश हुई। सीहोर जिले के रेहटी में सबसे ज्यादा 10 इंच पानी बरसा। भोपाल में रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर ढाई बजे तक ढाई इंच बारिश हुई। मौसम केंद्र ने सोमवार को भोपाल, नर्मदापुरम (Heavy Rain Alert July 2022) संभाग के कई इलाकों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़िए…मध्य प्रदेश में हो रही जोरदार बारिश, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी 

MP मौसम विभाग ने जारी की 19 जिलों में भारी बारिश एवं एक संभाग में अतिवृष्टि की चेतावनी

जबलपुर और इंदौर संभाग में भारी वर्षा होने की आशंका

Heavy Rain Alert July 2022 | सोमवार सुबह से इंदौर में रिमझिम वर्षा जारी रही और बादल भी छाए रहे। गौरतलब है कि सोमवार को भी शहर में दिनभर रिमझिम वर्षा जारी रही थी, बीते 24 घंटों में करीब 8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई। इंदौर में अब तक इस सीजन की आधी वर्षा का कोटा पूरा हो चुका है।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में दक्षिण-पूर्वी मप्र पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। मानसून ट्रफ भी मप्र के गुना, सतना से हाेकर गुजर रहा है। इस वजह से कई जिलाें में झमाझम वर्षा हाे रही है। हालांकि दक्षिण-पूर्वी मप्र में बना चक्रवात अब दक्षिण-पश्चिम राजस्थान की तरफ बढ़ने लगा है। इस वजह से साेमवार से भाेपाल, सागर, नर्मदापुरम संभागाें के जिलाें में वर्षा का सिलसिला थमने की संभावना है।

यह भी पढ़िए…मध्यप्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश के आसार, जाने प्रदेश के हाल

MP भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना, जानें प्रदेश के किन जिलों में बनेंगे यह हालात

MP : प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, नया सिस्टम सक्रिय

MP के 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट : यह सिस्टम सक्रिय हुआ

जुड़िये चौपाल समाचार से-

ख़बरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।

नोट :- धर्म, अध्यात्म एवं ज्योतिष संबंधी खबरों के लिए क्लिक करें।

राधेश्याम मालवीय

मैं राधेश्याम मालवीय Choupal Samachar हिंदी ब्लॉग का Founder हूँ, मैं पत्रकार के साथ एक सफल किसान हूँ, मैं Agriculture से जुड़े विषय में ज्ञान और रुचि रखता हूँ। अगर आपको खेती किसानी से जुड़ी जानकारी चाहिए, तो आप यहां बेझिझक पुछ सकते है। हमारा यह मकसद है के इस कृषि ब्लॉग पर आपको अच्छी से अच्छी और नई से नई जानकारी आपको मिले।
Back to top button

Adblock Detected

Please uninstall adblocker from your browser.