यूरिया खाद के भाव को लेकर बड़ी खबर : यूरिया खाद का रेट 2022 में क्या रहेंगे ? जानिए
देश की सबसे बड़ी उर्वरक कंपनी IFFCO ने यूरिया खाद (IFFCO Urea Fertilizer Price 2022) के रेट निश्चित कर दिए है, यहां जानें यूरिया खाद के भाव को लेकर ताजा अपडेट
IFFCO Urea Fertilizer Price 2022 | देश में बढ़ती मंहगाई और आसमान छूते पेट्रोल-डीजल के बीच में किसानों के बीच राहत की खबर है। देश की सबसे बड़ी खाद उर्वरक निर्माता सहकारी कंपनी IFFCO ने किसानों को राहत दे दी है।
IFFCO ने यह फैसला लिया है की अब यूरिया उर्वरक के दाम में बढ़ोतरी नहीं की जाएगी, इसके लिए यूरिया फर्टिलाइजर के रेट निश्चित कर दिए है। साथ ही कंपनी ने यह जानकारी दी है की यूरिया की किल्लत/कमी को दूर किया जाएगा। यहां इस आलेख में जानें यूरिया-खाद के भाव को लेकर ताजा अपडेट।
देश में इतनी यूरिया फर्टिलाइजर की आवश्यकता
आए दिन देश में रासायनिक उर्वरकों (IFFCO Urea Fertilizer Price 2022) की खपत अंधाधुन बढ़ रही है। देश में 2019-20 सत्र में 336.97 लाख टन यूरिया फर्टिलाइजर की बिक्री हुई थी। जबकि पिछले वर्ष यह आंकड़ा 320.20 लाख टन था। सत्र 2021-22 में कितनी यूरिया खाद की आपूर्ति हुई है। इसका डाटा साल 2022 के अंत में आएगा।
समय के साथ बढ़ती यूरिया (IFFCO Urea Fertilizer Price 2022) फर्टिलाइजर की मांग को देखते हुए खाद उर्वरक निर्माता कंपनी IFFCO ने देश के अलग-अलग हिस्सों में क्षमता वाले बड़े-बड़े प्लांट लगा रहा है, जिससे की किसानों को सही समय पर खाद उर्वरक की उपलब्धता हो सके।
यह भी पढ़िए….जानिए जय श्री राम का आध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक रहस्य
किसानों को नहीं होगी यूरिया खाद की किल्लत
भारत एक कृषि प्रधान देश है और यहाँ पर 70% तक आबादी खेती पर निर्भर है। यहाँ खेती (IFFCO Urea Fertilizer Price 2022) के लिए रबी और खरीफ सीजन में किसानों को खाद की कमी से सामना करना पड़ता है। किसानों को यूरिया खाद की किल्लत का सामना न करना पढ़े, इसके लिए सरकार हर संभव प्रयास भी करती है। सरकार द्वारा खाद की उपलब्धता और जीरो टॉलरेंस नीति के तहत इसकी बिक्री के लिए पूरी तैयारी भी कर ली गई है।
इफको यूरिया फर्टिलाइजर के यह भाव है IFFCO urea fertilizer price
बता दे की, IFFCO ने यूरिया (IFFCO Urea Fertilizer Price 2022) उर्वरक की कीमत निश्चित कर दी है, इफको ( IFFCO ) कंपनी द्वारा अलग अलग उर्वरक की बोरी पर अलग अलग भाव तय किए है, जो की इस प्रकार है –
- डीएपी ( DAP ) 45 kg की बोरी की कीमत 1350 रुपए रहेगी ,
- एनपीके ( NPK ) 45 kg की बोरी की कीमत 1175 रुपए रहेगी,
- एनपीके 12-32-16 ( NPK 12-32-16 ) 45 kg की बोरी की कीमत 1185 रुपये रहेगी,
- एनपीएस ( NPS ) खाद की कीमत 925 रूपए निश्चित की है,
- यूरिया ( Urea ) खाद की 45kg बोरी की कीमत 266.50 रूपए है,
जबकि आपको बात दे की, यूरिया खाद की कीमत 900 रूपए के आस-पास रहती है। लेकिन सरकार द्वारा किसानो को इस पर 70% की छूट के साथ लगभग यूरिया खाद (IFFCO Urea Fertilizer Price 2022) की पुरानी रेट के अनुसार 250 रूपए मे दी जाएगी।
यह भी पढ़िए….किसानों के लिए खुशखबरी, नहीं बढ़ेंगे DAP के भाव, DAP और NPK के नए भाव क्या है, जानिए
क्या बाद में खाद उर्वरक के दाम बढ़ेंगे – Will the prices of fertilizers increase later ?
इस वर्ष 2022 के बाद खाद उर्वरक (IFFCO Urea Fertilizer Price 2022) के दाम बढ़ेंगे की नही इसके विषय में सरकार की ओर से अभी किसी प्रकार की कोई भी सूचना नहीं दी गई है, लेकिन सरकार ने पिछली बढ़ोतरी मे किसानों के पक्ष मे कीमतों पर रोक लगाई थी, साथ ही किसानों के हित को लेकर बड़े फैसले भी ले रही है। इसलिए इसके विषय में कोई जानकारी नहीं दे सकते है।
जबकि इससे पहले ही IFFCO के CEO ने यह बताया की, हमारी कंपनी ने पीएम नरेंद्र मोदी के 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के अभियान से जुड़ा है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में हमारे को कच्चे माल के बढ़ोतरी के बावजूद भी हम देश में खाद (IFFCO Urea Fertilizer Price 2022) उर्वरकों के दाम में बढ़ोतरी नहीं कर रहे हैं और इनके दामों में बढ़ोतरी नहीं की जाएगी।
यह भी पढ़िए….खाद के भाव को लेकर बड़ी खबर ; किसानों को होगा फायदा
4.69 लाख मीट्रिक टन खाद उपलब्ध
देश के कृषि मंत्री द्वारा बताया कि, इस वर्ष 2022 में जुलाई तक (IFFCO Urea Fertilizer Price 2022) 4.90 लाख मीट्रिक टन यूरिया खाद की आवश्यकता के विरूद्ध केंद्र सरकार द्वारा 31 जुलाई तक 4.69 लाख मीट्रिक टन उपलब्ध राज्य में कराया गया है।
इससे यह स्पष्ट होता है कि अब राज्य में यूरिया की कोई कमी नहीं है। खाद की मांग और आवश्यकता का विश्लेषण कर राज्य में विभाग हर जिला को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराती है। किसानों को यह खाद निर्धारित मूल्य पर ही मिले, इसके लिए विभाग द्वारा जीरो टाॅलरेंस नीति के तहत सतत् मॉनिटरिंग भी किया जा रहा है।
जिला स्तर के अधिकारियों को भी उर्वरकों (IFFCO Urea Fertilizer Price 2022) की बिक्री पर निगरानी रखने हेतु निर्देशित भी किया जा चुका है। विभिन्न दैनिक समाचार पत्रों में विज्ञापन के माध्यम से किसानों को जागरूक भी किया जा रहा है।
यह भी पढ़िए….खाद के भाव बढ़े, जानिए कितने रुपए में मिलेगी सुपर की एक बोरी, किसानों के लिए यह राहत भी
1200 रुपए में नहीं मिलेगी डीएपी खाद की बोरी, जानिए डीएपी की एक बोरी का वास्तविक मूल्य
जुड़िये चौपाल समाचार से-
ख़बरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।