चौपाल समाचार
Trending

भोपाल में करणी सेना का आर्थिक आधार पर आरक्षण एवं अन्य मांगों को लेकर महा आंदोलन शुरू, यह है 21 मांगे

भोपाल में करणी सेना का महाआंदोलन (Karni Sena aandolan in Bhopal) शुरू हो चुका है करणी सेना की आर्थिक आधार पर आरक्षण सहित यह है प्रमुख मांगे ...

Karni Sena aandolan in Bhopal | आर्थिक आधार पर आरक्षण समेत 21 सूत्रीय मांगों को लेकर लेकर भोपाल के जंबूरी मैदान पर करणी सेना परिवार का महा आंदोलन शुरू हो चुका है। इन मांगों को लेकर संगठन प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर अनशन पर बैठ गए हैं। जीवन सिंह शेरपुर ने कहा है कि भूख हड़ताल पर सिर्फ 5 लोग बैठेंगे। उन्होंने मंच से कहा कि जिसे जाना हो वो खुशी से जा सकता है, लेकिन कहीं भी तोड़फोड़ और उद्दंडता नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने किसी भी तरह की हिंसा नहीं करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आंदोलन (Karni Sena aandolan in Bhopal) लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि हमने मांगें पूरी करने के लिए 4 बजे तक का समय दिया था। इस पर सरकार ने हमसे समय मांगा है। हमने उन्हें समय दिया है। इसके साथ ही हम अपना अनशन शुरू कर रहे हैं। हम यहीं बैठेंगे। तब तक मैदान नहीं छोड़ेंगे, जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी।

कई राज्यों से जुटे करणी सैनिक (Karni Sena aandolan in Bhopal)

एमपी की राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में हो रहे इस प्रदर्शन में मध्यप्रदेश के अलावा हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ से भी करणी सेना के कार्यकर्ता पहुंचे हैं। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता ‘माई के लाल’ और ‘जय भवानी’ के नारे लगाए नजर आए।

प्रदर्शन के लिए शनिवार रात से ही लोग जंबूरी मैदान पर जुटना शुरू हो गए थे। सुबह होते होते पूरा मैदान करणी सेना (Karni Sena aandolan in Bhopal) के कार्यकर्ताओं से भर गया। इधर पुलिस ने जंबूरी मैदान की ओर जाने वाले रास्तों का ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया। भारी भीड़ से कई जगहों पर जाम की स्थिति बनी।

यह भी पढ़िए…एमपी कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला ; इन्हें मुफ्त मिलेगा प्लॉट, कैबिनेट के अन्य फैसलों के बारे में भी जानिए

पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे जंबूरी मैदान

(Karni Sena aandolan in Bhopal)

एडिशनल डीसीपी रामस्नेही मिश्रा करणी सेना के प्रतिनिधि मंडल से बात करने पहुंचे। इस दौरान जीवन सिंह शेरपुर से कहा कि राज्य सरकार का प्रतिनिधि मंडल बातचीत के लिए आने के लिए तैयार है। इस पर शेरपुर ने कहा कि हमें आश्वासन नहीं चाहिए, लिखित में आदेश चाहिए। ऐसा व्यक्ति हमसे मिलने आए जो कुछ लिखित में दे सके।

उन्होंने कहा कि जो मंत्री मांगों को पूरा कर सकें, उन्हें लागू कर सके। वो आए या मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को आना होगा। शेरपुर (Karni Sena aandolan in Bhopal) के मुताबिक हमारे लिए कोई फेवरेट नहीं है और न ही दुश्मन है। हमें आश्वासन नहीं, बल्कि काम चाहिए। ये भी बताएं कि हमारी मांगों को कैसे मानेंगे, कैसे लागू करेंगे, सभी 21 मांगों पर लिखित आदेश भी चाहिए।

जीवन सिंह ने कहा – हम व्यवस्था में सुधार के लिए आंदोलन कर रहे

(Karni Sena aandolan in Bhopal)

करणी सेना परिवार के प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर ने कहा कि हमारी मांगें नहीं मानी तो हम राजनीति में उतरने से भी परहेज नहीं करेंगे। सवर्णों, पिछड़ा वर्ग का साथ भी हमें मिल रहा है। हम व्‍यवस्था में सुधार के लिए यह आंदोलन कर रहे हैं। इससे पूर्व शनिवार को करणी सेना के प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रदीप राजपूत ने बताया कि इस आंदोलन के पहले अचानक क्षत्रिय समागम का आयोजन कर सर्व समाज की आवाज को दबाने का प्रयास किया गया। आंदोलन में कई समाजों के लोग शामिल हो रहे हैं।

हमारे आंदोलन को दबाने के लिए जंबूरी मैदान के आसपास शेड की चादरें लगाई गईं। लोग भोजन का प्रबंध करके आए हैं। वहीं करणी सेना (Karni Sena aandolan in Bhopal) परिवार के योगेंद्र सिंह ने कहा कि आंदोलन को रोकने के लिए सरकार ने तमाम प्रयास किए। आयोजन की अनुमति बड़ी मुश्किल से मिली। कई जिलों में बसों के परमिट नहीं दिए गए, इसलिए जिला स्तर पर भी आंदोलन करना पड़ रहा है।

जंबूरी मैदान में करणी सैनिकों का सैलाब उमड़ा

जंबूरी मैदान में करणी सेना (Karni Sena aandolan in Bhopal) को कार्यक्रम के लिए एक दिन की अनुमति दी गई है, लेकिन यहां पहुंचे ज्यादातर लोग दो से चार दिन का राशन लेकर आए हैं। इनके पास गैस सिलेंडर से लेकर सिगड़ी तक है। ट्रकों में जलाऊ लकड़ी है, जिसका उपयोग इन्होंने रात को अलाव जलाने में किया था। कुछ लोगों ने अपने-अपने टेंट लगाएं हैं। पुलिस ने भी इलाके के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।

यह भी पढ़िए….नए साल विभिन्न शहर में इतना रहा पेट्रोल-डीजल का दाम, जानें महंगा हुआ या सस्ता

प्रशासनिक स्तर पर खुफिया विभाग आकलन नहीं कर पाया

(Karni Sena aandolan in Bhopal)

करणी सेना के इस आंदोलन में आसपास के राज्‍यों से भी बड़ी संख्‍या में लोग पहुंचेंगे, यह खुफिया विभाग भी आकलन नहीं कर पाया। लोकल इंटेलिजेंस के पास 30 हजार से 40 हजार लोगों के पहुंचने की सूचना थी। इसमें एक गुट ने पहले से ही 8 जनवरी को जंबूरी मैदान में सम्मेलन की अनुमति पुलिस आयुक्त से ले रखी थी। इसके बाद मुख्यमंत्री आवास पर राजपूत समाज की महापंचायत हुई। इसमें मुख्यमंत्री ने कई घोषणाएं भी कीं।

इस महापंचायत में शामिल हुए दूसरे गुट ने कुछ मांगें पूरी होने और कुछ में मुख्यमंत्री का आश्वासन मिलने के बाद जंबूरी मैदान में सम्मेलन (Karni Sena aandolan in Bhopal) की अनुमति निरस्त करा दी। निरस्त कराने के बाद जब इस गुट को लगा कि दूसरा ग्रुप मानने को तैयार नहीं है और बड़ी संख्या में लोग 8 जनवरी को इकट्ठे होने वाले हैं, जिससे उन्हें बड़ा श्रेय मिल सकता है। इसके बाद मुख्यमंत्री आवास में महापंचायत कराने वाला गुट भी इस सम्मेलन में मजबूरी में शामिल हुआ और उनके दबाव से फिर से सभा करने की अनुमति पुलिस आयुक्त ने दे दी।

करणी सेना की यह हैं 21 सूत्रीय मांगें

(Karni Sena aandolan in Bhopal)

  1. जाति के आधार पर आरक्षण की व्यवस्था बंद कर आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू किया जाए।
  2. एससी एसटी एक्ट में बिना जांच के गिरफ्तारी पर रोक लगाई जाए।
  3. एससी एसटी एक्ट की तरह सामान्य पिछड़ा एक्ट बनाया जाए, जो सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग के नागरिकों पर एससी एसटी द्वारा किए जाने वाले अत्याचार से रक्षा करें।
  4. EWS आरक्षण में भूमि एवं मकान की बाध्यता को समाप्त कर 8 लाख रुपए वार्षिक आय निर्धारित की जाए।
  5. वर्तमान (Karni Sena aandolan in Bhopal) में प्रक्रियाधीन शिक्षक भर्ती वर्ष 2018 में प्रथम काउंसलिंग के बाद शेष बचे EWS वर्ग के समस्त पदों को द्वितीय काउंसलिंग या शिक्षा विभाग की वर्तमान नियोजन प्रक्रिया में समस्त पदों के साथ EWS वर्ग के पात्र अभ्यर्थियों से भरा जावे। EWS के रिक्त पदों को इसी वर्ग से भरा जावे।
  6. प्राथमिक शिक्षक भर्ती वर्ग 3 के पदों में 51000 पदों पर न्यायसंगत रोस्टर के साथ भर्ती की जावे। माध्यमिक शिक्षक वर्ग 2 के वंचित विषयों जैसे मातृभाषा हिन्दी, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान के विषय में पदों में वृद्धि की जावे।
  7. भर्ती कानून (Karni Sena aandolan in Bhopal) बनाए जाए, प्रत्येक वर्ष नियमित भर्ती निकाल जाए। व्यापम के 1 लाख पदों एसआई, पटवारी, अन्य विभागों में शीघ्र भर्ती की जाए और भर्ती नहीं होने पर बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता प्रदान किया जाए।
  8. MPPSC की 2019, 20, 21 की भर्तियां संवैधानिक रूप से पूर्ण की जाए व ओबीसी आरक्षण मुद्दा हल किया जाए।
  9. केन्द्र और राज्य की आने वाले सभी भर्तियों में सभी वर्गों को 3 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी जावे।
  10. अतिथि शिक्षकों, रोजगार सहायकों व कोरोना काल में सेवा देने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को नियमित नियुक्ति प्रदान की जाये।
  11. किसानों के हित में स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों को लागू किया जाए, ताकि किसानों को उपज का सही मूल्य मिल सके। रासायनिक खादों की बढ़ती कीमत पर अंकुश लगाया जाए।
  12. खाद्यान्न (रोजमर्रा की चीजें ) को GST (Karni Sena aandolan in Bhopal) से मुक्त किया जाए, बढ़ती महंगाई पर लगाम लगाई जाए।
  13. क्षत्रिय महापुरुषों के इतिहास में छेड़छाड़ को तुरंत रोका जाए, इतिहास संरक्षण समिति बने ताकि समाज में आपसी सामंजस्य बना रहे।
  14. सवर्ण आयोग की कार्यप्रणाली में सुधारकर उसे क्रियाशील बनाया जाए।
  15. राज्य कर्मचारी आयोग की सिफारिश, जिसमें कर्मचारियों की रिटायरमेंट आयु 65 वर्ष करने को कहा गया है, किसी भी परिस्थिति में अब कर्मचारियों की रिटायरमेंट आयु नहीं बढ़ाई जाए।
  16. गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिया जाए, गौशालाओं के स्तर में सुधार किया जाएं। गोबर व गौमूत्र (Karni Sena aandolan in Bhopal) को सरकारी स्तर पर खरीदने की व्यवस्था करें, ताकि गौ पालन से रोजगार के अवसर भी बढ़े।
  17. पद्मावत फिल्म के विरोध में दर्ज प्रकरण वापस लिए जाए।
  18. मप्र की भर्तियों में यहां के युवाओं को प्राथमिकता दी जाए, अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों का कोटा सीमित हो।
  19. कर्मचारियों को दी जा रही पदोन्नति के साथ उन्हें उसके अधिकार व सुविधा भी दी जाए। कर्मचारियों की पुरानी पेंशन पुनः चालू की जाए।
  20. पुलिस विभाग में आरक्षकों की वेतन विसंगति को दूर कर 2400 ग्रेड पे लागू की जाए ।
  21. सरकारी स्कूलों की कार्यप्रणाली (Karni Sena aandolan in Bhopal) में सुधार कर शिक्षा का स्तर प्रायवेट स्कूलों की तरह किया जाए। ताकि छात्र प्रायवेट स्कूलों की तरफ ना भागे व प्रायवेट स्कूलों की फीस पर नियंत्रण रखने हेतु एक कमेटी बनाई जाए।

यह भी पढ़िए……सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर…नए साल MP में इन 12,727 पदों पर निकली भर्ती

कोविड का नया वैरिएंट BF.7 कितना खतरनाक है? लक्षण क्या हैं? बचाव के लिए क्या करें जानिए सबकुछ

कांग्रेसी विधायक पर दुष्कर्म /अप्राकृतिक कृत्य का केस दर्ज हुआ, जानिए पूरा मामला

आपको चौपाल समाचार का यह आलेख अच्छा लगा हो तो इसे जरूर शेयर करें और नीचे दिए गए माध्यमों से जुड़कर हर खबर से अपडेट रह सकते है।

जुड़िये चौपाल समाचार से-

ख़बरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।

नोट :- धर्म, अध्यात्म एवं ज्योतिष संबंधी खबरों के लिए क्लिक करें।

नोट :- टेक्नोलॉजी, कैरियर, बिजनेस एवं विभिन्न प्रकार की योजनाओं की जानकारी के लिए क्लिक करें।

राधेश्याम मालवीय

मैं राधेश्याम मालवीय Choupal Samachar हिंदी ब्लॉग का Founder हूँ, मैं पत्रकार के साथ एक सफल किसान हूँ, मैं Agriculture से जुड़े विषय में ज्ञान और रुचि रखता हूँ। अगर आपको खेती किसानी से जुड़ी जानकारी चाहिए, तो आप यहां बेझिझक पुछ सकते है। हमारा यह मकसद है के इस कृषि ब्लॉग पर आपको अच्छी से अच्छी और नई से नई जानकारी आपको मिले।
Back to top button

Adblock Detected

Please uninstall adblocker from your browser.