Krishak Mitra 2022 | प्रत्येक गांवों में होगी किसान मित्र व किसान दीदी की नियुक्ति, यह मिलेगा वेतन
किसान मित्र योजना (Krishak Mitra 2022) के तहत प्राकृतिक खेती बढ़ाने को लेकर प्रत्येक गांव में किसान मित्र व किसान दीदी की नियुक्ति होगी, इसकी प्रोसेस जानिए
Krishak Mitra 2022 | सरकार किसानों की आय बढ़ाने व प्राकृतिक खेती को बड़ावा देने के हर प्रयास कर रही, इसके लिए कई योजनाएं भी चला रही है। प्राकृतिक व जैविक खेती करने के लिए किसान को उचित जानकारी भी होना आवश्यक है। यही ध्यान में रखकर सरकार ने निर्णय लिया है की वह प्रत्येक गांव में प्राकृतिक खेती के मार्गदर्शन के लिए किसान मित्र व किसान दीदी की नियुक्ति करेगी।कृषक मित्रों के क्या कार्य होंगे? कृषक मित्र नीति के दौरान क्या-क्या मापदंड अपनाए जाएंगे? इसके साथ ही कृषक मित्र के लिए योग्यता क्या रहेगी ? इसके बारे में अधिक जानकारी नीचे जानिए..
मास्टर ट्रेनर के रूप में कार्य करेंगे नियुक्त किसान
- इन योजनाओं में नर्मदा किनारे प्राकृतिक खेती (Krishak Mitra 2022) के लिए क्षेत्र विकसित किया जा रहा है, प्रदेश के किसानों को देसी गाय पालने पर अनुदान दिया जाएगा।
- सरकार ने प्राकृतिक खेती के मार्गदर्शन के लिए प्रत्येक विकासखंड में 5 पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं की सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। ये प्राकृतिक खेती के मास्टर ट्रेनर के रूप में कार्य करेंगे। इसके लिए सरकार उपर्युक्त किसानों की नियुक्ति कर सकते है।
26 हजार कृषक मित्र किए जाएंगे नियुक्त
- किसानों को खेती किसानी (Krishak Mitra 2022) से संबंधित जानकारी देने एवं राज्य सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर पर विस्तारित करने के लिए कृषक मित्र की नियुक्ति की जाएगी। एमपी में सरकार द्वारा लगभग 26 हजार कृषक मित्र नियुक्त किए जाएंगे।
- नियुक्त प्रत्येक कृषक मित्र को प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा तथा इनको अतिरिक्त आमदनी के लिए राजस्व विभाग की योजनाओं से भी जोड़ा जाएगा। इसका प्रस्ताव तैयार करके कृषि विभाग ने मुख्य सचिव कार्यालय को अंतिम रूप देने के लिए भेज दिया है।
- कृषक मित्र सरकार को योजनाओं (Krishak Mitra 2022) के मैदानी क्रियान्वयन की स्थिति की समय-समय पर जानकारी भी देंगे। केंद्र सरकार की कृषि विस्तार योजना के तहत प्रत्येक दो गांवों पर एक कृषक मित्र की नियुक्ति करने का प्रावधान है। अपर मुख्य सचिव कृषि अजीत केसरी ने बताया कि प्रस्ताव तैयार हो चुका है। इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। जल्द ही कृषक मित्र नियुक्त किए जाएंगे।
यह भी पढ़िए…. किसानों को ट्रैक्टर एवं रोटावेटर खरीदने के लिए मिलेगी लाखों रुपए की सब्सिडी, जानें प्रोसेस
कृषक मित्र क्या है ?
कृषक मित्र योजना के तहत कृषक मित्र किसानों (Krishak Mitra 2022) को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ उनका लाभ दिलाना भी सुनिश्चित करवाएंगे। इसके साथ ही किसानों को जो समस्याएं आती हैं, उसके बारे में तथ्य जुटाकर सरकार को बताएंगे। एक प्रकार से कृषक मित्र योजना सरकार और किसान के बीच सेतु का काम करेंगे। गौरतलब है कि शिवराज सरकार ने पिछले कार्यकाल में कृषक मित्र नियुक्त किए थे।
कृषक किसान नियुक्त करने का उद्देश्य
- कमलनाथ सरकार (Krishak Mitra 2022) आने के बाद नियम में परिवर्तन करके इनके कार्य क्षेत्र में विस्तार किया जा रहा था लेकिन सत्ता परिवर्तन हो गया। इसके बाद से नियुक्ति नहीं हो पाई।
- अक्टूबर 2021 में सरकार ने कृषक मित्र नियुक्त करने का फैसला किया। साथ ही इन्हें राजस्व सहित अन्य विभाग के कार्यों की निगरानी का जिम्मा सौंपने के लिए कृषि विभाग को प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा गया।
- कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कृषक मित्र सरकार और किसान के बीच सेतु का काम करेंगे। स्थानीय व्यक्ति को ही कृषक मित्र बनाया जाएगा ताकि वो किसानों के बीच अपनी बात ठीक ढंग से रख सके।
यह भी पढ़िए….किसानों को इस योजना से आधी कीमत में मिलेगा ट्रैक्टर, जल्द आवेदन करें, जाने पूरी प्रक्रिया
सरकार द्वारा चलाई जा रही इन 10 कृषि योजनाओं से किसानों को मिलेगी सब्सिडी, जानिए योजनाएं
आत्मा परियोजना के अंतर्गत कार्य करेंगे कृषक मित्र
मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार ग्रामीण स्तर पर कृषक (Krishak Mitra 2022) तथा प्रसार तंत्र के बीच जीवंत संबंध स्थापित करने की दृष्टि से दो आबाद ग्रामों पर एक कृषक मित्र की नियुक्ति की जाएगी, जो स्वप्रेरणा से कार्य करने के लिए तैयार हों। यह कृषक मित्र आत्मा परियोजना के अंतर्गत कार्य करेंगे।
कृषक मित्र की क्या-क्या योग्यता रहनी चाहिए ?
कृषक मित्र (Krishak Mitra 2022) के लिए आवश्यक है कि वह किसी भी शासकीय, अर्द्धशासकीय, अशासकीय अथवा किसी लाभ के पद की सेवाएं प्राप्त नहीं कर रहा हो।
- संबंधित दोनों ग्रामों में से किसी एक का निवासी हो।
- कृषक के पास स्वयं की कृषि भूमि होनी चाहिए।
- हाईस्कूल पास हो और आवेदक की न्यूनतम आयु 25 वर्ष हो।
- कृषक मित्र पर किसी भी प्रकार के आपराधिक प्रकरण में दोष सिद्ध ना हो।
- इस काम और पद के लिए 30% महिला कृषकों को यथासंभव प्राथमिकता दी जाएगी।
- ग्राम सभा से अनुमोदन की कार्यवाही 15 अगस्त को की जाएगी।
यह भी पढ़िए…. MP मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना के तहत 90% अनुदान मिलेगा, जल्द करें आवेदन, जानिए प्रोसेस
सेवा सहकारी संस्थाओं से जुड़े लाखों किसानों के लिए बड़ी खबर, किसानों को होगा फायदा
प्रगतिशील किसान होगा कृषक मित्र
कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि स्थानीय प्रगतिशील किसान को ही कृषक मित्र (Krishak Mitra 2022) बनाया जाएगा। इसका काम किसानों के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे कामों के बारे में जानकारी देने के साथ किसानों को खेती में तकनीक के उपयोग को प्रोत्साहित करना भी होगा। किसानों को यदि किसी योजना का लाभ प्राप्त करने में कोई समस्या आती है तो भी ये कृषक मित्र इसकी सूचना वरिष्ठ स्तर पर देंगे।
भारत के किसान मित्रों का मानदेय कितना है ?
किसानों के लिए कृषि विभाग (Krishak Mitra 2022) से संबंधित कई शासकीय योजनाएं हैं, जिनके बारे में ग्रामीणों को उचित जानकारी ही नहीं मिल पाती। कृषि विभाग का मैदानी अमला और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी भी कई बार यह जानकारी गांव तक नहीं पहुंचा पाते। इस कारण कई पात्र और जरूरतमंद किसान भी सरकार की इन योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं। ऐसे में यह कृषक मित्र किसानों के लिए मददगार साबित हो सकते हैं। 25 साल से अधिक आयु के स्थानीय ग्रामीणों को इसमें मौका दिया जाएगा। इन्हें एक-एक हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय भी दिया मिलेगा। इनका मुख्य कार्य योजनाओं की निगरानी करने के साथ किसानों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का होगा।
कृषक मित्र यह कार्य करेंगे
- कृषक मित्रों के माध्यम से किसानों (Krishak Mitra 2022) तक उनके हित में संचालित सभी योजनाओं की जानकारी पहुंचाई जाएगी।
- कृषि और उद्यानिकी विभाग के अधिकारी उन्हें प्रत्येक योजना की जानकारी देंगे, जो उनके मोबाइल में रहेगी।
- वे किसानों के बीच जाएंगे और उन्हें योजनाओं के बारे में बताएंगे। यदि उन्हें किसी योजना का लाभ मिला है तो उसका सत्यापन भी करेंगे।
- इसी तरह फसल बीमा, बीज ग्राम, फसल चक्र परिवर्तन, बीज अनुदान योजना (Krishak Mitra 2022) सहित अन्य योजनाओं के बारे में बताया जाएगा।
- इस दौरान वे किसानों को यह भी बताएंगे कि सरकार कृषि की लागत घटाने के लिए उन्हें बिजली, खाद-बीज सहित अन्य माध्यमों से कितनी वित्तीय सहायता अनुदान के तौर पर उपलब्ध करा रही है।
समन्वयक भी नियुक्त होंगे
कृषक मित्र (Krishak Mitra 2022) के अलावा विकासखंड, जिला और संभाग स्तर पर समन्वयक भी बनाए जाएंगे। बताया जा रहा है कि, प्रदेश में 24 विधानसभा क्षेत्रों के आगामी उपचुनाव से पहले नियुक्ति का काम किया जाएगा ताकि वे किसानों के बीच जाकर वे सरकार द्वारा उनके हित में उठाए कदमों के बारे में बता सकें।
यह भी पढ़िए….मध्य प्रदेश के किसानों को ब्याज रहित कृषि ऋण मिलेगा, जानें पूरी योजना
कृषि ऋण योजना से किसानों को कम ब्याज दर में मिलेगा लोन, योजना से कैसे ले सकते हैं लाभ, जानिए
इन किसानों को सब्सिडी पर मिलेंगे सिंचाई यंत्र, सब्सिडी की लिस्ट जारी, अपना नाम यहां देखे
जुड़िये चौपाल समाचार से-
ख़बरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें, हम सब जगह हैं।