मंडी भाव : बीज वाले सोयाबीन की पूछ परख बढ़ी, गेहूं सहित अन्य कृषि जिंसों के भाव यह रहे
मंडियों में अब बीज वाले सोयाबीन की पूछ परख बढ़ गई है, गेहूं की आवक कम हो चुकी है। आज क्या भाव (Krishi Jinson ke Bhav) रहे, जानिए
Krishi Jinson ke Bhav : जून महीने का पहला सप्ताह गुजर चुका है। संभवतः जून महीने के अंतिम सप्ताह या जुलाई के प्रथम सप्ताह में सोयाबीन एवं खरीफ फसलों की बुवाई हो जाएगी, यही कारण है कि अब मध्यप्रदेश की लगभग सभी मंडियों मे बीज वाले सोयाबीन की पूछ परख बढ़ गई है। ग्रेडिंग वाला सोयाबीन अच्छे दाम पर बिक रहा है। वहीं दूसरी ओर गेहूं की आवक अब धीरे-धीरे कम होने लगी है, हालांकि गेहूं के भाव स्थिरता लिए हुए हैं। आज प्रदेश की प्रमुख मंडियों में यह भाव रहे।
अशोकनगर मंडी भाव
अशोकनगर कृषि उपज मंडी (Krishi Jinson ke Bhav) में गेहूं, चना, मसूर, सोयाबीन, तेवड़ा एवं सरसों की आवक हुई। मंगलवार को मंडी में कुल 18242 क्विंटल अनाज की आवक हुई, जिनमें से 1699 लोकवन एवं 9776 क्विंटल सुजाता आया। लोकमान गेहूं 1875 से 2000 रुपए प्रति क्विंटल बिके, जबकि सुजाता गेहूं 2088 से 3242 रुपए प्रति क्विंटल दाम रहे।
मंडी में आवक और भाव
- मसूर : न्यूनतम 6000 और अधिकतम 6332 रुपए प्रति क्विंटल
- सरसों काली : 6060 न्यूनतम और अधिकतम 6469 रुपए प्रति क्विंटल
- चना : 4010 न्यूनतम और अधिकतम 4600 रुपए प्रति क्विंटल
- सोयाबीन : 3200 न्यूनतम और अधिकतम 6925 रुपए प्रति क्विंटल
- तेवड़ा : 2685 न्यूनतम और अधिकतम 2960 रुपए प्रति क्विंटल
- धना : न्यूनतम दाम 3000 एवं अधिकतम 10800 रुपए प्रति क्विंटल
- वटरी : न्यूनतम 3770 और अधिकतम 3770 रुपए प्रति क्विंटल भाव रहे
बुरहानपुर मंडी भाव
कृषि उपज मंडी में मंगलवार को सभी उपज की आवक आम दिनों की तुलना में खासी कम रही। गेहूं 317 बोरे ही आया, दाम 1958-2151 रूपए प्रति क्विंटल रहे। वहीं मक्का 10 बोरे दाम 2069, सोयाबीन 40 बोरे दाम 6400, चना 97 बोरे दाम 3360-4238, तुंअर 28 बोरे दाम 5255-5410, मूंग 32 बोरे दाम 4741-5701 रूपए प्रति क्विंटल रहे। मंगलवार को केला नीलामी भी हुई। केले की 203 गाड़ी की आवक रही, जबकि 125 गाड़ी की नीलामी हुई, दाम 1061-2216 रूपए प्रति क्विंटल रहे।
रतलाम मंडी भाव
स्थानीय अवकाश के चलते 8 से 12 जून तक 4 दिन कृषि उपज मंडी में बंद रहेगी नीलामी, 8 जून को लहसुन-प्याज मंडी रहेगी। रतलाम कृषि उपज मंडी में स्थानीय अवकाश के चलते आगामी 5 दिनों में 4 दिन तक नीलामी कार्य बंद रहेगा। 8 जून को लहसुन प्याज मंडी और नामली उप मंडी में नीलामी कार्य होगा। वहीं 10 जून को मंडियों में नीलामी कार्य चालू रहेगा । रतलाम कृषि उपज मंडी में 8,9,11 और 12 जून को नीलामी कार्य बंद रखा जाएगा। रतलाम मंडी प्रबंधन द्वारा सूचना जारी कर कृषि उपज मंडी में दूरस्थ क्षेत्रों से किसानों को अपने ऊपर नहीं लेकर आने की सूचना जारी की गई है।
कब कौन सी मंडी में नहीं होगा नीलामी कार्य कृषि उपज मंडी प्रबंधन द्वारा जारी सूचना के अनुसार रतलाम अनाज मंडी में 8 जून को अवकाश रहेगा। 8 जून को लहसुन प्याज मंडी और नामली उपमंडी में नीलामी कार्य हो सकेगा। 9 जून को बिरसा मुंडा शहीदी दिवस के अवकाश के चलते कृषि उपज मंडियों में अवकाश रहेगा। 10 जून को सभी मंडियों में नीलामी कार्य चालू रहेगा। 11 जून को दूसरा शनिवार और 12 जून को रविवार का अवकाश सभी कृषि मंडियों में रहेगा।
शिवपुरी मंडी भाव
गेहूं 202, सरसों 6650 रुपए तो प्याज को अधिकतम भाव 500 रुपए क्विंटल मिला। शिवपुरी जिले की मुख्य मंडियों में किसानों की फसलों की खरीदी जारी है। शिवपुरी अनाज मंडी में मंगलवार को कुल गेहूं की आवक 800 बोरी, सरसों की 700 बोरी एवं चना की आवक 600 बोरियों की आमद रही। शिवपुरी मंडी में प्याज़ की भी आवक शुरू हो चुकी है मंगलवार को प्याज का भाव 100 रु से 500 रु प्रति मन रहा था। मंगलवार को प्याज की 1000 ट्रॉली की आमद हुई।
- सोयाबीन- 6500-6650
- सरसों- 6500-6650
- मूंगफली- 5500-5800
- मूंगफली दाना- 8000-8200
- गेंहू- 1950-2020
- चना- 4200-4350
- मक्का- 2300-2500
- धनिया- 9505-9505
- ग्वार- 5800- 6000
- मसूर- 5100-5150
कोलारस मंडी भाव
- सरसों – 5700 से 6700
- मसूर – 5100 से 6350
- चना – 4000 से 4565
- सोयाबीन – 5000 से 6600
- गेंहू – 1850 से 2000
धार मंडी भाव
मंगलवार को सोयाबीन के भाव में करीब 250 रुपए की कमी हुई है। मंडी में 7382 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से किसानों से सोयाबीन खरीदा गया है। सुबह मंडी खुलते ही विक्रय प्रक्रिया शुरू हो गई, पूरे दिन चली नीलामी प्रक्रिया के दौरान 7 हजार 944 से अधिक बोरियों की तुलाई हो पाई है। इसमें सबसे अधिक 6 हजार बोरियां गेहूं की आवक हुई है। गेहूं का भाव पिछले सप्ताह की तुलना में जरूर कम हुआ है। गेहूं की खरीदी अब अंतिम चरणों में पहुंच चुकी है। कृषि उपज मंडी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार नीलामी प्रक्रिया के दौरान बटले के भाव में 1 हजार रुपए बढ़ चुके हैं।
- सोयाबीन 3402 – 7382
- गेहूं मालवा शक्ति 1810 – 2430
- गेहूं लोकवन 1792 – 2130
- चना डालर 4405 – 8550
- देशी चना 4655
- बटला 2010 – 4500
जबलपुर मंडी भाव
जबलपुर कृषि उपज मंडी मंगलवार को सरसों के भाव में 14 सौ रुपए की कमी आई। इससे थोक में सरसों के भाव 45 रुपए किलो तक बिका। मंडी में अनाज की कुल आवक 11,285 क्विंटल, सब्जी की कुल आवक 570 क्विंटल और फलों की कुल आवक 512 क्विंटल रही।
अनाज के दाम : कृषि उपज मंडी में गेहूं न्यूनतम 1,870 ₹ क्विंटल, अधिकतम 2,031 ₹ क्विंटल वही मॉडल रेट 1,921 रुपए क्विंटल रहा। मंडी में आवक सोमवार की तुलना में करीब 1 हजार क्विंटल अधिक रही। 2,967 क्विंटल गेहूं की आवक रहीं। सरसों के दाम मंडी में करीब 14 सौ रुपए क्विंटल तक कम हुए। न्यूनतम 4,225₹ क्विंटल, अधिकतम 5,550 ₹ क्विंटल व मॉडल रेट 5,150 ₹ रुपए रहा। वहीं सरसों की आवक करीब 45 क्विंटल अधिक रही।
मंडी में सरसों 10 क्विंटल तक पहुंचा। चना देशी के न्यूनतम भाव 3,700 ₹ क्विंटल, अधिकतम भाव 4,410 ₹ मॉडल दाम 4,210 रुपए क्विंटल तक था। जबकि मंडी में करीब 857 क्विंटल देसी चना की आवक रही। मंडी में पिछले दिनों की तुलना करीब 90 क्विंटल आवक अधिक रही।
सब्जी के दाम : मंडी में आलू की आवक 132 क्विंटल रहीं। आलू का न्यूनतम दाम 1,000 ₹ क्विंटल, अधिकतम दाम 1,500 ₹ क्विंटल, वहीं मॉडल भाव 1,300 ₹ क्विंटल तक रहा। प्याज का न्यूनतम दाम 8,00 रूपए क्विंटल, अधिकतम दाम 1,200 रुपए क्विंटल व मॉडल भाव 1,000 ₹ तक रहा। मंडी में आज 130 क्विंटल टमाटर पहुंचा। जिसके न्यूनतम दाम 2,600 रुपए अधिकतम 3,400 वहीं मॉडल भाव 3,000 रुपए क्विंटल रहा। हरी मिर्च 55 क्विंटल पहुंची। इसका न्यूनतम दाम 2,600 अधिकतम दाम 3,400 ₹ वही मॉडल रेट 3,000 ₹ के करीब रहा। वहीं अदरक, लहसुन की गाड़ी मंडी नहीं पहुंची।
फलों के दाम : मंडी (Krishi Jinson ke Bhav) में केले के न्यूनतम भाव 1,500 रुपए क्विंटल, आम 3,000 रुपए क्विंटल, अंगूर 1,600 रुपए, नींबू 1,200 और तरबूज के भाव 8,00 रुपए क्विंटल तक रहें। वहीं मंडी में सेब, पपीता व संतरा की गाड़ी नहीं पहुंची।
यह भी पढ़िए….मंडी भाव : गेहूं के बाद सोयाबीन के भाव पर सभी की नजर, जानिए आज के ताजा भाव
मंदसौर, भोपाल व रतलाम मंडी भाव जानिए
MP मंडी भाव : मंडियों में आवक कम हुई लहसुन के भाव स्थिर रहे, अन्य सभी कृषि जिंसों के भाव
आज का मंडी भाव : गेहूं के भाव में तेजी, लहसुन के भाव में गिरावट, जानें सभी कृषि जिंसों के भाव
मंडियों में आज गेहूं के एवं अन्य फसलों के भाव यह रहे
जुड़िये चौपाल समाचार से-
ख़बरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।