गेहूं में आएगा महंगाई का दौर, कैटल फील्ड 1900 रुपए हुई, अन्य कृषि जिंसों के भाव भी जानें
आज के मंडी भाव में प्रमुख रूप से जानिए कि क्या गेहूं के भाव में फिर बढ़ोतरी (Kya Gehu ke Bhav badhenge) होगी, इसके साथ ही अन्य फसलों के भाव भी जानें।
Kya Gehu ke Bhav badhenge | निर्यात प्रतिबंध के पश्चात से ही गेहूं के भाव लगातार गिरावट रही है। कई किसानों के मन में यह जिज्ञासा हो रही है कि क्या गेहूं के भाव फिर से बढ़ेंगे। इस बात को लेकर बाजार विशेषज्ञ कहते हैं कि गेहूं में फिर महंगाई का दौर आएगा। इसका आकलन अभी से होने लगा है। लंबे समय से कमजोर भाव पर बिक रहा गेहूं अब 50 से 100 रुपए महंगा हो गया। मक्का महंगी होने से कैटल फीड 1875 से 1900 रुपए बिकने लगा है।
इधर आगामी माह में ग्राहकी की मांग भी अच्छी आने की संभावना है। मिल क्वालिटी 1925 से 1950 रुपए हो गया है। बेस्ट क्वालिटी में 75 से रुपए की तेजी आ गई, लेकिन गेहूं व्यापार में बड़ी पोल बताई जाने से जो तेजी अभी अल्प समय में दिखाई दे रही है, वह कहीं लुप्त नहीं हो जाए।
यूक्रेन विश्व का सबसे बड़ा गेहूं निर्यात देश है। यहां की फसल को नुकसान नहीं होने से आगामी माह में इस प्रकार का गेहूं समुद्री रास्तों से विदेश में जाने लगा तो देश में कारोबारियों के पास भरा भंडार का क्या होगा? इधर, फ्री का गेहूं 2-3 माह बाद मिलना जारी रहेगा या नहीं इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं है। इन सबके बीच मध्य प्रदेश की प्रमुख कृषि उपज मंडियों में गेहूं एवं अन्य कृषि जिंसों के भाव जानिए।
जबलपुर (Kya Gehu ke Bhav badhenge) मंडी भाव
जबलपुर कृषि उपज मंडी में गेहूं न्यूनतम 1,901 ₹ क्विंटल, अधिकतम 1,990 ₹ क्विंटल वही मॉडल रेट 1,923 रुपए क्विंटल रहा। मंडी में गेहूं की आवक कुल 2,786 रहीं। सरसों के दाम मंडी में करीब 17 सौ रुपए क्विंटल तक घटे। न्यूनतम 4,000 ₹ क्विंटल, अधिकतम 5,690 ₹ क्विंटल व मॉडल रेट 5,505 ₹ रुपए रहा। वहीं सरसों की आवक कम रही। मंडी में सरसों 4 क्विंटल तक पहुंची। चना देशी के न्यूनतम भाव 4,290 ₹ क्विंटल, अधिकतम भाव 4,545 ₹ मॉडल दाम 4,325 रुपए क्विंटल तक था। जबकि मंडी में करीब 639 क्विंटल देसी चना की आवक रही। मंडी में पिछले दिनों की तुलना में देशी चने की करीब 8 क्विटल आवक कम रहीं।
मंडी में आलू की आवक 390 क्विंटल रहीं। जिसका न्यूनतम दाम 1,100 ₹ क्विंटल, अधिकतम दाम 1,500 ₹ क्विंटल, वही मॉडल भाव 1,300 ₹ क्विंटल तक रहा। प्याज का न्यूनतम दाम 7,80 रूपए क्विंटल, अधिकतम दाम 1,700 रुपए क्विंटल व मॉडल भाव 9,00 ₹ तक रहा। वहीं लहसुन की गाड़ी मंडी में काफी दिनों के कारण पहुंची। जिसके कारण लहसुन के दाम न्यूनतम 2,400 रुपए क्विंटल तक रहें।
रतलाम कृषि उपज मंडी भाव:
रतलाम कृषि उपज मंडी (Kya Gehu ke Bhav badhenge) में मानसून की शुरुआत के साथ आवक कम होने लगी है। मंडी में लोकवन गेंहू अधिकतम 2385 रुपये क्विंटल रहे और मिल क्वालिटी गेंहू के दाम 1950 रुपये प्रति क्विंटल तक रहे है । रतलाम में विभिन्न फसलों के भाव इस प्रकार रहे- गेंहू लोकवन 2025 -2385, गेहूं – मिल क्वालिटी 1980, चना विशाल 2600-4350, चना इटालियन 3560-4200, चना डालर 5000-8796, मेथी – , ,सोयाबीन 4200 -7009 रुपए प्रति क्विंटल रहे।
सागर में आज के मंडी भाव
Kya Gehu ke Bhav badhenge | सागर में रबी सीजन की उपज कृषि उपज मंडी में पहुंच रही है। सोमवार को मंडी में गेहूं का न्यूनतम भाव 1840, प्रचलित भाव 1930 और उच्चतम भाव 2500 रुपए प्रति क्विंटल रहा। चना न्यूनतम भाव 4050, प्रचलित भाव 4330 और उच्चतम भाव 4450 रुपए प्रति क्विंटल से बिका।
पीला सोयाबीन को न्यूनतम भाव 6300, प्रचलित भाव 6360 और उच्चतम भाव 7100 रुपए प्रति क्विंटल मिला। अलसी का न्यूनतम भाव 6500 रुपए प्रति क्विंटल और उच्चतम भाव 6600 रुपए रहा। सरसो न्यूनतम भाव 5300, प्रचलित भाव 5650 और उच्चतम भाव 5880 रुपए प्रति क्विंटल बिका। इसके अलावा राहर को 5000 रुपए प्रति क्विंटल भाव मिला।
गुना मंडी भाव
सोमवार को गेंहू का न्यूनतम भाव 1875 रुपये रहा। यह भाव शनिवार के मुकाबले 75 रुपये ज्यादा रहा। अधिकतम मूल्य 3555 रुपये रहा। मॉडल भाव 2200 रुपये पर रहा। धनिया का न्यूनतम भाव 8825 रुपये मिला। वहीं अधिकतम दाम 13675 और मॉडल भाव 11125 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। चने का भाव 4900 रुपये तक पहुंच गया है। चने के भाव मे लगभग 10 रुपये की गिरावट हुई। सरसों का न्यूनतम भाव 5780 रुपये मिला। अधिकतम दाम 6405 रुपये और मॉडल भाव 6255 रुपये रहा।
- गेहूं 1875-3555 रुपये/क्विंटल
- धनिया 8825-13675 रुपए/क्विंटल
- चना 4285-5390 रुपए/क्विंटल
- सरसों 5780-6405 रुपए/क्विंटल
- मसूर 6110-6455 रुपए/क्विंटल
- सोयाबीन 6550-7000 रुपये/क्विंटल
- मूंग 5390-6170 रुपए/क्विंटल
मंदसौर कृषि उपज मंडी
Kya Gehu ke Bhav badhenge | मंदसौर कृषि मंडी में सोमवार को लहसुन के भाव में गिरावट रही लहसुन के भाव गिरावट साथ 5553 रहे। सोयाबीन 6941 तो गेहूं 2320 प्रति क्विंटल बिका। मंडी में सोमवार को 28 हजार 336 बोरी की आवक हुई। सबसे ज्यादा 15 हजार बोरी लहसुन और 6 हजार बोरी गेहूं और 1 हजार 900 बोरी सोयाबीन की आवक रही।
मंदसौर मंडी में यह रहे जिंसों के भाव : मक्का 2117 – 2313, उड़द – 3001 – 6000, सोयाबीन 6000 – 6941, गेहूं 1890 – 2320, चना 3710 – 4472, मसूर 4800 – 6550, धनिया 7500 -11426, लहसुन 190 – 5553, मैथी 4000 – 6100, अलसी 5800 – 6620, सरसों 6100 – 6555, तारामीरा 5120 – 5230, इसबगोल 11000 – 14200, प्याज 153 – 1070, कलौंजी 8000 – 13200, डालर चना 5800 – 8490, तिल्ली 7899 – 8990, असालीया – 6390 – 7180।
आगर मंडी भाव
आगर मंडी में सोमवार को गेंहू की आवक 1962 क्विंटल रही, जो न्यूनतम 1850 और अधिकतम 2170 रुपए प्रति क्विंटल के मान से विक्रय हुआ। इसी तरह सोयाबीन की आवक इस दिन 2042 क्विंटल रही, जो न्यूनतम 2300 रुपए और अधिकतम 6725 रुपए में बिका।
इसी तरह (Kya Gehu ke Bhav badhenge) चना मौसमी की आवक 110 क्विंटल रही, जो न्यूनतम 3800 रुपए और अधिकतम 4781 रुपए क्विंटल भाव में मंडी में विक्रय किया गया। इसी तरह चना डालर की आवक 41 क्विंटल रही, जो मंडी में न्यूनतम 3700 और अधिकतम 8495 रुपए तक विक्रय किया गया।
मसूर की आवक इस दिन 286 क्विंटल रही, जो न्यूनतम 5470 और अधिकतम 6590 रुपए क्विंटल में विक्रय हुआ। रायडा 139 क्विंटल आया और न्यूनतम भाव 5865 और अधिकतम 6342 में विक्रय किया, धनिया की आवक इस दिन 40 क्विंटल हुई, जो न्यूनतम 6500 और अधिकतम 10371 रुपए तक विक्रय हुआ।
मैथी की आवक 4 क्विंटल रही जो न्यूनतम 2500 और अधिकतम 4426 रुपए रही। इसी तरह मूंग की आवक 28 क्विंटल रही, जो न्यूनतम 5000 और अधिकतम 5460 रुपए में विक्रय हुआ, उड़द की आवक 6 क्विंटल रही, जो न्यूनतम 2825 और अधिकतम 4900 में विक्रय किया गया।
इस हफ्ते भाव बढ़ने की उम्मीद
Kya Gehu ke Bhav badhenge | इस हफ्ते में सभी फसलों के दाम बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। पिछले हफ्ते एक्सपोर्ट पर रोक के खिलाफ व्यापारियों की हड़ताल के बाद मंडियों में मंदी देखी गयी। हालांकि गेंहू के दाम कुछ संभले और हफ्ते के अंत तक अच्छे भाव पर पहुंच गए। अगले हफ्ते सरसों, धनिया और चने के दाम भी बढ़ने की संभावना जताई गई है।
यह भी पढ़िए…गेहूं निर्यात प्रतिबंध के बावजूद गेहूं के औसत भाव में जोरदार बढ़ोतरी, जानें गेहूं के ताजा रेट
गेहूं की वैश्विक पैदावार घटी, औसत भाव में जोरदार बढ़ोतरी हुईं, जानिए भारत की स्थिति
प्याज में आंशिक नरमी, गेहूं की आवक बढ़ी, भाव में गिरावट, अन्य फसलों के भाव जानिए
जुड़िये चौपाल समाचार से-
ख़बरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।