मध्य प्रदेश अनाज मंडी भाव : चना और गेंहू के रेट में नहीं आया कोई अंतर, जानिए गेहूं के रेट
मध्य प्रदेश की अनाज मंडियों (Madhya Pradesh anaaj Mandi Bhav) में आज कृषि जिंसों के क्या भाव रहे यह जानिए
Madhya Pradesh anaaj Mandi Bhav – बुधवार को मंडियों में सोमवार एवं मंगलवार के मुकाबले गेंहू की आवक में बढ़ोतरी देखने को मिली। मंडियों में सभी क्वालिटी के गेंहू के रेट में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला। मंगलवार को गेंहू के जो रेट थे, बुधवार को भी उसी रेट पर गेंहू बिका। सभी क्वालिटी के गेंहू का रेट समर्थन मूल्य से ज्यादा होने से किसानों को बहुत फायदा हो रहा है।
वहीं आम जन के लिए ये एक महंगा सौदा है। व्यापारियों के अनुसार मंडी में गेहूं के रेट समर्थन मूल्य से ज्यादा हैं। इसका कारण एक्सपोर्टर्स के बीच गेंहू की ज्यादा डिमांड होना है। गेंहू की बढ़ती डिमांड का सीधा असर मंडी पर पड़ा है। जिसका फायदा किसानों को मिल रहा है। व्यापारियों का अनुमान था कि आने वाले दिनों में गेंहू के रेट घटने की संभावना कम है। उनका अनुमान सही होता नजर आ रहा है।
भोपाल मंडी भाव (Madhya Pradesh anaaj Mandi Bhav)
- मिल वैरायटी गेहूं 2100-2150 रुपए
- अन्नपूर्णा वैरायटी गेहूं 2175-2350 रुपए
- लोकवन वैरायटी गेहूं 2150-2350 रुपए
- मालवा राज वैरायटी गेहूं 2075-2125 रुपए
- शरबती वैरायटी गेहूं 3000-3500 रुपए
- चना (देसी/कांटा) 4600-4700 रुपए
रतलाम कृषि उपज मंडी
बुधवार को भी गेहूं की बम्पर आवक रही । रतलाम में शरबती गेहूं और लोकवन किस्म के गेहूं के अधिकतम दाम 3301 और 2700 रुपये प्रति क्विंटल तक रहे है । रतलाम में विभिन्न फसलों के भाव इस प्रकार रहे- शरबती गेहूं 2325 -3301 गेंहू लोकवन 2221 -2700, गेहूं – मिल क्वालिटी 3801-4471, चना विशाल 3970-4500, चना इटालियन 4070-4520, चना डालर 4500-8941, सोयाबीन 6000 -7501 रुपए प्रति क्विंटल रहे
मंदसौर कृषि उपज मंडी
11 मई बुधवार को मंदसौर कृषि उपज मंडी में 30 हजार 966 बोरी जिंसों की आवक रही। सबसे ज्यादा आवक 16 हजार बोरी लहसुन की रही वही 8 हजार बोरी गेंहू की अवाक हुई।
मंदसौर मंडी में यह रहे जिंसों के भाव : मक्का- 2240-2320, उड़द- 2000-3700, सोयाबीन- 6000-7325, गेहूं- 2050-2380, चना- 4054-4626, मसूर- 5601-6641, धनिया- 7000-11,200, लहसुन- 700-870, मैथी- 4000-6000, अलसी- 6500-7280, सरसो- 6100-6831, तारामीरा- 5353-5520, इसबगोल- 9041-14001, प्याज- 50-857, कलोंजी- 8100-14500, तुलसी बीज- 5252-12000, डॉलर चना- 6301-8500, मटर- 3881-3899, असालीया- 6453-7196।
इंदौर मंडी भाव
- प्याज 731
- गेहूं 2173
- लहसुन 1788
- आलू 1485
- चना 8890
- डॉलर चना 8690
- सोयाबीन 7190
- सरसों 6000
- मिर्च 12800
- मूंग 6890
- मक्का 2114
जबलपुर मंडी भाव
जबलपुर कृषि उपज मंडी में पिछले दिनों की तुलना में अनाज की आवक कम रही। मंडी में एक दिन पहले जहां करीब 500 रुपए क्विंटल सरसों के दाम उतरे थे, वहीं आज सरसों के भाव 500 तक फिर बढ़ गए। काफी दिनों के बाद आम की गाड़ी मंडी में पहुंची। थोक में 1,800 रुपए क्विंटल तक बिका। हालांकि फुटकर में 40 से 60 रुपए वसूले जा रहे हैं। मंडी में अनाज की कुल आवक 8,103 क्विंटल, सब्जी की कुल आवक 990 क्विंटल व फल की कुल आवक 622 क्विंटल रही।
- गेहूं 2031 से 2202
- सरसों 5805 से 6605
- चना 4250 से 4525
- आलू, परवल, केरला व टमाटर 1100 से 1500
- प्याज 800 से 1200
- मिर्च 1600 से 2000
- केला 1300 से 1700
- पपीता 1700 से 2200
- तरबूज 900 से 1300
- आम 1800 से 2300
- गाजर 1000 से 1400
सागर मंडी भाव
सागर में रबी सीजन की उपज कृषि उपज मंडी में पहुंच रही है। फल मंडी में भी सीजन के फलों की आवक शुरू हो गई है। इस समय तरबूज, खरबूज और पपीता ज्यादा बिक रहा है। आम की आवक कम बनी हुई है। बाजार में बादाम आम 100 से 110 रुपए किलो बिक रहा है। वहीं थोक में 62 से 70 रुपए किलो है।
तरबूज 8 से 10 रुपए किलो मंडी में थोक पर मिल रहा है, जो बाजार में 20 रुपए किलो बिक रहा है। सागर कृषि उपज मंडी में बुधवार को गेहूं का न्यूनतम भाव 2020, प्रचलित भाव 2150 और उच्चतम भाव 3300 रुपए प्रति क्विंटल रहा। चना न्यूनतम भाव 4100, प्रचलित भाव 4525 और उच्चतम भाव 4635 रुपए प्रति क्विंटल से बिका।
- गेहूं 2020-3300
- चना 4100-4635
- मसूर 5700-6550
- अलसी 6525-7010
- सोयाबीन पीला 6525-7100
- राहर 3500-5600
- उड़द 3250-4350
नर्मदापुरम: इटारसी मंडी भाव
- गेहूं 1981-2112
- चना 3800-4512
- तुअर 4630-5900
- सरसों 5751-6031
- मूंग 4900-6266
पिपरिया मंडी भाव
- गेहूं 1850-2070
- चना 3500-6540
- तुअर 4050-6540
- मसूर 5650-6100
- मूंग 3150-6285
- सरसों 6141-6141
गुना मंडी भाव
गुना मंडी में 12 हजार क्विंटल गेहूं की खरीदी हुई। धनिया को छोड़कर सभी फसलों के दाम में कमी आई है। धनिया के दाम 25 रुपए प्रति क्विंटल तक बढ़े। गेहूं के दाम में 30 रुपए की गिरावट हुई। चने का भाव 5 रुपए कम हुआ। सरसों के दाम 70 रुपए प्रति क्विंटल तक गिर गए। गेंहू का न्यूनतम भाव 2025 रुपए रहा।
- गेहूं 2025-3380
- धनिया 8950-14300
- चना 4260-5490
- सरसों 5800-6595
- मसूर 5870-6275
- सोयाबीन 6000-7000
- मूंग 6345-6575
रीवा मंडी भाव
रीवा जिले की सहकारी समितियों में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी जोरों से चल रही है। फिर भी जिला मुख्यालय स्थित करहिया कृषि उपज मंडी में भी कई किसान रबी के फसलों की विभिन्न प्रकार की वैरायटी लेकर आ रहे हैं। गेहूं के अलावा चना, मसूर और राई शामिल है। व्यापारियों की मानें तो छोटे किसान नई फसलों को लेकर मंडी पहुंचने लगे हैं। वहीं बड़े किसान गांव के ही उपार्जन केन्द्रों में बेंच देते हैं। जिन किसानों को तत्काल पैसे ही आवश्यकता है, वही मंडी का रूख कर रहे हैं।
- गेहूं 2009
- चना 4450
- मसूर 6145
- राई 6091
उज्जैन कृषि उपज मंडी
गेहूं की (Madhya Pradesh anaaj Mandi Bhav) आवक कम होने से लोकवन और पूर्णा के भाव में 25 से 30 रुपए की तेजी रही। वहीं इटालियन चना और काबुली चना के भाव में भी मंडी खुलने के बाद 100 रुपए की तेजी देखी गई।
- गेहूं लोकवन 1900-2551
- गेहूं पूर्णा 2119-2460
- चना इटालियन 4401-4401
- चना काबली 2802-8780
- सोयाबीन सफेद 2401-7800
- बटला 2600-4001
यह भी पढ़ें…गेहूं के भाव को लेकर बाजार में अफवाह फैलने से दाम घटे, आगे क्या स्थिति रहेगी जानिए
लोकवन गेहूं के रेट बढ़े, अन्य कृषि जिंसों के ताजा भाव जानिए
एमपी की मंडियों में कृषि जिंसों के भाव ; समर्थन मूल्य पर मूंग की भी खरीदी होगी, भाव क्या रहे जानिए
प्याज-लहसुन में गिरावट, गेहूं धनिया एवं अन्य फसलों के भाव बढ़े जानिए आज के ताजा भाव
जुड़िये चौपाल समाचार से-
ख़बरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें, हम सब जगह हैं।