कृषि समाचार

मंडी भाव : गेहूं के भाव में तेज गिरावट हुई लहसुन के भाव संभले, जानिए सभी उपज के ताजा भाव

मध्यप्रदेश की प्रमुख कृषि उपज मंडियों (Madhya Pradesh ki mandiyon ke bhav) में आज के ताजा भाव यह रहे

Madhya Pradesh ki mandiyon ke bhav | गेहूं निर्यात पर लगाए गए प्रतिबंध का असर आज मध्य प्रदेश के लगभग सभी कृषि उपज मंडियों में साफ साफ नजर आया। मंडियों में आवक कम हुई वहीं गेहूं के भाव में भी तेज गिरावट रही। इधर लहसुन के भाव कुछ हद तक स्थिरता लिए हुए रहे। मंदसौर कृषि उपज मंडी में लहसुन के भाव 8000 रुपए के आसपास रहे। भोपाल की करोंद अनाज मंडी में गेहूं के रेट 300 रुपए प्रति क्विंटल तक गिर गए। अन्नपूर्णा, लोकवन-शरबती वैरायटी के गेहूं में यह गिरावट देखी गई तो मिल और मालवा राज वैरायटी में भी खासी गिरावट दर्ज की गई है।

आगे भी गेहूं के भाव कम रहने की संभावना (Madhya Pradesh ki mandiyon ke bhav)

मंडी व्यापारियों का कहना है कि गेहूं पर लगाए गए निर्यात के कारण आने वाले समय में भी गेहूं के भाव कम ही रहने वाले हैं। क्योंकि मंडी में भाव एक्सपोर्ट के कारण बड हुए थे। निर्यात पर प्रतिबंध लगाए जाने के कारण गेहूं की डिमांड कम हो गई है। गेहूं के भाव जहां पिछले शुक्रवार को 2500 रुपए प्रति क्विंटल रहे थे वही 1 सप्ताह में ही गेहूं के भाव में ₹300 प्रति क्विंटल की गिरावट हो गई है। भोपाल के मंडी व्यापारी संजीवकुमार जैन के मुताबिक एक्सपोर्टर कंपनियों ने गेहूं खरीदना बंद कर दिया है। इस कारण भाव में गिरावट हुई है। आने वाले दिनों में रेट में और भी कमी हो सकती है।

भोपाल कृषि उपज मंडी में यह रहे भाव

  • मिल वैरायटी गेहूं 2000-2050 रुपए
  • अन्नपूर्णा वैरायटी गेहूं 2075-2200 रुपए
  • लोकवन वैरायटी गेहूं 2050-2150 रुपए
  • मालवा राज वैरायटी गेहूं 1975-2025 रुपए
  • शरबती वैरायटी गेहूं 3000-3200 रुपए
  • चना (देसी/कांटा) 4600-4750 रुपए

कृषि उपज मंडी जबलपुर

कृषि उपज मंडी में गेहूं न्यूनतम 1,885 ₹ क्विंटल, अधिकतम 2,063 ₹ क्विंटल वही मॉडल रेट 1,981 रुपए क्विंटल रहा। मंडी में आवक शुक्रवार को काफी कम रही। 2,803 क्विंटल गेहूं की आवक रहीं। सरसों का दाम मंडी में पहले की तरह ही रहे। न्यूनतम 5,715 ₹ क्विंटल, अधिकतम 6,750 ₹ क्विंटल व मॉडल रेट 5,955 ₹ रुपए रहा। वहीं सरसों की आवक 99 क्विंटल तक रहीं। चना देशी के न्यूनतम भाव 4,055 ₹ क्विंटल, अधिकतम भाव 4,550 ₹ मॉडल दाम 4,350 रुपए क्विंटल तक था। जबकि मंडी में करीब 429 क्विंटल देसी चना की आवक रही। मंडी में करीब 400 क्विंटल आलू की आवक कम रही। आलू 230 क्विंटल आया। जिसका न्यूनतम दाम 1,000 ₹ क्विंटल, अधिकतम दाम 1,400 ₹ क्विंटल, वही मॉडल भाव 1,200 ₹ क्विंटल तक रहा। प्याज का न्यूनतम दाम 9,00 रूपए क्विंटल, अधिकतम दाम 1,300 रुपए क्विंटल व मॉडल भाव 1,100 ₹ तक रहा।

मंडी में टमाटर की आवक 60 क्विंटल तक रही। जिसके कारण न्यूनतम भाव 1,900 अधिकतम 2,300 व मॉडल भाव 2,200 रुपए क्विंटल तक रहें। भटे 10 क्विंटल पहुंचे। जिसका न्यूनतम दाम 1,100 अधिकतम दाम 1,500 ₹ वही मॉडल रेट 1,300 ₹ के करीब रहा। हरी मिर्च की आवक 20 क्विंटल तक रही। जिसके न्यूनतम दाम 1,200 रुपए क्विंटल, अधिकतम 1,600 व मॉडल दाम 1,400 तक रहे। वहीं मंडी में आज अदरक की गाड़ी नहीं पहुंची।

मंदसौर मंडी भाव

मंदसौर कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को अच्छी रही। मंडी में 34 हजार 171 बोरी आवक हुई। सबसे ज्यादा 19 हजार बोरी लहसुन और 5 हजार बोरी गेंहू 2572 बोरी अलसी की आवक रही

मंदसौर मंडी में यह रहे जिंसों के भाव : मक्का 2150 – 2321, उड़द 3300 – 4850, सोयाबीन 6060 – 7364, गेहूं 2020 – 2331, चना 3950 – 4570, मसूर 5550 – 6620, धनिया 7800 – 11200, लहूसन 600 – 8000, मैथी 4000 – 6061, अलसी 5800 – 7100, सरसों 5750 – 6625, तारामीरा 5230 – 5400, इसबगोल 9300 – 14401, प्याज 110 – 870, कलौंजी 9000 – 14450, तुलसी बीज 14500 – 15000, डालर चना 3600 – 8750, मटर 2300 – 4300, असालीया 5701 -7414।

रीवा मंडी भाव

  • गेहूं- 2000 रुपए/ क्विंटल
  • मसूर- 5900 रुपए/ क्विंटल
  • सरसो- 6200 रुपए/ क्विंटल
  • चना- 4500 रुपए/ क्विंटल

शाजापुर (अकोदिया) मंडी भाव

  • गेहूं- 1900 – 2250
  • चना- 7000 – 8200
  • मसूर- 5000 – 6250

कृषि उपज मंडी खंडवा (Madhya Pradesh ki mandiyon ke bhav)

शुक्रवार को कृषि उपज मंडी में गेहूं की आवक कम हुई। गेहूं के विदेशों में निर्यात पर प्रदेश सरकार द्वारा प्रतिबंध लगा दिए जाने का असर मंडी में देखा गया। गेहूं के भाव में डेढ़ सौ रुपये प्रति क्विंटल कम हो गए। इधर व्यापारियों को कंपनियों से किए गए सौदे निरस्त होने से करोड़ों का नुकसान हुआ है। शुक्रवार को गेहूं का भाव उच्चतम 2230 रुपये, न्यूनतम 1970 रुपये तथा माडल भाव 2075 रुपये क्विंटल रहा। उपज के भाव कम होने से किसान मायूस नजर आए।

यह भी पढ़ें..गेहूं निर्यात मुक्त श्रेणी से प्रतिबंधित श्रेणी में – किसानों से ज्यादा व्यापारियों में मची हलचल, केंद्र सरकार ने राहत प्रदान की

गेहूं के भाव बढ़े, अफवाह फैलने से हुई थी गिरावट, मालवराज, पूर्णा, लोकवन व मिल क्वालिटी गेहूं के ताजा रेट जानें

निर्यात पर प्रतिबंध के बाद आज खुली मंडिया, गेहूं एवं अन्य फसलों के भाव यह रहे

जुड़िये चौपाल समाचार से-

ख़बरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।

नोट :- धर्म, अध्यात्म एवं ज्योतिष संबंधी खबरों के लिए क्लिक करें।
नोट :- टेक्नोलॉजी, कैरियर, बिजनेस एवं विभिन्न प्रकार की योजनाओं की जानकारी के लिए क्लिक क

राधेश्याम मालवीय

मैं राधेश्याम मालवीय Choupal Samachar हिंदी ब्लॉग का Founder हूँ, मैं पत्रकार के साथ एक सफल किसान हूँ, मैं Agriculture से जुड़े विषय में ज्ञान और रुचि रखता हूँ। अगर आपको खेती किसानी से जुड़ी जानकारी चाहिए, तो आप यहां बेझिझक पुछ सकते है। हमारा यह मकसद है के इस कृषि ब्लॉग पर आपको अच्छी से अच्छी और नई से नई जानकारी आपको मिले।
Back to top button

Adblock Detected

Please uninstall adblocker from your browser.