मक्का की खेती करने वाले किसानों के लिए गुड न्यूज़ मक्का के औसत भाव में होगी वृद्धि
किसानों के लिए अच्छी खबर है इस वर्ष मक्का के भाव (Makka ke Bhav 2022) में वृद्धि होने वाली है जिसका फायदा किसानों को मिलेगा।
Makka ke Bhav 2022 : खरीफ फसलों में मक्का की खेती भी होती है मक्का की खेती करने वाले किसानों के लिए इस वर्ष अच्छे संकेत मिल रहे हैं मक्का के भाव में इस वर्ष बढ़ोतरी होने की संभावना दिखाई दे रही है। यह संभावना विश्व स्तर पर वन रही है। अमेरिका कृषि विभाग (यूएसडीए) कि जिन जून महीने की रिपोर्ट में कहा गया है की मार्केटिंग वर्ष 2022-23 में मक्का की पैदावार पर रूस यूक्रेन युद्ध का असर पड़ेगा। इससे यूक्रेन में उत्पादन प्रभावित होगा पैदावार घटेगी। कमोबेश यही स्थिति पूर्व एवं जांबिया में होने वाले कम उत्पादन की भी बताई जा रही है। इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मक्का की डिमांड में तेजी आएगी।
मक्का के भाव की यह स्थिति रहेगी
भारत में अनुमान जताया जा रहा है कि मक्का के विदेशी निर्यात में परिवर्तन नहीं होगी जबकि वैश्विक पैदावार के मद्देनजर विदेशी आयात में कमी आएगी। यूएसडीए मक्का का औसत दाम वर्ष 2022-23 के लिए 6.75 डॉलर प्रति बुशेल पर कायम रखा है। जो वर्ष 2012-13 के बाद एक रिकॉर्ड है जबकि वर्ष 2021-22 के लिए मक्का का औसत दाम 5 सेंड बढ़ाकर 5.95 डॉलर प्रति बुशेन किया है।
वैश्विक स्तर पर मक्का का उत्पादन होने का अनुमान(Makka ke Bhav 2022)
यूएसडीए दुनियाभर में वर्ष 2022-23 के लिए 118.58 करोड टन मक्का पैदा होने का अनुमान जताया है। जो वर्ष 2021 भावेश मैं 121.60 करोड़ टन पैदा होने का अनुमान है। जबकि वर्ष 2020-21 में यह पैदावार 112.89 करोड़ टन थी।भारत में मक्का का उत्पादन वर्ष 2021 -22 के 315 लाख टन होने का अनुमान है।
यह उत्पादन वर्ष 2020-21 में 316.47 लाख टन रहा। भारत से वर्ष 2020-21 में मक्का निर्यात 36.77 लाख टन रहा, जो वर्ष 2021-22 में घटकर 33 लाख टन जबकि वर्ष 2022-23 में 24 लाख टन रह सकता है।वर्ष 2022-23 में अर्जेंटीना मक्का निर्यात 4.25 करोड़ टन, अमेरिका का निर्यात 6.20 करोड़ टन और ब्राजील का निर्यात 3.40 करोड़ टन रहने का अनुमान है। वर्ष 2020-21 में अर्जेंटीना का मक्का निर्यात 3.65 करोड़ टन, अमेरिका का निर्यात 6.85 करोड़ टन और ब्राजील का निर्यात 2.74 करोड़ टन रहा।
यह भी पढ़िए…मक्का की खेती की पूरी जानकारी – Makka ki Kheti Puri Jankari
यूएसडीए के मुताबिक अमेरिका में वर्ष 2022-23 में मक्का का उत्पादन 36.73 करोड़ टन आंका है। जो वर्ष 2020-21 मे 35.84 करोड टन और वर्ष 2021-22 में 38.39 करोड टन रहने का अनुमान है। चीन में मक्का का उत्पादन वर्ष 2022-23 में 27.10 करोड़ टन रहने का अनुमान है। वर्ष 2021-22 में यह उत्पादन 27.25 करोड़ टन पहुंच सकता है। यूरोपियन संघ में मक्का का उत्पादन वर्ष 2022-23 में 6.82 करोड़ तक पहुंच सकता है, जो वर्ष 2021-22 में 7.04 करोड़ टन रहा। यूएसडीए की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में मक्का का उत्पादन वर्ष 2021 बारिश में 11.60 करोड़ टन रहने का अनुमान है यह वर्ष 2022-23 मैं 16.7 करोड टन रहने की संभावना है अर्जेंटीना में मक्का का उत्पादन वर्ष 2022-23 में 5.50 करोड़ टन रहने का अनुमान है जो वर्ष 2021-22 में 5.30 करोड़ टन रह सकता है।
दक्षिण अफ्रीका मैं मक्का का उत्पादन वर्ष 2021-22 में 1.63 करोड़ टन रहने का अनुमान है जो वर्ष 2022-23 में 1.73 करोड़ टन रहता है। यूक्रेन में मक्का का उत्पादन वर्ष 2021-22 में 4.21 करो टन रहने का अनुमान है जो वर्ष 2022-23 मैं 2.50 करोड रहने के आसार है। रूस में मक्का का उत्पादन वर्ष 2020-21 में 1.55 करोड टन रहने की संभावना है जो वर्ष 2021-22 में 1.52 टन रहने का अनुमान है मेक्सिको में मक्का का उत्पादन वर्ष 2022-23 में 2.76 करोड टन रहने का अनुमान है।
औसत भाव में वृद्धि की इसलिए है संभावना
Makka ke Bhav 2022 : प्रतिवर्ष मक्का की डिमांड बढ़ रही है वहीं पैदावार 2020 के मुकाबले 2021 में कुछ हद तक बढ़ी लेकिन 2022 यानी कि चालू वर्ष में मक्का की पैदावार पिछले वर्ष जितनी की रहने की संभावना है यही कारण है कि भाव में रोती होगी। एक अनुमान के अनुसार समूची दुनिया में वर्ष 2022-23 में मक्का का अंतिम स्टॉक 3.10 करोड़ टन रहने का अनुमान है जो वर्ष 2021-22 के लिए भी 3.10 करोड टन आंका गया था। यह वर्ष 2020-21 में 2.93 करोड़ टन रहा। मक्का की कुल खपत वर्ष 2020-21 में 118.62 करोड ट्रेन रहने का अनुमान है, जो वर्ष 2021-22 में 119.83 करोड़ और वर्ष 2020-21 में 114.32 करोड़ टन रही।
यह भी पढ़िए…सोयाबीन, मक्का, धान एवं अन्य फसलों का बीज खरीदने पर किसानों को मिलेगी सब्सिडी
आलू, लहसुन एवं प्याज के भाव सामान्य, गेहूं के भाव में सुधार, जाने सभी के भाव
प्याज में आंशिक नरमी, गेहूं की आवक बढ़ी, भाव में गिरावट, अन्य फसलों के भाव जानिए
जुड़िये चौपाल समाचार से-
ख़बरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।