खेती-किसानी

मक्का की खेती की पूरी जानकारी – Makka ki Kheti Puri Jankari

मक्का की खेती कैसे की जाती है इसकी इसकी उन्नत खेती (Makka ki Kheti Puri Jankari) के लिए क्या-क्या करना चाहिए जानिए सबकुछ

Makka ki Kheti Puri Jankari : हमारे देश में मक्के गेहूं के बाद सबसे अधिक उगाई जाने वाली फसल है। मक्के की खेती ज्यादातर पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में की जाती है। मक्का एक तरह से खरीफ ऋतु की फसल होती है, लेकिन जहाँ सिंचाई की उपलब्धता है, इसे वहां रबी और खरीफ की अगेती फसलों के रूप में उगाया जाता है। मक्के की फसल की बहुत अधिक मांग है, जिस वजह से इसे बेचने में भी आसानी होती है।

मिट्टी, उपर्युक्त तापमान (Makka ki Kheti Puri Jankari) व खेत जुताई

मिट्टी – मक्का की खेती रेतीली दोमट मिट्टी से चिकनी दोमट मिट्टी जा सकती है। इस फसल के लिए मिट्टी का ph 5.5 से 7.5 के बीच का होना अच्छा माना जाता है।

उपर्युक्त तापमान – फसल की बुवाई के समय तापमान 21 से 27 डिग्री सेल्सियस और फसल की कटाई के समय तापमान 25 से 30 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए।

खेत जुताई – मक्का की अच्छी खेती के लिए बुवाई से 15 दिन पहले 1 एकड़ खेत में 10 टन गोबर की खाद डालकर खेत की अच्छे से 2 जुताई करे, जुताई के बाद 1 सिंचाई करे सिंचाई के 6 दिन बाद 2 जुताई करके पट्टा फेर दे।

खाद प्रबंधन

फसल की बुवाई के समय प्रति 1 एकड़ खेत में 50 किलोग्राम डीएपी, 30 किलोग्राम यूरिया, 50 किलोग्राम पोटाश, 10 किलोग्राम जिंक सल्फेट, 8 किलोग्राम ज़ायम का इस्तेमाल करे ।

मक्का की बुवाई के 25 से 30 दिन बाद किसान प्रति 1 एकड़ खेत में 25 किलोग्राम यूरिया 5 किलोग्राम जायम् का इस्तेमाल करे। जिसके 15 से 20 दिन बाद प्रति 1 एकड़ खेत में 30 किलोग्राम यूरिया का इस्तेमाल करे।

मक्का की किस्में

1. गंगा 5 (Ganga 5)

  • इस किस्म की फसल के मक्के के दाने पीले रंग के होते हैं।
  • फसल पकने की अवधि : मक्के की इस किस्म को तैयार होने में लगभग 90 से 100 दिन लगते हैं।
  • पैदावार : इसकी पैदावार 50 से 60 क्विंटल/हेक्टेयर होती है।
  • यह सबसे ज्याद उगाई जाने वाली किस्म है।

2. डी. 941 (D. 941)

  • यह मक्का की संकुलित किस्म है। इसकी खेती मुख्यत: हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में की जाती है।
  • फसल पकने की अवधि : इस फसल को पककर तैयार होने में 80-85 दिन का समय लगता है।
  • पैदावार : इसकी पैदावार 40 से 45 क्विंटल/हेक्टेयर होती है।

3. संकर किस्म (Sankar)

मक्का की संकर किस्में –

1. पूसा विवेक क्यूपीएम 9 उन्नत (संकर किस्म)

  • इसकी खेती खरीफ मौसम में जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्र, उत्तर पूर्वी राज्यों, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना तथा तमिलनाडू राज्यों के लिए उपर्युक्त है। यह देश की पहली संकर मक्का है जो प्रोविटामिन-ए युक्त है।
  • पैदावार : इस किस्म की पैदावार उत्तरी पहाड़ी क्षेत्र में 55.9 क्विंटल/हेक्टेयर व दक्षिणी प्रायद्वीप क्षेत्र में 59.2 क्विंटल/हेक्टेयर है।
  • फसल पकने की अवधि : उत्तरी पहाड़ी क्षेत्र में 93 दिन व दक्षिणी प्रायद्वीप क्षेत्र में 83 दिन में पककर तैयार हो जाती है।
  • यह किस्म भा.कृ.अनु.प.-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली द्वारा विकसित की गई है।

2. पूसा एचएम 4 उन्नत (संकर किस्म)

  • खरीफ मौसम में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों के लिए उपयुक्त।
  • पैदावार : 64.2 क्विंटल/हेक्टेयर
  • फसल पकने की अवधि : 87 दिन
  • यह किस्म भा.कृ.अनु.प.-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली द्वारा विकसित की गई है।

3. पूसा एचएम 8 उन्नत (संकर किस्म)

  • खरीफ मौसम में महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना तथा तमिलनाडू राज्यों के लिए उपयुक्त है।
  • पैदावार: इसकी पैदावार 62.6 क्विंटल/हेक्टेयर होती है जोकि अन्य संकर किस्मों की तुलना में अत्यधिक होती है।
  • फसल पकने की अवधि; 95 दिन।

4. पूसा एचएम 9 उन्नत (संकर किस्म)

  • मक्का की यह संकर किस्म खरीफ मौसम में बिहार, झारखंड, उड़ीसा, उत्तरप्रदेश तथा पश्चिम बंगाल राज्यों के लिए उपयुक्त है।
  • पैदावार : 52.0 क्विंटल/हेक्टेयर
  • फसल पकने की अवधि : यह किस्म 89 दिन में पककर तैयार हो जाती है।
  • यह भा.कृ.अनु.प.- भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली द्वारा विकसित की गई है।

शीघ्र पकने वाली किस्में-

  • जैसे- प्रो-368
  • प्रकाश पी एच एम – 5
  • जवाहर मक्का – 12
  • अमर
  • आज़ाद कमल
  • पंत संकुल मक्का – 3
  • विकास मक्का – 321

मक्का के रोग एवं उनकी रोकथाम (Makka ki Kheti Puri Jankari)

1. तना गलन रोग

पोधों की पोरियॉ पीली होकर फिर भूरी व चिपचिपी होकर गल जाती हैं जिससे पौधा गिर जाता है। गले हुए भाग से बदबू आती है। इसकी रोकथाम के लिए बीज उपचार थिरम/कैप्टान 2 ग्रा./कि.ग्रा. की दर से बीज के साथ फफूदनाशी का उपचार

2. ब्राउन स्‍ट्राईप डाउनी मिल्‍डयू

इस रोग में पत्तियों की शिराओं के मध्‍य में हल्‍के हरे या पीले रंग की पट्टियॉ बनती हैं। पत्तियों की निचली सतह पर सफेद फफूंद नजर आती है। बचाव के लिए प्रति किलोग्राम बीज को 2.5 ग्राम मेटालेक्सिल से उपचारित करें।

3. मक्का का भूरा धब्‍बा रोग

मक्‍का के इस रोग में पत्‍तों की मध्‍य शिरा, शीथ, तने व भुट्टौं के बाहरी छिलकों पर छोटे-छोटे पीले धब्‍बे दिखाई देते हैं, जोकि बाद में मिलकर बडे गोल भूरे रंग के हो जाते हैं। इसकी रोकथाम के लिए फफूदनाशी जैसे बीनोमिल (बेनलेट) कार्बेन्डाजिम (बाविस्टीन) आक्सीकार्बोक्सीन (प्लांटवैक्स) के साथ 2.5 ग्राम प्रति किलोग्राम बीज की दर से बीज उपचार करना होगा।

4. तना भेदक सुंडी रोग

इस तरह का रोग तने में छेद कर उसे अंदर से खाकर उसे सूखा देता है। जिससे तना सूख कर नष्ट हो जाता है। क्वीनालफॉस 30 या क्लोरेन्ट्रानीलीप्रोल का उचित मात्रा में छिड़काव कर इस रोग की रोकथाम की जा सकती है।

मक्का की खेती से मुनाफा

Makka ki Kheti Puri Jankari : मक्का की खेती से जहां तक मुनाफे की बात की जाए तो आपको बता दे की इसकी अधिकतम उपज के अनुसार प्रति एकड़ 90 हजार से एक लाख तक हो सकती है। इसके साथ ही मक्का एक अंतरवर्ती फसल है। इसके साथ अन्य फसलें जैसे की उड़द, मूंग, सोयाबीन, बरबाटी इत्यादि की बुआई कर भी दोहरा मुनाफा कमाया जा सकता है।

यह भी पढ़िए… मक्का की खेती करने वाले किसानों के लिए गुड न्यूज़ मक्का के औसत भाव में होगी वृद्धि

सोयाबीन, मक्का, धान एवं अन्य फसलों का बीज खरीदने पर किसानों को मिलेगी सब्सिडी

आलू, लहसुन एवं प्याज के भाव सामान्य, गेहूं के भाव में सुधार, जाने सभी के भाव

प्याज में आंशिक नरमी, गेहूं की आवक बढ़ी, भाव में गिरावट, अन्य फसलों के भाव जानिए

जुड़िये चौपाल समाचार से-

ख़बरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।

नोट :- धर्म, अध्यात्म एवं ज्योतिष संबंधी खबरों के लिए क्लिक करें।

राधेश्याम मालवीय

मैं राधेश्याम मालवीय Choupal Samachar हिंदी ब्लॉग का Founder हूँ, मैं पत्रकार के साथ एक सफल किसान हूँ, मैं Agriculture से जुड़े विषय में ज्ञान और रुचि रखता हूँ। अगर आपको खेती किसानी से जुड़ी जानकारी चाहिए, तो आप यहां बेझिझक पुछ सकते है। हमारा यह मकसद है के इस कृषि ब्लॉग पर आपको अच्छी से अच्छी और नई से नई जानकारी आपको मिले।
Back to top button

Adblock Detected

Please uninstall adblocker from your browser.