किसान मनरेगा योजना से फ्री में कुंवा निर्माण करवाएं, जानिए पूरी प्रक्रिया
मनरेगा के अंतर्गत किसानों को सरकार कुआं खोदने के लिए अनुदान (Manarega kuaan Nirman Scheme 2022) देती है, जानिए पूरी प्रक्रिया
Manarega kuaan Nirman Scheme 2022 | केंद्र सरकार के हित में कई योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना भी सम्मिलित है। इस योजना के तहत किसानों के लिए कुआं निर्माण की योजना चल रही है। किसानों को उनकी जमीन पर कूप निर्माण के लिए सरकार ने वृहद रूप से पंचायतों में कुआं निर्माण की योजना तैयार की है। योजना के तहत प्रतिवर्ष हर पंचायत में 20 से 25 कुआं निर्माण की योजना तैयार की की जाती है। योजना इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को क्या करना होगा, जानिए।
यह योजना है (Manarega kuaan Nirman Scheme 2022)
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने कुआं निर्माण के लिए जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार मनरेगा अधिनियम 2005 की संशोधित अनुसूची एक के पैरा 4 (1) के तहत कमजोर वर्ग के किसानों के लिए निजी भूमि पर सिंचाई सुविधा के लिए कुआं निर्माण किया जाना है। योजना के अन्तर्गत नए कुएं का ही निर्माण कराया जा सकता है साथ ही कुएं के रिचार्ज संरचना बनाया जाना भी अनिवार्य है।
जहां सिंचाई की सुविधा नहीं वहां होगा कूप निर्माण
मनरेगा के अंतर्गत सरकार द्वारा कूप निर्माण योजना (Manarega kuaan Nirman Scheme 2022) संचालित करने के पश्चात अब निजी जमीन पर भी मनरेगा योजना से कुएं का निर्माण हो सकेगा। इसको लेकर ग्रामीण विकास विभाग ने निर्देश जारी किए हैं। जहां सिंचाई की वैकल्पिक सुविधा नहीं है। वहां इस योजना से कुएं का निर्माण कराया जाएगा।
मनरेगा के अधिकारीयों के अनुसार इस योजना के तहत किसी पुराने कुएं का जीर्णोद्धार नहीं किया जाएगा। जहां सिंचाई की व्यवस्था नहीं होगी। वहां कुआं का निर्माण कराया जाएगा। सार्वजनिक स्थलों के साथ-साथ निजी जमीन पर भी कुआं का निर्माण होगा। इससे संबंधित विभाग का निर्देश मिला है।
कूप निर्माण से यह होगा लाभ
Manarega kuaan Nirman Scheme 2022 | कुआं निर्माण से जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के किसानों को विशेष लाभ मिलेगा। जिन प्रखंडों में सिंचाई की वैकल्पिक साधन नहीं है। वहां कुआं निर्माण कराकर सिंचाई का साधन उपलब्ध कराया जाएगा। कुआं निर्माण से क्षेत्र का जलस्तर बना रहता है। यह प्राकृतिक रूप से वाटर रिचार्जर है। वहीं पर्यावरण के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है।
योजना के लिए कौन-कौन पात्र हैं ?
मनरेगा से कुआं निर्माण के लिए- Manarega kuaan Nirman Scheme 2022
- अनुसूचित जाति,
- अनुसूचित जनजाति,
- घुमन्तु जनजाति,
- अधिसूचना में से निकाली गई अनुसूचित जनजाति,
- अन्य बी.पी.एल. परिवार,
- ऐसे परिवार जिनकी मुखिया महिला हो,
- ऐसे परिवार जिनके मुखिया विकलांग हो,
- भूमि सुधार के लाभार्थी परिवार,
- इंदिरा आवास योजना के हितग्राही,
- अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पारंपरिक वनवासी (का अधिकार मान्यता) अधिनियम 2006 (2 of 2007) अन्तर्गत लाभान्वित हक प्रमाण-पत्र धारक,
- लघु व सीमान्त किसान (कृषि ऋण माफी एवं राहत योजना 2008 में लिए गए) वह योजना से लाभ ले सकते हैं।
हितग्राहियों के चयन का प्राथमिकता क्रम निम्नानुसार होगा-
- प्रथम प्राथमिकता में ऐसी विधवा (Manarega kuaan Nirman Scheme 2022) अथवा परित्याक्ता महिला जिस पर परिवार की आजीविका निर्भर हो।
- द्वितीय प्राथमिकता में अनुसूचित जनजाति क्षेत्र में अनुसूचित जनजाति के परिवार एवं (ii) अन्य क्षेत्रों में अनुसूचित जाति/जनजाति के परिवार।
- जिन कृषकों के क्षेत्र में पूर्व से कुए अथवा सिंचाई के साधन हो, वे अपात्र माने जाएं।
- पंचायती राज पदाधिकारियों/सेवकों/मानदेय पर कार्यरत व्यक्तियों तथा शासकीय सेवको के परिवारों के किसी सदस्य का चयन आवश्यक हो तो हितग्राही के लिए स्वीकृति जारी करने के पूर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत से लिखित अनुमति ली जाए।
- केन्द्रीय भू-जल बोर्ड द्वारा चिन्हित अति दोहित एवं दोहित श्रेणी में वर्गीकृत विकासखंडो की सूची संलग्न परिशिष्ट-1 अनुसार है।
- हितग्राही का चयन करने के उपरांत चयनित हितग्राही के लिए कपिलधारा कूप ग्राम पंचायत की कार्ययोजना में सेल्फ ऑफ प्रोजेक्ट में शामिल किया जाएगा।
इन विकासखंडों में कृषकों के समूह हेतु सिंचाई कूप का निर्माण किया जाये। प्रत्येक कूप में न्यूनतम तीन कृषक शामिल होंगे जो तीन पृथक-पृथक परिवारों से होंगे तथा इनके मध्य सिंचाई हेतु पानी के बटवारे हेतु 100 रूपए नोन-ज्यूडिशियल स्टाम्प पेपर पर आपसी सहमति का अनुबंध प्राप्त किया जाएगा।
कुए के लिए स्थल चयन-
- स्थल चयन हितग्राही की पसंद अनुसार किया जाए स्थल चयन (Manarega kuaan Nirman Scheme 2022) के लिए भू-जलविद् की मदद ली जा सकती है।
- कूप से कूप की दूरी 150 से 200 मीटर होना चाहिये। 4.2 रिर्चाजिंग संरचना आकार 3 मी. x 3 मी. x 3 मी. हेतु स्थल चयन सामान्यतः खेत के ऊपरी क्षेत्र में किया जाना चाहिए ताकि जल के भूमिगत रिचार्ज का लाभ कुए में जल संग्रहण के रूप में मिल सके।
- कूप निर्माण का स्थल चयन सामान्यतः खेत के निचले हिस्से में किया जाना चाहिए।
कुएं के लिए निर्माण एजेंसी –
- यदि हितग्राही आजीविका मिशन (Manarega kuaan Nirman Scheme 2022) के तहत स्वसहायता समूह का सदस्य हो तो सामान्यत: संबंधित स्वसहायता समूह निर्माण एजेंसी होगा। अन्य परिस्थितियों में संबंधित ग्रामपंचायत निर्माण एजेंसी होगी।
- मजदूरी के लिए मस्टर रोल स्वसहायता समूह / ग्राम पंचायत को जारी किए जायेंगे।
- कपिलधारा उपयोजना के तहत मेट का कार्य (जैसे की मजदूरों की हाजिरी भरना, छुट्टी देना इत्यादि) अनिवार्य रूप से हितग्राही द्वारा किया जाएगा। अन्य किसी व्यक्ति से मेट का कार्य नहीं कराया जाएगा।
- हितग्राही के परिवार के सदस्यों को एवं उसके सुझाव अनुसार मजदूरों को नियोजित करने में प्राथमिकता दी जाएगी।
- सामग्री का भुगतान हितग्राही को सीधे उसके बैंक खाते में एफटीओ से जारी किया जाएगा।
- निर्माण कार्य हितग्राही स्वयं करवाएगा। इसमें ग्राम पंचायत सहयोग कर सकती हैं।
यह भी पढ़िए….मुख्यमंत्री की इस योजना से किसानों के लिए घर से खेत तक बनेगा सड़क मार्ग, मिलेगा लाभ
किसान अपना जीवन बीमा करवाए, दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिवार को मिलेंगे 4 लाख रुपए, जानिए योजना
कुएं के लिए भुगतान
कूप निर्माण 5 मीटर चौड़े व 12 मीटर की गहराई के लिए-
- प्रथम चरण- हितग्राही को कूप की खुदाई 6 मीटर तक के लिए 43,440 रुपए।
- द्वितीय चरण- कुंआ खुदाई 12 मीटर तक के लिए 91,040 रुपए।
- तृतीय चरण- कूप बंधाई खेत स्तर तक के लिए 62000 रुपए।
- चतुर्थ चरण- रिचजिंग संरचना, मुंडेर (पेरापेट) एवं जगत पूर्ण सूचना फलक निर्मित कर कार्य पूर्ण करने के लिए 43,547 रुपए।
योजना का लाभ देने के लिए आवेदन कैसे करें
हितग्राही को कुए के निर्माण (Manarega kuaan Nirman Scheme 2022) के लिए आवेदन करने के लिए ग्राम पंचायत जाना होगा। ग्राम पंचायत में आवेदन की प्रक्रिया पूरी होगी।
सार्वजनिक कुएं का भी हो सकेगा निर्माण
Manarega kuaan Nirman Scheme 2022 | इस योजना के तहत सार्वजनिक कुएं का भी निर्माण कराया जा सकेगा। लेकिन इसे ग्राम सभा से पारित कराना होगा। एक सार्वजनिक कुएं के निर्माण के लिए कम से कम तीन किसानों को इसमें शामिल किया जाएगा। सामूहिक कुएं से पानी लेने के लिए किसानों के बीच स्टाम्प पेपर पर करार भी किया जाएगा। जिसकी जांच ग्राम पंचायत करेगी। इसमें एक परिवार का एक ही व्यक्ति इस समूह का सदस्य हो सकता है। कोई भी व्यक्ति एक से अधिक समूह का सदस्य नहीं होगा। यह काफी लाभकारी योजना है।
यह भी पढ़िए….किसानों को नलकूप, बोरवेल व तालाब खुदवाने के लिए मिलेगा अनुदान, जानिए प्रोसेस
MP : सरकार ने शुरू की नई योजना, लाखों किसानों का फायदा ही फायदा
यह 8 प्रकार के आधुनिक कृषि यंत्र खेती किसानी को नई दिशा प्रदान करेंगे, जानिए इन यंत्रों के बारे में
जुड़िये चौपाल समाचार से-
ख़बरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।