Mandi Bhav 30 June 2022 : मंडियों में कृषि जिंसो के भाव यह रहे, जानिए
लहसुन सोयाबीन व गेहूं के भाव में हुई वृद्धि, प्रमुख कृषि उपज मंडी (Mandi Bhav 30 June 2022) में अन्य कृषि जिंसों के भाव क्या रहे, जानिए
Mandi Bhav 30 June 2022 : प्याज की खेती करने वाले किसानों को इस वर्ष घाटा उठाना पड़ा है। लंबे समय तक इन दोनों फसलों के दाम कमजोर बने रहे। हालांकि अब मंडियों में प्याज की कीमत धीरे-धीरे बढ़ने लगी है, मध्यप्रदेश की प्रमुख मंडियों में अन्य फसलों के क्या दाम रहे जानिए। इधर मंडियों में अब प्याज के साथ-साथ लहसुन व सोयाबीन के भाव में भी वृद्धि हुई है।
जबलपुर मंडी (Mandi Bhav 30 June 2022) भाव
बारिश के बाद प्रदेश की प्रमुख कृषि उपज मंडी में अनाज, फल व सब्जियों की आवक पिछले दिन के मुकाबले अधिक रही। मंडी में सब्जियों के भाव में उछाल आना शुरू हो गया हैं। मंडी में नहीं पहुंची सरसों की गाड़ी, मंडी में अनाज की कुल आवक 11727 क्विंटल, सब्जी की कुल आवक 1704 क्विंटल व फल की कुल आवक 264 क्विंटल रही।
अनाज के दाम – कृषि उपज मंडी में गेहूं न्यूनतम 1965 रुपए क्विंटल, अधिकतम 2014 रुपए क्विंटल वही मॉडल रेट 1990 रुपए क्विंटल रहा। मंडी में गेहूं की आवक कुल 2848 रहीं। वहीं सरसों की गाड़ी मंडी में नहीं पहुंची। चना देशी के न्यूनतम भाव 4500 रुपए क्विंटल, अधिकतम भाव 4465 रुपए मॉडल दाम 4265 रुपए क्विंटल तक था। जबकि मंडी (Mandi Bhav 30 June 2022) में करीब 1127 क्विंटल देसी चना की आवक रही। मंडी में पिछले दिनों की तुलना में देशी चने की करीब 3 सौ क्विंटल आवक अधिक रहीं।
सब्जियों के दाम – मंडी में आलू की आवक 660 क्विंटल रहीं। जिसका न्यूनतम दाम 1,200 रुपए क्विंटल, अधिकतम दाम 1600 रुपए क्विंटल, वही मॉडल भाव 1400 रुपए क्विंटल तक रहा। मंडी में 300 क्विंटल टमाटर पहुंचा। जिसके न्यूनतम दाम 4000 रुपए अधिकतम 4800 वहीं मॉडल भाव 4,500 रुपए क्विंटल रहा। हरी मिर्च 160 क्विंटल पहुंची। जिसका न्यूनतम दाम 2,300 अधिकतम दाम 2700 रुपए वही मॉडल रेट 2500 रुपए के करीब रहा। मंडी में अदरक व लहसुन के न्यूनतम भाव 2000 रूपए क्विंटल तक रहे।
फलों के दाम – मंडी में आम 3600 रुपए क्विंटल, केला के भाव 1700 रुपए, सेब 7000 रूपए क्विंटल, व जामुन के भाव 2100 रुपए क्विंटल तक रहें। वहीं नींबू, अनार, व अंगूर की गाड़ी मंडी में नहीं पहुंची।
फुटकर बाजार में इस तरह लूट – फुटकर बाजार में आलू 25 रुपए से 40 रुपए किलो, टमाटर 50 से 70 रुपए किलो, प्याज 15 से 20 रुपए किलो वहीं हरी मिर्च 60 से 80 रुपए किलो, धनिया 100 रुपए किलो, अदरक 40 से 60 रुपए किलो तक मंडी में बिक रहे हैं।
यह भी पढ़िए..MP Mandi Rate : प्याज के दाम बढ़ने लगे, अन्य फसलों के भाव जाने
गेहूं में आएगा महंगाई का दौर, कैटल फील्ड 1900 रुपए हुई, अन्य कृषि जिंसों के भाव भी जानें
मंदसौर मंडी भाव
मंदसौर कृषि उपज मंडी में 30 जून बुधवार को 27 हजार 485 बोरी की आवक हुई, सबसे ज्यादा 15 हजार बोरी लहसुन, 4 हजार 500 बोरी गेंहू और 3 हजार 600 बोरी सोयाबीन की आवक रही।
यह रहे जिंसों के भाव
मक्का – – 2194 – 2400, उड़द – 3500 – 5000, सोयाबीन – 5330 – 6480, गेहूं 1970 – 2350, चना – 3750 – 4400, मसूर – 5800 – 6768, धनिया 6901- 10801, लहसुन – 450 – 7500, मेथी – 3800 – 5780, अलसी- 6150 – 6725, सरसो – 5000 – 6450, तारामीरा – 4970 – 4980, इसबगोल – 10010 – 14200, प्याज – 432 – 1240, कलौंजी – 5501 – 13381, तुलसी बीज – 8000 – 18901, डालर चना – 4800 – 8691, तिल्ली – 8600 -10340, मटर- 2280 – 3826, असालिया – 6625 – 7099, मुंग – 4756 – 4812
आगर मंडी भाव
Mandi Bhav 30 June 2022 – आगर मंडी में गेंहू की आवक 1962 क्विंटल रही, जो न्यूनतम 1850 और अधिकतम 2170 रुपए प्रति क्विंटल के मान से विक्रय हुआ। इसी तरह सोयाबीन की आवक इस दिन 2042 क्विंटल रही, जो न्यूनतम 2300 रुपए और अधिकतम 6725 रुपए में बिका।इसी तरह चना मौसमी की आवक 110 क्विंटल रही, जो न्यूनतम 3800 रुपए और अधिकतम 4781 रुपए क्विंटल भाव में मंडी में विक्रय किया गया। इसी तरह चना डालर की आवक 41 क्विंटल रही, जो मंडी में न्यूनतम 3700 और अधिकतम 8495 रुपए तक विक्रय किया गया।
मसूर की आवक इस दिन 286 क्विंटल रही, जो न्यूनतम 5470 और अधिकतम 6590 रुपए क्विंटल में विक्रय हुआ। रायडा 139 क्विंटल आया और न्यूनतम भाव 5865 और अधिकतम 6342 में विक्रय किया, धनिया की आवक इस दिन 40 क्विंटल हुई, जो न्यूनतम 6500 और अधिकतम 10371 रुपए तक विक्रय हुआ। मैथी की आवक 4 क्विंटल रही जो न्यूनतम 2500 और अधिकतम 4426 रुपए रही। इसी तरह मूंग की आवक 28 क्विंटल रही, जो न्यूनतम 5000 और अधिकतम 5460 रुपए में विक्रय हुआ, उड़द की आवक 6 क्विंटल रही, जो न्यूनतम 2825 और अधिकतम 4900 में विक्रय किया गया।
यह भी पढ़िए..गेहूं निर्यात प्रतिबंध के बावजूद गेहूं के औसत भाव में जोरदार बढ़ोतरी, जानें गेहूं के ताजा रेट
गेहूं की वैश्विक पैदावार घटी, औसत भाव में जोरदार बढ़ोतरी हुईं, जानिए भारत की स्थिति
प्याज में आंशिक नरमी, गेहूं की आवक बढ़ी, भाव में गिरावट, अन्य फसलों के भाव जानिए
जुड़िये चौपाल समाचार से-
ख़बरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।