कृषि समाचार

MP की प्रमुख कृषि उपज मंडियों में कृषि जिंसों के भाव क्या रहे, जानिए

प्याज के भाव में मजबूती एवं लहसुन के भाव घटे, MP की प्रमुख कृषि उपज मंडियों (Mandi Bhav 4 July 2022) में कृषि जिंसों के भाव क्या रहे, जानिए

Mandi Bhav 4 July 2022 : प्याज व लहसुन के भाव में फिर उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हालांकि प्याज के भाव में अभी मजबूती बनी हुई है जबकि लहसुन के भाव में गिरावट देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर मंडियों में अन्य कृषि जिंसों की आवक घटती दिखाई दी इसका मुख्य कारण यह है कि, किसान अभी खरीफ फसल की बुवाई में लग गए हैं। प्रदेश की अन्य कृषि उपज मंडियों में आज के भाव क्या रहे, जानिए

मंडी मे सोयाबीन (Mandi Bhav 4 July 2022) का बीज बिका

सोयाबीन को पानी मिलने से ऊपर अच्छी मिलने की संभावना है। मंडी नीलाम में कमजोर आवक के चलते बीज वाला सोयाबीन 8951 रुपए बिक गया। किसानों ने इस बार ज्यादा पैदावार वाला अच्छी क्वालिटी का सोयाबीन बीज डाला है। 10,000 रुपए के भाव दिलाने वाली उपज पर उत्पादक किसान ज्यादा ध्यान देने लगे हैं।

उज्जैन बेल्ट सोयाबीन वाला होने से यहां किसान अन्य उपज से वास्ता भी नहीं रखते। किसान वर्ग इस समय खेतों में व्यस्त होने से मंडी की आवक कमजोर पड़ गई है बोवनी लेट होने से नीलामी में बीज वाला सोयाबीन ही अधिक आ रहा है। तेल के भाव में गिरावट के असर से प्लांट वाले भी बिल्टी भाव में 100 रुपए की कमी कर चुके हैं।

मौसम बारिश वाला होने से अब सोयाबीन के भाव में तेजी नहीं मानी जा रही है। बीज वालों का लाभ अभी खर्चा काटकर जोड़ा नहीं गया है। सीजन से ही अच्छी क्वालिटी का सोयाबीन खरीदने वाले व्यापारी अपने बड़े प्लांट पर ग्रेडिंग कर किसानों को उचित दाम पर बीज उपलब्ध करवा देते हैं। अच्छी क्वालिटी का सोयाबीन हो तो उसे ऊंचे भाव पर खरीद भी लेते हैं।

उज्जैन मंडी भाव

Mandi Bhav 4 July 2022 : गेहूं आवक 2200 बोरी लोकवन 1850 से 2501, मालवराज 1900 से 1990, पूर्णा 1866 से 2258 रुपए। सोयाबीन आवक 1700 बोरी 6300 से 8951, चना देसी आवक 3 बोरी 4185, चना विशाल आवक 33 बोरी 2237 से 4500, चना डालर आवक 20 बोरी 4891 से 8800, चना बटला आवक एक बोरी 1400 रुपए। आलू आवक 300 कट्टे 1000 से 1500, प्याज आवक 4000 कट्टे 1000 से 1400, लहसुन आवक 1000 कट्टे 1000 से 2700 रुपए।

कमजोर आवक के बाद लहसुन में नरमी

लहसुन की आवक कमजोर होने के बाद भी भावों में धीमी गति से गिरावट आती जा रही है। एवरेज किस्म की लहसुन ऊपर में रुपए बिक रही थी, घटकर 1600 रुपए रह गई। प्याज में आंशिक मजबूती रही।

कृषि जिंसों के भाव

  • लहसुन ऊटी 3000 से 3300,
  • सुपर बोल्ड 2800 से 2900,
  • बोल्ड 2200 से 2400,
  • एवरेज 1300 से 1700,
  • बारिक 300 से 600 रुपए।

Mandi Bhav 4 July 2022 : प्याज बेस्ट क्वालिटी 1500 से 1550, एवरेज 1200 से 1500, गोल्टा 500 से 800, गोल्टी 300 से 400 रुपए। आलू बेस्ट क्वालिटी 1500 से 1600, एवरेज 1200 से 1400, गुल्ला 700 से 1000, आगरा 1300 से 1550 रुपए (क्विंटल)।

आगर मंडी भाव

  • आगर मंडी में सोमवार को गेहूं की आवक 1939 क्विंटल रही, जो न्यूनतम 1780 और अधिकतम 2141 रुपए प्रति क्विंटल के मान से विक्रय हुआ। इसी तरह सोयाबीन की आवक इस दिन 1792 क्विंटल रही जो न्यूनतम 2125 रुपए और अधिकतम 6300 रुपए में बिका।
  • इसी तरह चना मौषमी की आवक 84 क्विंटल रही जो न्यूनतम 3800 रुपए और अधिकतम 4340 रुपए क्विंटल भाव में मंडी में विक्रय किया गया। इसी तरह चना डालर की आवक 18 क्विंटल रही जो मंडी में न्यूनतम 3900 और अधिकतम 8600 रुपए तक विक्रय किया गया।
  • मसूर की आवक इस दिन 115 क्विंटल रही जो न्यूनतम 4000 और अधिकतम 6600 रुपए क्विंटल में विक्रय हुआ। रायडा 161 क्विंटल आया और न्यूनतम भाव 5100 और अधिकतम 6127 में विक्रय किया, धनिया की आवक इस दिन 24 क्विंटल हुई जो न्यूनतम 6601 और अधिकतम 12128 रुपए तक विक्रय हुआ।
  • अलसिया की आवक 1 क्विंटल रही जो न्यूनतम 6590 और अधिकतम 6590 रुपए रही। इसी तरह मूंग की आवक 23 क्विंटल रही जो न्यूनतम 4041 और अधिकतम 5091 रुपए में विक्रय हुआ, उड़द की आवक 9 क्विंटल रही जो न्यूनतम 4300 और अधिकतम 5450 में विक्रय किया गया।

मंदसौर मंडी भाव

मंदसौर कृषि उपज मंडी(Mandi Bhav 4 July 2022) में 4 जुलाई सोमवार को 24 हजार 83 बोरी की आवक हुई । सबसे ज्यादा 14 हजार बोरी लहसुन, 3 हजार बोरी गेंहू और 3 हजार 500 बोरी सोयाबीन की आवक रही ।

मंडीयो में यह रहे भाव

  • मक्का – – 2205 – 2370 ,
  • उड़द – 5701 – 6751,
  • सोयाबीन – 5500 – 6410,
  • गेहूं 1920 – 2360,
  • चना – 3862 – 4420,
  • मसूर – 4500 – 6791,
  • धनिया 5700 – 11201,
  • लहसुन – 501 – 8000,
  • मेथी – 4400 – 5770,
  • अलसी, 6100 – 6691,
  • सरसो – 5760 – 6399,
  • तारामीरा, 4840 – 5022,
  • इसबगोल – 11611 – 14400,
  • प्याज – 338 – 1255 ,
  • कलौंजी – 8600 – 13200,
  • तुलसी बीज, 19110 – 19110,
  • डालर चना – 4681 – 8400 ,
  • तिल्ली – 8040 -10440,
  • मटर- 2060 – 3600,
  • असालीया – 6390 – 6971,
  • मुंग – 4900 – 6000

बदनावर मंडी भाव

  • सोयाबीन 4000 से 6400,
  • गेहूं 1945 से 2400,
  • डॉलर चना 5120 से 7900,
  • देसी चना 4200 से 4300,
  • बटला 3200 से 3700,
  • लहसुन 500 से 1500,
  • प्याज 500 से 1530 रुपए।

Mandi Bhav 4 July 2022 : बड़नगर मंडी भाव

  • चना 3870 – 4481,
  • उड़द 4646 – 4646,
  • डालर चना 6300 – 9300,
  • मसूर 5000- 6451,
  • मेथी दाना 4680 – 5165,
  • बटला 3091 – 4300,
  • सोयाबीन 4120 – 7140,
  • गेहूं लोकवन 1855 – 2530,
  • गेहूं अन्य 1860 – 2195 रुपए।

बुरहानपुर मंडी भाव

  • तुअर 8401 – 5921,
  • चना 3500 – 4327,
  • मूंग 5390 – 4327,
  • मक्का 2100 – 2178,
  • सोयाबीन 5500- 5900,
  • गेहूं 2000 – 2150 रुपए।

शाजापुर मंडी भाव

  • सोयाबीन 4500 – 6255,
  • गेहूं 1800 – 2235,
  • चना डालर 5900 – 5900,
  • मसूर 5000 – 5500,
  • धना 10,000 – 10,000,
  • प्याज 200 – 1300,
  • लहसुन 625 – 2500 रुपए।

खरगोन मंडी भाव

  • गेहूं 1980 – 2215,
  • चना 3925 – 4300,
  • मक्का 1900 – 2256,
  • तुवर 4751 -5101,
  • सोयाबीन 5870 – 6096,
  • मूंग 5100 – 5722 रुपए।

मंडी मे वैश्विक स्तर पर तेल की खरीदी कम

Mandi Bhav 4 July 2022 : लोकल में सोया तेल के भाव कुछ भी बोले जाए किंतु बाजार में 1310 से 1315 रुपए में लेवाल नहीं बन रहे हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में तेजी आने से कुछ मात्रा में सोदे हुए थे, उन सौदों के उठने में भी परेशानी पड़ सकती है। यह बात तो सत्य है कि, भारत में खाद्य तेलों के भाव विदेशी तेजी-मंदी पर चलते हैं। ऐसी स्थिति में मंदी को लंबे समय तक रोककर नहीं रख सकते हैं। अंततः इंदौर में सोया तेल के भाव किसी भी दिन 1300 रुपए के अंदर भी जा सकते हैं। सस्ते तेल का आयात होने पर बाजार को प्रभावित करेगा। चीन, मलेशिया एवं शिकागो के बाजार मंदी की चपेट में आ गए हैं। अमेरिका में सोयाबीन की फसल अच्छी बताई जा रही है।

मलेशिया सरकार ने पाम तेल उत्पादकों से स्पष्ट कहा है कि, वे क्रशिंग शुरू करें अन्यथा लाइसेंस रद्द कर दिए जाएंगे। पिछले महीनों में वैश्विक स्तर पर इंडोनेशिया द्वारा निर्यात बंद एवं यूक्रेन से आयात बंद हो जाने पर तेजी का तूफान उठ चुका था, अब तेल बाजार दबाव में आ गया है। कांडला पाम 1205 सोया रिफाइंड 1275 से 1280, डीगम 1350 रुपए। लोकल प्लांटों में अवि 1325, शांति 1315, नीमच लाइन 1280 से 1290 रुपए।

यह भी पढ़िए..Mandi Bhav 30 June 2022 : मंडियों में कृषि जिंसो के भाव यह रहे, जानिए

MP Mandi Rate : प्याज के दाम बढ़ने लगे, अन्य फसलों के भाव जाने

गेहूं में आएगा महंगाई का दौर, कैटल फील्ड 1900 रुपए हुई, अन्य कृषि जिंसों के भाव भी जानें

प्याज व लहसुन की खेती करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर, सभी फसलों के मंडी भाव जानिए

प्याज में आंशिक नरमी, गेहूं की आवक बढ़ी, भाव में गिरावट, अन्य फसलों के भाव जानिए

जुड़िये चौपाल समाचार से-

ख़बरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।

नोट :- धर्म, अध्यात्म एवं ज्योतिष संबंधी खबरों के लिए क्लिक करें।

राधेश्याम मालवीय

मैं राधेश्याम मालवीय Choupal Samachar हिंदी ब्लॉग का Founder हूँ, मैं पत्रकार के साथ एक सफल किसान हूँ, मैं Agriculture से जुड़े विषय में ज्ञान और रुचि रखता हूँ। अगर आपको खेती किसानी से जुड़ी जानकारी चाहिए, तो आप यहां बेझिझक पुछ सकते है। हमारा यह मकसद है के इस कृषि ब्लॉग पर आपको अच्छी से अच्छी और नई से नई जानकारी आपको मिले।
Back to top button

Adblock Detected

Please uninstall adblocker from your browser.