एमपी की प्रमुख कृषि उपज मंडियों में आज कृषि जिंसों के भाव क्या रहे? जानिए
मध्य प्रदेश के प्रमुख कृषि उपज मंडियों ( Mandi Bhav ) में आज सभी प्रकार की कृषि जिंसों के भाव क्या रहे, जानिए
Mandi Bhav : मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूं की आवक कम होने लग गई है गेहूं के भाव भी अब तक मंदी से उबर नहीं पाए हैं। गेहूं के भाव की ताजा स्थिति यह है कि अब मंडियों में अधिकतम 2000 रुपए के भाव पर गेहूं बिकने लगा है। वहीं दूसरी ओर मंडियों में अब सोयाबीन की आवक अच्छी हो रही है लेकिन सोयाबीन के भाव भी मंदी के चल रहे हैं।
इन दोनों फसलों के अलावा मंडी में ग्रीष्मकालीन मूंग एवं चने की आवक हो रही है। इस बीच प्याज के भाव में सुधार हो रहा है हालांकि लहसुन के भाव में नरमी का दौर भी चला रहा है। प्रदेश की प्रमुख मंडियों में आज कैसे रहे सभी प्रकार की कृषि जिंसों के भाव जानिए
प्याज तेज जबकि ( Mandi Bhav ) लहसुन में नरमी
प्याज के भाव में आंशिक रूप से सुधार आता जा रहा है और आवक में भी वृद्धि हो रही है, जबकि लहसुन के भाव धीमी गति से घटते जा रहे हैं। प्याज 38 से 40 हजार, लहसुन 8 हजार, आलू 9 से 10 हजार कट्टे एवं आगरा से तीन ट्रक की आवक रही। प्याज बेस्ट क्वालिटी 1300 से 1500, एवरेज 1100 से 1250, गोल्टा 600 से 800, गोल्टी 300 से 350 रुपए, लहसुन 3000 से 3300, सुपर बोल्ड 2500 से 2800, बोल्ड 2200 से 2400, एवरेज 1200 से 1700, बारिक 300 से 600 रुपए। आलू बेस्ट क्वालिटी 1500 से 1600, एवरेज 1200 से 1400, गुल्ला 700 से 1000 आगरा 1300 से 1500 (क्विंटल)।
यह भी पढ़िए…मध्य प्रदेश के गेहूं को विदेश में मिली पहचान, रिकॉर्ड तोड़ हुआ निर्यात, आप भी जानिए एमपी के गेहूं की खासियत
गेहूं की वैश्विक पैदावार घटी, औसत भाव में जोरदार बढ़ोतरी हुईं, जानिए भारत की स्थिति
प्याज में आंशिक नरमी, गेहूं की आवक बढ़ी, भाव में गिरावट, अन्य फसलों के भाव जानिए
उज्जैन मंडी : गेहूं लोकवन आवक 4600 बोरी 1725 से 2344 मालव राज 1719 से 1931 पूर्णा 1823 से 2330 सोयाबीन आवक 6300 बोरी 6400 से 10100 चना देसी 2711 से 4200 चना विशाल 4099 से 4331 डॉलर 4200 से 8700 बटला 2100 से 3003 रूपए। आलू आवक 500 कट्टे 1000 से 1400 रूपए। प्याज आवक 4000 कट्टे 1000 से 1300 रुपए। लहसुन आवक 2000 कट्टे 1000 से 2800 रुपए।
रतलाम मंडी ; गेंहू लोकवन 1935 से 2385, चना विशाल 3500 से 4281, चना इटालियन 3000 से 4301, चना डालर 4651 से 8730, तुअर 3950 मैथी 4590 से 5051, सोयाबीन पीला 4800 से 7420, मटर 2701 से 4961, मसूर 5101, मूंग 4740 से 5980, लहसुन 495 से 4787, प्याज 340 से 1331 रुपए।
नीमच मंडी ; रायडा, अलसी, पोस्तादाना, मैथी, धनिया एवं ईसबगोल में गिरावट कलौंजी, तिल्ली, अश्वगंधा में तेजी रही। गेहूं 1930 से 2400, जौ 2760 से 2860, मक्का 2100 से 2215, सोयाबीन 6100 से 6525, तारामीरा 5100 से 5250, नोएडा 6100 से 6399, मूंगफली 4000 से 5500, अलसी 6000 से 6550, चना 3500 से डॉलर 6000 से 8500, उड़द 4500 से 7900, मसूर 6100 से 6751, पोस्तादाना 85,000 से 123000, मैथी 4200 से 7000, धनिया 9500 से 11700, अजवाइन 9000 से 13000, तिल्ली 10,000 से 11200, ईसबगोल 12000 से 15000, कलौंजी 11500 से 13700, असगंध 10000 से 35500, लहसुन 400 से 4900, प्याज 400 से 1360 रुपए।
जावरा मंडी ( Mandi Bhav ) ; मेथी 50 चना 50 रुपए मंदा रहा। गेहूं 10000, चना 1500, सोयाबीन 4000, मैथी 2500 बोरी, लहसुन 5000 कट्टे की आवक रही। गेहूं 1800 से 2450, चना 4000 से 4550, डालर 7000 से 8800, मसूर 6000 से 6500, सोयाबीन 6500 से 6900, बीज 6800 से 7100, अलसी 6000 से 6600, रवा 6180 से 6500, पोस्ता दाना 80000 से 122000, मैथी 4800 से 7500, कलौंजी 11,000 से 13400, तिल 75000 से 10500, लहसुन 1500 से 8500, प्याज 200 से 1400 रुपए।
धामनोद ; गेहूं 1916 से 2166, सोयाबीन 6000 से 6320, मौसमी चना 4000 से 4420, डॉलर चना 7655 से 8910, मूंग 4680 से 5745 रुपए, डालर चना 60, गेहूं 22, मूंग 21, मौसमी चना 10 वाहन की आवक रही।
सागर मंडी ( Mandi Bhav ) भाव ; सागर में रबी सीजन की उपज कृषि उपज मंडी में पहुंच रही है। मंगलवार को मंडी में गेहूं का न्यूनतम भाव 1840, प्रचलित भाव 1930 और उच्चतम भाव 2500 रुपए प्रति क्विंटल रहा। चना न्यूनतम भाव 4050, प्रचलित भाव 4330 और उच्चतम भाव 4450 रुपए प्रति क्विंटल से बिका। पीला सोयाबीन को न्यूनतम भाव 6300, प्रचलित भाव 6360 और उच्चतम भाव 7100 रुपए प्रति क्विंटल मिला। अलसी का न्यूनतम भाव 6500 रुपए प्रति क्विंटल और उच्चतम भाव 6600 रुपए रहा। सरसो न्यूनतम भाव 5300, प्रचलित भाव 5650 और उच्चतम भाव 5880 रुपए प्रति क्विंटल बिका। इसके अलावा राहर को 5000 रुपए प्रति क्विंटल भाव मिला।
मंदसौर मंडी भाव : मंदसौर कृषि उपज मंडी में 21 जून मंगलवार को 31 हजार 655 बोरी की आवक हुई, सबसे ज्यादा 18 हजार बोरी लहसुन और 5 हजार 500 बोरी गेंहू, 3 हजार 500 बोरी सोयाबीन की आवक रही।
मंदसौर मंडी में यह रहे जिंसों के भाव : मक्का – – 2161 – 2305 ,उड़द – 4500 – 5999, सोयाबीन – 5300 – 6450 , गेहूं 1851 – 2245, चना – 3840 – 4340 ,मसूर – 5820 – 6741, धनिया 8500 -11550, लहसुन – 500 – 7600, मेथी – 4151 – 6000, अलसी, 5800 – 6551 ,सरसो – 5900 – 6276, तारामीरा, 4500 – 5150, इसबगोल – 9800 -14299, प्याज – 170 – 1260 , कलौंजी – 9951 – 13680, तुलसी बीज,8152 – 19201, डालर चना – 4200 – 6261 ,तिल्ली – 8200 -10400, मटर- 2800 – 4500, असालीया – 6300 – 6941, मुंग – 5000 – 5400
आगर मंडी भाव ( Mandi Bhav ) : आगर मंडी में मंगलवार को गेहूं की आवक 3390 क्विंटल रही। गेहूं न्यूनतम 1740 रुपए क्विंटल और अधिकतम 2134 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से विक्रय हुआ है। इसी तरह सोयाबीन की आवक 1470 क्विंटल रही जो न्यूनतम 2200 रुपए और अधिकतम 7950 रुपए में बिका।
इसी तरह चना मौसमी की आवक 188 क्विंटल रही जो न्यूनतम 3790 रुपए और अधिकतम 4348 रुपए क्विंटल के भाव से मंडी में विक्रय किया गया। इसी तरह चना डालर की आवक 68 क्विंटल रही जो मंडी में न्यूनतम 3800 और अधिकतम 8412 रुपए तक विक्रय किया गया।
मसूर की आवक इस दिन 425 क्विंटल रही जो न्यूनतम 3000 और अधिकतम 6557 रुपए क्विंटल में विक्रय हुआ है। रायडा 169 क्विंटल आया और न्यूनतम भाव 4200 और अधिकतम 6190 में विक्रय किया गया। धनिया की आवक इस दिन 44 क्विंटल हुई जो न्यूनतम 2000 और अधिकतम 10900 रुपए तक विक्रय हुआ।
मैथी की आवक 17 क्विंटल रही जो न्यूनतम 3801 और अधिकतम 4500 रुपए रही। इसी तरह मूंग की आवक 35 क्विंटल रही जो न्यूनतम 5125 और अधिकतम 5511 रुपए में विक्रय किया गया।
यह भी पढ़िए…मंडियों में सोयाबीन की आवक बढ़ी, भाव घटे ; प्याज के भाव बढ़ने लगे, जानिए सभी फसलों के भाव
सोयाबीन का स्टॉक करने वालों में हड़कंप, जानिए सोयाबीन व अन्य कृषि जिंसों के भाव
किसानों, व्यापारियों एवं निर्यातकों के लिए बड़ी खबर गेहूं के निर्यात पर से प्रतिबंध हटेगा
प्याज, लहसुन, गेहूं के भाव को लेकर बड़ी खबर; जानिए पूरे वर्ष इनके भाव क्या रहेंगे
जुड़िये चौपाल समाचार से-
ख़बरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।