कृषि समाचार

गेहूं के बाद अब मंडियों में नए मूंग एवं सोयाबीन की आवक होने लगी, भाव यह रहे

मध्य प्रदेश की अनाज मंडियों में बीज वाले सोयाबीन एवं नए मूंग (Mandi me Soybean ke Bhav) की आवक हो रही है वर्तमान में इनके भाव यह है।

Mandi me Soybean ke Bhav : रबी सीजन की प्रमुख फसल गेहूं ने इस बार किसानों को अच्छा लाभ दिया। अब किसान खरीफ फसल की बुवाई में व्यस्त होने वाले हैं, इसी के मद्देनजर अब प्रदेश की अधिकांश मंडियों में बीज वाले सोयाबीन मांग बढ़ गई है, मांग बढ़ने के साथ ही मंडियों में सोयाबीन में की आवक भी होने लगी है। उज्जैन की चिमनगंज मंडी में ही शुक्रवार को बीज वाला सोयाबीन 12101 रुपए प्रति क्विंटल की दर पर बिका। इधर इसी के साथ मंडियों में जायद (गर्मी) की प्रमुख फसल मूंग की आवक भी होने लगी है।

बीज वाले सोयाबीन के भाव में तेजी (Mandi me Soybean ke Bhav)

शुक्रवार को उज्जैन की जीवाजी गंज मंडी में सोयाबीन अच्छे रेट पर बिका, बीज वाले सोयाबीन के भाव अच्छे रहे। मंडी में सोयाबीन अधिकतम ₹12101 प्रति क्विंटल पर बिका। इधर मूंग के भाव भी अच्छे बने हुए हैं। हालांकि गेहूं पर निर्यात प्रतिबंध होने के कारण भाव में लगातार हो रही गिरावट शुक्रवार को थमी शुक्रवार को गेहूं के रेट कुछ हद तक बढ़े। भोपाल की करोंद अनाज मंडी में शुक्रवार को करीब 200 क्विंटल मूंग की आवक हुई, जबकि भाव 5 हजार से 5500 रुपए प्रति क्विंटल तक रहे।

मंडी व्यापारीयों के अनुसार भोपाल मंडी में पांच दिन से हरे मूंग की आवक हो रही है। हर रोज 200 से 250 क्विंटल तक नया मूंग बिकने आ रहा है। जिसके भाव 5 हजार रुपए क्विंटल से अधिक चल रहे हैं। गेहूं के रेट में भी थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। मिल क्वॉलिटी का गेहूं दो हजार के पार है, जबकि अन्नपूर्णा गेहूं 2250 रुपए प्रति क्विंटल तक बिक रहा है। शरबती के भाव 3500 रुपए क्विंटल तक चल रहे हैं। आवक तीन हजार क्विंटल रही।

भोपाल मंडी में यह रहे भाव

  • मिल वैरायटी गेहूं 2050-2100 रुपए
  • अन्नपूर्णा वैरायटी गेहूं 2100-2250 रुपए
  • लोकवन वैरायटी गेहूं 2100-2150 रुपए
  • मालवा राज वैरायटी गेहूं 1950-2050 रुपए
  • शरबती वैरायटी गेहूं 3000-3500 रुपए
  • मूंग 5000-5500 रुपए
  • चना (देसी/कांटा) 4000-4300 रुपए

सागर में आज के मंडी भाव

सागर में रबी सीजन की उपज कृषि उपज मंडी में पहुंच रही है। मंडी में गेहूं, चना, मसूर, अलसी, सोयाबीन, बटरी, राहर आदि उपज की आवक रही। शुक्रवार को मंडी में गेहूं को न्यूनतम भाव 1900, प्रचलित भाव 2075 और उच्चतम भाव 2280 रुपए प्रति क्विंटल रहा। चना न्यूनतम भाव 3950, प्रचलित भाव 4285 और उच्चतम भाव 4400 रुपए प्रति क्विंटल से बिका।

मंडी में पीला सोयाबीन को न्यूनतम भाव 6425, प्रचलित भाव 6750 और उच्चतम भाव 6825 रुपए प्रति क्विंटल मिला। अलसी का न्यूनतम भाव 6650 रुपए और उच्चतम भाव 6785 रुपए प्रति क्विंटल रहा। राहर को न्यूनतम भाव 3750 रुपए और उच्चतम भाव 5000 रुपए प्रति क्विंटल मिला। इसके अलावा सरसों न्यूनतम भाव 5525 और उच्चतम भाव 6400 रुपए प्रति क्विंटल बिका।

रतलाम कृषि उपज मंडी के भाव

रतलाम कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को गेहूं की बम्पर आवक जारी रही । रतलाम में शरबती गेहूं और लोकवन किस्म के गेहूं के अधिकतम दाम 2430 और 2601 रुपये प्रति क्विंटल तक रहे है । रतलाम में विभिन्न फसलों के भाव इस प्रकार रहे- शरबती गेहूं 2150- 2430 गेंहू लोकवन 2115 -2601, गेहूं – मिल क्वालिटी 1880-2266, चना विशाल 3800-4135, चना इटालियन 3700-4120, चना डालर 4487-8191, मेथी – 3500-4892, ,सोयाबीन 5100 -8200 रुपए प्रति क्विंटल रहे

मंदसौर कृषि उपज मंडी भाव

मक्का- 2180-2266 ,उड़द – 2800-3852, सोयाबीन- 6500 – 6650, गेहूं- 1890-2330, चना- 3713-4400, मसूर- 5600-6480, धनिया 8001 -11151, लहूसन – 300 – 7200, मैथी – 4100 – 5441, अलसी, 5200 – 6600, सरसो- 5920-6531, तारामीरा- 5168-5241, इसबगोल – 11300- 14211, प्याज – 100 – 1081 , कलोंजी – 7000 – 13231, तुलसी बीज – 6600 -17850, डालर चना – 5000 – 8814 , तिल्ली- 7360 – 9000, मटर- 1000 – 2400, असालीया – 5671 – 7290, मुंग,- 3850 – 4855

जबलपुर मंडी भाव

Mandi me Soybean ke Bhav – जबलपुर कृषि उपज मंडी में अनाज की मात्रा पिछले दिनों के मुकाबले 1 हजार क्विंटल बढ़ी। वहीं आलू की आवक मंडी में रिकॉर्डतोड़ रही। फल मंडी में सिर्फ केले व आम की आवक रही। मंडी में अनाज की कुल आवक 11,356 क्विंटल, सब्जी की कुल आवक 930 क्विंटल व फल की कुल आवक 138 क्विंटल रही।

जबलपुर मंडी: अनाज के दाम

कृषि उपज मंडी में गेहूं न्यूनतम 1,875 ₹ क्विंटल, अधिकतम 2,150 ₹ क्विंटल वही मॉडल रेट 1,940 रुपए क्विंटल रहा। मंडी में आवक गुरुवार की तुलना करीब 300 क्विंटल अधिक रही। 3,733 क्विंटल गेहूं की आवक रहीं। सरसों के दाम मंडी में करीब 2 सौ रुपए क्विंटल तक बढ़े। न्यूनतम 4,425 ₹ क्विंटल, अधिकतम 5,990 ₹ क्विंटल व मॉडल रेट 5,300 ₹ रुपए रहा। वहीं सरसों की आवक करीब 55 क्विंटल अधिक रही। मंडी में सरसों 71 क्विंटल तक पहुंचा। चना देशी के न्यूनतम भाव 4,105 ₹ क्विंटल, अधिकतम भाव 4,355 ₹ मॉडल दाम 4,250 रुपए क्विंटल तक था। जबकि मंडी में करीब 707 क्विंटल देसी चना की आवक रही। मंडी में पिछले दिनों की तुलना करीब 150 क्विंटल आवक कम रही।

जबलपुर मंडी में सब्जी के दाम

मंडी में आलू की आवक 580 क्विंटल रहीं। जिसका न्यूनतम दाम 1,000 ₹ क्विंटल, अधिकतम दाम 1,500 ₹ क्विंटल, वही मॉडल भाव 1,300 ₹ क्विंटल तक रहा। प्याज का न्यूनतम दाम 7,50 रूपए क्विंटल, अधिकतम दाम 1,200 रुपए क्विंटल व मॉडल भाव 1,000 ₹ तक रहा। मंडी में आज 30 क्विंटल टमाटर पहुंचा। जिसके न्यूनतम दाम 2,100 रुपए अधिकतम 2,500 वहीं मॉडल भाव 3,000 रुपए क्विंटल रहा। हरी मिर्च 50 क्विंटल पहुंची। जिसका न्यूनतम दाम 1,500 अधिकतम दाम 2,000 ₹ वही मॉडल रेट 1,700 ₹ के करीब रहा। वहीं अदरक, लहसुन की गाड़ी मंडी नहीं पहुंची।

जबलपुर मंडी में फलों के दाम

मंडी में केले के न्यूनतम भाव 1,600 रुपए क्विंटल, आम 2,800 रुपए क्विंटल वहीं मंडी में तरबूज, अंगूर, सेब, पपीता व संतरा की गाड़ी नहीं पहुंची।

अशोकनगर मंडी भाव

अशोकनगर कृषि उपज मंडी में गेहूं, चना, मसूर, सोयाबीन, तेवड़ा एवं सरसों की आवक हुई। शुक्रवार को मंडी में कुल 19336 क्विंटल अनाज की आवक हुई । जिनमें से 1393 लोकवन एवं 9659 क्विंटल सुजाता आया। लोकमान गेहूं 1840 से 1990 रुपए प्रति क्विंटल बिके, जबकि सुजाता गेहूं 2100 से 3210 रुपए प्रति क्विंटल दाम रहे।

  • मसूर : न्यूनतम 6095 और अधिकतम 6227 रुपए प्रति क्विंटल
  • सरसों काली : 6030 न्यूनतम और अधिकतम 6261 रुपए प्रति क्विंटल
  • चना : 4050 न्यूनतम और अधिकतम 4400 रुपए प्रति क्विंटल
  • सोयाबीन : 2550 न्यूनतम और अधिकतम 6885 रुपए प्रति क्विंटल
  • तेवड़ा : 2700 न्यूनतम और अधिकतम 2872 रुपए प्रति क्विंटल
  • धना : न्यूनतम दाम 3220 एवं अधिकतम 10700 रुपए प्रति क्विंटल
  • वटरी : न्यूनतम 3375 और अधिकतम 4050 रुपए प्रति क्विंटल भाव रहे ।

पिपरिया मंडी भाव​​​​​

  • गेहूं 1600-1973
  • चना 3701-4599
  • तुअर 4260-6189
  • सरसों 5751-5751
  • धान 2800-2905
  • मूंग 4001-5925

इटारसी मंडी भाव

Mandi me Soybean ke Bhav : नर्मदापुरम जिले की इटारसी मंडी में शुक्रवार को गेहूं के भाव में 45 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट हुई। गेहूं 2031 रुपए अधिकतम भाव बिका। एक दिन पहले 2076 रुपए अधिकतम गेहूं का भाव था। इटारसी और पिपरिया दोनों ही मंडियों में चना में 127 और 75 रुपए का उछाल आया। इटारसी में 3601 से 4328 रुपए चने का भाव रहा। पिपरिया में चने का भाव 3701 से 4599 रुपए प्रति क्विंटल रहा।

नर्मदापुरम: इटारसी मंडी भाव

  • गेहूं 1820-2031
  • चना 3601-4328
  • तुअर 4350-5602
  • सरसों 5195-5775
  • सोयाबीन 5500-6550
  • मूंग 4500-5900
  • मक्का 1725-1725

यह भी पढ़िए….मंडियों में आज गेहूं के एवं अन्य फसलों के भाव यह रहे

मंडी भाव : गेहूं के बाद सोयाबीन के भाव पर सभी की नजर, जानिए आज के ताजा भाव

मंदसौर, भोपाल व रतलाम मंडी भाव जानिए

MP मंडी भाव : मंडियों में आवक कम हुई लहसुन के भाव स्थिर रहे, अन्य सभी कृषि जिंसों के भाव

मध्य प्रदेश आज मंडी भाव/मंडियों में आवक हुई कमजोर

जुड़िये चौपाल समाचार से-

ख़बरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।

नोट :- धर्म, अध्यात्म एवं ज्योतिष संबंधी खबरों के लिए क्लिक करें।

राधेश्याम मालवीय

मैं राधेश्याम मालवीय Choupal Samachar हिंदी ब्लॉग का Founder हूँ, मैं पत्रकार के साथ एक सफल किसान हूँ, मैं Agriculture से जुड़े विषय में ज्ञान और रुचि रखता हूँ। अगर आपको खेती किसानी से जुड़ी जानकारी चाहिए, तो आप यहां बेझिझक पुछ सकते है। हमारा यह मकसद है के इस कृषि ब्लॉग पर आपको अच्छी से अच्छी और नई से नई जानकारी आपको मिले।
Back to top button

Adblock Detected

Please uninstall adblocker from your browser.