मंडियों में गेहूं के आज के भाव क्या रहे जानिए, कृषि जिंसों के भाव भी जानें
गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध लगा हुआ है, ऐसे में आज एमपी की प्रमुख कृषि उपज मंडियों (Mandiyon me Gehu ke Aaj ke Bhav) में गेहूं के क्या भाव रहे, यह जानिए। इसके साथ ही अन्य कृषि उपज के भाव भी जानें।
Mandiyon me Gehu ke Aaj ke Bhav | रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को कृषि उपज मंडियों में गेहूं सहित अन्य कृषि जिंसों की अच्छी आवक रही। धीरे-धीरे मंडियों में पुरानी स्थिति वापस लौटने लगी है। पिछले सप्ताह गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध लगाए जाने से मंडियों में इसका असर दिखाई दिया था, यह असर आज नहीं था।
भोपाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां की स्थानीय करौद मंडी में सोमवार को गेहूं की आवक 100% तक बढ़ गई। करीब 8 हजार क्विंटल गेहूं बिकने पहुंचा। वहीं, रेट में 50 रुपए क्विंटल तक की बढ़ोतरी हुई। कैश पैमेंट मिलने की वजह से किसानों का रूझान मंडी की तरफ बढ़ा है।
मंडी व्यापारियों के अनुसार भले ही समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए सरकार ने समय सीमा बढ़ा दी किंतु फिर भी किसानों का रुझान मंडियों में फसल लाने का ज्यादा है इसकी एक वजह नगद पेमेंट होना भी है। इसलिए सोमवार को गेहूं की आवक दोगुनी रही। शनिवार को 4 हजार क्विंटल गेहूं बिकने आया था।
गेहूं के रेट में भी हो रही बढ़ोतरी (Mandiyon me Gehu ke Aaj ke Bhav)
एक्सपोर्ट (निर्यात) बंद होने के बाद गेहूं के रेट में गिरावट देखने को मिली थी। अन्नपूर्णा वैरायटी का जो गेहूं पहले 2500 रुपए प्रति क्विंटल तक बिक रहा था, उसके रेट 2200 रुपए क्विंटल तक पहुंच गए थे। मिल, लोकवन, मालवा राज और शरबती वैरायटी के गेहूं के रेट भी काफी कम हो गए थे। इसमें सोमवार से फिर बढ़ोतरी होने लगी है। दूसरी ओर चने के भाव स्थिर ही चल रहे हैं। सोमवार को करीब 300 क्विंटल चना बिकने आया। जिसके भाव 4500 से 4600 रुपए क्विंटल तक रहे।
भोपाल मंडी में यह रहे भाव
- मिल वैरायटी गेहूं 2025-2050 रुपए
- अन्नपूर्णा वैरायटी गेहूं 2100-2250 रुपए
- लोकवन वैरायटी गेहूं 2100-2200 रुपए
- मालवा राज वैरायटी गेहूं 1980-2050 रुपए
- शरबती वैरायटी गेहूं 3200-3500 रुपए
- चना (देसी/कांटा) 4500-4600 रुपए
रतलाम कृषि उपज मंडी
दो दिनों के अवकाश के बाद सोमवार को गेहूं की बम्पर आवक रही । रतलाम में शरबती गेहूं और लोकवन किस्म के गेहूं के अधिकतम दाम 2901 और 2625 रुपये प्रति क्विंटल तक रहे है । रतलाम में विभिन्न फसलों के भाव इस प्रकार रहे- शरबती गेहूं 2130 -2901 गेंहू लोकवन 2100 -2425, गेहूं – मिल क्वालिटी 1800-2020, चना विशाल 3901-4381, चना इटालियन 4000-4556, चना डालर 4500-8500, मेथी – 3800-5402, ,सोयाबीन 4851 -7450 रुपए प्रति क्विंटल रहे।
सागर में आज के मंडी भाव
सागर कृषि उपज मंडी में रबी फसलों की आवक बनी हुई। सोमवार को सागर मंडी में गेहूं को न्यूनतम भाव 1910, प्रचलित भाव 2150 और उच्चतम भाव 2900 रुपए प्रति क्विंटल मिला। चना न्यूनतम भाव 4050, प्रचलित भाव 4440 और उच्चतम भाव 4545 रुपए प्रति क्विंटल बिका। मसूर न्यूनतम भाव 5800, प्रचलित भाव 6450 और उच्चतम भाव 6700 रुपए प्रति क्विंटल रहा।
अलसी को न्यूनतम भाव 7020, प्रचलित भाव 7080 और उच्चतम भाव 7100 रुपए प्रति क्विंटल मिला। इसके अलावा पीला सोयाबीन न्यूनतम 6350, प्रचलित भाव 6895 और उच्चतम भाव 7025 रुपए प्रति क्विंटल पर बिका। सरसों का न्यूनतम भाव 5225 और उच्चतम भाव 6435 रुपए प्रति क्विंटल रहा। मंडी में राहर, बटरी, उड़द, तेवड़ा आदि उपज की आवक रही।
गुना में आज का मंडी भाव
सोमवार को गेंहू का न्यूनतम भाव 1875 रुपये रहा। यह शनिवार के मुकाबले न्यूनतम भाव 75 रुपये ज्यादा रहा। अधिकतम मूल्य 3555 रुपये रहा, यह शरबती गेहूं के भाव रहे। मॉडल भाव 2200 रुपये पर रहा। धनिया का न्यूनतम भाव 8825 रुपये मिला। वहीं अधिकतम दाम 13675 और मॉडल भाव 11125 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। चने का भाव 4900 रुपये तक पहुंच गया है। चने के भाव मे लगभग 10 रुपये की गिरावट हुई। सरसों का न्यूनतम भाव 5780 रुपये मिला। अधिकतम दाम 6405 रुपये और मॉडल भाव 6255 रुपये रहा।
- गेहूं 1875-3555 रुपये/क्विंटल
- धनिया 8825-13675 रुपए/क्विंटल
- चना 4285-5390 रुपए/क्विंटल
- सरसों 5780-6405 रुपए/क्विंटल
- मसूर 6110-6455 रुपए/क्विंटल
- सोयाबीन 6550-7000 रुपये/क्विंटल
- मूंग 5390-6170 रुपए/क्विंटल
मंदसौर कृषि उपज मंडी भाव
मंदसौर कृषि उपज मंडी में 23 मई सोमवार को 34 हजार 911 बोरी की अवाक् हुई। सबसे ज्यादा 18 हजार बोरी लहसुन और 9 हजार बोरी गेहूं 1800 बोरी सोयाबीन की आवक रही।
मंदसौर मंडी में यह रहे जिंसों के भाव : मक्का 2180 – 2312, उड़द 2200 – 6401, सोयाबीन 6400 – 7100, गेहूं 1895 – 23280, चना – 380 – 4541, मसूर 5500 – 6684, धनिया 8000 12101, लहूसन 400 – 6000, मैथी 4400 – 6300, अलसी 5760 – 6812 ,सरसों 6200 – 6700, इसबगोल – 11000 – 14000, प्याज 100 – 625 , कलौंजी 7000 – 13600, तुलसी बीज 11470 – 17800, डालर चना 4500 – 8600 , असालीया 6101 -7478
बेतूल मंडी भाव
बैतूल कृषि उपज मंडी बडोरा में 7 अनाज जीन्स की आवक रही। सोमवार को करीब 12 हजार बोरे अनाज आए, इसमें सबसे ज्यादा गेहूं की आवक 8307 बोरा रही, हालांकि यह शुरुआती दिनों की आवक से बेहद कम रही है।
सोमवार को गेहूं न्यूनतम 1800 रुपए क्विंटल और अधिकतम 2100 रुपए क्विंटल बिका, जबकि पीला सोयाबीन न्यूनतम 6501 और 6861 रुपए अधिकतम बेचा गया। चना न्यूनतम 3850 रुपए क्विंटल और अधिकतम 4500 रुपए क्विंटल। मक्का न्यूनतम 2050 रुपए क्विंटल और 2330 रुपए अधिकतम बिका। सरसों न्यूनतम 4490 रुपए और अधिकतम 5900 रुपए क्विंटल बिका। मसूर 4700 रुपए न्यूनतम और अधिकतम 5531 रुपए क्विंटल, तुअर न्यूनतम 4400 रुपए क्विंटल और अधिकतम 5651 रुपए क्विंटल बिका।
कृषि उपज मंडी शिवपुरी
शिवपुरी की मुख्य मंडियों में किसानों की फसलों की खरीदी जारी है। सोमवार को शिवपुरी की मुख्य अनाज मंडी (पिपरसमा) में भाव कुछ इस तरह रहे। व्यापरियों के मूल्यांकन के अनुसार आज सोमवार को मंडी का भाव कुछ इसी प्रकार रहे।
शिवपुरी मंडी भाव
- सोयाबीन- 6400-6600
- सरसों- 6500-6600
- मूंगफली- 5500-5800
- मूंगफली दाना- 8000-8200
- गेंहू- 2030-2040
- चना- 4300-4400
- मक्का- 2300-2500
- धनिया- 9505-9505
- ग्वार- 5800- 6000
- मसूर- 5100-5150
कोलारस मंडी भाव (Mandiyon me Gehu ke Aaj ke Bhav)
- सरसों – 5400 से 6600
- मसूर – 6000 से 6530
- चना – 3800 से 4700
- गेंहू – 1950 से 2130
यह भी पढ़ें..गेहूं के बाद इस फसल पर भी अस्थाई प्रतिबंध लगने के संकेत
गेहूं निर्यात प्रतिबंध के बाद आगे गेहूं के भाव की क्या स्थिति रहेगी, जानिए
व्यापारियों में फैला डर, ऐसा हुआ तो गेहूं के भाव में तेज गिरावट होगी, जानिए क्या है पूरा माजरा
जुड़िये चौपाल समाचार से-
ख़बरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।