कृषि समाचार

मंडियों में आज गेहूं के एवं अन्य फसलों के भाव यह रहे

मध्यप्रदेश की प्रमुख कृषि उपज मंडियों (Mandiyon me Gehu ke Bhav) में आज गेहूं एवं अन्य फसलों के भाव जानिए।

Mandiyon me Gehu ke Bhav : गेहूं के निर्यात पर अंतरराष्ट्रीय बैन लगाए जाने के पश्चात से ही गेहूं के भाव में उतार-चढ़ाव का दौर चला आ रहा है। मंडियों में गेहूं के दाम में अब तक ₹200 तक की गिरावट दर्ज हो चुकी है गेहूं के भाव 2500 रुपए प्रति कुंटल पर पहुंच गए थे जो अब दूसरों से 2200 रुपए प्रति कुंतल पर ही आ गए हैं, वहीं दूसरी ओर अन्य फसलों के दाम में स्थिरता है। लहसुन एवं प्याज के दाम नहीं बढ़ रहे हैं, जिसके कारण मंडियों में इनकी आवक भी अधिक नहीं हो रही है। सागर, मंदसौर, बुरहानपुर सहित मध्य प्रदेश की अन्य प्रमुख कृषि उपज मंडियों में गेहूं एवं अन्य फसलों के दाम यह रहे।

सागर मंडी भाव (Mandiyon me Gehu ke Bhav)

सागर में रबी सीजन की उपज कृषि उपज मंडी में पहुंच रही है। गुरुवार को सागर मंडी में गेहूं का न्यूनतम भाव 1900, प्रचलित भाव 2085 और उच्चतम भाव 2755 रुपए प्रति क्विंटल रहा। चना न्यूनतम भाव 4050, प्रचलित भाव 4325 और उच्चतम भाव 4450 रुपए प्रति क्विंटल से बिका। मंडी में पीला सोयाबीन को न्यूनतम भाव 6650, प्रचलित भाव 6825 और उच्चतम भाव 6975 रुपए प्रति क्विंटल मिला।

अलसी का न्यूनतम भाव 6500 और उच्चतम भाव 6750 रुपए प्रति क्विंटल रहा। राहर को न्यूनतम भाव 3600 रुपए और उच्चतम भाव 5240 रुपए प्रति क्विंटल मिला। इसके अलावा सरसों न्यूनतम भाव 5675 और उच्चतम भाव 6025 रुपए प्रति क्विंटल बिका। मंडी में बटरी, उड़द, तेवड़ा समेत अन्य उपज की आवक रही।

मंदसौर मंडी भाव

मंदसौर कृषि उपज मंडी में 2 जून गुरूवार को 34 हजार 237 बोरी की आवक हुई। सबसे ज्यादा 19 हजार बोरी लहसुन, 8 हजार बोरी गेंहू और 2 हजार 400 बोरी सोयाबीन की आवक रही।

मक्का – – 2170 – 2330, उड़द – 1101 – 5350, सोयाबीन – 5400 – 6940 , गेंहू 1901 – 2385, चना – 3801 – 4317, मसुर – 5550 – 6470, धनिया 7000 -10500, लहूसन – 400 – 6800, मैथी – 4251 – 5601, अलसी, 5200 – 6600, सरसो – 5901 – 6561, तारामीरा – 5185 – 5240, इसबगोल – 10200- 14201, प्याज – 321 – 999, कलोंजी – 6500 – 13200, तुलसी बीज – 18000 -18593, डालर चना – 4000 – 8151, तिल्ली – 6800 – 8540 ,मटर – 2560- 4760, असालीया – 6275 – 7361, मुंग,- 4571 – 4591, ज्वार – 5441- 5441

बुरहानपुर मंडी भाव

कृषि उपज मंडी में गुरुवार को केले की आवक काफी अच्छी रही। खास बात यह है कि अब तक केले के दाम 2000 प्रति क्विंटल से अंदर ही चल रहे थे, लेकिन लंबे समय बाद दाम 2040 रुपए क्विंटल रहे।

गुरुवार को मंडी में 192 गाड़ी आई। जिसमें से 130 बिकी। न्यूनतम दाम 1141-2040 रुपए प्रति क्विंटल रहे, जो पिछले दिनों की तुलना में काफी अच्छे रहे। इससे किसान खुश हैं।

शिवपुरी मंडी भाव

  • सोयाबीन – 6500-6650
  • सरसों – 6200-6400
  • मूंगफली – 5500-5800
  • मूंगफली दाना – 8000-8200
  • गेहूं – 1970-2047
  • चना – 4100-4250
  • मक्का – 2300-2500
  • धनिया – 9505-9505
  • ग्वार – 5800- 6000
  • मसूर – 5100-5150

शिवपुरी मंडी में प्याज़ की भी आवक शुरू हो चुकी है। गुरुवार को प्याज का भाव 45 रुपए से 500 रुपए प्रति मन रहा।

कोलारस अनाज मंडी में भाव

  • सरसों – 5000 से 6400
  • मसूर – 5000 से 6250
  • चना – 3500 से 4550
  • गेहूं – 1900 से 2020

पिपरिया मंडी भाव

नर्मदापुरम जिले की पिपरिया मंडी में गुरुवार को गेहूं, चना और मूंग तीनों फसलों के भाव में गिरावट हुई। गेहूं का अधिकतम भाव 1980 रुपए रहा। एक दिन पहले 2020 रुपए अधिकतम भाव बिका था। चना 3660 से 4472, मूंग 4800 से 5900 रुपए तक बिका है। बुधवार को मूंग का अधिकतम भाव 5928 और चना 4500 रुपए प्रति क्विंटल बिका था।

नर्मदापुरम: पिपरिया मंडी भाव

  • गेहूं 1841-1980
  • चना 3660-4472
  • तुअर 4490-6118
  • सरसों `nil
  • धान 3000-3600
  • मूंग 4800-5900

नर्मदापुरम: इटारसी मंडी भाव

  • गेहूं 1880-2076
  • चना 3400-4362
  • तुअर 4800-5501
  • सरसों 5300-5850
  • सोयाबीन nil
  • मूंग 4981-5825
  • मक्का 1700-1700

जबलपुर मंडी भाव

Mandiyon me Gehu ke Bhav – जबलपुर कृषि उपज मंडी में सब्जी व फल की आवक कम रहीं। वहीं दिन प्रतिदिन टमाटर के भाव बढ़ते जा रहे हैं। चना देशी के भाव मंडी में बुधवार की तरह ही रहें। मंडी में सरसों मात्र 15 क्विंटल पहुंचा। फिर भी मंडी में सरसों के भाव बुधवार की तुलना में 11 सौ रुपए क्विंटल तक कम रहें। मंडी में अनाज की कुल आवक 10,334 क्विंटल, सब्जी की कुल आवक 192 क्विंटल व फल की कुल आवक 272 क्विंटल रही।

अनाज के दाम

कृषि उपज मंडी में गेहूं न्यूनतम 1,881 ₹ क्विंटल, अधिकतम 2,272 ₹ क्विंटल वही मॉडल रेट 1,932 रुपए क्विंटल रहा। मंडी में आवक बुधवार की तुलना करीब 200 क्विंटल कम रही। 3,429 क्विंटल गेहूं की आवक रहीं। सरसों के दाम मंडी में करीब 11 सौ रुपए क्विंटल तक गिरावट आई। न्यूनतम 4,200 ₹ क्विंटल, अधिकतम 5,450 ₹ क्विंटल व मॉडल रेट 5,300 ₹ रुपए रहा।

वहीं सरसों की आवक करीब 55 क्विंटल कम रही। मंडी में सरसों 15 क्विंटल तक पहुंचा। चना देशी के न्यूनतम भाव 4,075 ₹ क्विंटल, अधिकतम भाव 4,380 ₹ मॉडल दाम 4,200 रुपए क्विंटल तक था। जबकि मंडी में करीब 850 क्विंटल देसी चना की आवक रही। मंडी में पिछले दिनों की तुलना करीब 180 क्विंटल आवक अधिक रही।

सब्जी के दाम 

मंडी में आलू की आवक 240 क्विंटल रहीं। जिसका न्यूनतम दाम 1,000 ₹ क्विंटल, अधिकतम दाम 1,400 ₹ क्विंटल, वही मॉडल भाव 1,200 ₹ क्विंटल तक रहा। प्याज का न्यूनतम दाम 7,00 रूपए क्विंटल, अधिकतम दाम 1,100 रुपए क्विंटल व मॉडल भाव 9,00 ₹ तक रहा। मंडी में आज 40 क्विंटल टमाटर पहुंचा।

जिसके न्यूनतम दाम 2,800 रुपए अधिकतम 3,200 वहीं मॉडल भाव 3,000 रुपए क्विंटल रहा। हरी मिर्च 10 क्विंटल पहुंची। जिसका न्यूनतम दाम 1,500 अधिकतम दाम 2,100 ₹ वही मॉडल रेट 1,800 ₹ के करीब रहा। वहीं अदरक न्यूनतम 1,400 रुपए क्विंटल तक बिका। लहसुन की गाड़ी मंडी नहीं पहुंची।

फुटकर बाजारों में आलू 25 रुपए से 30 रुपए किलो, टमाटर 60 से 75 रुपए किलो, प्याज 15 से 20 रुपए किलो वहीं हरी मिर्च 100 रुपए किलो, धनिया 80 रुपए किलो, ककड़ी 30 रूपए किलो, अदरक 40 रुपए किलो, लौकी, खीरा, भटा व गिलकी 40 रुपए किलो तक मंडी में बिक रहे हैं।

  • गेहूं 1903 से 2150
  • सरसों 4200 से 5450
  • चना 4075 से 4380
  • आलू 1000 से 1400
  • प्याज 700 से 1100
  • टमाटर 2800 से 3200
  • हरी मिर्च 1600 से 2000
  • केला 1500 से 1700
  • तरबूज 1000 से 1400
  • अदरक 1400
  • आम 3300

यह भी पढ़िए….मंडी भाव : गेहूं के बाद सोयाबीन के भाव पर सभी की नजर, जानिए आज के ताजा भाव

मंदसौर, भोपाल व रतलाम मंडी भाव जानिए

MP मंडी भाव : मंडियों में आवक कम हुई लहसुन के भाव स्थिर रहे, अन्य सभी कृषि जिंसों के भाव

मध्य प्रदेश आज मंडी भाव/मंडियों में आवक हुई कमजोर

जुड़िये चौपाल समाचार से-

ख़बरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।

नोट :- धर्म, अध्यात्म एवं ज्योतिष संबंधी खबरों के लिए क्लिक करें।

राधेश्याम मालवीय

मैं राधेश्याम मालवीय Choupal Samachar हिंदी ब्लॉग का Founder हूँ, मैं पत्रकार के साथ एक सफल किसान हूँ, मैं Agriculture से जुड़े विषय में ज्ञान और रुचि रखता हूँ। अगर आपको खेती किसानी से जुड़ी जानकारी चाहिए, तो आप यहां बेझिझक पुछ सकते है। हमारा यह मकसद है के इस कृषि ब्लॉग पर आपको अच्छी से अच्छी और नई से नई जानकारी आपको मिले।
Back to top button

Adblock Detected

Please uninstall adblocker from your browser.