एमपी मंडी भाव : गेहूं के रेट 2500 रुपए क्विंटल पहुंचे, अन्य कृषि जिंसों के भाव जानिए
मध्य प्रदेश के प्रमुख कृषि उपज मंडियों में शुक्रवार को गेहूं (Mandiyon me gehu ke rate bade) के भाव बढ़े अन्य कृषि जिंसों के भाव यह रहे।
Mandiyon me gehu ke rate bade– गेहूं की पैदावार करने वाले मध्य प्रदेश के किसानों को इस वर्ष गेहूं के दाम अच्छे मिल रहे हैं गेहूं के भाव लगातार तेजी दिए हुए हैं शुक्रवार को प्रदेश की मंडियों में गेहूं के भाव 2500 रुपए तक पहुंच
गए। कृषि उपज मंडी भोपाल में शुक्रवार को पहली बार गेहूं के रेट 2500 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गए। अच्छी क्वॉलिटी का अन्नपूर्णा वैरायटी का गेहूं इस भाव में बिका।
व्यापारियों का कहना है कि एक्सपोर्ट में तेजी की वजह से भाव भी बढ़े हैं। अन्नपूर्णा-लोकवन के साथ मिल और मालवा राज वैरायटी गेहूं के रेट भी 2200 रुपए क्विंटल तक पहुंच गए हैं। अगले 3 दिन तक मंडी बंद रहेगी। ऐसे में अनाज की खरीदी नहीं होगी। इधर प्याज एवं लहसुन के भाव में उतार-चढ़ाव का दौर बना हुआ है हालांकि व्यापारी अगले सप्ताह इनके भाव में स्थिरता आने की बात कह रहे हैं।
कल से 3 दिन के लिए मंडिया बंद रहेगी
शनिवार से 3 दिन के लिए मध्य प्रदेश की अधिकांश मंडिया (Mandiyon me gehu ke rate bade) बंद रहेगी। शनिवार को बैंक की छुट्टी होने से व्यापारी खरीदी नहीं करेंगे। रविवार को मंडी का अवकाश है। वहीं, सोमवार को बुद्ध जयंती होने की वजह से खरीदी नहीं की जाएगी।
मंदसौर कृषि उपज मंडी: 7,500 रहे लहसुन के भाव
13 मई शुक्रवार को मंदसौर कृषि उपज मंडी में 33 हजार 254 बोरी जिंसों की आवक रही। सबसे ज्यादा आवक 18 हजार बोरी लहसुन की रही। वहीं 8 हजार बोरी गेंहू की अवाक रही।
मंदसौर मंडी में यह रहे जिंसों के भाव : मक्का- 2260-2303, उड़द- 4050-5401, सोयाबीन- 5500 – 7346, गेहूं- 2080-2438, चना- 4001-4681, मसूर- 4800-6633, धनिया- 8000-13200, लहूसन- 600-7500, मैथी- 4000-6000, अलसी- 5841-7141, सरसो- 6100-6832, तारामीरा- 5201-5370, इसबगोल- 10001-13700, प्याज- 100-870, कलोंजी- 8500-14,700, डॉलर चना- 4003-8672, मटर- 3400-4461, अलसी- 6680-7344
भोपाल मंडी में यह रहे भाव
- मिल वैरायटी गेहूं 2100-2200 रुपए
- अन्नपूर्णा वैरायटी गेहूं 2300-2500 रुपए
- लोकवन वैरायटी गेहूं 2200-2400 रुपए
- मालवा राज वैरायटी गेहूं 2100-2175 रुपए
- शरबती वैरायटी गेहूं 3500-4000 रुपए
- चना (देसी/कांटा) 4600-4700 रुपए
इंदौर मंडी भाव
- प्याज 738
- गेहूं 2150
- लहसुन 2624
- आलू 829
- चना 4480
- डॉलर चना 8675
- सोयाबीन 6950
- मिर्च 12000
- मक्का 2353
जबलपुर मंडी भाव
- गेहूं 2019 से 2115
- मक्का 1800
- चना 4000 से 4510
- मसूर 5730 से 6270
- उड़द 4000 से 6700
- मूंग 5000 से 6985
- सरसों 4425 से 6430
- आलू 1200 से 1700
- प्याज 700 से 1100
- टमाटर 1600 से 2400
- हरी मिर्च 1800 से 2300
- लौकी 1000 से 1400
- खीरा 1200 से 1600
- परवल 850 से 1200
- बरबटी व तरबूज 1100 से 1500
- केला 1300 से 1700
- खरबूज 1300 से 1800
- आम 1800 से 2300
- अंगूर 2000 से 2600
सागर मंडी भाव
- गेहूं 2020-3265
- चना 4175-4675
- सरसों 5200-6825
- अलसी 7000-7125
- सोयाबीन पीला 5500-7005
- राहर 3150-5400
- उड़द 3350-4450
नर्मदापुरम: पिपरिया मंडी भाव
- गेहूं 1940-2046
- चना 3750-4700
- तुअर 3000-6450
- सरसों 5680-6081
- मूंग 3520-6405
इटारसी मंडी भाव
- गेहूं 1996-2125
- चना 3770-4526
- तुअर 5300-6200
- मूंग 5291-6351
- सरसों 5385-6250
गुना मंडी भाव
- गेहूं 2015-3460
- धनिया 8875-14150
- चना 4310-5675
- सरसों 5800-6625
- मसूर 5955-6290
- सोयाबीन 6655
- मूंग 6005-6495
रतलाम मंडी भाव
- शरबती गेहूं 2266 -3741
- गेहूं लोकवन 2150 -2630
- गेहूं 147- मिल क्वालिटी 1940-2235
- चना विशाल 3915-4614
- चना इटालियन 4051-4780
- चना डालर 6000-9416
- सोयाबीन 6100 -7641
- मेथी 4031-4900
उज्जैन मंडी भाव
- गेहूं लोकवन 1550-2500
- गेहूं पूर्णा 2481-2276
- चना इटालियन 3500-4360
- चना काबली 3151-8401
- सोयाबीन सफेद 3301-7651
- बटला 3500-4425
मुरैैना मंडी भाव
- सरसों अधिकतम-6855, न्यूनतम-2167, मॉडल मूल्य- 2179 रुपए
- गेहूं अधिकतम-2186, न्यूनतम-2167, मॉडल मूल्य-2179 रुपए
- बाजरा अधिकतम-2174, न्यूनतम-2128, मॉडल मूल्य-216 रुपए
रीवा मंडी भाव
- जवा 2291
- गेहूं 2014
- मसूर 5800
- राई 6185
यह भी पढ़ें…प्याज एवं लहसुन की खेती करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर
गेहूं के भाव को लेकर बाजार में अफवाह फैलने से दाम घटे, आगे क्या स्थिति रहेगी जानिए
जुड़िये चौपाल समाचार से-
ख़बरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें, हम सब जगह हैं।