कृषि समाचार

MP ; इन 5 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, 25 नवंबर से पड़ेगी कड़ाके की ठंड

एमपी के 5 जिलों में शीत लहर का अलर्ट (MP cold wave alert) मौसम विभाग ने जारी किया है वहीं 25 नवंबर से प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं।

MP cold wave alert ; नवंबर माह के आखिरी सप्ताह में ठंड अपना असर दिखाने लगी है। प्रदेश में अब शीतलहर का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग में एमपी के 5 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 25 नवंबर से प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। प्रदेश में सुबह-शाम और रात में ठिठुरन बढ़ने लगी है। हालांकि दिन में फिलहाल राहत है। पिछले 24 घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान खजुराहो में 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

एमपी के इन 5 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

मौसम विभाग ने जबलपुर, बैतूल, खरगोन, सिवनी और छतरपुर में शीतलहर का अलर्ट (MP cold wave alert) जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 25 नवंबर के बाद कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। इधर प्रदेश में रात का पारा 10 डिग्री या उससे नीचे आ गया है। खजुराहो और पचमढ़ी समेत कहीं कहीं यह 6 डिग्री पर आ गया है। जबकि दिन में यह 20 डिग्री तक आ गया है।

सबसे सर्द दिन पचमढ़ी में रहा जहां दिन का न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री (MP cold wave alert) सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में दिन का पारा 25 से 27 के बीच रहा। जबलपुर में यह 25.5 डिग्री सेल्सियस भोपाल में 26.3 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 27.4 डिग्री सेल्सियस और इंदौर में 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

सबसे सर्द रात (MP cold wave alert) अभी भी पचमढ़ी में ही है। जहां रात का पारा 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। एक दिन पहले यह 5.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मैदानी इलाकों में तेजी से तापमान गिर रहे हैं। सबसे सर्द रात वाले इलाकों में बैतूल, खरगोन, पचमढ़ी, ग्वालियर, दतिया और रायसेन रहे। पचमढ़ी, रायसेन, बैतूल और नरसिंहपुर में दिन का पारा 25 डिग्री और कहीं कहीं उससे नीचे आ गया।

बर्फबारी ने बढ़ाई ठंडक

हिमालय में बर्फबारी (MP cold wave alert) और उत्तरी हवाओं के कारण मध्यप्रदेश में ठंडक बढ़ा दी है। बीते दो दिन से रात का पारा 10 से 12 डिग्री के बीच रहा। कहीं-कहीं यह 6 डिग्री तक आ गया है। पाकिस्तान से आने वाली हवाओं के कारण अगले 48 घंटे तक इसी तरह मौसम बना रहेगा।

हवाओं ने भी सर्दी बढ़ाई

मध्यप्रदेश में बीते 48 घंटों के दौरान अचानक तेज हवाएं (MP cold wave alert) चलने से मौसम में हल्की ठंड बढ़ गई। दिन में पारा 5 डिग्री तक गिरने से प्रदेश में दिन में भी ठंड लगने लगी है। मध्यप्रदेश में ग्वालियर से ठंडी की एंट्री हुई। तेज गति से हवाएं चलने के कारण दिन का पारा लुढ़का है। इसके कारण अब रात के तापमान भी काफी नीचे आ गए हैं।

25 नवंबर से प्रदेश में गिरेगी कड़ाके की ठंड

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि अभी एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (MP cold wave alert) सक्रिय है। इसके कारण अगले दो-तीन दिन इसी तरह ठंड बनी रहेगी। इसके साथ ही ईरान के ऊपर एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस बना हुआ है। इसके कारण 25 नवंबर से प्रदेश भर में न्यूनतम तापमान तेजी से गिरेंगे। भोपाल और इंदौर समेत अधिकांश इलाकों में यह 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे यानी 9 डिग्री तक गिर सकते हैं। यह स्थिति 25 नवंबर से 28 नवंबर तक रहेगी। उसके बाद दिसंबर के पहले सप्ताह से तेज ठंड (MP cold wave alert) की शुरुआत हो सकती है।

उत्तरी हवाओं का प्रभाव देखने को मिलेगा

तेज हवाओं के कारण मौसम में बदलाव हुआ है। भोपाल में भी सूखी हवाएं (MP cold wave alert) चलने लगी हैं। उत्तरी हवाओं का प्रभाव ज्यादा होने लगा है। हवाओं की गति अधिक होने के कारण पारा लुढ़क रहे हैं। अगले दो से तीन तक रात का पारा नीचे आएंगे। न्यूनतम तापमान कुछ इलाकों में यह 10 से 12 डिग्री के बीच में रहेंगे। पहाड़ी इलाकों में यह 10 से नीचे आ जाएंगे।

जबलपुर और पचमढ़ी में रही कड़ाके की सर्दी

मध्यप्रदेश में अभी पचमढ़ी में सबसे ज्यादा सर्दी (MP cold wave alert) पड़ने लगी है। यहां दिन का पारा 21 डिग्री, तो रात का न्यूनतम तापमान 6.6 दर्ज किया गया है, एक दिन पहले यह 5 डिग्री तक आ गया था। ऐसे में रात के साथ दिन में भी यहां ज्यादा ठंड होने लगी है। चार महानगरों की बात की जाए तो अब जबलपुर सबसे सर्द हो गया है। यहां दिन का पारा 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा। इंदौर दूसरे, भोपाल तीसरे और ग्वालियर चौथे नंबर पर है। इंदौर में 26.2 डिग्री, भोपाल में 26.3 डिग्री और ग्वालियर में 27.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार अब दिन और रात के तापमान (MP cold wave alert) में गिरावट के कारण सुबह के समय धुंध बढ़ जाएगी। सुबह के समय ओस भी रहेगी। भोपाल और इंदौर में धीरे-धीरे अगले 48 से 72 घंटों में तापमान में गिरावट होगी। नवंबर में लिहाज से अभी सामान्य बना हुआ है।

देरी से ठंड शुरू हुई

इस बार मानसून 10 साल में तीसरी बार सबसे लेट हुआ। अक्टूबर के अंत तक दक्षिण पश्चिम मानसून सक्रिय (MP cold wave alert) रहा। मौसम में नमी रहने के कारण ठंड की एंट्री नहीं हो सकी। नवंबर उतना सर्द नहीं हो सका, जो पहले होता रहा है। अब मौसम शुष्क हुआ है। इसके कारण ठंड की परिस्थितियां बन गई हैं। अभी बहुत ज्यादा ठंडी हवाएं नहीं आ रही हैं, ऐसे में ज्यादा ठंड नहीं हो रही है।

दिन का पारा 30 के नीचे आया

मध्यप्रदेश में सीजन में पहली बार प्रदेश भर में दिन का पारा (MP cold wave alert) 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। अधिकांश इलाकों में यह 25 से 26 डिग्री तक रहा। सिर्फ दमोह में ही यह सबसे ज्यादा 30 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा प्रदेश में यह 30 डिग्री से नीचे ही रहा। अधिकतम तापतान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया है। इस कारण अब दिन और रात में हल्की सर्दी (MP cold wave alert) लगने लगी है।

यह भी पढ़िए…..MP ; रात का तापमान गिरा, बर्फबारी के कारण 25 से बढ़ेगी ठंड, जानें प्रदेश के मौसम का हाल

दक्षिण में बाढ़ – बारिश ; उत्तर में बर्फबारी, जानिए देश – प्रदेश के मौसम का हाल

देश के इन 15 राज्यों में 3 दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी, जानें मौसम का हाल

एमपी के 8 जिलों में बारिश का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात,, इन राज्यों में भारी बारिश के आसार, अलर्ट जारी

चक्रवाती तूफान के चलते देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल

आपको चौपाल समाचार का यह आलेख अच्छा लगा हो तो इसे जरूर शेयर करें और नीचे दिए गए माध्यमों से जुड़कर हर खबर से अपडेट रह सकते है।

यह भी पढ़िए…एमपी में मौसम साफ़ हो रहा ; अब इस तारीख को साल का पहला मावठा गिरेगा

उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर व एमपी के इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने फिर जारी किया अलर्ट

जुड़िये चौपाल समाचार से-

ख़बरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।

नोट :- धर्म, अध्यात्म एवं ज्योतिष संबंधी खबरों के लिए क्लिक करें।
नोट :- टेक्नोलॉजी, कैरियर, बिजनेस एवं विभिन्न प्रकार की योजनाओं की जानकारी के लिए क्लिक करें।

राधेश्याम मालवीय

मैं राधेश्याम मालवीय Choupal Samachar हिंदी ब्लॉग का Founder हूँ, मैं पत्रकार के साथ एक सफल किसान हूँ, मैं Agriculture से जुड़े विषय में ज्ञान और रुचि रखता हूँ। अगर आपको खेती किसानी से जुड़ी जानकारी चाहिए, तो आप यहां बेझिझक पुछ सकते है। हमारा यह मकसद है के इस कृषि ब्लॉग पर आपको अच्छी से अच्छी और नई से नई जानकारी आपको मिले।
Back to top button

Adblock Detected

Please uninstall adblocker from your browser.