चौपाल समाचार

MP ; जमीन के विवाद में चली गोलियां, एक बालिका गंभीर घायल

जमीन विवाद के चलते दो पड़ोसियों में गोलियां चल गई इस घटना में एक लड़की‌ (MP crime news) घायल हुई है जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

MP crime news ; घटना मध्यप्रदेश के ग्वालियर की बताई जा रही है यहां पर पड़ोसियों के बीच पथराव और फायरिंग में 13 साल की छात्रा के दोनों पैर में गोली लग गई। गंभीर हालत में छात्रा को जया आरोग्य अस्पताल (JAH) में भर्ती कराया गया। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी फरार बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल छात्रा के पिता पर पड़ोसियों ने फायरिंग (MP crime news) की थी। छात्रा अपने घर के दरवाजे पर खड़ी थी। अभी वह खतरे से बाहर है। विवाद की वजह एक प्लॉट है। इसे लेकर दोनों पक्षों में तनातनी चली आ रही थी।

यह है पूरा मामला (MP crime news)

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला ग्वालियर शहर (MP crime news) के महाराजपुरा थाना इलाके के शताब्दीपुरम का है। यहां रहने वाला भानु प्रताप सिंह तोमर परिवार के साथ शनिवार देर रात खाना खा रहा था। इसी बीच कमल किशोर शर्मा, बेटे अमन शर्मा और साथियों के साथ आया और घर पर पथराव करना शुरू कर दिया। इस पर भानु के पिता वीर सिंह तोमर बाहर निकले।

उनका कमल किशोर से विवाद (MP crime news) होने लगा। इतने में भानु और उसका परिवार भी बाहर आ गया। इसके बाद दोनों पक्षों में पथराव होने लगा। भानु का आरोप है कि दूसरे पक्ष की ओर से फायरिंग की जाने लगी। 13 साल की बेटी प्रियांशी तोमर के दोनों पैरों में गोली लगी। इससे वह घायल होकर वहीं गिर पड़ी। बेटी घर के दरवाजे पर खड़ी थी। इसके बाद हमने पुलिस को सूचना (MP crime news) दी। पुलिस ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया।

विवाद का कारण जमीन का प्लाट

(MP crime news)

भानु प्रताप का आरोप है कि उनके घर के पीछे एक प्लॉट है। इसे कमलकिशोर से खरीदा था, लेकिन वह रजिस्ट्री उनके नाम नहीं कर रहा। इसी बात को लेकर विवाद चल रहा है और इसकी शिकायत उन्होंने थाने में भी हुई थी।

बता दें, घटना का VIDEO भी सामने आया है। इसमें आरोपी पक्ष गोली चलाते हुए नजर आ रहा है। पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

घटना के बाद आरोपी फरार

MP crime news ; महाराजपुरा थाने के सब इंस्पेक्टर सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि शताब्दीपुरम में घटना हुई है। भानु प्रताप की 13 साल की बेटी के पैरों में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। प्लॉट को लेकर विवाद होना बताया जा रहा है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। (MP crime news)

जबलपुर में युवक की हत्या

पुरानी रंजिश में जबलपुर (MP crime news) में युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम दीपक यादव बताया जा रहा है। आरोपी पड़ोस का ही रहने वाले है। उसका दीपक से विवाद चल रहा था। आरोपी ने देर रात रामपुर छापर इलाके में दीपक को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। आज सुबह मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई।

भोपाल में नर्स ने किया सुसाइड

भोपाल के नर्मदा (MP crime news) अस्पताल में पदस्थ नर्स ने सुसाइड कर लिया। उसने एनेस्थीसिया का इंजेक्शन का ओवरडोज लेकर सुसाइड किया है। पुलिस के मुताबिक, मूलत: नर्मदापुरम की रहने वाली विशाखा कहार (25) अरेरा कॉलोनी स्थित नर्मदा अस्पताल में नर्स थी। शनिवार रात वह हॉस्टल पहुंची। रात 11 बजे पुलिस को उसके सुसाइड की सूचना दी गई।फिलहाल, सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या की वजह का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस (MP crime news) मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़िए…..  टीचर को लगाया साइबर ठग ने 50,000 का चूना, साइबर ठगी से बचने के उपाय जानिए

MP ; रात का तापमान गिरा, बर्फबारी के कारण 25 से बढ़ेगी ठंड, जानें प्रदेश के मौसम का हाल

 इंदौर से देवास जा रही तेज रफ्तार बस पलटी ; 3 की मौत, करीब 12 घायल

 बीजेपी विधायक पर चाय वाले के 30000 रु. बकाया, चाय वाले ने रोकी विधायक की गाड़ी, वायरल वीडियो देखें

उज्जैन जिला पंचायत सीईओ ने जिले के 2 सरपंचों को जारी किए कारण बताओ नोटिस, जानिए पूरा मामला

किसान मेले में आया 10 करोड़ रुपए का भैंसा, सुरक्षा में 12 गार्ड, जानिए इसकी विशेषताएं

आपको चौपाल समाचार का यह आलेख अच्छा लगा हो तो इसे जरूर शेयर करें और नीचे दिए गए माध्यमों से जुड़कर हर खबर से अपडेट रह सकते है।

जुड़िये चौपाल समाचार से-

ख़बरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।

नोट :- धर्म, अध्यात्म एवं ज्योतिष संबंधी खबरों के लिए क्लिक करें।
नोट :- टेक्नोलॉजी, कैरियर, बिजनेस एवं विभिन्न प्रकार की योजनाओं की जानकारी के लिए क्लिक करें।

राधेश्याम मालवीय

मैं राधेश्याम मालवीय Choupal Samachar हिंदी ब्लॉग का Founder हूँ, मैं पत्रकार के साथ एक सफल किसान हूँ, मैं Agriculture से जुड़े विषय में ज्ञान और रुचि रखता हूँ। अगर आपको खेती किसानी से जुड़ी जानकारी चाहिए, तो आप यहां बेझिझक पुछ सकते है। हमारा यह मकसद है के इस कृषि ब्लॉग पर आपको अच्छी से अच्छी और नई से नई जानकारी आपको मिले।
Back to top button

Adblock Detected

Please uninstall adblocker from your browser.