MP सरकार ने लिया बड़ा फैसला…बारिश से बर्बाद हुई फसल के नुकसान की भरपाई करेगी सरकार
प्रदेश में कई जिलों में भारी बारिश हो रही है, जिससे किसानों की फसल बर्बाद हो गई है। जिन किसानों (MP Farmers News 2022) की फसल बर्बाद हुई है, उनको सरकार की ओर मुआवजा दिया जाएगा।
MP Farmers News 2022 | मध्यप्रदेश में कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश से निचली बस्तियों में पानी भर गया है इसके साथ ही फसल भी बर्बाद हो रही है। वही अब किसान फ़सल नुकसान के मुआवजे की मांग कर रहा है। इसी के बीच प्रदेश में पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही है।
MP में सामान्य से 35% अधिक बारिश
प्रदेश में अब तक सामान्य से 21% अधिक बारिश (MP Farmers News 2022) हो चुकी है वहीं वेस्ट एमपी में सामान्य से 35% अधिक बारिश हो चुकी है और भोपाल में तो सामान्य से 94% अधिक बारिश हो चुकी है। जिन किसानों की फसल बारिश से नष्ट हो गई है। उनको सही समय पर मुआवजा दिया जााएगा।
यह भी पढ़िए…. यूरिया की कमी को दूर करेगा यह पौधा, नहीं खरीदना पड़ेगा यूरिया, पैसा भी बचेगा, जाने इसके बारे में
किसानों ने मुआवजे को लेकर किया हंगामा
मध्यप्रदेश में किसान भारी बारिश (MP Farmers News 2022) से नुकसान झेल रहे है। इसके साथ ही बारिश से बर्बाद हुई अपनी फसल के लिए किसानों ने आवाज उठाना शरू कर दी है। कई जगहों पर किसान मुआवजे की मांग कर रहे हैं और मुआवजा नहीं मिलने पर चक्का जाम से लेकर सामूहिक आत्महत्या तक करने की बात कर रहे हैं।
यह भी पढ़िए…. उज्जैन, इंदौर एवं भोपाल सहित इन इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट
MP में बारिश का नया सिस्टम तैयार होने लगा, इन इलाकों में होगी मूसलाधार वर्षा
सर्वे के बाद दिया जाएगा मुआवजा
भारी बारिश से किसान बर्बाद (MP Farmers News 2022) होने की कगार पर हैं। वे अब सरकार से नुकसान के मुआवजे की मांग कर रहे हैं। इस मामले में मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल का कहना है, कि यह किसानों की सरकार है।
हम सैटेलाइट के माध्यम से सर्वे करवाएंगे जिन खेतों में पानी भरा हुआ है, तत्काल ही उन खेतों का सर्वे कराने के बाद किसानो मुआवजे की राशि दे दी जाएगी ।
साथ ही कृषि मंत्री पटेल ने कहा कि, हम लोग 24 घंटों किसानों और प्रदेश की जनता की चिंता करते हैं। किसानों का जो भी नुकसान हुआ है नियम के तहत और फसल बीमा के माध्यम से किसानों (MP Farmers News 2022) को लाभ दिलाएंगे। हमने किसानों को पटवारियों के भरोसे नहीं छोड़ा है।
इन सबके बीच विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार पर हमलावर होते नजर आ रही है। मध्यप्रदेश का आगामी विधानसभा सत्र हंगामेदार होने की पूरी पूरी संभावना है। नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने इस बात के संकेत दे दिए हैं कि विपक्ष सरकार (MP Farmers News 2022) को इस मुद्दे पर असेंमबली में घेरने की पूरी कोशिश करेगी।
यह भी पढ़िए…. पीएम किसान : इस तारीख को मिलेगी 12वीं किस्त; अपडेट पात्रता सूची में अपना नाम इस प्रकार देखें
MP कल से फिर झमाझम बारिश का दौर शुरू होगा, प्रदेश के इन 32 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
MP 4 संभागों में अति भारी बारिश का अलर्ट ; भारी बारिश से फसलों को ऐसे बचाएं विशेषज्ञों से जानिए
जुड़िये चौपाल समाचार से-
ख़बरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।