मौसम विभाग में एमपी में जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में होगी तेज वर्षा
मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के कई जिलों के लिए तेज भारी बारिश का अलर्ट (MP Heavy Rain Alert) जारी किया है अब तक किन जिलों में कितनी वर्षा हुई, जानिए
MP Heavy Rain Alert | गर्मी के सीजन के बाद जुलाई के शुरुआत से ही मानसून ने अपनी पकड़ बना ली है। मानसून सिस्टम सक्रिय होने से प्रदेश में पिछले 12 दिनों से लगातार जोरदार बारिश हो रही है। जिससे जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। 12 दिनों में इतनी वर्षा हुई कि इसने अपने पुराने सारे रिकार्ड तोड़ दिए। जिससे निचली बस्तियों में पानी भर गया। मौसम विभाग ने एमपी के कई जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा है।
यह सिस्टम (MP Heavy Rain Alert) सक्रिय
- मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि, वर्तमान में दक्षिणी ओड़ीशा तट के पास निम्न दाब क्षेत्र और अधिक प्रभावशाली होकर निम्न दाब क्षेत्र के रूप में चक्रवातीय परिसंचरण के साथ सक्रिय है, जो समुद्र तल से 7.6 किमी की ऊंचाई तक दक्षिण-पश्चिमी झुकाव के साथ फैला हुआ है।
- मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में दक्षिणी ओडिशा तट के पास निम्न दाब क्षेत्र चक्रवात के साथ एक्टिव है। मानसून ट्रफ बीकानेर-जयपुर, गुना, जबलपुर, पेन्ड्रा रोड और निम्न दाब क्षेत्र से होते हुए पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैला है। गुजरात से उत्तरी केरल तट के समांतर ट्रफ है। इसी के कारण भोपाल, विदिशा, रायसेन, छिंदवाड़ा समेत मध्यप्रदेश में ज्यादा बारिश हो रही है।
- मानसून ट्रफ जैसलमेर-कोटा, गुना, रायसेन, मंडला, रायपुर, झारसुगड़ा और निम्न दाब क्षेत्र से होते हुए पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। साथ ही मानसून ट्रफ 20 डिग्री उत्तर अक्षांश के सहारे पठारी क्षेत्र के उत्तरी हिस्से में पूर्व से पश्चिम तक हवाएं चलती रहेगी और पंजाब के ऊपर अन्य चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है।
MP के जिलों में जुलाई में अब तक इतनी बारिश हुई (बारिश इंच में)
- अनूपपुर 11.42
- बालाघाट 9.53
- छतरपुर 6.06
- छिंदवाड़ा 18.23
- दमोह 10.63
- डिंडोरी 10.31
- जबलपुर 13.90
- कटनी 8.03
- मंडला 12.28
- नरसिंहपुर 8.62
- निवाड़ी 6.10
- पन्ना 7.05
- रीवा 4.76
- सागर 13.90
- सातना 5.12
- सिवनी 13.62
- शहडोल 9.96
- सीधी 4.72
- सिंगरौली 5.47
- टीकमगढ़ 5.12
- उमरिया 8.46
- आगर मालवा 8.58
- अलीराजपुर 5.47
- अशोकनगर 8.58
- बाड़वानी 6.30
- बैतूल 14.76
- भिंड 2.52
- भोपाल 18.23
- बुरहानपुर 7.95
- दतिया 3.43
- देवास 14.13
- धार 6.42
- गुना 13.70
- ग्वालियर 7.44
- हरदा 18.94
- इंदौर 8.66
- झाबुआ 5.91
- खंडवा 12.52
- खरगोन 6.34
- मंदसौर 6.06
- मुरैना 5.24
- नर्मदापुरम 17.99
- नीमच 6.10
- रायसेन 14.92
- राजगढ़ 11.10
- रतलाम 8.03
- सीहोर 15.24
- शाजापुर 8.19
- श्योपुरकलां 9.53
- शिवपुरी 7.64
- उज्जैन 9.53
- विदिशा 16.97 इंच पानी गिरा।
भोपाल में बीते 24 घंटे में चार इंच बारिश, जिले में रेड अलर्ट जारी
MP Heavy Rain Alert | राजधानी भोपाल में बीते 24 घंटे में भोपाल में चार इंच वर्षा हुई है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि, पिछले 12 दिनों में इतनी वर्षा हुई की जुलाई के सारे रिकार्ड टूट गए। भोपाल जिले में रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कई जिलों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने प्रदेश के नर्मदापुरम, भोपाल, इंदौर, जबलपुर एवं शहडोल संभागों के जिलों में तथा पन्ना, दमोह, सागर, रतलाम, उज्जैन एवं देवास जिलों में अत्यधिक बारिश (64.5 मिमी से 204.4 मिमी तक) की चेतावनी जारी की है।
इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग का कहना है की अगले 5 घंटों के दौरान भोपाल, मंदसौर, अगर, नरसिंहपुर, रतलाम, नीमच, राजगढ़, उज्जैन, हरदा, देवास, शाजापुर, सिवनी और नर्मदापुरम में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ सीहोर, बैतूल और छिंदवाड़ा में भारी से भारी बारिश होने की संभावना है।
मौसम विज्ञानियों का कहना – बना रहेगा इसी तरह का माहौल
- MP Heavy Rain Alert | मौसम विभाग के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि, अगले 3-4 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर मध्यम बारिश और कई स्थानों पर बिजली व आंधी के साथ भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। 16 जुलाई तक पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी वर्षा की बहुत संभावना है। वहीं 19 जुलाई तक मध्यप्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश होती रहेगी। विज्ञानियों का कहना है कि बीते कुछ दिन इसी तरह वर्षा का सिलसिला रुक-रुक कर जारी रहेगा।
- वहीं मौसम विज्ञान केंद्र की वरिष्ठ विज्ञानी डा. ममता यादव ने बताया कि ओडिसा और आंध्र प्रदेश के तट पर बने कम दबाव के क्षेत्र से आ रही नमी एवं चार अन्य कारकों के असर से प्रदेश के कई हिस्सों में तेज वर्षा हो रही है। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र एक बार तट के करीब आकर वापस समुद्र की ओर जा चुका है जिससे उसे लगातार ताकत मिल रही है, इसके चलते वर्षा का क्रम जारी है, लेकिन स्थिति में बड़ा बदलाव इस क्षेत्र के आगे बढ़ने पर निर्भर करेगा।
- विशेषज्ञों का कहना है कि यदि यह क्षेत्र प्रदेश की ओर आता है तो अभी तक कुछ कम वर्षा वाले उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में अच्छी बारिश होगी वहीं पहले से प्रभावित दक्षिणी हिस्सों में वर्षा और बढ़ने से समस्याएं बढ़ सकती हैं।
यह भी पढ़िए…MP : प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, नया सिस्टम सक्रिय
MP के 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट : यह सिस्टम सक्रिय हुआ
बारिश को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक
- वहीं मौसम विभाग के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि प्रदेश के मौसम (MP Heavy Rain Alert) को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक हैं।
- उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में दक्षिणी ओडिशा एवं उत्तरी आंध्र प्रदेश के तट पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना है, साथ ही हवा के ऊपरी भाग में साढ़े सात किलोमीटर की ऊंचाई तक चक्रवाती हवा का घेरा बना हुआ है, जिसके अगले 48 घंटे में और गहरा होने की संभावना है।
- मानसून द्रोणिका जैसलमेर, कोटा, गुना, दमोह, पेंड्रा रोड, बलांगीर से कम दबाव के क्षेत्र तक जा रही है, जो हवा के ऊपरी भाग में 1.5 किलोमीटर तक बनी हुई है।
- पूर्वी पश्चिमी हवाओं का संयोजन लगभग मध्य प्रदेश की सीमा में महाराष्ट्र में बनी हुई है, जो कि 1.5 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक बना हुआ है। पश्चिमी तटीय द्रोणिका गुजरात से कर्नाटक तक बनी हुई है।
अब तक इतनी हो चुकी बारिश
MP Heavy Rain Alert | सीजन में अब तक 18 इंच बारिश हो चुकी है। जबकि गत वर्ष आज तक आठ इंच बारिश ही हुई थी। मौसम विभाग मानसून के अंदाज को देखते हुए पूर्वानुमान जता रहा है की, इस बार जबलपुर में 110 प्रतिशत बारिश हो सकती है व जबलपुर में औसतन 52 इंच बारिश होती है। गत वर्ष बारिश का आंकड़ा 50 प्रतिशत को भी नहीं छू पाया था।
यह भी पढ़िए…मध्य प्रदेश के इन जिलों में 12 जुलाई से होगी झमाझम बारिश, बंगाल की खाड़ी में बनेगा सिस्टम
MP Monsoon July Update : उज्जैन सहित प्रदेश के इन जिलों में मानसून सक्रिय, होगी भारी बारिश
MP weather News : अब शुरू होगी बारिश, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
जुड़िये चौपाल समाचार से-
ख़बरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।