किसान कल्याण योजना से जुड़े किसानों के खाते में पहुंचेंगे करोड़ो रुपए, चेक करे अपना स्टेटस
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना (MP Kisan Kalyan Yojana 2023) सीएम सरकार द्वारा चलाई गई योजना है। जिसके माध्यम से छोटे किसानों की आर्थिक सहायता की जाती है। सीएम शिवराज द्वारा जल्द ही योजना की राशि वितरित की जाएगी।
MP Kisan Kalyan Yojana 2023 | किसानों के हित के लिए मध्यप्रदेश शासन द्वारा मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना आरंभ की गई है। यह योजना मध्यप्रदेश के किसानों के लिए है, वह सभी किसान इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से विगत वर्षों में कोरोना महामारी के दौरान किसानों को हुई का भुगतान करने के लिए सरकार ने MP Kisan Kalyan Yojana 2023 का सहारा लिया।
कल, 22 जनवरी को खाते में डाली जाएगी योजना की राशि
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के माध्यम से किसानों की आय में बढ़ोतरी एवं आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। किसानों को 2 समान किस्तों में 4000 रूपए वितरित किए जाते है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 22 जनवरी 2023 को सिंगरौली कार्यक्रम में किसानों के खातों में MP Kisan Kalyan Yojana 2023 की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित करेंगे। किस्त की राशि रीवा संभाग के सिंगरौली, सीधी-सतना और रीवा जिले के 6 लाख 78 हजार 408 किसानों के खातों में ₹135 करोड़ 68 लाख रुपए डाले जाएंगे।
क्या है एमपी किसान कल्याण योजना
वर्ष 2020 में मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री द्वारा किसान कल्याण योजना (MP Kisan Kalyan Yojana 2023) का आरंभ किया गया जिसके अंतर्गत व्यवस्था की गई है कि राज्य के सभी किसान जो सरकार की वेबसाइट पर रजिस्टर्ड है, सरकार द्वारा महीने / साल में आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।
किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानो को हर वर्ष 6 हजार रूपये दिए जाते हैं लेकिन अब मध्य प्रदेश के किसानो को 10 हजार रूपये सालाना दिए जायेंगे। मध्य प्रदेश गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत 4 हजार रूपये दिए जायेंगे। इस योजना का लाभ केवल एमपी के किसान ही ले सकते हैं। लाभार्थी किसानो को ये रकम उनके खाते में पहुंचाई जाएगी।
यह भी पढ़िए…किसानों के लिए खुशखबरी… 3 नई सहकारी समितियों का होगा गठन, यह मिलेगा फायदा
मुख्यमंत्री कल्याण योजना के लाभ जानें
- MP Kisan Kalyan Yojana 2023 के अंतर्गत अब किसानो को 4 हजार की राशि दी जाएगी।
- योजना के अंतर्गत किसानों को 4 हजार रूपये 2 किस्तों में दिए जायेंगे।
- किसान कल्याण योजना के तहत एमपी के किसानो को कवर किया जायेगा जिससे की उन्हें हर वर्ष आर्थिक सहायता प्राप्त कराई जाएगी।
- आपको योजना का लाभ लेने के लिए कही जाने की आवश्यकता नहीं होगी। आप इसके लिए अपने क्षेत्र के पटवारी से संपर्क कर सकते हैं।
- किसानो को स्कीम के अंतर्गत जो भी राशि दी जाएगी वो वो उनके बैंक खाते में पहुंचा दी जाएगी।
- किसानो को आर्थिक सहायता प्राप्त होगी।
- 2024 तक किसानों की आय दुगना करने का लक्ष्य रखा गया है।
- मध्य प्रदेश के किसानो को जहां प्रतिवर्ष 6 हजार रूपये मिलते थे वही अब आपको 10 हजार प्रतिवर्ष मिलेंगे।
- योजना के अंतर्गत उम्मीदवार किसानो को ऑफलाइन आवेदन करना होगा।
MP Kisan Kalyan Yojana 2023 के लिए आवेदन यहां करें
इस योजना के माध्यम से किसानों की आय में वृद्धि तथा उनकी आर्थिक सहायता करना है। भारत सरकार द्वारा चलाई जाने वाली पीएम किसान योजना के अंतर्गत ही इस योजना को आरंभ किया गया है। ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व आवेदन कर्ताओं को https://pmkisan.gov.in/ पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके अतिरिक्त मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संचालित स्मार्ट एप्लीकेशन फॉर रेवेन्यू एडमिनिस्ट्रेशन (SAARA) वेबसाइट के माध्यम से भी किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
MP Kisan Kalyan Yojana 2023 के लिए पात्रता
किसानों से जुड़ी हुई है इसमें किसानों के अतिरिक्त कोई अन्य व्यक्ति आवेदन नहीं कर सकता। ऐसे किसान जो मध्यप्रदेश में रहते हैं केवल वही इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। मध्यप्रदेश के बाहर के किसानों को इस योजना के तहत लाभ नहीं मिलेगा।
केवल वही किसान MP Kisan Kalyan Yojana 2023 में आवेदन कर सकते हैं जिनके पास खेती करने के लिए पर्याप्त भूमि है। भूमिहीन किसान फिलहाल मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में आवेदन नहीं कर सकते।
सरकार द्वारा जारी एक निश्चित सीमा के अंतर्गत ही भूमि रखने वाले किसान इस योजना में आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त भूमि के मालिक इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते। किसान कल्याण योजना में आवेदन करने के लिए आवेदन कर्ता का प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि मैं पंजीकरण होना आवश्यक है।
आवेदन करने के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट
- बैंक की फोटो कॉपी,
- आधार कार्ड नंबर,
- PM किसान सम्मान निधि पंजीकरण नंबर,
- मोबाइल नंबर,
- भूमि के दस्तावेज,
- मध्य प्रदेश क्षेत्र का डोमिसाइल इत्यादि आवश्यक है।
यह भी पढ़िए….गेहूं की फसलें माहू रोग से हो रही पीली, कृषि विभाग ने दी यह दवाई छिड़कने की सलाह
MP Kisan Kalyan Yojana 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया
MP Kisan KalyanYojana 2023 | आवेदन करने से पूर्व किसानों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में सफलतापूर्वक पंजीकरण हो गया हो।
- पंजीकरण नंबर मिल जाने के पश्चात तथा पासवर्ड बना लेने के बाद ही किसान इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- पीएम सम्मान निधि में रजिस्ट्रेशन के पश्चात मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संचालित SAARA Website पर जाएं।
- इसके पश्चात आप एक नए – बोर्ड पर पहुंच जाएंगे जहां सरकार द्वारा चालित किसानों के हित के लिए विभिन्न योजनाओं के बारे में लिखा होगा।
- आपको MP Kisan Kalyan Yojana 2023 के ऊपर क्लिक करना है।
- इसके पश्चात आपको एक नए डैशबोर्ड पर भेज दिया जाएगा जहां उस योजना से संबंधित विभिन्न सूचनाएं आपको मिलेंगे।
- डैशबोर्ड पर पहुंचने के पश्चात लॉगइन के बटन पर क्लिक कर अपना यूजर नेम तथा पासवर्ड डालने के पश्चात आप लॉगिन कर सकते हैं।
- इसके पश्चात आप अपना MP Kisan Kalyan Yojana 2023 फिल कर सकते हैं।
- यदि आप किसी कारण ऑनलाइन फॉर्म फिल नहीं कर पा रहे हैं तब आप अपने नजदीकी पटवारी के दफ्तर में संपर्क करें जहां से आपको ऑफलाइन फॉर्म मिल जाएगा।
- इस फॉर्म में दी गई सभी जानकारियों को सावधानीपूर्वक भरें तथा संबंधित डॉक्यूमेंट के साथ इसको डिपार्टमेंट में पटवारी के पास जमा करा दें।
- पटवारी द्वारा सफलतापूर्वक निरीक्षण कर लेने के पश्चात आपकी एप्लीकेशन को स्वीकार अथवा रद्द कर दिया जाएगा।
- इस प्रकार आप MP Kisan Kalyan Yojana 2023 के अंतर्गत पंजीकृत हो पाएंगे।
MP Kisan Kalyan Yojana 2023 का Beneficiary Status चेक करे
- एमपी के SARA पोर्टल के लिए यह है प्रक्रिया – मध्य प्रदेश सरकार द्वारा SAARA के डैशबोर्ड पर ऑनलाइन लिस्ट चेक कर सकते हैं।
- लिस्ट चेक करने के लिए आप सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं तथा इसके पश्चात मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के पश्चात आप एक नए डैशबोर्ड पर पहुंच जाएंगे जहां विभिन्न प्रकार की लिस्ट को देख सकते हैं।
- यहां आप यह देख सकते हैं कि इस योजना के लिए किन किन किसानों का आवेदन पत्र स्वीकार कर लिया गया है तथा कौन-कौन आपात्र है।
- इसके अतिरिक्त किसान अपना नाम भी इस वेबसाइट के माध्यम से ढूंढ सकते हैं।
- यदि उनका नाम इस वेबसाइट पर मौजूद है तब सरकार द्वारा मिलने वाले लाभों की सूची में भी उनका नाम अवश्य होगा।
यह भी पढ़िए…नए साल में करोड़ों किसानों को मिलेगा तोहफा… इस तारीख को खाते में आयेंगे 2000-2000
किसानों को बिना ekyc के नहीं मिलेंगे इन दो योजनाओं के 10000 रूपए, जानें लाभ लेने की पूरी प्रक्रिया
MP | प्रदेश के इन किसानों को सब्सिडी पर मिलेंगे कृषि यंत्र, लिस्ट जारी, यहां देखे अपना नाम
मध्यप्रदेश के किसानों को अब इन कृषि यंत्र पर मिलेगी सब्सिडी, यहां आवेदन करें
आपको चौपाल समाचार का यह आलेख अच्छा लगा हो तो इसे जरूर शेयर करें और नीचे दिए गए माध्यमों से जुड़कर हर खबर से अपडेट रह सकते है।
जुड़िये चौपाल समाचार से-
ख़बरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।