कृषि समाचार

मध्य प्रदेश मंडी भाव : गेहूं में तेजी का रुख, प्याज के भाव में गिरावट, जानिए प्रमुख मंडियों के भाव

मध्यप्रदेश की प्रमुख कृषि उपज मंडियों में गेहूं के साथ-साथ और प्याज की आवक बढ़ने लगी है प्रमुख मंडियों (Today MP mandi bhav ) में फसलों के भाव यह रहे।

Today MP mandi bhav : मध्य प्रदेश की प्रमुख कृषि उपज मंडियों में सोमवार को गेहूं के साथ साथ अन्य फसलों की भी अच्छी आवक रही। गेहूं के भाव तेजी में रही। हालांकि प्याज की पैदावार करने वाले किसानों को सोमवार के दिन भी निराशा हाथ लगी, सोमवार के दिन भी प्याज के दाम में गिरावट देखी गई। जबलपुर मंडी में प्याज की कीमत में उतार रही। मंडी में करीब 750 रुपए क्विंटल तक प्याज बिका।

मंडियों में सोमवार को अच्छी क्वॉलिटी का अन्नपूर्णा और लोकवन वैरायटी का गेहूं 2400 रुपए क्विंटल तक बिका। जबकि शनिवार को इसके अधिकतम भाव 2300 रुपए क्विंटल तक रहे। हालांकि, मिल और मालवा राज वैरायटी के न्यूनतम रेट में मामूली बढ़ोतरी हुई है। व्यापारियों का कहना है कि पिछले कई दिन से गेहूं में तेजी है। इससे आम लोगों को गेहूं महंगा खरीदना पड़ रहा है, जबकि किसानों को फायदा हो रहा है।

भोपाल में यह रहे भाव(Today MP mandi bhav)

  • मिल गेहूं 2050-2125 रुपए
  • अन्नपूर्णा गेहूं 2150-2300 रुपए
  • लोकवन गेहूं 2150-2300 रुपए
  • मालवा राज गेहूं 2050-2100 रुपए
  • शरबती गेहूं 3000-3300 रुपए
  • चना (देसी/कांटा) 4700-4900 रुपए

आगर मंडी का भाव : 2400 रूपए क्विंटल बिका गेंहू

आगर मंडी में सोमवार को गेंहू की आवक 6247 क्विंटल रही, जो न्यूनतम 2010 और अधिकतम 2400 रुपए प्रति क्विंटल के मान से विक्रय हुआ। इसी तरह सोयाबीन की आवक इस दिन 57 क्विंटल रही जो न्यूनतम 5750 रुपए और अधिकतम 7460 रुपए में बिका। इसी तरह चना मौषमी की आवक 288 क्विंटल रही जो न्यूनतम 3825 रुपए और अधिकतम 4660 रुपए क्विंटल भाव में मंडी में विक्रय किया गया।

इसी तरह चना डालर की आवक 93 क्विंटल रही जो मंडी में न्यूनतम 3300 और अधिकतम 8622 रूपए तक विक्रय किया गया। मसूर की आवक इस दिन 274 क्विंटल रही जो न्यूनतम 5300 और अधिकतम 6469 रूपए क्विंटल में विक्रय हुआ। रायडा 295 क्विंटल आया और न्यूनतम भाव 5551 और अधिकतम 6639 में विक्रय किया, धनिया की आवक इस दिन 97 क्विंटल हुई जो न्यूनतम 4780 और अधिकतम 11400 रुपए तक विक्रय हुआ। मैथी की आवक 12 क्विंटल रही जो न्यूनतम 3826 और अधिकतम 4800 रुपए में विक्रय किया गया।

रीवा की करहिया कृषि उपज मंडी (Today MP mandi bhav )

रीवा जिले की सहकारी व निजी समितियों में समर्थन मूल्य पर खरीदी के साथ-साथ करहिया कृषि उपज मंडी में रबी फसल की विभिन्न प्रकार की जींस आ रही है। गेहूं के अलावा जवा, चना, मसूर और सरसो लेकर किसान मंडी पहुंच रहे है।

यहां जवा 2199, गेहूं 2226, चना 4450, मसूर 6000 व सरसो 6076 रुपए क्विंटल बिकी है। सीजन में पहली बार गेहूं उच्चतम रेट में बिका है। व्यापारियों की मानें तो 6 इस सप्ताह से छोटे किसान नई फसलों को लेकर मंडी पहुंच रहे है। जबकि बड़े किसान गांव के ही उपार्जन केन्द्रों में बेंच देते है। जिन किसानों को तत्काल पैसे ही आवश्यकता होती है। वही लोग मंडी का रूख करते है।

रीवा मंडी भाव

  • जवा- 2199 रुपए/ क्विंटल
  • गेहूं- 2226 रुपए/ क्विंटल
  • चना- 4450 रुपए/ क्विंटल
  • मसूर- 6000 रुपए/ क्विंटल
  • सरसो- 6076 रुपए/ क्विंटल

जबलपुर कृषि उपज मंडी

  • गेहूं 1871 से 2201 रुपए
  • सरसों 6100 से 7000 रुपए
  • तुवर दाल 5455 से 6370 रुपए
  • चना 4000 से 4600 रुपए
  • बैगन 1200 से 1600 रुपए
  • मिर्च 1800 से 2200 रुपए
  • आलू व करेला 900 से 1300 रुपए
  • प्याज 750 से 1100 रुपए
  • टमाटर, परवल व बरबटी 1000 से 1400 रुपए
  • केला 1400 से 1800 रुपए
  • अनार 2300 से 2700 रुपए
  • मोसम्बी 2400 से 3000 रुपए
  • तरबूज 800 से 1200 रुपए
  • खरबूज 1400 से 1600 रुपए
  • लौकी 1100 से 1500 रुपए
  • उड़द 5605 से 5800 रुपए

इंदौर का मंडी भाव

  • प्याज 913
  • गेहूं 2140
  • आलू 1401
  • लहसुन 2200
  • चना 8795
  • डॉलर चना 9150
  • मटर 4400
  • मसूर 5980

सागर मंडी भाव

  • गेहूं 1950-3005
  • चना 4025-4650
  • मसूर 5800-6600
  • अलसी 6950-7135
  • सोयाबीन पीला 5800-7055
  • राहर 3500-5800
  • उड़द 3175-4510

नर्मदापुरम: इटारसी मंडी भाव

  • गेहूं 1951-2074
  • चना 4291-4591
  • तुअर 5500-5500
  • सरसों 5700-6100
  • मूंग 5200-5585
  • सोयाबीन 6550-6575

पिपरिया मंडी भाव

  • गेहूं 1750-2040
  • चना 4100-4740
  • तुअर 3000-6490
  • मसूर 5000-6136
  • सरसों 5050-6018
  • मूंग 3390-6430
  • धान 3025-3025

गुना मंडी भाव : धनिया, चने के दामों में जबरजस्त उछाल

सोमवार को मंडी में लगभग 15 हजार क्विंटल गेंहू की खरीदी हुई। लगभग सभी फसलों के दाम बढ़े। धनिया के दाम 125 रुपये प्रति क्विंटल तक बढ़ गए। चने के दाम में 195 रुपये प्रति क्विंटल बढ़े। सरसों के भाव 20 रुपये ज्यादा मिले। गेंहू का न्यूनतम दाम बढ़कर 2010 रुपये तक पहुंच गया है।

सोमवार को गेंहू का न्यूनतम भाव 2010 रुपये रहा। शनिवार के मुकाबले न्यूनतम भाव 10 रुपये कम रहा। अधिकतम मूल्य 3660 रुपये रहा। मॉडल भाव 2485 रुपये पर ही रहा। धनिया का न्यूनतम भाव 7800 रुपये मिला। वहीं अधिकतम दाम 13350 और मॉडल भाव 10775 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। चने का भाव 4905 रुपये तक पहुंच गया है। चने के दाम में 195 रुपये की बढ़ोतरी हुई। सरसों का न्यूनतम भाव 6000 रुपये मिला। अधिकतम दाम 6690 रुपये और मॉडल भाव 6475 रुपये रहा।

भाव यह रहे

  • गेहूं 2010-3660 रुपये/क्विंटल
  • धनिया 7800-13350 रुपए/क्विंटल
  • चना 4225-5580 रुपए/क्विंटल
  • सरसों 6000-6690 रुपए/क्विंटल
  • मसूर 6005-6365 रुपए/क्विंटल
  • सोयाबीन 5700-6915 रुपये/क्विंटल
  • मूंग 6250-6575 रुपए/क्विंटल

मुरैना मंडी भाव

  • सरसों अधिकतम 6970, न्यूनतम-6675, मॉडल मूल्य-6875 रुपए
  • गेहूं अधिकतम 2192, न्युूनतम-2150, मॉडल मूल्य-2180 रुपए
  • बाजरा अधिकतम-2087, न्यूनतम-2070, मॉडल मूल्य-2082 रुपए

भिंड मंडी भाव

  • गेंहू 2100 से 2180
  • सरसों 6550 से 6850

मंदसौर मंडी भाव

  • मक्का 2232-2283
  • उड़द 4351-5081
  • सोयाबीन 5690-7500
  • गेहूं 1950-2401
  • चना 4030-4690
  • मसूर 5700-6600
  • धनिया 7981-11200
  • लहसुन 300-8800
  • मैथी 3901-5861
  • अलसी 6401-7120
  • सरसो 6390-6719
  • प्याज 151-810
  • डालर चना 5500-8150

इटारसी मंडी भाव

  • गेहूं 1975-2085
  • चना 4300-4480
  • तुअर 2825-5261
  • सरसों 5700-6216
  • मूंग 6000-6000
  • सोयाबीन 5300-6381

खंडवा मंडी भाव (Today MP mandi bhav )

  • सोयाबीन 5700 से 7070
  • गेहूं 2094 से 2351
  • तुुअर 5200 से 5786
  • चना 4300 से 4300
  • मूंग 4500 से 6476

यह भी पढ़ें…

गेहूं के भाव को लेकर बाजार में अफवाह फैलने से दाम घटे, आगे क्या स्थिति रहेगी जानिए

गेहूं के भाव बढ़े, अफवाह फैलने से हुई थी गिरावट, मालवराज, पूर्णा, लोकवन व मिल क्वालिटी गेहूं के ताजा रेट जानें

गेहूं के भाव को लेकर बाजार में अफवाह फैलने से दाम घटे, आगे क्या स्थिति रहेगी जानिए

एमपी की मंडियों में कृषि जिंसों के भाव ; समर्थन मूल्य पर मूंग की भी खरीदी होगी, भाव क्या रहे जानिए

प्याज-लहसुन में गिरावट, गेहूं धनिया एवं अन्य फसलों के भाव बढ़े जानिए आज के ताजा भाव

जुड़िये चौपाल समाचार से-

ख़बरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें, हम सब जगह हैं।

नोट :- धर्म, अध्यात्म एवं ज्योतिष संबंधी खबरों के लिए क्लिक करें।

नोट :- टेक्नोलॉजी, कैरियर, बिजनेस एवं विभिन्न प्रकार की योजनाओं की जानकारी के लिए क्लिक करें।

राधेश्याम मालवीय

मैं राधेश्याम मालवीय Choupal Samachar हिंदी ब्लॉग का Founder हूँ, मैं पत्रकार के साथ एक सफल किसान हूँ, मैं Agriculture से जुड़े विषय में ज्ञान और रुचि रखता हूँ। अगर आपको खेती किसानी से जुड़ी जानकारी चाहिए, तो आप यहां बेझिझक पुछ सकते है। हमारा यह मकसद है के इस कृषि ब्लॉग पर आपको अच्छी से अच्छी और नई से नई जानकारी आपको मिले।
Back to top button

Adblock Detected

Please uninstall adblocker from your browser.