कृषि समाचार

MP Mansun Update 2022 : प्रदेश में मानसून एक्टिव, तेज बारिश के साथ बिजली गिरेगी, अलर्ट जारी

प्रदेश में मानसून (MP Mansun Update 2022) एक्टिव हुआ। मौसम विभाग ने प्रदेश की इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट, जानिए

MP Mansun Update 2022 : प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। जिसके बाद प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर बारिश होना शुरू हो गई है। राजधानी भोपाल में उमस भरी गर्मी के बाद मंगलवार को देर शाम रिमझिम बारिश शुरू हुई। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश व बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने जुलाई में भोपाल, इंदौर व जबलपुर समेत सभी जिलों में अच्छी बारिश की आशंका जताई है। मौसम केंद्र ने गुरुवार को भोपाल समेत प्रदेश के आधे से ज्यादा हिस्से में तेज बारिश का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है।

यहां येलो अलर्ट (MP Mansun Update 2022)

पूर्वानुमान के मुताबिक मौसम विभाग ने विदिशा, रायसेन, शाजापुर, धार, इंदौर, बड़वानी, सीहोर, सीधी समेत आस-पास के कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

यहां ऑरेंज अलर्ट

रीवा, सीधी, सतना, सिंगरौली, उमरिया, अनूपपुर, शहडोल, छिंदवाड़ा, बालाघाट, छतरपुर और निवाड़ी में भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

6 वेदर सिस्टम एक्टिव

MP Mansun Update 2022 : मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश में फिलहाल 6 वेदर सिस्टम एक्टिव है। एक अपतटीय द्रोणिका दक्षिण-गुजरात से केरल तक बनी हुई है। साथ ही दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है इस चक्रवात से लेकर बंगाल की खाड़ी तक एक द्रोणिका बनी हुई है और मध्यप्रदेश के मध्य में भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।

इस चक्रवात से लेकर अरब सागर तक एक द्रोणिका बनी हुई है जिसके चलते अरब सागर में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिससे वातावरण में नमी आ रही है और इसी वजह से प्रदेश के ज्यादात्तर हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश होगी।

अब तक इतनी बारिश हुई

मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि ईस्ट-वेस्ट ट्रफ लाइन बन गई है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। इसका असर भी शुरू हो चुका है। बीते 24 घंटे में विदिशा, छिंदवाड़ा समेत प्रदेश के 25 से ज्यादा जिलों में आधा इंच से 2 इंच तक बारिश हुई। आज यदि 2.28 इंच पानी बरसा तो ही पूरा होगा जून की बारिश (MP Mansun Update 2022) का कोटा भोपाल में अब तक 2.77 इंच बारिश हुई है। गुरुवार को यदि 2.28 इंच बारिश हो जाए तो ही जून की बारिश का कोटा 5.05 इंच पूरा हो सकता है।

इंदौर में सुबह से छाए बादल

MP Mansun Update 2022 : गुरुवार सुबह से शहर में बादल छाए रहे, सुबह 8:30 बजे तक पारा 26 डिग्री तक पहुंचा। पिछले तीन-चार दिनों से शहर में बादल छा रहे हैं लेकिन वर्षा नहीं हो रही है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से पर्याप्त नमी न मिलने और मौजूदा कोई सिस्टम न होने कारण वर्षा की गतिविधियां अभी बाधित हुई हैं। गुरुवार शाम तक शहर में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई जा रही है। पिछले दो दिनों से शहरवासी उमस से बेहाल हैं। भीषण गर्मी के बाद कुछ दिन पहले हुई तेज बारिश ने लोगों के बीच राहत की आस जगाई थी। लेकिन इसके बाद से शहर में बूंदाबांदी भी नहीं हुई है। बादल छाए रहने से उमस बढ़ती जा रही है। अब लोगों को मानसून की झड़ी का इंतजार है।

यह भी पढ़िए…MP के 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट : यह सिस्टम सक्रिय हुआ

MP weather News : अब शुरू होगी बारिश, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

मध्य प्रदेश में मानसून कब सक्रिय होगा? क्या कहता है मौसम विभाग, पढ़िए विश्वसनीय खबर

जरूरत से कम बारिश, बिगड़ेगी जीडीपी की हालत, क्यों बादलों पर टिकी हैं एक्‍सपर्ट की निगाहें? जानें

जुड़िये चौपाल समाचार से-

ख़बरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।

नोट :- धर्म, अध्यात्म एवं ज्योतिष संबंधी खबरों के लिए क्लिक करें।

राधेश्याम मालवीय

मैं राधेश्याम मालवीय Choupal Samachar हिंदी ब्लॉग का Founder हूँ, मैं पत्रकार के साथ एक सफल किसान हूँ, मैं Agriculture से जुड़े विषय में ज्ञान और रुचि रखता हूँ। अगर आपको खेती किसानी से जुड़ी जानकारी चाहिए, तो आप यहां बेझिझक पुछ सकते है। हमारा यह मकसद है के इस कृषि ब्लॉग पर आपको अच्छी से अच्छी और नई से नई जानकारी आपको मिले।
Back to top button

Adblock Detected

Please uninstall adblocker from your browser.