कृषि समाचार

MP मौसम विभाग ने जारी की 19 जिलों में भारी बारिश एवं एक संभाग में अतिवृष्टि की चेतावनी

मध्य प्रदेश में लगातार बारिश का दौर बना हुआ है। मौसम विभाग (MP Mausam update July 2022) ने अब प्रदेश के किन जिलों के लिए भारी बारिश एवं अतिवृष्टि की चेतावनी जारी की है।

MP Mausam update July 2022 | मध्यप्रदेश में अति निम्न दाब क्षेत्र से पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत मानसून ट्रफ बना हुआ है। इस सिस्टम के चलते प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश का दौर बना हुआ है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में ओड़ीशा तट के पास पश्चिमोत्तर बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब क्षेत्र संयुग्मित चक्रवातीय परिसंचरण के साथ सक्रिय है, जबकि पूर्वोत्तर अरब सागर के ऊपर अतिनिम्न दाब क्षेत्र करांची से 380 किमी दक्षिण में सक्रिय है।

मानसून ट्रफ अतिनिम्न दाब क्षेत्र से लेकर दीसा-सागर, अम्बिकापुर, झारसुगड़ा और निम्न दाब क्षेत्र से होते हुए पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है। साथ ही गुजरात तट से महाराष्ट्र तट के समांतर अपतटीय ट्रफ विस्तृत है और उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ के रूप में सक्रिय है।

प्रदेश के इन जिलों के लिए जारी हुई चेतावनी

मौसम विभाग (MP Mausam update July 2022) ने भोपाल समेत 19 जिलों में हल्की से तेज बारिश और कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है। इंदौर और उज्जैन में भी रिमझिम हो सकती है। मौसम विभाग ने रविवार को भोपाल, राजगढ़, विदिशा, धार, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, गुना, ग्वालियर, श्योपुर, छिंदवाड़ा, जबलपुर, बालाघाट, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, सागर, दमोह और नर्मदापुरम में यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र की वरिष्ठ विज्ञानी डा. ममता यादव ने बताया कि रविवार को शहडोल संभाग के जिलों में तथा सिवनी, मंडला, बालाघाट, कटनी, सागर, दमोह, रायसेन, विदिशा, गुना, अशोक नगर में गरज-चमक के साथ भारी वर्षा की संभावना है। 18 एवं 19 जुलाई को भी यही हालात बने रहने के आसार हैं।

दोनों तरफ सिस्टम बन रहे

बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में मानसून एक्टिविटीज चल रही हैं। ओडिशा तट के पास पश्चिमोत्तर बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया चक्रवात के साथ एक्टिव है। पूर्वोत्तर अरब सागर के ऊपर वैरी लो प्रेशर एक्टिव है। मानसून ट्रफ दीसा-सागर, अंबीकापुर, झारसुगुड़ा और लो प्रेशर एरिया से होते हुए पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैला है। गुजरात तट से महाराष्ट्र तट के समांतर ट्रफ है।

पूर्वी मध्य प्रदेश के कई जिले अभी भी वर्षा को तरस रहे

एक जून से 16 जुलाई तक प्रदेश (MP Mausam update July 2022) में सामान्य से 18 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है। इसमें पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से पांच प्रतिशत कम वर्षा हुई है, वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 40 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है। पूर्वी क्षेत्र में सिर्फ छिंदवाड़ा, सागर, सिवनी, वालाघाट में औसत से अधिक वर्षा दर्ज की गई। अन्य सभी जिलों के लोग वर्षा की कमी महसूस कर रहे हैं। वहीं, पश्चिमी मध्य प्रदेश में अलीराजपुर, भिंड, दतिया, झाबुआ, शिवपुरी व धार में औसत से कम वर्षा हुई है, अन्य सभी जिलों में औसत से अधिक वर्षा दर्ज की गई है।

प्रदेश के सभी जिलों में वर्षा की यह स्थिति

MP Mausam update July 2022 | प्रदेश के सीधी, रीवा, सतना, टीकमगढ़, भिंड – (-47 प्रतिशत), सिंगरौली – (-46 प्रतिशत), दतिया – (-40 प्रतिशत), पन्ना (-40 प्रतिशत), छतरपुर – (-33 प्रतिशत), अलीराजपुर – (-29 प्रतिशत) जिलों में सामान्य से कम वर्षा हुई है। वहीं हरदा – (108 प्रतिशत), भोपाल – (102 प्रतिशत), छिंदवाड़ा – (97 प्रतिशत), बैतूल – (96 प्रतिशत), खंडवा – (91 प्रतिशत), देवास – (81 प्रतिशत), सीहोर – (74 प्रतिशत), विदिशा – (69 प्रतिशत), नर्मदापुरम – (62 प्रतिशत), बुरहानपुर, राजगढ़ – (57 प्रतिशत) जिलों में अब तक सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज हुई है।

यह भी पढ़िए…MP भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना, जानें प्रदेश के किन जिलों में बनेंगे यह हालात

MP : प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, नया सिस्टम सक्रिय

MP के 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट : यह सिस्टम सक्रिय हुआ

जुड़िये चौपाल समाचार से-

ख़बरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।

नोट :- धर्म, अध्यात्म एवं ज्योतिष संबंधी खबरों के लिए क्लिक करें।

राधेश्याम मालवीय

मैं राधेश्याम मालवीय Choupal Samachar हिंदी ब्लॉग का Founder हूँ, मैं पत्रकार के साथ एक सफल किसान हूँ, मैं Agriculture से जुड़े विषय में ज्ञान और रुचि रखता हूँ। अगर आपको खेती किसानी से जुड़ी जानकारी चाहिए, तो आप यहां बेझिझक पुछ सकते है। हमारा यह मकसद है के इस कृषि ब्लॉग पर आपको अच्छी से अच्छी और नई से नई जानकारी आपको मिले।
Back to top button

Adblock Detected

Please uninstall adblocker from your browser.