कृषि समाचार

MP के इन जिलों होगी मावठे की बारिश… छाए रहेंगे बादल, देखे एमपी का मौसम

बंगाल की खाड़ी में उठे मेंडूस तूफान की वजह से एमपी के इन जिलों में गिरेगा मावठा, एमपी (MP mein Aaj ka Mausam) में आज का मौसम कैसा रहेगा, देखे...

MP mein Aaj ka Mausam | बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात मेंडूस की वजह से एमपी सीजन का पहला मावठा गिरा। भोपाल में आज सुबह 13 दिसंबर से बूंदाबांदी हो रही है, वही मौसम विभाग की माने तो एमपी के 7 संभागों में आज मावठे (MP mein Aaj ka Mausam) की बारिश होगी। इसके साथ ही अधिकतर जगहों पर बादल छाए रहेंगे। प्रदेश में 48 घंटे तक इसी तरह मौसम बना रहेगा। इसके बाद मौसम करवट लेगा।

इन संभागों के लिए अलर्ट जारी

बंगाल की खाड़ी में उठे साइक्लोन मैंडूस (MP mein Aaj ka Mausam) की वजह से भोपाल, जबलपुर समेत दर्जन भर जिले भीगे। आज सुबह से भी भोपाल में बूंदाबांदी जारी है। मौसम विभाग की मानें तो आज 7 संभागों बुरहानपुर, हरदा, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर और झाबुआ में बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़िए…MP में मैंडूस तूफान का असर…भोपाल में बूंदाबांदी, अगले 3 दिनों तक इन 13 शहरो में बारिश की संभावना

MP mein Aaj ka Mausam | आज यहां हो सकती है बारिश

बुरहानपुर, हरदा, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर और झाबुआ में बारिश होगी। यहां दो दिन तक हल्की बारिश हो सकती है। इंदौर और भोपाल में भी बारिश के आसार हैं।

दिन और रात के तापमान में होगी गिरावट

(MP mein Aaj ka Mausam)

दिन और रात के तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। इससे 15 दिसंबर से अच्छी ठंड की शुरुआत हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिन के दौरान मध्यप्रदेश में न्यूनतम तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है। 19 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

यह भी पढ़िए…तबाही मचा रहा चक्रवात मैंडूस, MP में दिखाएगा असर, देखे ताजा मौसम अपडेट

अरब सागर में 1 सिस्टम सक्रिय (MP mein Aaj ka Mausam)

13 दिसंबर को दक्षिण पूर्व अरब सागर, उत्तरी केरल और दक्षिण तटीय कर्नाटक पर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना। अगले दिन यह गतिविधि और बढ़ सकती है। और 14 दिसंबर को पूर्व मध्य और आसपास के दक्षिण पूर्व अरब सागर पर पश्चिम की ओर बढ़ सकती है। अगले दिन कम दबाव अरब सागर के मध्य भागों (MP mein Aaj ka Mausam) पर और अधिक खींचेगा। इससे 13 दिसंबर के आसपास दक्षिण अंडमान सागर में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने की संभावना है।

दिन का पारा 5 डिग्री तक लुढ़का

बादल और बारिश होने से मध्यप्रदेश में सोमवार को दिन का पारा कहीं-कहीं 5 डिग्री तक लुढ़क गया। इससे अभी तक 30 या उससे ऊपर चला गया अधिकतम तापमान एकदम से सभी संभागों में 30 या उससे भी नीचे 26 तक आ गया।

सबसे ज्यादा तापमान (MP mein Aaj ka Mausam) मंडला में 5 डिग्री सेल्सियस, छिंदवाड़ा में 4 डिग्री सेल्सियस, दमोह में साढ़े 3 डिग्री और उमरिया में साढ़े 4 डिग्री सेल्सियस गिरे। बारिश के कारण भोपाल, पचमढ़ी, नर्मदापुरम, बैतूल, खरगोन, जबलपुर, सिवनी में भी डेढ़ डिग्री से ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।

ग्वालियर चंबल में तापमान चढ़ा

प्रदेश के कुछ इलाकों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। रीवा, सीधी, धार, ग्वालियर, रतलाम और उज्जैन समेत कई इलाकों में तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा रात का पारा भी काफी चढ़ गया है।

बैतूल, भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर, उज्जैन, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, मंडला, उमरिया और मलाजखंड में रात (MP mein Aaj ka Mausam) का पारा सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस से 10 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर चला गया है। न्यूनतम तापमान 15 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रात का पारा चला गया है।

यह भी पढ़िए……मौसम ने ली करवट, अगले 5 दिनों तक इन 10 राज्यों में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Ujjain | ठंडी हवाओं के चलते रात का तापमान में गिरावट, बढ़ेगी ठंड, देखे देश के विभिन्न हिस्सों की वेदर रिपोर्ट

मध्यप्रदेश में किसानों को खाद के लिए परेशान होना पड़ रहा है, जानिए इसकी वजह

पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें, आवेदन की पूरी प्रक्रिया समझें

एमपी सरकार ने रबी फसलों की सिंचाई के लिए योजना तैयार की..

आपको चौपाल समाचार का यह आलेख अच्छा लगा हो तो इसे जरूर शेयर करें और नीचे दिए गए माध्यमों से जुड़कर हर खबर से अपडेट रह सकते है।

ख़बरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।

नोट :- धर्म, अध्यात्म एवं ज्योतिष संबंधी खबरों के लिए क्लिक करें।
नोट :- टेक्नोलॉजी, कैरियर, बिजनेस एवं विभिन्न प्रकार की योजनाओं की जानकारी के लिए क्लिक करें।

राधेश्याम मालवीय

मैं राधेश्याम मालवीय Choupal Samachar हिंदी ब्लॉग का Founder हूँ, मैं पत्रकार के साथ एक सफल किसान हूँ, मैं Agriculture से जुड़े विषय में ज्ञान और रुचि रखता हूँ। अगर आपको खेती किसानी से जुड़ी जानकारी चाहिए, तो आप यहां बेझिझक पुछ सकते है। हमारा यह मकसद है के इस कृषि ब्लॉग पर आपको अच्छी से अच्छी और नई से नई जानकारी आपको मिले।
Back to top button

Adblock Detected

Please uninstall adblocker from your browser.