योजनाएं

MSP पर मूंग बिक्री के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करे, जानिए स्टेप बाय स्टेप

MP में MSP पर मूंग की खरीदी (MP Moong Registration 2022) के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं, जल्द ही मूंग खरीदेगी सरकार, रजिस्ट्रेशन कैसे करें जानिए

MP Moong Registration 2022 | मध्यप्रदेश में मूंग खरीदी हेतु पंजीयन शुरू हो गया है। राज्य सरकार पहली बार मूंग की MSP पर सरकारी खरीदी करने जा रही है। ज्ञात हो कि हाल ही में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा MSP पर मूंग खरीदी के निर्देश दिए थे जिसके लिए 18 जुलाई से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन चालू हो गए हैं। मूंग की बिक्री के लिए इच्छुक किसान भाई ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें, जानिए स्टेप बाय स्टेप..

MSP पर जल्द ही मूंग खरीदेगी (MP Moong Registration 2022) सरकार

मध्यप्रदेश सरकार MSP पर मूंग की खरीदी जल्द ही शुरू करेगी। मार्कफेड ने मूंग की बिक्री निकाली है। सरकार द्वारा खरीदा गया मूंग मध्यप्रदेश के व्यापारियों को नहीं बेचा जाएगा। बाहर के व्यापारियों को अनेक शर्तों को पूरा करना होगा। मार्केफेड को शायद यह आशंका है कि खरीदा गया मूंग सरकारी तौल में नहीं चला जाए।

सरकारी वेबसाइट (e-Uparjan) से कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

मध्यप्रदेश के किसान मूंग की बिक्री (MP Moong Registration 2022) के लिए सरकार द्वारा जारी किए गए पोर्टल के द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। इसके लिए किसानों को e-Uparjan की वेबसाइट पर पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए जिसके द्वारा e-Uparjan में आसानी से कर सकेंगे।

यहां से करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

  • MP Moong Registration 2022 | किसान को ऑनलाइन पंजीकरण के लिए e-Uparjan पर जाना होगा।
  • वह आपको होम पेज पर रबी के कॉलम में रबी 2022-23 पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद पोर्टल के बाई ओर सबसे ऊपर किसान पंजीकरण/आवेदन सर्च मूंग/उड़द पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • जिस पर पंजीकरण के लिए किसान की जानकारी (जिला, किसान कोड/मोबाइल नं./समग्र नं.) व कैप्चा डाले।
  • अब आपका रजिस्ट्रेशन पूर्ण हो गया है।

e-Uparjan क्या है ?

e-Uparjan योजना (MP Moong Registration 2022) राज्य के किसानो को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार द्वारा शुरू किया गया है । e-Uparjan एप्लीकेशन के द्वारा पूरे मध्यप्रदेश को कवर करने की योजना बनाई गयी है। जिससे प्रदेश के हर जिले के अनाज (गेहूं,धान,ज्वार, बाजरा,चना, मसूर ,सरसों आदि) की मोनिटरिंग की जाती है। इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार से मध्य प्रदेश के जो किसान सीजन के दौरान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अनाज बेचना चाहते है, वो MP-euparjan Application के द्वारा पंजीयन कर सकता है।

e-Uparjan की विशेषताएं

  • e-Uparjan पोर्टल पर लोग घर बैठे अपने कंप्यूटर या मोबाइल के माध्यम से आसानी से ऑनलाइन पंजीयन कर सकते है
  • इस योजना (MP Moong Registration 2022) का लाभ राज्य के सभी किसान उठा सकते है।
  • ऑनलाइन पोर्टल के शुरू होने से समय की भी बचत होगी।
  • किसान की भुगतान राशि सीधे किसान के बैंक खाता में जमा होगी।
  • सन्देश द्वारा किसान खरीदी की जानकारी दी जायगी।
  • किसान को पंजीयन और खरीदी की पावती पर्ची भी दी जायगी।

e-Uparjan की 6 प्रक्रिया से जाने पंजीकरण

e-Uparjan की प्रक्रिया के अंतर्गत 6 चरण आते है जिसमें किसान पंजीयन,सन्देश द्वारा खरीदी जानकारी देना,अनाज खरीदी,परिवहन,संग्रहण और भुगतान करने आदि ऑपरेशन किये जाते है, ताकि एक सही योजना बनाई जा सके।

e-Uparjan ऑनलाइन पंजीयन

  • सन्देश द्वारा खरीदी (MP Moong Registration 2022) जानकारी देना
  • उपार्जन केंद्र से किसान की खरीदी
  • खरीदे गए अनाज का परिवहन
  • परिवहन किये गए अनाज का गोदाम में संग्रहण
  • किसान के बैंक खाते में सीधे भुगतान

यह भी पढ़िए….जमीन किराए पर लेने वाले बटाईदार / किराएदार को भी मिलेगा फसल बीमा योजना का लाभ, जानिए पूरी प्रक्रिया

किसानों को नलकूप, बोरवेल व तालाब खुदवाने के लिए मिलेगा अनुदान, जानिए प्रोसेस

MP : सरकार ने शुरू की नई योजना, लाखों किसानों का फायदा ही फायदा

पीएम किसान योजना के लाभार्थी अपने गांव की सूची में किस प्रकार अपना नाम देखें, स्टेप बाय स्टेप जानिए

जुड़िये चौपाल समाचार से-

ख़बरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें, हम सब जगह हैं।

नोट :- धर्म, अध्यात्म एवं ज्योतिष संबंधी खबरों के लिए क्लिक करें।
नोट :- टेक्नोलॉजी, कैरियर, बिजनेस एवं विभिन्न प्रकार की योजनाओं की जानकारी के लिए क्लिक करें।

राधेश्याम मालवीय

मैं राधेश्याम मालवीय Choupal Samachar हिंदी ब्लॉग का Founder हूँ, मैं पत्रकार के साथ एक सफल किसान हूँ, मैं Agriculture से जुड़े विषय में ज्ञान और रुचि रखता हूँ। अगर आपको खेती किसानी से जुड़ी जानकारी चाहिए, तो आप यहां बेझिझक पुछ सकते है। हमारा यह मकसद है के इस कृषि ब्लॉग पर आपको अच्छी से अच्छी और नई से नई जानकारी आपको मिले।
Back to top button

Adblock Detected

Please uninstall adblocker from your browser.