MP ; रात का तापमान गिरा, बर्फबारी के कारण 25 से बढ़ेगी ठंड, जानें प्रदेश के मौसम का हाल
मध्यप्रदेश के भोपाल-इंदौर में सीजन में पहली बार पारा 9 तक आएगा, 25 नवम्बर से होगी ठंड (MP November Cold alert) तेज, जानें मौसम का हाल.
MP November Cold alert | पूरे देश में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है, वहीं हिमालय में बर्फबारी और उत्तरी हवाओं के कारण अब एमपी में ठंड तेज होने लगी है। पिछले 2 दिनों से रात के तापमान में गिरावट देखने को मिली है। बीते दो दिन से रात का पारा 10 से 12 डिग्री के बीच अटक गया है। कहीं-कहीं तो यह 7 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। पाकिस्तान से आने वाली हवाओं के कारण अगले 48 घंटे तक इसी तरह मौसम बना रहेगा।
दिसंबर से शुरू होगी ठंड तेज
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानियों (MP November Cold alert) के मुताबिक, अभी एक वेस्टर्न डिस्टर्बन्स सक्रिय है। इसके कारण अगले दो-तीन दिन इसी तरह ठंड बनी रहेगी। इसके साथ ही ईरान के ऊपर के ऊपर एक वेस्टर्न डिस्टर्बन्स बना हुआ है। इसके कारण 25 नवंबर से प्रदेश भर में न्यूनतम तापमान तेजी से गिरेंगे।
भोपाल और इंदौर समेत अधिकांश (MP November Cold alert) इलाकों में यह 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे यानी 9 डिग्री तक गिर सकते हैं। यह स्थिति 25 नवंबर से 28 नवंबर तक रहेगी। उसके बाद दिसंबर के पहले सप्ताह से तेज ठंड की शुरुआत हो सकती है।
एमपी के पचमढ़ी में ठंड तेज
मध्यप्रदेश में अभी पचमढ़ी में सबसे ज्यादा सर्दी (MP November Cold alert) पड़ने लगी है। यहां दिन का पारा 21 डिग्री तो रात का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक आ गया है। ऐसे में रात के साथ दिन में भी यहां ज्यादा ठंड होने लगी है।
इसके अलावा दतिया, रायसेन, ग्वालियर, जबलपुर, खजुराहो, मंडला, बैतूल, नौगांव और उमरिया में पारा 5 से लेकर 9 के बीच आ गया है। इन इलाकों में रातें सबसे सर्द (MP November Cold alert) हो गई हैं। इन इलाकों में रात का पारा सामान्य से 4 डिग्री तक नीचे चला गया है।
बर्फबारी के कारण सर्दी बढ़ी
मध्यप्रदेश में सीजन में पहली बार प्रदेश भर में दिन का पारा (MP November Cold alert) 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। अधिकांश इलाकों में यह 25 से 26 डिग्री तक रहा। सिर्फ दमोह में ही यह सबसे ज्यादा 30 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा प्रदेश में यह 30 डिग्री से नीचे ही रहा। अधिकतम तापतान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया है। इस कारण अब दिन और रात में हल्की सर्दी लगने लगी है।
मध्यप्रदेश में बीते 48 घंटों (MP November Cold alert) के दौरान अचानक तेज हवाएं चलने से मौसम में हल्की ठंड बढ़ गई। दिन में पारा 5 डिग्री तक गिरने से प्रदेश में दिन में भी ठंड लगने लगी है। मध्यप्रदेश में ग्वालियर से ठंडी की एंट्री हुई। तेज गति से हवाएं चलने के कारण दिन का पारा लुढ़का है। इसके कारण अब रात के तापमान भी काफी नीचे आ गए हैं।
रात का तापमान गिरा
प्रदेश में उत्तरी हवाओं (MP November Cold alert) का प्रभाव ज्यादा होने लगा है। हवाओं की गति अधिक होने के कारण पारा लुढ़क रहे हैं। अगले दो से तीन तक रात का पारा नीचे आएंगे। न्यूनतम तापमान कुछ इलाकों में यह 10 से 12 डिग्री के बीच में रहेंगे। पहाड़ी इलाकों में यह 10 से नीचे आ जाएंगे।
अब दिन और रात के तापमान में गिरावट (MP November Cold alert) के कारण सुबह के समय धुंध बढ़ जाएगी। सुबह के समय ओस भी रहेगी। भोपाल और इंदौर में धीरे-धीरे अगले 48 से 72 घंटों में तापमान में गिरावट होगी। नवंबर में लिहाज से अभी सामान्य बना हुआ है।
एमपी के प्रमुख शहरों में दिन का तापमान यह रहा –
- नरसिंहपुर 24.0
- बैतूल 24.2
- रायसेन 26.0
- दमोह 30.0
- खरगोन 29.8
- राजगढ़ 29.5
- रीवा 29.2
- इंदौर 26.4
- जबलपुर 26.5
- भोपाल 26.8
- ग्वालियर 27.4
इंदौर और भोपाल में ठंड का असर
गुरुवार को प्रदेश के कई इलाकों में तापमान (MP November Cold alert) नीचे आए, लेकिन भोपाल में आधा डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी रही। इससे अधिकतम तापमान 30 के पार निकल गया। इंदौर का दिन भोपाल की अपेक्षा थोड़ा सर्द रहा। तापमान सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम 29.5 डिग्री आ गया। भोपाल में यह 11 डिग्री से नीचे और जबलपुर-ग्वालियर में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है।
प्रदेश का इंदौर शहर सबसे सर्द (MP November Cold alert) हो गया है। यहां दिन का पारा 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जबलपुर दूसरे, भोपाल तीसरे और ग्वालियर चौथे नंबर पर है। हालांकि चार जगहा अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया। हालांकि रात इंदौर की अभी भी चारों महानगरों में सबसे कम सर्द हैं। यहां पर रात का पारा 12 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है।
इस बार मानसून लेट
इस बार मानसून 10 साल में तीसरी बार सबसे लेट हुआ। अक्टूबर के अंत तक दक्षिण पश्चिम मानसून सक्रिय (MP November Cold alert) रहा। मौसम में नमी रहने के कारण ठंड की एंट्री नहीं हो सकी। नवंबर उतना सर्द नहीं हो सका, जो पहले होता रहा है। अब मौसम शुष्क हुआ है। इसके कारण ठंड की परिस्थितियां बन गई हैं। अभी बहुत ज्यादा ठंडी हवाएं नहीं आ रही हैं, ऐसे में ज्यादा ठंड नहीं हो रही है।
यह भी पढ़िए…..दक्षिण में बाढ़ – बारिश ; उत्तर में बर्फबारी, जानिए देश – प्रदेश के मौसम का हाल
देश के इन 15 राज्यों में 3 दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी, जानें मौसम का हाल
एमपी के 8 जिलों में बारिश का अलर्ट
बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात,, इन राज्यों में भारी बारिश के आसार, अलर्ट जारी
चक्रवाती तूफान के चलते देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
आपको चौपाल समाचार का यह आलेख अच्छा लगा हो तो इसे जरूर शेयर करें और नीचे दिए गए माध्यमों से जुड़कर हर खबर से अपडेट रह सकते है।
यह भी पढ़िए…एमपी में मौसम साफ़ हो रहा ; अब इस तारीख को साल का पहला मावठा गिरेगा
उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर व एमपी के इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने फिर जारी किया अलर्ट
जुड़िये चौपाल समाचार से-
ख़बरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।