तपती गर्मी से मिलेगी राहत… मध्यप्रदेश के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश
मध्यप्रदेश में बारिश से तपती गर्मी के बीच राहत मिलेगी। एमपी के इन जिलों में झमाझम बारिश (MP September RainfallNews 2022) की आशंका...
MP September Rainfall News 2022 | मध्यप्रदेश में अब बारिश का दौर थम सा गया है। इन दिनों तेज गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने एक बार फिर पूर्वानुमान जताया है कि, दो सिस्टम सक्रिय होने से एमपी के कई जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है। राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह धूप-छांव के साथ हल्की बूंदाबांदी से तपती गर्मी के बीच राहत मिली है। मध्यप्रदेश के मौसम की जानकारी से अपडेट रहने के लिए जुड़े रहिए हमसे..
बीते 48 घंटों में कहां-कितनी बारिश हुई
(MP September Rainfall News 2022)
- इंदौर में 0.1 मिमी,
- गुना में 0.2 मिमी,
- जबलपुर तथा मलाजखंड में 0.8 मिमी,
- खंडवा में 1 मिमी,
- धार में 4 मिमी,
- रीवा व छिंदवाड़ा में 5-5 मिमी,
- सतना में 6 मिमी,
- पचमढ़ी में 7 मिमी,
- भोपाल में 12 मिमी,
- खरगोन में 19 मिमी,
- सागर में 25 मिमी,
- सिवनी में 38 मिमी,
- नरसिंहपुर में 39 मिमी,
- नर्मदापुरम में 74 मिमी,
- दमोह में सबसे ज्यादा 88 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
बीते 48 घंटों में इंदौर में कहां-कहां बारिश हुई
इंदौर में बीते 48 घंटों में (रविवार व सोमवार) को दोपहर में बादल छाए रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी भी हुई थी। बादलों व वर्षा (MP September Rainfall News 2022) ने शहर के तापमान में भी गिरावट दर्ज करवाई। इसके कारण शहरवासियों को गर्मी व उमस से कुछ हद तक राहत मिली।
रविवार को इंदौर के अन्नपूर्णा क्षेत्र में दोपहर 11 बजे से 12 बजे के बीच तेज बौछारे पड़ी। एयरपाेर्ट क्षेत्र में दोपहर 12 बजे 20 मिनट के लिए हल्की बूंदाबांदी हुई और एयरपोर्ट के वेदर स्टेशन पर शाम 5.30 बजे तक 0.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं दूसरी ओर रीगल क्षेत्र में भी दोपहर में हल्की बूंदाबांदी (MP September Rainfall News 2022) हुई।
मौसम प्रणाली से यहां वर्षा की आशंका
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान (MP September Rainfall News 2022) में उत्तरी दक्षिण टर्फ लाइन दक्षिण पूर्वी मप्र से मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक होते हुए कोमरीन तक जा रही है। इसके कारण बंगाल की खाड़ी से नमी मिलने के कारण प्रदेश के पूर्वी हिस्से में वर्षा की गतिविधियां दिखाई दे रही हे।
दक्षिणी छत्तीसगढ़ एवं उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में बने चक्रवात के कारण रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर संभागों के जिलों में वर्षा का दौर शुरू होने के आसार हैं। कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हो सकती है। उधर दक्षिणपूर्वी मध्य प्रदेश से लेकर तमिलनाडु तक बनी ट्रफ लाइन के कारण भी नमी मिल रही है। इस वजह से भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम एवं उज्जैन संभागों के जिलों में भी गरजचमक के साथ वर्षा होने का सिलसिला बना रहेगा।
उज्जैन के कई इलाकों में हो सकती है वर्षा – मौसम विभाग (MP September Rainfall News 2022) की जानकारी के अनुसार बता दे कि 7 तारीख बुधवार को उज्जैन के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है इसके साथ ही बादल छाए रहेंगे।
मप्र में अब तक सामान्य से 20% अधिक बारिश हुई
मौसम विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक मानसून (MP September Rainfall News 2022) ट्रफ अभी भी हिमालय में बना हुआ है, लेकिन अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के कारण मिल रही नमी के कारण हल्की-फुल्की वर्षा हो रही है। इस सीजन में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक मप्र में 976.8 मिमी वर्षा हो चुकी है, जो सामान्य वर्षा (816 मिमी) की तुलना में 20% अधिक है। हालांकि, अभी भी रीवा, सीधी, दतिया, झाबुआ एवं आलीराजपुर में सामान्य से कम वर्षा हुई है।
तेज गर्मी व उमस से रात का तापमान बढ़ा
पिछले 7 दिनों से मध्यप्रदेश में तेज गर्मी पड़ रही है। गर्मी व उमस के कारण रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली और रिकॉर्ड के मुताबिक 3 तारीख शनिवार की रात इस मानसून सीजन (MP September Rainfall News 2022) की सबसे गर्म रात रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 24 डिग्री दर्ज किया गया। जून माह से अब तक इस सीजन में यह पहला मौका था जब न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी हुई।
यह भी पढ़िए….भोपाल-इंदौर, उज्जैन व प्रदेश के इन जिलों में बारिश की चेतावनी, बनेगा नया सिस्टम
उज्जैन, इंदौर एवं भोपाल सहित इन इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट
आपको चौपाल समाचार का यह आलेख अच्छा लगा हो तो इसे जरूर शेयर करें और नीचे दिए गए माध्यमों से जुड़कर हर खबर से अपडेट रह सकते है।
जुड़िये चौपाल समाचार से-
ख़बरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें, हम सब जगह हैं।