एमपी सरकार ने रबी फसलों की सिंचाई के लिए योजना तैयार की..
एमपी के किसानों को रबी फसलों के लिए सिंचाई सुविधा (MP Sinchai Yojana 2022) देने के लिए सरकार ने योजना तैयार की है.
MP Sinchai Yojana 2022 | देश में रबी फसलों की बुवाई लगभग समाप्त हो चुकी है। फसलों की बुवाई के बाद अब किसान साथी उनकी सिंचाई पर जोर दे रहे है, लेकिन कई किसानों को पानी की समस्या के कारण ठीक से सिंचाई नही कर पाते है, जिनसे उनकी उपज पर सीधा प्रभाव पड़ता है। सिंचाई समस्या को ध्यान में रखकर सरकार ने सिंचाई योजना तैयार की है।
सभी किसानों को पर्याप्त पानी मिलेगा – कृषि विकास मंत्री कमल पटेल
मध्य प्रदेश के किसान-कल्याण मंत्री एवं कृषि विकास (MP Sinchai Yojana 2022) मंत्री कमल पटेल ने कहा है कि तवा बांध से सिंचाई के लिए पानी सभी किसानों को पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराया जाएगा। राज्य मंत्री ने अधीक्षण अभियंता जल संसाधन राजाराम मीणा को टेल एंड के किसानों को सिंचाई के लिए प्राथमिकता से पानी उपलब्ध कराने और मौके पर जाकर स्थितियों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़िए…सौर कृषि आजीविका योजना के अंतर्गत किसान बंजर भूमि से कमा सकेंगे पैसे, जानें स्कीम
सभी किसानों नहर से मिलेगा पानी
कृषि मंत्री कमल (MP Sinchai Yojana 2022) पटेल ने अधीक्षण अभियंता जल संसाधन को किसानों को रबी की सिंचाई के लिए समुचित मात्रा में पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पानी उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अभियंता नहर के टेल एंड से अपर एरिया तक निरंतर जाकर निरीक्षण करते रहें।
जिससे सभी किसानों (MP Sinchai Yojana 2022) को सिंचाई के लिए समय से पानी मिल सके। अधीक्षण अभियंता होशंगाबाद, सिवनी, मालवा, इटारसी और हरदा के किसानों को उनके लिए निर्धारित की गई मात्रा में पानी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
किसानों को खाद की कमी नहीं होगी, प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध
कृषि मंत्री ने कहा कि राज्य में पर्याप्त मात्रा में खाद (MP Sinchai Yojana 2022) उपलब्ध है। किसानों को खाद की कमी नहीं आने दी जाएगी। किसानों को उनके गांव में ही भरपूर मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाएगी।
इसका क्रियान्वयन भी हरदा के आदिवासी अंचल के ग्राम काल्या खेड़ी, काकरंदा, पिल्या खाल गांव से शुरू कर दिया गया है। किसानों ने खाद (MP Sinchai Yojana 2022) की गांव पहुंच सेवा पर कृषि मंत्री पटेल और मध्यप्रदेश की शिवराज चौहान सरकार की प्रशंसा की है।
यह भी पढ़िए…खाद वितरण को लेकर किसानों में अफरा तफरी, सरकार ने जारी किए नए निर्देश
राजस्थान में नहर परियोजना को लेकर बवाल
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) के मुद्दे पर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है वे अब तक अपना वादा नहीं निभा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय योजना (MP Sinchai Yojana 2022) का दर्जा दिए जाने के लिए केंद्र सरकार से लगातार मांग की जा रही है।
यह 13 जिलों में सिंचाई (MP Sinchai Yojana 2022) और पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। केंद्र से मदद नहीं मिलने के बावजूद हमने इस परियोजना का काम जारी रखा है। वे हमसे इस परियोजना को रोकने के लिए कह रहे हैं लेकिन हम इस योजना को रोकेंगे नहीं, राज्य के 13 जिलों के भविष्य का सवाल है।
PM Kisan Yojana : 13वीं किस्त को लेकर बड़ा अपडेट, किसानों को अब यह करना जरूरी
पीएम किसान योजना की 13वी किस्त को लेकर बड़ा अपडेट, इस दिन आएगी 13वीं किस्त
पीएम किसान योजना की 13वी क़िस्त के 2000 कैसे मिलेंगे, इसके लिए यह करना आवश्यक, जानें अपडेट
MP | प्रदेश के इन किसानों को सब्सिडी पर मिलेंगे कृषि यंत्र, लिस्ट जारी, यहां देखे अपना नाम
आपको चौपाल समाचार का यह आलेख अच्छा लगा हो तो इसे जरूर शेयर करें और नीचे दिए गए माध्यमों से जुड़कर हर खबर से अपडेट रह सकते है।
ख़बरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।